GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 29 Apr, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा की शुरूआत

  • केंद्र सरकार ने 28 अप्रैल 2025 को डाक विभाग की नई पहल ‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा की शुरुआत की ।
  • इस पहल का उद्देश्‍य पोस्ट ऑफिस के माध्यम से शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पुस्तकों की डिलीवरी को किफायती और सुलभ बनाना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • पहल की उपलब्‍धता : 1 मई 2025 से पूरे भारत में, सभी विभागीय डाकघरों में
  • ‘ज्ञान पोस्ट’ के तहत भेजी गई सामग्री को ट्रैक भी किया जा सकेगा और इसे कम लागत पर सतही मार्ग से डिलीवर किया जाएगा, जिससे पुस्तक वितरण में समय और खर्च दोनों की बचत होगी

भारतीय डाक :

  • स्थापना: 1 अक्टूबर 1854
  • संस्थापक: लॉर्ड डलहौजी (ब्रिटिश काल में)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • संचालक: संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग

 

 

युग्म कॉन्क्लेव का आयोजन

  • युग्म कॉन्क्लेव का आयोजन 29 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया और उद्घाटन संबोधन दिया।
  • यह कार्यक्रम सरकार, शिक्षा जगत, उद्योग और नवाचार क्षेत्र के नेताओं को एक मंच पर लाने के लिए आयोजित किया गया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • निवेश: वाधवानी फाउंडेशन और सरकारी संस्थानों के संयुक्त निवेश से 1,400 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की गई।

परियोजनाएं:

  • आईआईटी कानपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईआईटी बॉम्बे में बायोसाइंसेज के क्षेत्र में सुपरहब स्थापित करना।
  • वाधवानी इनोवेशन नेटवर्क (WIN) केंद्रों की स्थापना और अनुसंधान फाउंडेशन (ANRF) के साथ साझेदारी

'शरिया कोर्ट' को भारतीय कानून में मान्यता नहीं

  • सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल 2025 को स्पष्ट किया कि 'शरिया कोर्ट', 'दारुल कजा' या 'काजी की अदालत' को भारतीय कानून में मान्यता नहीं है।
  • यह फैसला शाहजहां बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में दिया गया।

उच्चतम न्यायालय :

 

 

  • देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है
  • संविधान का संरक्षक है
  • सबसे बड़ी अदालत के रूप में कार्य करता है
  • संविधान में उल्लेख: अनुच्छेद 124 से 147 (भाग V)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • न्यायाधीशों की नियुक्ति: राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 124(2) के तहत

उच्चतम न्यायालय के अधिकार और कार्य :

  • मूल अधिकारिता : अनुच्छेद 131(केंद्र-राज्य एवं अंतरराज्यीय विवादों से संबंधित)
  • अपीलीय अधिकारिता : अनुच्छेद 132-134(उच्च न्यायालयों के फ़ैसलों के ख़िलाफ़ सर्वोच्च न्यायालय में अपील की जा सकती है)
  • विशेष अनुमति याचिका : अनुच्छेद 136
  • संविधान की व्याख्या: अनुच्छेद 143
  • मौलिक अधिकारों की रक्षा : अनुच्छेद 32

 

राज्‍य विशेष समाचार

एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित : जम्मू-कश्मीर

  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने 28 अप्रैल 2025 को एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया, जिसमें हमले की निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

जम्मू और कश्मीर :

 

राजधानियाँ: श्रीनगर (मई-अक्टूबर); जम्मू (नवंबर-अप्रैल) केंद्र शासित प्रदेश: 31 अक्टूबर 2019 उपराज्यपाल: मनोज सिन्हा

 

 

पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के निर्माण को मंजूरी

  • केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने 2,100 करोड़ रुपये की लागत से मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के निर्माण को मंजूरी दी है।
  • यह देश का पहला एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जो 2,100 एकड़ में विकसित किया जाएगा।

पीएम मित्र योजना :

 

 

  • पीएम मित्र : मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल योजना
  • प्रधानमंत्री के 5F विजन से प्रेरित
  • '5F' फॉर्मूले में शामिल हैं- फार्म टू फाइबर; फाइबर टू फैक्ट्री; फैक्ट्री टू फैशन तथा फैशन टू फॉरेन
  • मंत्रालय: वस्त्र मंत्रालय
  • कुल परिव्यय: 7 वर्षों (2021-22 से 2027-28) के लिए 4,445 करोड़ रुपये
  • कार्यान्वयन : केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त स्वामित्व वाला एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) परियोजना कार्यान्वयन की देखरेख करेगा ।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

भारत-भूटान छठी JGC बैठक

  • भारत और भूटान के बीच छठी संयुक्त सीमा शुल्क समूह (JGC) बैठक 24 से 25 अप्रैल 2025 को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित की गई।
  • इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के विशेष सचिव एवं सदस्य (सीमा शुल्क) सुरजीत भुजबल और भूटान के वित्त मंत्रालय के राजस्व एवं सीमा शुल्क विभाग के महानिदेशक सोनम जामत्सो ने की।

भूटान :

 

 

  • राजधानी: थिंपू
  • राजभाषा: जोंगखा
  • मुद्रा: नगुलत्रम (Ngultrum) (भारतीय रुपया भी सामान्य रूप से प्रचलन में है)
  • दक्षिण एशिया का एक छोटा हिमालयी देश
  • "सकल राष्ट्रीय सुख (Gross National Happiness)" को अपनाने वाला एकमात्र देश
  • यह विश्‍व का एकमात्र कार्बन-निगेटिव देश है
  • प्रमुख त्यौहार: त्शेचू, लोसार (भूटानी नववर्ष

 

 

भारत-फ्रांस के बीच 26 राफेल मरीन के लिए समझौता

  • भारत और फ्रांस ने 28 अप्रैल 2025 को भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन (Rafale-M) लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए लगभग 64,000 करोड़ रुपये की लागत से एक अंतर-सरकारी समझौते (IGA) पर हस्ताक्षर किया।
  • इस समझौते के तहत 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर विमान शामिल हैं, जिनकी डिलीवरी 2030 तक पूरी होने की उम्मीद है।

फ्रांस :

 

 

  • राजधानी: पेरिस
  • राजभाषा: फ्रेंच
  • मुद्रा: यूरो (€)
  • शासन प्रणाली: गणराज्यात्मक लोकतंत्र
  • वर्तमान राष्ट्रपति (2025): इमैनुएल मैक्रों
  • प्रमुख शहर: पेरिस, मार्से, ल्योन, नीस, लिली
  • प्रमुख संगठन सदस्यता: संयुक्त राष्ट्र, नाटो, G7, EU, UNESCO
  • प्रसिद्ध स्थल: एफिल टॉवर, लौवर म्यूजियम, नोट्रे डेम कैथेड्रल, वर्साय का महल

 

 

11वीं ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक

  • ब्राजील की अध्यक्षता में ब्रासीलिया में आयोजित 11वीं ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक में द्वि-स्तरीय घोषणापत्र पारित किया गया, जिसमें एआई और जलवायु परिवर्तन से जुड़े श्रमिक सुरक्षा उपायों पर जोर दिया गया।

ब्रिक्स (BRICS)

 

 

  • प्रथम ब्रिक शिखर सम्मेलन: 2009
  • संस्थापक: रूस, चीन, भारत, ब्राज़ील
  • ब्रिक्स शिखर बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है
  • दक्षिण अफ्रीका 2010 में BRIC में शामिल हुआ
  • मंच की अध्यक्षता संक्षिप्त नाम ब्रिक्स के अनुसार

 

 

अर्थव्‍यव‍स्‍था तथा बैंकिंग

IIP ने मार्च 2025 में 3% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की

  • भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) ने मार्च 2025 में 3% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की, जिसमें बिजली उत्पादन क्षेत्र ने 6.3% की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ प्रमुख योगदान दिया।
  • विनिर्माण क्षेत्र में 3% और खनन में 0.4% की मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि मार्च 2024 की तुलना में वार्षिक वृद्धि दर कम रही।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

बिजली क्षेत्र में वृद्धि के पीछे "विद्युत उपकरणों के निर्माण" जैसे उद्योग समूहों का योगदान रहा, जिसमें 15.7% की उच्च वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2024-25 में IIP की समग्र वृद्धि दर 4% रही।

D2M तकनीक वाले फोन लॉन्च करने की घोषणा

  • ‘मेक इन इंडिया’ बूस्टर के तहत HMD ग्लोबल ने फ्री स्ट्रीम टेक्नोलॉजीज (IIT कानपुर में इनक्यूबेट), तेजस नेटवर्क्स और अन्य भागीदारों के साथ मिलकर भारत में डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) तकनीक वाले फोन लॉन्च करने की घोषणा की।
  • यह घोषणा वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES 2025) के दौरान 1-4 मई को मुंबई में होगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • तकनीक: D2M ब्रॉडकास्ट और ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी को जोड़ती है, जिससे बिना इंटरनेट या वाई-फाई के OTT, लाइव टीवी, वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज सीधे फोन पर प्रसारित किए जा सकते हैं
  • निर्माण: फोन भारत में डिजाइन और निर्मित होंगे, जो कम लागत वाले मॉडल होंगे
  • नेटवर्क सहयोग: तेजस नेटवर्क्स (जो BSNL के साथ 4G/5G पर काम कर रही है) के साथ तकनीकी साझेदारी की गई है

भारत के इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात

  • भारत के इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 6.74% की वृद्धि के साथ 116.67 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिसे इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (EEPC) द्वारा पुष्टि की गई।
  • यह पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 109.30 अरब डॉलर और 2021-22 के 112.10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को पार कर गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • प्रमुख गंतव्य: अमेरिका, यूएई, सिंगापुर, नेपाल, जापान और फ्रांस में निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अमेरिका को निर्यात 8.7% बढ़कर 19.15 अरब डॉलर हुआ।
  • हिस्सेदारी: इंजीनियरिंग निर्यात का भारत के कुल माल निर्यात में हिस्सा 26.67% हो गया, जो 2023-24 में 25.01% था।

भारत में डिजिटल भरोसे की ऐतिहासिक उपलब्धि

  • वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान आधार प्रमाणीकरण लेनदेन 2,707 करोड़ को पार कर गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32% की वृद्धि को दर्शाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • FY 2024-25 में 2,707 करोड़ आधार प्रमाणीकरण, मार्च में ही 247 करोड़
  • कुल प्रमाणीकरण अब तक 14,800 करोड़+
  • मार्च 2025 में 44.63 करोड़ ई-केवाईसी (6% वृद्धि), कुल 2,356 करोड़
  • फेस प्रमाणीकरण FY 2024-25 में 100 करोड़+, मार्च में 15 करोड़
  • मार्च में 20 लाख नए पंजीकरण और 1.91 करोड़ अपडेट

 

 

इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जालंधर स्थित इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस अपर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाओं की कमी के कारण रद्द कर दिया।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) :

 

 

  • भारत का केंद्रीय बैंक है, जो देश की मौद्रिक नीति, बैंकिंग प्रणाली और वित्तीय स्थिरता को नियंत्रित करता है
  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935 (RBI Act, 1934 के तहत)
  • राष्ट्रीयकरण: 1 जनवरी 1949 (सरकार के नियंत्रण में आया)
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • मूल स्थान: कोलकाता (1935), फिर 1937 में मुंबई स्थानांतरित
  • गवर्नर: संजय मल्होत्रा

 

 

रिर्पोट और सूचकांक

भारत वूमन एस्पीरेशन इंडेक्स (BWAI) 2025

  • यूके स्थित बिजनेस फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म टाइड ने भारत वूमन एस्पीरेशन इंडेक्स (BWAI) 2025 जारी किया है, जो टियर-2 और टियर-3 शहरों की महिला उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों और आकांक्षाओं को उजागर करता है।
  • यह रिपोर्ट 1,200 से अधिक महिला उद्यमियों (18-55 वर्ष) के सर्वेक्षण पर आधारित है, जो रिटेल, ई-कॉमर्स और एडटेक जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

संक्षिप्त निष्कर्ष:

 

 

  • 47% महिलाएं क्रेडिट पाने में दिक्कत झेलती हैं और अनौपचारिक ऋणदाताओं पर निर्भर हैं।
  • 95% महिलाएं सरकारी वित्तीय योजनाओं से अनजान हैं।
  • 63% को मेंटरशिप मिलती है, पर नेटवर्क सीमित है।
  • 80% डिजिटल ज्ञान को जरूरी मानती हैं, लेकिन 51% को टूल्स तक पहुंच में बाधा है।
  • 78% के लिए परिवार ही सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत है।

 

 

SIPRI रिपोर्ट 2024: वैश्विक सैन्य व्यय में ऐतिहासिक उछाल

  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अप्रैल 2025 के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में वैश्विक सैन्य व्यय 9.4% बढ़कर 2,718 अरब डॉलर (271.8 ट्रिलियन) हो गया, जो शीत युद्ध के बाद की सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि है। यह लगातार दसवां वर्ष है जब वैश्विक सैन्य खर्च में वृद्धि हुई है।

प्रमुख देशों का विश्लेषण:

 

 

  • अमेरिका: 997 अरब डॉलर (वैश्विक खर्च का 37%) – NATO का 66% हिस्सा
  • चीन: 314 अरब डॉलर – 29 साल से लगातार वृद्धि
  • रूस: 149 अरब डॉलर (सकल घरेलू उत्पाद का 7.1%) – यूक्रेन युद्ध के कारण दोगुनी वृद्धि (2015 की तुलना में)
  • यूक्रेन: 64.7 अरब डॉलर (सकल घरेलू उत्पाद का 34%) – कर राजस्व का 100% सैन्य खर्च मे

सम्‍मान और पुरस्‍कार

पद्म पुरस्कार 2025

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों का वितरण किया।
  • इस वर्ष कुल 71 विभूतियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें 4 को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 57 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

पद्म विभूषण (4):

     1.  एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) : साहित्य और शिक्षा

     2.  डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी : चिकित्सा

     3.  डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम : कला

     4.  ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) : व्यापार और उद्योग

पद्म भूषण (10):

     1.  नंदमुरी बालकृष्ण : कला

     2.   विनोद कुमार धाम : विज्ञान और इंजीनियरिंग

     3.  सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) : सार्वजनिक मामले

     4.  शेखर कपूर : कला

     5.  एस. अजीत कुमार : कला

     6.  पंकज आर. पटेल : व्यापार और उद्योग

     7.   डॉ. जोस चाको पेरियाप्पुरम : चिकित्सा

     8.   डॉ. अरकलगुड अनंतरामैया सूर्य प्रकाश : साहित्य और शिक्षा

     9.   श्रीजेश पी. आर. : खेल

    10.  पंकज केशुभाई उधास (मरणोपरांत) : कला

 

 

खेल समाचार

प्रीमियर लीग 2024-25 का चैंपियन

  • लिवरपूल को प्रीमियर लीग 2024-25 का चैंपियन घोषित किया गया।
  • इस सीजन में लिवरपूल ने एंफील्ड में टोटेनहम हॉटस्पर को 5-1 से हराकर 82 अंकों के साथ लीग में शीर्ष स्थान हासिल किया और यह उनका 20वां इंग्लिश टॉप-फ्लाइट खिताब है।
यह प्रीमियर लीग युग में उनका दूसरा खिताब है, पहला 2019-20 में मिला था।

पुस्‍तक और लेखक

"रामानुजन: एक महान गणितज्ञ की यात्रा"

  • ​भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा "रामानुजन: एक महान गणितज्ञ की यात्रा" नामक पुस्तक का विमोचन किया जायेगा।
  • पुस्तक विमोचन के बाद 30 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में ‘रामानुजन की विरासत’ पर एक पैनल चर्चा होगी।

Latest Courses