GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 28 Apr, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

"तटीय राज्य सम्मेलन 2025"

  • मत्स्य पालन विभाग ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह के अध्यक्षता में 28 अप्रैल को मुंबई में "तटीय राज्य सम्मेलन 2025" का आयोजन किया।
  • बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंह ने PMMSY के तहत 255.30 करोड़ रुपये की लागत वाली मत्स्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जो सात तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करती हैं ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण :

  • समुद्री मत्स्य पालन जनगणना संचालन और एक्वा बीमा का औपचारिक शुभारंभ
  • टर्टल एक्सक्लूडर डिवाइस (TED) परियोजना की शुरूआत की गई
  • वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम (VCSS) के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी किया गया

भारत के तटीय राज्‍य :

  • कुल राज्‍य : 9(गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल, चार केंद्र शासित प्रदेश : पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और दमन और दीव)
  • भारत की तटरेखा 7,500 किलोमीटर से अधिक लंबी है।
  • भारत का विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) 2.02 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।
  • समुद्री मत्स्य पालन में भारत की क्षमता 5.31 मिलियन टन है।
  • तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में 3,477 मछली पकड़ने वाले गाँव हैं।
  • ये राज्य भारत के कुल मछली उत्पादन का लगभग 72% और समुद्री खाद्य निर्यात का 76% योगदान देते हैं।

I4C धन शोधन निवारण अधिनियम में शामिल

  • राजस्व विभाग ने 25 अप्रैल को जारी अधिसूचना में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) को धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 66 के अंतर्गत शामिल किया।
  • इस कदम का उद्देश्य धन के लेन-देन का पता लगाना और साइबर धोखाधड़ी से निपटना है।

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) :

  • मुख्य उद्देश्य : साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय में सुधार करना और नागरिकों के लिए साइबर अपराध से संबंधित मुद्दों को हल करना
  • I4C को 5 अक्टूबर 2018 को मंजूरी दी गई थी और 10 जनवरी 2020 (मुख्यालय का उद्घाटन) को माननीय गृह मंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था
  • प्रथम स्थापना दिवस समारोह : 10 सितंबर, 2024
  • मंत्रालय: गृह मंत्रालय

आयुष्मान वय वंदना कार्ड का शुभारंभ

  • केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को 5 लाख + 5 लाख यानी 10 लाख रुपये तक का मेडिकल कवर मिलता है।
  • फिर चाहे उनकी आय कितनी भी हो।
  • हाल ही में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला दिल्ली 35वां राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश बना

WHS क्षेत्रीय बैठक एशिया 2025

  • विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन (WHS) क्षेत्रीय बैठक एशिया 2025 का आयोजन 25 से 27 अप्रैल 2025 के बीच नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया।
  • अशोका विश्वविद्यालय और मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी के सहयोग से राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (NIMS) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 54 देशों के 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 1,000 से अधिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, मंत्री और नीति निर्माता शामिल थे।

विषय :

"स्वास्थ्य समानता सुनिश्चित करने के लिए पहुंच बढ़ाना"

राज्‍य विशेष

मधुबनी पेंटिंग और गायन बाउल

  • बिहार में दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मधुबनी पेंटिंग और बौद्ध भिक्षुओं द्वारा गायन बाउल (Singing Bowl) कलाकारों की टुकड़ी के प्रदर्शन के क्षेत्र में बनाए गए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहला रिकॉर्ड 18.69 वर्ग मीटर की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग बनाने का है।
  • दूसरा रिकॉर्ड 375 बौद्ध भिक्षुओं और लामाओं द्वारा महाबोधि मंदिर परिसर, बोधगया में सबसे बड़े Singing Bowl Ensemble (गायन बाउल कलाकारों की टुकड़ी) के प्रदर्शन का है

अंतरराष्ट्रीय समाचार

यूक्रेन में उत्तर कोरिया की सैन्य तैनाती

  • उत्तर कोरिया ने पहली बार पुष्टि की कि उसने यूक्रेन में रूसी सेना के साथ लड़ने के लिए अपने सैनिक भेजे हैं।

उत्तर कोरिया :

राजधानी: प्योंगयांग मुद्रा: उत्तर कोरियाई वोन सर्वोच्च नेता: किम जोंग उन

डोनाल्ड ट्रम्प की स्वीकृति रेटिंग सबसे कम पर

  • डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले 80 वर्षों में देश के किसी भी राष्ट्रपति की तुलना में सबसे कम 100-दिवसीय अनुमोदन रेटिंग दर्ज की है।
  • ABC न्यूज, द वाशिंगटन पोस्ट और इप्सोस द्वारा किए गए एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, केवल 39 प्रतिशत अमेरिकियों ने कहा कि वे ट्रम्प के काम करने के तरीके से सहमत हैं, जो फरवरी से छह अंकों की गिरावट है।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :

  • राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

आठ दूरदर्शी संगठनों के साथ समझौता

  • राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) ने डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए आठ दूरदर्शी संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।

आठ संस्थान :

  • सेमी-कंडक्टर प्रयोगशाला (SCL)
  • ईआरएनईटी इंडिया (ERNET India)
  • राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (NISE)
  • अमृता विश्व विद्यापीठम (Amrita Vishwa Vidyapeetham)
  • स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyrout Aerospace)
  • वित्तीय प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान (IFMR)
  • किंड्रिल इंडिया (Kyndryl India)

महत्‍वपूर्ण दिवस

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस

  • कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 28 अप्रैल को कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस पहली बार 2003 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा मनाया गया था, जो व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य पर वैश्विक रणनीति का हिस्सा है।
2025 में, इसका फोकस "स्वास्थ्य और सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव: कार्यस्थल पर एआई और डिजिटलीकरण की भूमिका" पर है।

चर्चित व्‍यक्ति

लेफ्टिनेंट जनरल एस पट्टाभिरामन

  • पूर्व उप सेना प्रमुख और बॉम्बे सैपर्स के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एस पट्टाभिरामन का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

भारतीय सेना ने उन्हें "दिल से एक सैनिक और आत्मा से एक नेता" के रूप में याद किया है वे 2006 में उप सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे

रक्षा समाचार

हली महिला डॉग हैंडलर

  • असम राइफल्स ने अपनी पहली महिला डॉग हैंडलर राइफलवुमन श्रीलक्ष्मी पी.वी. के सफल प्रशिक्षण की घोषणा की।
  • श्रीलक्ष्मी वर्तमान में सुरक्षा ऑपरेशन्स में कुत्तों के साथ समन्वय कर कार्यरत हैं, जिनमें विस्फोटक खोज और गश्त जैसे संवेदनशील कार्य शामिल हैं।

भारतीय सेना :

मुख्यालय: नई दिल्ली

वर्षगाँठ: सेना दिवस: 15 जनवरी सेना प्रमुख (COAS): जनरल उपेंद्र द्विवेदी

IOS सागर

  • भारतीय नौसेना का गश्ती जहाज हिंद महासागर जहाज (IOS) सागर दक्षिण-पश्चिमी हिंद महासागर में तैनाती के हिस्से के रूप में मॉरीशस के राष्ट्रीय तट रक्षक (एनसीजी) के साथ संयुक्त विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) निगरानी के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद मॉरीशस के पोर्ट लुइस हार्बर पहुंचा।

भारतीय नौसेना :

आदर्श वाक्य : शं नो वरुण नौसेना दिवस: 4 दिसम्बर प्रमुख : दिनेश कुमार त्रिपाठी

कला और संस्कृति

फ़िल्म: मिट्टी से बनी गुड़िया

  • सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (SRFTI) की छात्रा फिल्म 'ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले' को 2025 में 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के प्रतिष्ठित 'ला सिनेफ' (La Cinef) खंड के लिए आधिकारिक रूप से चुना गया।

तिरुवनंतपुरम में टैगोर थिएटर

  • आकाशवाणी तिरुवनंतपुरम की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर समापन समारोह 28 अप्रैल 2025 को तिरुवनंतपुरम के टैगोर थिएटर में आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और गीतकार श्रीकुमारन थांपी ने किया।
  • आकाशवाणी तिरुवनंतपुरम ने अपना प्रसारण 1 अप्रैल, 1950 को शुरू किया था, जब त्रावणकोर राज्य प्रसारण केंद्र को ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क में एकीकृत किया गया था।

ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क :

लॉन्च तिथि: 8 जून 1936 महानिदेशक: मौसमी चक्रवर्ती आदर्श वाक्य: बहुजनहिताय बहुजनसुखाय

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

सेमीक्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में सेमीक्रायोजेनिक इंजन का अल्पकालिक (शॉर्ट ड्यूरेशन) गर्म परीक्षण 24 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस परीक्षण में "इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल" (जिसमें थ्रस्ट चैंबर को छोड़कर इंजन की सभी प्रणालियाँ शामिल थीं) को 3.5 सेकंड के लिए गर्म परीक्षण के तहत परखा गया।
  • परीक्षण के दौरान इंजन को सफलतापूर्वक प्रज्वलित किया गया और यह अपनी निर्धारित शक्ति के 60% स्तर तक स्थिर और नियंत्रित प्रदर्शन के साथ संचालित हुआ

H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस

  • पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) ने H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस के जीनोम अनुक्रम डेटा को ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा (GISAID) नामक सार्वजनिक डेटाबेस के साथ साझा किया है।
  • यह कदम वैश्विक स्तर पर वायरस के प्रसार, विकास और उत्परिवर्तन को समझने में मदद करेगा और महामारी नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान को सशक्त बनाएगा।

ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा (GISAID) :

स्थापना: 2006 संस्थापक: पीटर बोगनर मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच चीता शावकों का जन्‍म

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुसार, मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता निरवा ने पांच शावकों को जन्म दिया है और इसके साथ ही चीतों और शावकों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

नियुक्तियां

के. रामकृष्ण राव

  • तेलंगाना राज्य सरकार ने 1991 बैच के आईएएस अधिकारी के. रामकृष्ण राव को वित्त विभाग का विशेष मुख्य सचिव नियुक्त किया ।
  • वे वर्तमान में वित्त और योजना विभाग के विशेष मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं और राज्य के वित्तीय प्रबंधन एवं बजट प्रस्तुतिकरण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

खेल समाचार

दूसरी एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप

  • दिल्ली में संपन्न दूसरी एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में भारत ने 83 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और जापान दूसरे स्थान पर रहा।
  • चैंपियनशिप में जापान, मंगोलिया, नेपाल, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान और अन्य सहित 21 से अधिक देशों ने भाग लिया।

32वां कोपा डेल रे फाइनल

  • फुटबॉल में, बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को हराकर स्पेन के सेविले में एस्टाडियो डी ला कार्टुजा में 32वां कोपा डेल रे फाइनल जीता।

WTT कंटेंडर ट्यूनिस 2025

  • टेबल टेनिस में, मानुष शाह और दीया चितले की भारतीय जोड़ी ने ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस में आयोजित WTT कंटेंडर ट्यूनिस 2025 में मिश्रित युगल का खिताब जीता।

प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट (ग्रैंड स्लैम)

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन (हार्ड कोर्ट) – जनवरी
  • फ्रेंच ओपन (रोलां गैरोस) (क्ले कोर्ट) – मई-जून
  • विंबलडन (ग्रास कोर्ट) – जून-जुलाई
  • यूएस ओपन (हार्ड कोर्ट) – अगस्त-सितंबर

 

Latest Courses