28 May, 2025
GK Update
Sat 26 Apr, 2025
राष्ट्रीय समाचार
रोजगार मेले का 15वां चरण
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अप्रैल 2025 को रोजगार मेले के 15वें चरण के तहत 51,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए।
रोजगार मेला :
|
उपलब्धि :
|
रिवर सिटी एलायंस
- राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने रिवर सिटी एलायंस (RCA) के लिए एक वार्षिक योजना को मंजूरी दी।
- इस योजना में नदियों को स्वच्छ और पुनर्जीवित करने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है, जिसमें क्षमता निर्माण कार्यक्रम, ज्ञान आदान-प्रदान, तकनीकी उपकरणों का विकास, विशेषज्ञों की सलाह और विषयगत केस स्टडी शामिल हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम के समीप बैसारन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले की “कड़े शब्दों में निंदा” की है तथा सभी देशों से जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council - UNSC) :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
‘उड़ान योजना’ के तहत हवाई मार्ग
- केंद्र सरकार के अनुसार, 26 अप्रैल 2025 तक ‘उड़ान योजना’ के तहत 625 हवाई मार्गों पर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
- इन मार्गों से देश के 90 हवाई अड्डे आपस में जुड़ गए हैं और 1.49 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने इसका लाभ उठाया है।
‘उड़ान योजना’ :
|
|
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह में 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर पहुंच गया, जो पिछले नवंबर के बाद सबसे ऊंचा स्तर है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विदेशी मुद्रा भंडार :
|
कार्गो मूवमेंट
- भारत के अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 में 145.5 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) का रिकॉर्ड कार्गो मूवमेंट हासिल किया है, जो वित्त वर्ष 2013-14 में दर्ज 18.10 MMT से लगभग आठ गुना अधिक है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सम्मान और पुरस्कार
इंडिया ऑडियो समिट एंड अवार्ड्स 2025
- आकाशवाणी ने इंडिया ऑडियो समिट एंड अवार्ड्स 2025 में विभिन्न श्रेणियों में कुल छह पुरस्कार जीते।
- आकाशवाणी को मिले शीर्ष पुरस्कारों में, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम ‘नई सोच नई कहानी– अ रेडियो जर्नी विद स्मृति ईरानी‘ को रेडियो का सीरीज़ ऑफ द ईयर घोषित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
47वां मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल
- प्रदीप कुर्बाह ने 47वें मॉस्को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Moscow International Film Festival) में अपनी फिल्म "हा लिंग्खा बेनग" के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के दो बड़े पुरस्कार जीते ।
"ऑफिसियर दा ल’ऑर्ड्रे देस आर्ट्स एट देस लेट्रेस"
- फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को उनके सिनेमा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए फ्रांस का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान "ऑफिसियर दा ल’ऑर्ड्रे देस आर्ट्स एट देस लेट्रेस" (Officer of the Order of Arts and Letters) से सम्मानित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
शेनझोउ-20 मिशन
- चीन ने 24 अप्रैल 2025 को जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से शेनझोउ-20 मिशन लॉन्च किया, जिसमें तीन अंतरिक्ष यात्री तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए।
- यह चीन का 15वां मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है, जिसका उद्देश्य पिछले मिशन शेनझोउ-19 के चालक दल के साथ स्थानांतरण करना है।
चीन :
|
|
विविध
एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजेट सबस्केल कॉम्बस्टर
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने 25 अप्रैल 2025 को अत्याधुनिक स्क्रैमजेट कनेक्ट टेस्ट फैसिलिटी में एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजेट सबस्केल कॉम्बस्टर का 1,000 सेकंड से अधिक समय तक सफल ग्राउंड परीक्षण किया।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :
स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली, अध्यक्ष: समीर वी. कामथ |
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस
- बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है।
थीम :
"IPऔर संगीत: IP की धुन महसूस करें" (IP and Music: Feel the Beat of IP) |