01 May, 2025
GK Update
Thu 24 Apr, 2025
राष्ट्रीय समाचार
व्हाइट-कॉलर हायरिंग
- मार्च 2025 में भारत में व्हाइट-कॉलर हायरिंग में सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि देश में सफेदपोश नौकरियों की मांग में उल्लेखनीय तेजी को दर्शाती है।
सम्बन्धित तथ्य :
विशेषताएँ:
|
राज्य विशेष
प्रदेश का पहला EMC : उत्तर प्रदेश
- केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में प्रदेश का पहला इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC) स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
- यह सेंटर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के सेक्टर 10 में बनाया जाएगा और इसमें लगभग 539 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
उत्तर प्रदेश :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
पहलगाम आतंकी हमला
- भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और कई बड़े एक्शन लिए हैं।
केंद्रीय कैबिनेट की सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक में निम्नलिखित अहम फैसले लिए गए:
|
अर्थव्यस्था और बैंकिंग
TCS लागू
- दस लाख रुपये से अधिक कीमत वाले हैंडबैग, कलाई घड़ी, जूते-चप्पल, स्पोर्ट्सवियर और अन्य लक्जरी सामानों पर अब 1% 'स्रोत पर कर संग्रह' (Tax Collected at Source - TCS) लागू कर दिया गया है।
- यह नियम 22 अप्रैल 2025 से प्रभावी है और इसका उद्देश्य उच्च-मूल्य की खरीदारी को ट्रैक करना और टैक्स पारदर्शिता बढ़ाना है।
स्रोत पर कर संग्रह (TCS) :
|
भारत के विकास अनुमान
- विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के विकास दर (GDP ग्रोथ रेट) का अनुमान 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है।
- यह 0.4 प्रतिशत की कमी दर्शाता है।
विश्व बैंक (World Bank) :
स्थापना: 1944 (ब्रेटन वुड्स सम्मेलन, अमेरिका) | मुख्यालय: वॉशिंगटन डी.सी., अमेरिका | भारत 1944 से विश्व बैंक का सदस्य है |
भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या
- मार्च 2025 में भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 148.8 लाख तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
- यह फरवरी 2025 के 140.4 लाख यात्रियों से भी 5.9 प्रतिशत अधिक है। इस आंकड़े से पता चलता है कि भारत में हवाई यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही है और विमानन क्षेत्र में मजबूती बनी हुई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुस्तकें और लेखक
'आई एम सर्कुलर'
- इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 23 अप्रैल 2025 को इंटरनेशनल काउंसिल फॉर सर्कुलर इकॉनमी (ICCE) के सहयोग से 'आई एम सर्कुलर' नामक कॉफी टेबल बुक लॉन्च की है।
- यह पुस्तक भारत की सर्कुलर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाली 30 प्रमुख नवाचारों का एक दृश्यात्मक उत्सव है, जो टिकाऊ, स्मार्ट और स्केलेबल तकनीकों के माध्यम से संसाधनों के पुनर्चक्रण और बेहतर उपयोग को दर्शाती है।
प्रमुख तथ्य:
|
मुख्य विषय:
|
पर्यावरण समाचार
समुद्री-आधारित कार्बन कैप्चर परियोजना
- ब्रिटेन सरकार ने "SeaCURE" नामक एक नई समुद्री-आधारित कार्बन कैप्चर परियोजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य वायुमंडल से बड़े पैमाने पर कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) को हटाना है।
- यह परियोजना दक्षिणी इंग्लैंड के वेमाउथ (Weymouth) में SEA LIFE सेंटर पर स्थापित की गई है और इसे यूके सरकार के £3 मिलियन के अनुदान से वित्तपोषित किया गया है।
कार्बन डाइऑक्साइड :
|
चर्चित चेहरा
टी. रविशंकर
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर टी. रविशंकर का कार्यकाल केंद्र सरकार ने एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। अब वे मई 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे।
- यह उनका लगातार दूसरा एक साल का सेवा विस्तार है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet - ACC) ने 21 अप्रैल 2025 को जारी आदेश में 3 मई 2025 से एक वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस भारत में प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन 1993 में लागू हुए 73वें संविधान संशोधन अधिनियम की स्मृति में मनाया जाता है, जिसने भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली को संवैधानिक मान्यता प्रदान की।
पंचायती राज प्रणाली का इतिहास
|