ब्रह्मांड का चक्रण
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




ब्रह्मांड का चक्रण

Sun 20 Apr, 2025

संदर्भ

हाल ही में प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन ने यह संकेत दिया है कि ब्रह्मांड अत्यंत धीमी गति से चक्रण करता है। इस अध्ययन में एक गणितीय मॉडल के माध्यम से यह आंका गया है कि ब्रह्मांड लगभग हर 500 अरब वर्षों में एक चक्कर पूरा करता है।

अध्ययन के बारे में

  • अध्ययन के अनुसार यह चक्रण बहुत धीमा है, इसलिए इसे सीधे तौर पर मापना कठिन है, लेकिन यह ब्रह्मांड के विस्तार को प्रभावित कर सकता है।
  • यह विचार ब्रह्मांड के विस्तार की दर (जैसे हबल स्थिरांक) में अंतर को समझाने में मदद कर सकता है।
  • यह मॉडल कोई भी ज्ञात भौतिकी का नियम नहीं तोड़ता।
  • अगला कदम यह देखना है कि क्या ब्रह्मांडीय चक्रण के संकेत ब्रह्मांडीय माइक्रोवेव पृष्ठभूमि (Cosmic Microwave Background, CMB) या आकाशगंगाओं की दिशा में पाए जा सकते हैं।

महत्व

  • पारंपरिक रूप से, ब्रह्मांड को समरूप (homogeneous) और समदिश (isotropic) माना जाता रहा है – यानी हर दिशा में एक जैसा।
  • यदि ब्रह्मांड में थोड़ी सा भी चक्रण है, तो यह आधुनिक ब्रह्मांड विज्ञान की बुनियादी धारणाओं को बदल सकता है।
  • यह नई भौतिकी के द्वार खोल सकता है और बिग बैंग के बाद के शुरुआती क्षणों को बेहतर समझने में मदद कर सकता है।

 

चुनौतियाँ

चुनौती विवरण
चक्रण की गति 500 अरब वर्षों में एक चक्कर – यह गति बहुत ही धीमी है और प्रत्यक्ष रूप से पकड़ में नहीं आती।
डेटा की कमी मौजूदा टेलीस्कोप जैसे प्लैंक या जेम्स वेब इस प्रकार के घूमाव को नहीं पकड़ पाए हैं।
उच्च परिशुद्धता की आवश्यकता बहुत ही हल्के असमानताओं को मापने के लिए अति सटीकता की आवश्यकता है।

उपयोग

  • CMB डेटा विश्लेषण: क्या उसमें कोई दिशा विशेष असमानता दिख रही है?
  • आकाशगंगा सर्वेक्षण: क्या आकाशगंगाओं की दिशा में कोई एकसमानता है?
  • गुरुत्वाकर्षण तरंगें: क्या इनमें कोई चक्रण का संकेत है?

 

सौरमंडल के ग्रह

ग्रह आकार में स्थान विशेषता चंद्रमा एक चक्कर में लगने वाला समय
बुध 8वां सूर्य के सबसे निकट, कोई वातावरण नहीं 0 88 दिन
शुक्र 6वां सबसे गर्म ग्रह (ग्रीनहाउस प्रभाव से) 0 225 दिन
पृथ्वी 5वां जीवन के लिए उपयुक्त 1 365.25 दिन
मंगल 7वां लाल ग्रह, पतला वायुमंडल 2 687 दिन
बृहस्पति 1वां सबसे बड़ा ग्रह, गैसीय 95 4,333 दिन
शनि 2वां सुंदर वलय 146 10,759 दिन
यूरेनस 3वां अपने अक्षांश पर घूमता है (98° झुकाव) 28 30,688 दिन
यूरेनस 3वां अपने अक्षांश पर घूमता है (98° झुकाव) 28 30,688 दिन
नेपच्यून 4वां सबसे दूर 16 60,182 दिन

Latest Courses