01 May, 2025
GK Update
Sun 20 Apr, 2025
राष्ट्रीय समाचार
प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब यात्रा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचेंगे, जो चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली सऊदी यात्रा होगी।
- जेद्दा का दौरा करने वाली अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने 1982 में यह यात्रा की थी।
सऊदी अरब
|
|
वर्चुअल हाई कोर्ट बेंच
- केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन मेघवाल ने ई-कोर्ट परियोजना के तहत वर्चुअल हाईकोर्ट बेंच के प्रस्ताव की घोषणा की और आश्वासन दिया कि नोटरी से संबंधित मुद्दों को 15 दिनों के भीतर हल कर दिया जाएगा।
राज्य विशेष समाचार
कलैगनार कैविनाई थितम
- मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कलैगनार कैविनाई थित्तम नामक कारीगर विकास योजना का शुभारंभ किया, जो केंद्र की पीएम विश्वकर्मा योजना की ही तरह राज्य सरकार द्वारा लागु की जायेगी ।
तमिलनाडु
|
|
संसद खेल महाकुंभ
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 4 दिवसीय संसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया।
उतार प्रदेश
|
|
गुजरात ने ईवी मोटर वाहन कर घटाकर 1% किया
- गुजरात सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर की दर को मौजूदा 6 प्रतिशत से घटाकर केवल 1 प्रतिशत करने की घोषणा की है , जिसमें 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
गुजरात
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा चरण
- संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का दूसरा चरण इटली के रोम में शुरू हुआ।
- अराघची और मध्य पूर्व में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के नेतृत्व में यह वार्ता रोम स्थित ओमान के दूतावास द्वारा आयोजित की जा रही है।
ईरान
राजधानी: तेहरान | राष्ट्रपति: मसूद पेजेश्कियन |
मुद्रा: ईरानी रियाल |
महत्वपूर्ण दिन
सिविल सेवा दिवस
- भारत में, राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस हर साल 21 अप्रैल को सिविल सेवकों द्वारा राष्ट्र को दी गई अमूल्य सेवाओं के सम्मान में मनाया जाता है।
- यह तिथि 1947 में दिल्ली के मेटकाफ हाउस में आईएएस के पहले बैच को सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा दिए गए प्रसिद्ध संबोधन को चिह्नित करती है।
समाचार में व्यक्ति
शेख हसीना
- बांग्लादेश के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित 12 लोगों के खिलाफ 'रेड नोटिस' जारी करने के लिए इंटरपोल से अनुरोध किया है ।
इंटरपोल
स्थापना: 7 सितंबर 1923, वियना, ऑस्ट्रिया | मुख्यालय: ल्योन, फ्रांस | राष्ट्रपति: अहमद नसेर अल- रायसी |
भबेश चंद्र रॉय
- बांग्लादेश में एक वरिष्ठ हिंदू समुदाय के नेता की कथित तौर पर अपहरण कर हत्या कर दी गई।
- भारत ने इस अपहरण और क्रूर हत्या की कड़ी निंदा की है ।
मुद्रा: बांग्लादेशी टका | अध्यक्ष: मोहम्मद शहाबुद्दीन | राजधानी: ढाका |
कला और संस्कृति
ईस्टर त्यौहार
- · यह त्यौहार पूरे विश्व में 20 अप्रैल को मनाया गया।
- · ईस्टर रविवार यीशु के पुनरुत्थान का आनन्दपूर्ण उत्सव है, जो नई शुरुआत और आध्यात्मिक नवीनीकरण का प्रतीक है।
पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी
स्वदेशी स्टेलाइट नोजल डायवर्जेंट
- इसरो ने पीएसएलवी प्रक्षेपण यान के चौथे चरण में नोजल डाइवर्जेंट के लिए प्रयुक्त आयातित कोलंबियम सामग्री का विकल्प विकसित किया है।
- स्टेलाइट से निर्मित नोजल डायवर्जेंट का विकास किया है, जो कोबाल्ट आधारित मिश्रधातु है, जिसमें क्रोमियम, निकेल, टंगस्टन और आयरन मिलाया गया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)
|
|
खेल समाचार
विश्व चैंपियनशिप स्क्वैश 2025
- स्क्वैश में, भारत के वीर चोटरानी और अनाहत सिंह ने 2025 विश्व चैंपियनशिप के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है, जो अमेरिका के शिकागो में आयोजित की जाएगी।
आईएसएसएफ विश्व कप 2025
- निशानेबाजी में भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबूता ने पेरू के लीमा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2025 में रजत पदक जीता।