01 May, 2025
GK Update
Tue 15 Apr, 2025
राष्ट्रीय समाचार
विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल 2025 को हरियाणा के हिसार, यमुनानगर और रेवाड़ी में लगभग 10,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत-तंजानिया द्विपक्षीय वार्ता
- भारत और तंजानिया ने 14 अप्रैल 2025 को दार-ए-सलाम में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय चर्चा की।
तंजानिया :
|
|
हार्वर्ड विश्वविद्यालय की फंडिंग पर रोक
- अप्रैल 2025 में ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को मिलने वाली लगभग 2.2 से 2.3 अरब डॉलर की संघीय फंडिंग को रोक दिया।
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :
|
|
राज्य विशेष
SC वर्गीकरण अधिनियम को लागू : तेलंगाना
- तेलंगाना राज्य सरकार ने 14 अप्रैल 2025 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति (Scheduled Caste : SC) वर्गीकरण अधिनियम को आधिकारिक रूप से लागू किया।
इस अधिनियम के तहत, अनुसूचित जातियों को मिलने वाले 15% आरक्षण को तीन समूहों में विभाजित किया गया है:
|
नागालैंड सौर मिशन
- नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के साथ छतों पर सौर ऊर्जा प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए नागालैंड सौर मिशन की शुरुआत की।
- यह पहल प्रधानमंत्री की सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाई गई है, जिसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को प्रति घर 50,000 रुपये तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
नागालैंड :
|
|
खेल समाचार
फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025
- नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने पेरिस में आयोजित फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 का खिताब जीता।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE):
|
|
खेलो इंडिया युवा खेल-2025
- बिहार 4 से 15 मई 2025 तक खेलो इंडिया युवा खेल-2025 (Khelo India Youth Games 2025) के सातवें संस्करण की मेजबानी करेगा।
- इस आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई को पटना में करेंगे। खेलो इंडिया युवा खेल बिहार के पांच जिलों—पटना, गया, नालंदा (राजगीर), भागलपुर और बेगूसराय—में आयोजित होंगे।
खेलो इंडिया कार्यक्रम :
शुरूआत 2017-18 | प्रथम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : 2020 में कटक, ओडिशा | प्रथम खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 2018, नई दिल्ली |
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारतीय रेलवे का बेहतर प्रदर्शन
- भारतीय रेलवे ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने परिचालन अनुपात (Operating Ratio) में सुधार दर्ज किया है, जो 98.32 प्रतिशत रहा।
प्रमुख आँकड़े (वित्त वर्ष 2024-25) :
|
|
भारत की GDP वृद्धि दर क्रिसिल के अनुसार
- वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार, वित्त वर्ष 26 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रह सकती है।
भारत की विकास दर विभिन्न एजेंन्सियों के अनुसार :
|
क्यू शील्ड का शुभारंभ
- स्टार्टअप क्यू एन यू लैब्स ने 14 अप्रैल 2025 को विश्व क्वांटम दिवस के अवसर पर दुनिया के पहले प्लेटफॉर्म क्यू शील्ड (Q-Shield) का शुभारंभ किया ।
सम्मान और पुरस्कार
“वेरचोल दलित साहित्य पुरस्कार”
- प्रतिष्ठित लेखिका, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता पी. शिवकामी को फिल्म निर्माता पा. रणजीत द्वारा स्थापित नीलम सांस्कृतिक केंद्र की ओर से “वेरचोल दलित साहित्य पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
- यह सम्मान 2025 में उनकी दलित साहित्य में महत्वपूर्ण भूमिका और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया।
महत्वपूर्ण दिवस
हिमाचल दिवस
- प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश दिवस मनाया जाता है।
- यह दिन 1948 में हिमाचल प्रदेश के भारत के एक प्रांत के रूप में गठन की याद दिलाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|