GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 14 Apr, 2025

राष्ट्रीय समचार

नई एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर, उनके जन्मस्थान मध्यप्रदेश के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) से कोटा होते हुए नई दिल्ली तक एक नई एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है।

लवे को बजट 2025-26 में प्रावधान:

  • बजट आवंटित : 2.52 लाख करोड़ रुपये का
  • कुल पूंजीगत व्यय लक्ष्य : 2,62,000 करोड़ रुपये
  • अगले दो से तीन वर्षों में 200 नई वंदे भारत ट्रेनें, 17,500 सामान्य गैर-एसी कोच, 100 अमृत भारत ट्रेनें, 50 नमो भारत रैपिड रेल शुरू करेगा
  • 17,500 सामान्य कोचों में से 1400 कोच 2025-26 में और 2,000 कोच 2026-27 में शामिल किए जाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

हिंदूफोबिया के खिलाफ कानून पेश

  • जॉर्जिया अमेरिका का पहला राज्य है जिसने हिंदूफोबिया के खिलाफ कानून पेश किया।
  • यह बिल हिंदूफोबिया को "हिंदू धर्म के प्रति विरोधी, विनाशकारी और अपमानजनक दृष्टिकोण और व्यवहार" के रूप में परिभाषित करता है और इसे जाति, रंग, धर्म या राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव विरोधी कानूनों में शामिल करता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :

  • राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
प्रमुख स्थल:
  • स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी (न्यूयॉर्क)
  • व्हाइट हाउस (वॉशिंगटन, डी.सी.)
  • ग्रैंड कैन्यन (एरिज़ोना)
  • डिज़नीलैंड (कैलिफ़ोर्निया)

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

हिसार-अयोध्या की पहली व्यावसायिक उड़ान

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2025 को हरियाणा के हिसार में हिसार-अयोध्या की पहली व्यावसायिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई।
  • इस अवसर पर उन्होंने हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी।

भारत के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे :

 

 

  • सबसे व्यस्त हवाई अड्डा : इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली)
  • दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (मुंबई)
  • भारत का प्रथम निजी क्षेत्र द्वारा विकसित हवाई अड्डा: कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: विश्व का पहला सौर ऊर्जा से संचालित हवाई अड्डा

फंड आकर्षित करने में प्रथम स्थान

  • भारतीय रिजर्व बैंक की अगस्त 2023 की रिपोर्ट में फंड आकर्षित करने में 16.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यूपी देश में पहले नंबर पर है।
  • मौजूदा समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 27.5 लाख करोड़ रुपये है और यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • नीति आयोग द्वारा राजकोषीय स्थित पर जारी रिपोर्ट में यूपी को फ्रंट रनर राज्य की श्रेणी में रखा है
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने भी कर प्राप्तियों में उत्तर प्रदेश को देश में दूसरे स्थान पर रखा है।
  • ऋण और जमा अनुपात (CD रेशियो) में अच्छा खासा सुधार हुआ है। 2016-2017 में यह 46 प्रतिशत था जो कि 2024 में बढ़कर 61 प्रतिशत हो गया है।
  • मौजूदा वित्तीय वर्ष में सरकार ने इसके लिए 67 से 70 प्रतिशत का लक्ष्य रखा है।
  • देश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GDP) में राज्य का योगदान 9.2 प्रतिशत है

रक्षा समाचार

MK-II(A) लेजर-डायरेक्टेड एनर्जी वेपन

  • भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने MK-II(A) लेजर-डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) का सफल परीक्षण किया ।
  • यह परीक्षण 13 अप्रैल 2025 को आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एयर रेंज (NOAR) में किया गया। इस उन्नत हथियार प्रणाली ने ड्रोन और अन्य हवाई खतरों को त्वरित और सटीकता से नष्ट कर दिया।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

तकनीकी विशेषताएं:
  • पावर आउटपुट: 30 किलोवाट
  • रेंज: 5 किलोमीटर तक
  • लक्ष्य: फिक्स्ड-विंग ड्रोन, मिसाइलें, स्वार्म ड्रोन, हेलीकॉप्टर, और निगरानी सेंसर
  • प्रभाव: यह प्रणाली लक्ष्य को सेकंडों में नष्ट कर सकती है, जिससे यह अत्यधिक प्रभावी एंटी-ड्रोन समाधान बनती है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) : स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली, अध्यक्ष: समीर वी. कामथ

नौसैनिक अभ्यास AIKEYME 2025

  • भारत ने तंजानिया के दार-ए-सलाम में नौ देशों के साथ एक महत्वपूर्ण नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है, जिसे AIKEYME 2025 नाम दिया गया है।
  • यह अभ्यास 13 से 18 अप्रैल 2025 तक चलेगा और इसमें भारत के अलावा तंजानिया, कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

भागीदारी:

 

  • भारतीय नौसेना के जहाज INS चेन्नई और INS केसरी इस अभ्यास में शामिल हैं। इसके अलावा, INS सुनयना भी इसमें भाग ले रहा है, जिसमें 9 देशों के 44 नौसैनिक सवार हैं।

खेल समाचार

तीरंदाजी विश्व कप का प्रथम चरण

  • भारत ने तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में, पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता।
  • अमरीका के ऑबर्नडेल में 13 अप्रैल 2025 को हुए फाइनल में, भारतीय टीम मेंधीरज बोम्मादेवडा, तरुणदीप रॉय और अतनु दास शामिल थे।

सम्बन्धित तथ्य :

 

इस सत्र में भारत का यह तीसरा पदक है इससे पहले, भारत ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण और कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था

कला और संस्कृति

पारंपरिक नववर्ष पुतांडू

  • तमिल नव वर्ष, जिसे पुथंाडु के नाम से जाना जाता है, तमिल समुदाय द्वारा विश्वभर में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है।
  • यह त्योहार तमिल कैलेंडर के पहले महीने चित्तराई के पहले दिन पड़ता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार लगभग 14 अप्रैल को आता है।

भारत के विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले नववर्ष उत्सव :

  • पंजाब : बैसाखी के रूप में 13 या 14 अप्रैल को
  • केरल : विषु के रूप में 14 अप्रैल को
  • पश्चिम बंगाल : पोइला बोइशाख कहा जाता है, 14 या 15 अप्रैल को
  • असम : बोहाग बिहू के रूप में, अप्रैल के मध्य में
  • ओडिशा : महाविषुव संक्रांति या पना संक्रांति, अप्रैल के महीने में
  • महाराष्ट्र और कर्नाटक : गुड़ी पड़वा और युगादी, मार्च-अप्रैल में
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना : उगादी
  • कश्मीर : नवरेह, मार्च-अप्रैल में
  • मणिपुर : सजिबू चेराओबा
  • उत्तर भारत : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, मार्च-अप्रैल में

'पहला बैशाख' या 'पोइला बोइशाख'

  • बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2025 को 'पहला बैशाख' या 'पोइला बोइशाख' के रूप में बंगाली नववर्ष 1432 (बंगाब्द) पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • 2016 में यूनेस्को ने इस शोभाजात्रा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है।
  • इस कार्यक्रम में अभ्यास की निरंतरता के रूप में शास्त्रीय संगीत, रविन्द्र संगीत और कविता पाठ को सम्मिलित किया गया।
  • नया वर्ष मनाने के लिए इस अभ्यास की शुरूआत 1967 में हुई थी।

चर्चित चेहरा

कुमुदिनी लाखिया

  • मशहूर कथक नृत्यांगना कुमुदिनी लाखिया का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • कथक की शिक्षा उन्होंने बीकानेर घराने के सोहनलाल, बनारस घराने के अशिक हुसैन, और जयपुर घराने के सुंदर प्रसाद से प्राप्त की थी।

जीवन परिचय :

  • जन्म : 17 मई 1930
  • "धबकर" (पल्स), "युगल" (द डुएट), और "अतः किम" (व्हेयर नाउ?) उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं।
  • सम्मान और पुरस्कार :
  • पद्म श्री: 1987, पद्म भूषण: 2010
  • पद्म विभूषण: 2025, कला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए
  • लीजेंड्स ऑफ इंडिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: 2022

डॉ. भीमराव अंबेडकर

  • 14 अप्रैल 2025 को भारत सहित विश्वभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
  • इस दिन को 'भीम जयंती' के रूप में जाना जाता है और यह भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री डॉ. अंबेडकर के योगदान को स्मरण करने का अवसर है।

जीवन परिचय :

  • जन्म : 14 अप्रैल, 1891 (मध्य प्रदेश, महू)
  • उन्होंने तीनों गोलमेज़ सम्मेलनों में भाग लिया
  • महात्मा गांधी के साथ पूना समझौता पर हस्ताक्षर किए: 1932
  • 1946: बंगाल से संविधान सभा के लिए चुने गए
  • संविधान निर्माण हेतु बनी प्रारूप समिति के अध्यक्ष बने
  • भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है
  • 1947: स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में कानून मंत्री बने।
  • चैत्य भूमि, मुंबई में डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्मारक
  • पत्रिकाएँ: मूकनायक (1920), बहिष्कृत भारत (1927), समता (1929), जनता (1930)
  • पुस्तकें: एनीहिलेशन ऑफ कास्ट , बुद्ध और कार्ल मार्क्स, द अनटचेबल: हू आर दे एंड व्हाय दे हैव बिकम अनटचेबल्स, बुद्ध एंड हिज़ धम्म, द राइज़ एंड फॉल ऑफ हिंदू वुमेन
  • संगठन: बहिष्कृत हितकारिणी सभा (1923), इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी (1936), अनुसूचित जाति संघ (1942)

नियुक्तियां

सौरव गांगुली

  • सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पुरुष क्रिकेट समिति का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • गांगुली को पहली बार 2021 में इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था, जब उन्होंने अनिल कुंबले की जगह ली थी।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) :

स्थापना: 15 जून 1909 मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वर्तमान अध्यक्ष: जय शाह 

रिर्पोट एवं सूचकांक

भारतीय सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का राजस्व

  • वित्तीय सेवा फर्म UBS की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का राजस्व 2025 से 2030 के बीच 54 बिलियन डॉलर से दोगुना होकर 108 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
  • यह वृद्धि 15% की संयुक्त वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) पर आधारित है, जो वैश्विक औसत से अधिक है।

भारत की वर्तमान स्थिति :

 

 

  • वर्तमान में, भारत में दुनिया की केवल 0.1% सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन होता है, जबकि वैश्विक मांग का 6.5% भारत में है।
  • भारत में लगभग 20% वैश्विक चिप डिजाइनर कार्यरत हैं
  • सेमीकंडक्टर (Semiconductor) : वे पदार्थ होते हैं जिनकी विद्युत चालकता (conductivity), चालकों (conductors) और निरवचकों (insulators) के बीच होती है।

पर्यावरण समाचार

कार्बन उत्सर्जन पर वैश्विक कर

  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की लंदन में आयोजित बैठक में भारत सहित 62 देशों ने समुद्री पोत परिवहन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन पर वैश्विक कर लगाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
  • यह प्रस्ताव 2050 तक समुद्री क्षेत्र को शुद्ध-शून्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की दिशा में अग्रसर करने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) :

 

  • संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग की सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदार है
  • कार्यात्मक शुरुआत: 1959
  • मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • वर्तमान सदस्य देश : 176
  • सहयोगी सदस्य : तीन (फरो, हांगकांग, चीन और मकाऊ, चीन)

 

Latest Courses