01 May, 2025
GK Update
Sun 13 Apr, 2025
राष्ट्रीय समाचार
एम्स भुवनेश्वर में सेंट्रल रिसर्च लेबोरेटरी का उद्घाटन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स भुवनेश्वर में सेंट्रल रिसर्च लेबोरेटरी (केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला) का उद्घाटन किया।
- इस अवसर पर उन्होंने एक मल्टी-यूटिलिटी (गैस्ट्रोनॉमी) ब्लॉक की आधारशिला भी रखी।
AIIMS :
|
राज्य समाचार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार कानून लागू
- तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर राज्यपाल या राष्ट्रपति की औपचारिक सहमति के बिना 10 कानूनों को लागू किया है।
- यह फैसला 8 अप्रैल 2025 को आया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल का विधेयकों को राष्ट्रपति के पास भेजने का फैसला अवैध था, खासकर जब विधानसभा ने उन पर पुनर्विचार किया था।
तमिलनाडु (Tamil Nadu) :
|
|
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10,000 'पर्यावरण सखियों' को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है, जो सौर ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दें।
उत्तर प्रदेश:
|
प्रमुख शहर और उनकी विशेषताएँ :
|
वाक एंड टॉक कार्यक्रम
- पर्यावरण बचाओ आंदोलन देहरादून ने 12 अप्रैल 2025 सागर ताल से लेकर खलंगा तक वाक एंड टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया।
उत्तराखंड:
|
|
548 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी
- उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा नदी में गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए 548 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी ।
गंगा नदी :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक
- तीसरी बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित की गई।
- इस बैठक में भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और बिम्सटेक सदस्य देशों के साथ कृषि सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई ।
बिम्सटेक (BIMSTEC) :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
21 पारंपरिक उत्पादों को GI टैग
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आगरा की पच्चीकारी समेत 21 पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग का प्रमाण पत्र सौंपा।
सम्बन्धित तथ्य :
GI टैग (Geographical Indication Tag) :
|
खेल समाचार
तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-1
- भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनाम और ऋषभ यादव ने अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-1 की कम्पाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में कम्पाउंड मिक्स्ड स्पर्धा को शामिल करने का हाल में ही फैसला किया है।
तीरंदाजी (Archery) :
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शासी निकाय : विश्व तीरंदाजी संघ :
|
|
‘रन फॉर राम’ मैराथन का आयोजन
- अयोध्या में ‘रन फॉर राम’ मैराथन का आयोजन किया गया।
- मैराथन तीन श्रेणियों में आयोजित की गई। पहली श्रेणी 21 किलोमीटर की फुल मैराथन थी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 7,500 रुपये दिया गया।
मैराथन (Marathon) :
|
कला और संस्कृति
बैसाखी
- बैसाखी एक प्रमुख भारतीय त्योहार है, जिसे मुख्यतः 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है।
- यह पर्व सिख धर्म और हिंदू धर्म दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, और इसे फसल कटाई तथा नववर्ष के रूप में मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
सिख धर्म में :
हिंदू धर्म में :
कृषि पर्व :
क्षेत्रीय विविधताएं : पोहेला बोइशाख: पश्चिम बंगाल में, बोहाग बिहू: असम में, विशु: केरल में, पुथांडु: तमिलनाडु में, पाना संक्रांति: ओडिशा में |
चर्चित चेहरा
दारिपल्ली रामैया
- दारिपल्ली रामैया, जिन्हें "वनजीवी" और "चेट्टू रामैया" के नाम से भी जाना जाता है, का 12 अप्रैल 2025 को तेलंगाना के खम्मम जिले में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- तेलंगाना के खम्मम जिले के निवासी रमैया ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित किया और अनुमानित रूप से 1 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए।
जीवन परिचय :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
जलियाँवाला बाग हत्याकांड
- जलियाँवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास की एक भयावह घटना है, जो 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर, पंजाब में घटित हुई थी।
- इस दिन, ब्रिटिश सेना के जनरल रेजिनाल्ड डायर के आदेश पर, निहत्थे और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियाँ चलाई गईं, जिसमें सैकड़ों निर्दोष लोग मारे गए और हजारों घायल हुए।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस
- प्रतिवर्ष 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है।
- यह दिन 1961 में सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की स्मृति में मनाया जाता है, जब उन्होंने वोस्तोक 1 अंतरिक्ष यान से पृथ्वी की परिक्रमा कर अंतरिक्ष में जाने वाले पहले मानव बनने का गौरव प्राप्त किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|