'एशियाई विकास परिदृश्य (ADO) अप्रैल 2025'
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




'एशियाई विकास परिदृश्य (ADO) अप्रैल 2025'

Fri 11 Apr, 2025

संदर्भ :-

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) ने अपनी प्रमुख रिपोर्ट 'एशियाई विकास परिदृश्य (ADO) अप्रैल 2025' जारी की है।

प्रमुख बिंदु:

भारत के लिए प्रमुख अनुमान :

  • चालू वित्त वर्ष (2025-26) के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6. 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस वृद्धि के मुख्य कारण हैं:

    • घरेलू मांग में वृद्धि: घरेलू बाजार में मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
    • ग्रामीण आय में सुधार: ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    • मुद्रास्फीति में नरमी: मुद्रास्फीति में कमी से खर्च और निवेश बढ़ेगा।
  • वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी भारत की जीडीपी में 6. 8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है
  • हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वैश्विक व्यापार और नीति अनिश्चितताओं के प्रभाव के चलते चालू वित्त वर्ष के लिए अपने जीडीपी पूर्वानुमान को पहले के 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया।
  • रिपोर्ट के अनुसार, उच्च घरेलू मांग, बढ़ती ग्रामीण आय, मजबूत सेवा क्षेत्र और नरम मुद्रास्फीति से प्रेरित होकर भारत की जीडीपी 2025-26 (31 मार्च 2026 को समाप्त) में 6.7 प्रतिशत तक बढ़ेगी, जिससे उपभोक्ता विश्वास बढ़ेगा

अन्‍य क्षेत्रों के लिए अनुमान :

चीन की विकास दर में गिरावट का अनुमान :

  • कमजोर आधारभूत अनुमान पहले से ही चीन में अपेक्षित मंदी को दर्शाते हैं।
  • 2024 में विकास दर 5.0% थी, जो 2025 में घटकर 4.7% हो सकती है।
  • 2026 में और अधिक गिरकर 4.3% रहने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्व एशिया में हल्की गिरावट :

  • अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध (2018) से लाभ पाने वाले दक्षिण पूर्व एशिया की वृद्धि दर में थोड़ी गिरावट की उम्मीद है।
  • 2024 में वृद्धि दर 4.8% थी, जो 2025 और 2026 में घटकर 4.7% रह सकती है।

दक्षिण एशिया: वृद्धि का उज्ज्वल क्षेत्र

ADB के अनुसार, दक्षिण एशिया में मजबूत घरेलू मांग के चलते:

  • 2024 में वृद्धि दर थी 5.8%
  • 2025 में अनुमानित वृद्धि दर 6.0%
  • 2026 में यह और बढ़कर 6.2% हो सकती है।

मुद्रास्फीति में कमी का अनुमान

वैश्विक तेल और अन्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के कारण:

  • 2024 में मुद्रास्फीति 2.6%
  • 2025 में अनुमानित 2.3%
  • 2026 में और घटकर 2.2% हो सकती है।
क्षेत्र/देश 2023 2024 (दिसंबर) 2025 (अप्रैल) 2025 (पूर्वानुमान) 2026
कॉकसस और मध्य एशिया 5.4 5.7 5.3 5.4 5.0

पूर्वी एशिया

4.8 4.7 4.2

4.4

4.0

चीन

5.4 5.0 4.5

4.7

4.3

दक्षिण एशिया

7.8 5.8 6.3

6.0

6.2

भारत

9.2 6.4 7.0

6.7

6.8

दक्षिण-पूर्व एशिया

4.1 4.8 4.7

4.7

4.7

इंडोनेशिया

5.0 5.0 5.0

5.0

5.1

एशियाई विकास बैंक (ADB) : 

विवरण जानकारी

पूरा नाम

एशियाई विकास बैंक (ADB)

प्रकार

एक बहुपक्षीय विकास बैंक

स्थापना

19 दिसंबर 1966

मुख्यालय

मांडलुयॉन्ग सिटी, मेट्रो मनीला, फिलीपींस

सदस्य देशों की संख्या

68 सदस्य

वर्तमान अध्यक्ष

मसातो कांडा (11वें अध्यक्ष)

प्रशासन प्रणाली

गवर्नर्स बोर्ड द्वारा संचालन, जो सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करता है

कार्यप्रणाली

ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान, गारंटी, इक्विटी निवेश के ज़रिए वित्तीय सहायता

कार्य क्षेत्र

एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सतत, समावेशी व लचीला विकास को बढ़ावा

प्रमुख शेयरधारक देश

जापान (15.6%), अमेरिका (15.6%), चीन (6.4%), भारत (6.3%), ऑस्ट्रेलिया (5.8%)

भारत की स्थिति

संस्थापक सदस्य

भारत में भूमिका

विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करता है

Latest Courses