GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 08 Apr, 2025

राष्ट्रीय समाचार

नया माइक्रोडेटा पोर्टल लॉन्च

  • सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) ने राज्य सरकार के मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान एक नया माइक्रोडेटा पोर्टल लॉन्च किया।
  • इस अवसर पर नेशनल स्टैटिस्टिकल सिस्टम ट्रेनिंग अकादमी (NSSTA) की वेबसाइट भी लॉन्च की गई, जो मंत्रालय की क्षमता निर्माण पहल के बारे में जानकारी उपलब्ध कराती है

'बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021

  • केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने नई दिल्ली में 'बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 : एकीकृत बांध सुरक्षा प्रबंधन की दिशा' पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

'बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021:

 

  • यह अधिनियम उन सभी निर्दिष्ट बांधों पर लागू होता है जिनकी ऊंचाई 15 मीटर से अधिक है, या जिनकी ऊंचाई 10 मीटर से 15 मीटर के बीच है और कुछ विशिष्ट डिजाइन और संरचनात्मक स्थितियां पूरी करती हैं।

राज्य समाचार

ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन किया।
  • यह आयोजन 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में हुआ और इसमें पुलिस विभाग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उत्तर प्रदेश :

  • स्थापना दिवस : 24 जनवरी 1950
  • लोकसभा सीटें : 80, राज्यसभा सीटें : 31
  • राजकीय खेल: हॉकी
  • राजकीय पशु: बारहसिंगा
  • सबसे पूर्वी ज़िला : बलिया
  • सबसे पश्चिमी ज़िला : शामली
  • सबसे उत्तरी ज़िला : सहारनपुर
  • सबसे दक्षिणी ज़िला : सोनभद्र
  • सबसे बड़ा ज़िला (क्षेत्रफल में) : लखीमपुर खीरी
  • सबसे छोटा ज़िला (क्षेत्रफल में) : हापुड़

उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा :

  • स्थापना: 2018 (उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन के दौरान)
  • छह प्रमुख नोड्स: आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट, झांसी, कानपुर और लखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

150वीं IPU असेंबली

  • 150वीं इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) असेंबली का आयोजन 5 से 9 अप्रैल 2025 तक उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में किया जा रहा है।
  • IPU असेंबली में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं।

इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) असेंबली :

  • राष्ट्रीय संसदों का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है
  • उद्देश्य : संसदीय कूटनीति को बढ़ावा देना, शांति, लोकतंत्र और सतत विकास को प्रोत्साहित करना
  • स्थापना: 1889, पेरिस में
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
अंग:
  • असेंबली: बैठक : प्रत्येक दो वर्ष में,
  • गवर्निंग काउंसिल: IPU के कामकाज को नियंत्रित करती है
  • सचिवालय: IPU की वैश्विक गतिविधियों का समन्वय करता है
  • भारत 1949 से IPU का सदस्य है।

भारत और नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के बीच समझौता ज्ञापन

  • भारत और नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

नेपाल :

  • दक्षिण एशिया में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है
  • उत्तर में चीन और दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में भारत से घिरा है
  • यह हिमालय पर्वतमाला में स्थित है और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के लिए जाना जाता है
  • राजधानी : काठमांडू
  • मुद्रा : नेपाली रूपया (NPR)
  • संसद : द्विसदनीय(प्रतिनिधि सभा, राष्ट्रीय सभा)
  • प्रधानमंत्री : के.पी. शर्मा ओली

बैंकिंग तथा अर्थव्यवस्था

PMMY के 10 वर्ष

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) ने 8 अप्रैल 2025 को अपने 10 वर्ष पूरे किया।
  • यह योजना 8 अप्रैल 2015 को शुरू की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म और लघु उद्योगों को संस्थागत क्रेडिट प्रदान करना था, ताकि वे अपने व्यवसाय को स्थापित और विकसित कर सकें।

प्रमुख उपलब्धियाँ:

  • ऋण वितरण: 52 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत, कुल राशि : ₹33.65 लाख करोड़ से अधिक
  • महिला सशक्तिकरण: लाभार्थियों में लगभग 68% महिलाएं हैं
  • वित्तीय समावेशन: 51% से अधिक लोन एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से जुड़े उद्यमियों को दिए गए
  • औसत लोन राशि अब बढ़कर 1.05 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 40,000 रुपये थी
  • योजना का एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) अनुपात गिरकर 2.21% रह गया है
लोन श्रेणियाँ:
  • योजना चार श्रेणियों में लोन प्रदान करती है: शिशु (50,000 रुपये तक), किशोर (50,000 से 5 लाख रुपये), तरुण (5 लाख से 10 लाख रुपये), और तरुण प्लस (10 लाख से 20 लाख रुपये)
  • लोन दिया : 32.61 लाख करोड़ रुपए वैल्यू के 52 करोड़ से अधिक
  • बैंकिंग प्लेटफॉर्म: SCB, RRB, SFB, NBFC और MFI जैसे वित्तीय संस्थान

SBI फंड्स मैनेजमेंट की रिपोर्ट

  • SBI फंड्स मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, "निवेशकों को उन कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिनके पास मजबूत बिजनेस मॉडल, स्पष्ट आय वृद्धि क्षमता और स्थिर नकदी प्रवाह हो, विशेष रूप से व्यापक आर्थिक अस्थिरता के समय में।"
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का केंद्रीय बैंक, RBI, तरलता प्रबंधन में सक्रिय रहा है। दिसंबर 2024 से, इसने खुले बाजार संचालन और अन्य तरलता साधनों के माध्यम से सिस्टम में ₹8.9 लाख करोड़ से अधिक की राशि डाली है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) :

  • भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है।
  • स्थापना: जुलाई 1955 (इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया के राष्ट्रीयकरण से)
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • अध्यक्ष: चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी(27वें)

RRB के विलय की घोषणा

  • केंद्र सरकार ने 1 मई 2025 से प्रभावी होने वाले क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) के विलय की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य इन बैंकों की संख्या को वर्तमान 43 से घटाकर 28 करना है।
  • ये बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम, 1976 की धारा 23ए(1) द्वारा दिए गए अधिकार के अनुसार अपनी व्यक्तिगत संपत्तियों, शक्तियों, अधिकारों, दायित्वों और कर्तव्यों को प्राप्त करेंगे।

रिर्पोट एवं सूचकांक

प्रथम डिजिटल खतरा रिपोर्ट 2024

  • भारत सरकार ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI) क्षेत्र में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रथम डिजिटल खतरा रिपोर्ट 2024 लॉन्च की है।
  • यह रिपोर्ट BFSI क्षेत्र में बढ़ते साइबर खतरों का विश्लेषण करती है और उनसे निपटने के लिए रणनीतिक सिफारिशें प्रदान करती है।

भारत में साइबर हमले (2024):

 

 

  • मालवेयर: लगभग 370 मिलियन हमले; BFSI क्षेत्र पर 17% केंद्रित
  • फिशिंग: पहली छमाही में 135,173 वित्तीय हमले (पिछले वर्ष की तुलना में 175% वृद्धि)
  • रैंसमवेयर: BFSI के लिए बड़ा खतरा; प्रति उल्लंघन औसतन $5.9 मिलियन का नुकसान

ADR रिपोर्ट 2023-24

  • चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय दलों के बीच भाजपा को सबसे अधिक दान मिला, जिसमें 8,358 दानों से 2,243 करोड़ रुपये से अधिक की घोषणा की गई।

राष्ट्रीय दलों को दान पर ADR रिपोर्ट (2023-24):

  • कुल घोषित दान: ₹2,544.28 करोड़ (12,547 अंशदानों से)
  • पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि: 199%
  • भाजपा को: ₹2,243.94 करोड़ (88% हिस्सेदारी, 211.72% की वृद्धि)
  • कांग्रेस को: ₹281.48 करोड़ (252.18% की वृद्धि)
  • प्रमुख दाता और ट्रस्ट: प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट:-
  • भाजपा को ₹723.675 करोड़ (कुल का 32.25%)
  • कांग्रेस को ₹156.40 करोड़ (कुल का 55.56%)

खेल समाचार

ISSF विश्व कप 2025

  • पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में ब्यूनस आयर्स में ISSF वर्ल्ड कप 2025 में स्वर्ण पदक जीता ।

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ (International Shooting Sport Federation :ISSF) :

स्थापना: जुलाई 1907 मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी वर्तमान अध्यक्ष : लुसियानो रोसी 

रक्षा समाचार

त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान 'समुद्र प्रदक्षिणा'

  • त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान 'समुद्र प्रदक्षिणा' ने 7 अप्रैल 2025 को अपनी 55 दिवसीय यात्रा शुरू की।
  • यह अभियान भारतीय नौसेना की 12 सदस्यीय महिला चालक दल द्वारा IASV त्रिवेणी पर सवार होकर शुरू किया गया है।

सम्बन्धित तथ्य :

इस यात्रा में महिला नाविक 4,000 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण यात्रा करेंगी और 30 मई 2025 को मुंबई लौटेंगी भारतीय नौसेना :
  • आदर्श वाक्य : शं नो वरुण
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नौसेना दिवस: 4 दिसम्बर
  • प्रमुख : दिनेश कुमार त्रिपाठी

पैसेज एक्सरसाइज

  • भारतीय नौसेना और रॉयल न्यूज़ीलैंड नेवी के बीच अदन की खाड़ी में पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट INS तारकश और रॉयल न्यूज़ीलैंड नेवी के ANZAC-क्लास फ्रिगेट ते काहा ने भाग लिया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • PASSEX में क्रॉस-डेक लैंडिंग, क्रॉस बोर्डिंग, सी राइडर एक्सचेंज और सामरिक युद्धाभ्यास सहित कई तरह के अंतर-संचालन अभ्यास शामिल थे

सम्मान और पुरस्कार

"की ऑफ ऑनर"

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुर्तगाल दौरे के दौरान लिस्बन के मेयर द्वारा "की ऑफ ऑनर" (Key of Honour) से सम्मानित किया गया।

पुर्तगाल:

  • दक्षिण-पश्चिमी यूरोप में स्थित एक देश है
  • यह आइबेरियाई प्रायद्वीप पर स्थित है
  • सीमाएँ : पूर्व और उत्तर में स्पेन से लगती हैं, जबकि पश्चिम और दक्षिण में अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है
  • राजधानी: लिस्बन (Lisboa)
  • भाषा: पुर्तगाली (आधिकारिक)
  • मुद्रा: यूरो (€ EUR)

चर्चित चेहरा

पंडित कुमार गंधर्व

  • पंडित कुमार गंधर्व का जन्म आज ही के दिन 8 अप्रैल 1924 को कर्नाटक के बेलगाम के पास सुलेभावी गांव में हुआ था।

जीवन परिचय :

  • कुमार गंधर्व ने शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ लोक संगीत को भी अपनाया और उसे शास्त्रीय संगीत के साथ मिलाकर एक अनोखी शैली विकसित की।
  • उन्होंने कबीर और सूरदास के भजनों को अपनी विशेष शैली में गाया
  • पुरस्कार और सम्मान: पद्म भूषण : 1977, पद्म विभूषण : 1990, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार: 1973
  • निधन: 12 जनवरी 1992

महत्वपूर्ण दिवस

रवांडा में 1994 में तुत्सी लोगों के खिलाफ हुए नरसंहार पर अंतर्राष्ट्रीय चिंतन दिवस

  • 7 अप्रैल को, यूनेस्को रवांडा में 1994 में तुत्सी के खिलाफ हुए नरसंहार पर अंतर्राष्ट्रीय चिंतन दिवस मनाता है, जिसे 2003 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था ।
  • यह तिथि हुतु चरमपंथी नेतृत्व वाली सरकार द्वारा तुत्सी अल्पसंख्यक के सदस्यों के खिलाफ किए गए नरसंहार की शुरुआत को चिह्नित करती है।

तुत्सी :

  • एक जातीय समूह है जो मुख्य रूप से रवांडा और बुरुंडी देशों में पाया जाता है
  • प्रमुख धर्म: ईसाई (मुख्यतः कैथोलिक), कुछ पारंपरिक अफ्रीकी धार्मिक मान्यताएं
  • भाषा: किन्यारवांडा, किरुंडी, फ्रेंच

 

Latest Courses