GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 07 Apr, 2025

राष्ट्रीय समाचार

‘पंबन रेल पुल’ का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामेश्वरम में ‘पंबन रेल पुल’ का उद्घाटन किया।
  • यह भारत का प्रथम वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है।

सम्बन्धित तथ्य :

पीएम मोदी ने वर्ष 2019 में इस पुल की नींव रखी थी। 2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज रामेश्वरम (पंबन द्वीप) को तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है। इसमें एंटी-कोरोजन तकनीक, पॉलीसिलाक्साने पेंट, उन्नत स्टेनलेस स्टील और फाइबर रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो देशों की यात्रा पर

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की एक महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा पर हैं।

ऐतिहासिक महत्व:

  • राष्ट्रपति मुर्मू की पुर्तगाल यात्रा लगभग 27 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है, जो भारत-पुर्तगाल के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है
  • राष्ट्रपति मुर्मू की स्लोवाकिया यात्रा लगभग 29 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है, जो भारत के किसी राष्ट्रपति की दूसरी यात्रा है

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

पश्चिम बंगाल की सात उत्पादों को GI-टैग

  • पश्चिम बंगाल की सात उत्पादों को विशेष भौगोलिक पहचान (GI) का दर्जा मिला है, जिसमें नोलेन गुड़ संदेश, बरुईपुर अमरूद शामिल हैं।

उत्पाद :

  • बंगाल की मशहूर मिठाई- 'नोलन गुड़ के संदेश'
  • कामारपुकुर का सफेद बोंदे (सफेद बुंदिया )
  • मुर्शिदाबाद का छाना बोड़ा ,मोती पनीर का पकोड़ा
  • विष्णुपुर का मोतीचूर लड्डू
  • राधुनिपगल चावल ,मालदा का निस्तारी रेशमी धागा

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Llama 4

  • Meta ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Llama 4 लॉन्च किया, जिसमें Llama 4 Scout, Llama 4 Maverick, और Llama 4 Behemoth शामिल हैं।
  • ये मॉडल मल्टीमॉडल हैं और टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और ऑडियो जैसे विभिन्न मीडिया फॉर्मेट्स के साथ काम कर सकते हैं।

सम्मान और पुरस्कार

'फ्रेड डार्रिंगटन ब्रिटिश सैंड मास्टर अवार्ड'

  • प्रसिद्ध भारतीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को ब्रिटेन में आयोजित सैंडवर्ल्ड 2025 अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल में प्रतिष्ठित 'फ्रेड डार्रिंगटन ब्रिटिश सैंड मास्टर अवार्ड' से सम्मानित किया गया ।

पर्यावरण समाचार

राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले दो दिनों में तापमान में वृद्धि और लू चलने की भविष्यवाणी की गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) :

  • स्थापना: 1875, मुख्यालय: नई दिल्ली, संरक्षण: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

भूमि घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज

  • शोधकर्ताओं की एक टीम ने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में भूमि घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसे थियोबाल्डियस कोंकणेंसिस (Theobaldius konkanensis) नाम दिया गया है।
  • इस नाम में 'कोंकणेंसिस' शब्द कोंकण क्षेत्र की ओर संकेत करता है, जहां यह प्रजाति पाई गई है।

अन्य खोजें:

 

 

  • वैज्ञानिकों ने मेघालय की गुफा में घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसका नाम "जियोरिसा मावसमेनेसिस" है
  • अरुणाचल प्रदेश की एक गुफा से घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है
  • फिलीपींस में एक संरक्षित क्षेत्र में माइक्रोस्नेल की एक उप-प्रजाति की खोज की है, जिसका नाम "हाइपसेलोस्टोमा लैटिस्पिरा मैसुंगिएन्सिस" है
  • पापुआ न्यू गिनी में नौ नई घोंघे की प्रजातियां खोजी हैं

स्मॉल हाइव बीटल

  • पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के एक मधुमक्खी पालन केंद्र में स्मॉल हाइव बीटल (Aethina tumida) नामक विदेशी भृंग की उपस्थिति दर्ज की गई है, जो भारत में अपनी तरह का पहला मामला है।
  • मूलतः उप-सहारा अफ्रीका का निवासी, मधुमक्खी के छत्तों में परजीवी के रूप में रहता और यह मधुमक्खियों के अंडों, लार्वा, शहद, और पराग पर भोजन करता है, जिससे छत्तों को गंभीर नुकसान पहुंचता है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • खोज : भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India) की युवा वैज्ञानिक झिकमिक दासगुप्ता द्वारा
  • प्रकाशित : 'जर्नल ऑफ एनवायरनमेंट एंड सोसियोबायोलॉजी' में 

नियुक्तिया

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम

  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की।

उच्चतम न्यायालय :

  • देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है
  • संविधान का संरक्षक है
  • सबसे बड़ी अदालत के रूप में कार्य करता है
  • संविधान में उल्लेख: अनुच्छेद 124 से 147 (भाग V)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • न्यायाधीशों की नियुक्ति: राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 124(2) के तहत
उच्चतम न्यायालय के अधिकार और कार्य :
  • मूल अधिकारिता : अनुच्छेद 131(केंद्र-राज्य एवं अंतरराज्यीय विवादों से संबंधित)
  • अपीलीय अधिकारिता : अनुच्छेद 132-134(उच्च न्यायालयों के फ़ैसलों के ख़िलाफ़ सर्वोच्च न्यायालय में अपील की जा सकती है)
  • विशेष अनुमति याचिका : अनुच्छेद 136
  • संविधान की व्याख्या: अनुच्छेद 143
  • मौलिक अधिकारों की रक्षा : अनुच्छेद 32

महत्वपूर्ण दिवस

विश्व स्वास्थ्य दिवस

  • प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, , जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिन 1948 में WHO की स्थापना के बाद से मनाया जा रहा है, हालांकि पहली बार यह 1950 में मनाया गया था।

2025 की थीम :

 

  • "स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य" (Healthy Beginnings, Hopeful Futures)

 

Latest Courses