GK Update
 
  • Mobile Menu

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 06 Apr, 2025

राष्ट्रीय समाचार

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025

  • संसद के दोनों सदनों से बजट सत्र में पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी मिली।
  • इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी होने के साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम भी बदलकर यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट, इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट (उम्मीद) अधिनियम, 1995 हो गया।

सम्बन्धित तथ्य :

लोकसभा में पास विधेयक :
  • पारित : 3 अप्रैल 2025 को
  • कुल वोट : समर्थन में 288, विरोध में 232
राज्यसभा में :
  • पारित : 4 अप्रैल 2025 को
  • कुल वोट : पक्ष में 128, विरोध में 95

IPKF स्मारक’ पर श्रद्धांजलि अर्पित

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में कोलंबो के निकट श्री जयवर्धनपुरा कोट्टे में ‘भारतीय शांति सेना (IPKF) स्मारक’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रीलंका :

  • हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश, भारत के दक्षिण में
  • आधिकारिक नाम : श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य
  • राजधानी : श्री जयवर्धनेपुर कोटे (आधिकारिक), कोलंबो (वाणिज्यिक राजधानी)
  • मुद्रा : श्रीलंकाई रुपया (LKR)
  • प्रमुख भाषाएँ : सिंहली, तमिल

भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग पर समझौता

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक और विकास संबंधी भागीदारी को मजबूत बनाना है।
  • दोनों नेताओं की उपस्थिति में रक्षा और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

सम्बन्धित तथ्य :

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अप्रैल से श्रीलंका के तीन दिवसीय यात्रा पर हैं
  • वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री मोदी का यह चौथा और दिसानायके के राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीलंका का प्रथम दौरा है।

बिम्सटेक की अध्यक्षता

  • बांग्लादेश ने बैंकॉक में आयोजित 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान 4 अप्रैल 2025 को अगले दो वर्षों के लिए बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) की अध्यक्षता ग्रहण की।
  • थाईलैंड के प्रधानमंत्री से अध्यक्षता प्राप्त करने के बाद, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने समावेशी और कार्रवाई-उन्मुख बिम्सटेक की बात कही।

बिम्सटेक (BIMSTEC) :

  • पूरा नाम : बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन
  • स्थापना : जून 1997 को बैंकॉक घोषणापत्र
  • मुख्य उद्देश्य: बंगाल की खाड़ी से जुड़े देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना
  • मुख्यालय: ढाका, बांग्लादेश
  • सदस्य देश: 7 (भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड)
  • प्रथम बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन: 7-11 फरवरी 2025, गांधीनगर, गुजरात

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

10 रुपये और 500 रुपये के नए

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत 10 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा।
  • इन नए नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) :

  • भारत का केंद्रीय बैंक है, जो देश की मौद्रिक नीति, बैंकिंग प्रणाली और वित्तीय स्थिरता को नियंत्रित करता है
  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935 (RBI Act, 1934 के तहत)
  • राष्ट्रीयकरण: 1 जनवरी 1949 (सरकार के नियंत्रण में आया)
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • मूल स्थान: कोलकाता (1935), फिर 1937 में मुंबई स्थानांतरित
  • गवर्नर: संजय मल्होत्रा

अमरीका में मंदी आने की चेतावनी

  • डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा घोषित पारस्परिक टैरिफ के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए वैश्विक ब्रोकरेज हाउस और अर्थशास्त्रियों ने अमरीका में मंदी आने की चेतावनी दी है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी का अनुमान : टैरिफ के बोझ के कारण वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में कमी आएगी
  • मुख्य अमरीकी अर्थशास्त्री माइकल फेरोली : कम आर्थिक गतिविधियों की वजह से भर्तियों में कमी आने और बेरोजगारी दर 5.3 प्रतिशत तक बढ़ जाने का अनुमान है।
  • सिटी इकोनॉमिस्ट : इस वर्ष वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को घटाकर केवल 0.1 प्रतिशत कर दिया है
  • UBS अर्थशास्त्री : अपने पूर्वानुमान को घटाकर 0.4 प्रतिशत कर दिया है

अमृत कलश सावधि जमा योजना

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी अमृत कलश सावधि जमा (FD) योजना को बंद कर दिया है।
  • यह योजना 400 दिनों के लिए थी और इसमें निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 थी। 1 अप्रैल 2025 से इस योजना को वापस ले लिया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) :

  • भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है।
  • स्थापना: जुलाई 1955 (इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया के राष्ट्रीयकरण से)
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • अध्यक्ष: चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी(27वें)

BPCL और MEAL के बीच समझौता

  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड (MEAL) ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नई साझेदारी की घोषणा की।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) :

  • स्थापना: 1952 (बर्मा शेल कंपनी के राष्ट्रीयकरण के बाद)
  • उद्योग: तेल और गैस
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • स्थापना: 1952 (बर्मा शेल कंपनी के राष्ट्रीयकरण के बाद)
  • उद्योग: तेल और गैस
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

खेल समाचार

विश्व मुक्केबाजी कप 2025

  • भारत के मुक्केबाज अभिनाश जामवाल ने ब्राजील के फोज डो इगुआकु में आयोजित 2025 विश्व मुक्केबाजी कप में पुरुषों के 65 किलो भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।
  • उन्होंने सेमीफाइनल में इटली के जियानलुइगी मलंगा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। अभिनाश का फाइनल में सामना ब्राजील के यूरी रीस से होगा।

मुक्केबाजी (Boxing) :

शासी निकाय (अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर) : अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) स्थापना: 1946 मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड अध्यक्ष: उमर क्रेमलीव

ISSF विश्व कप निशानेबाजी टूर्नामेंट : ब्यूनस आयर्स

  • अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित ISSF विश्व कप निशानेबाजी टूर्नामेंट में भारतीय निशानेबाज चैन सिंह ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए प्रथम पदक हासिल किया।
  • उन्होंने इस स्पर्धा में 443.7 अंक प्राप्त किए।

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ (International Shooting Sport Federation :ISSF)

स्थापना: 17 जुलाई 1907 मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी वर्तमान अध्यक्ष : लुसियानो रोसी 

रिर्पोट और सूचकांक

“भारत में महिलाएं और पुरुष 2024: प्रवृत संकेतक और डेटा”

  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने “भारत में महिलाएं और पुरुष 2024: प्रवृत संकेतक और डेटा” शीर्षक से अपने प्रकाशन का 26 वां संस्करण जारी किया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए LFPR (सामान्य स्थिति में) 2017-18 में 49.8% से बढ़कर 2023-24 में 60.1% हो गया है।
  • महिलाओं के पास 39.2% बैंक खाते हैं और कुल जमा में उनका योगदान 39.7% है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएँ 42.2% खाताधारक हैं।
  • डीमैट खाते 31 मार्च 2021 से 30 नवंबर 2024 तक 33.26 मिलियन से बढ़कर 143.02 मिलियन हो गए हैं।
पुरुष खाताधारक अधिक हैं, लेकिन महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है:
  • पुरुष: 26.59M (2021) → 115.31M (2024)
  • महिलाएँ: 6.67M (2021) → 27.71M (2024)
  • 2021-22 से 2023-24 तक महिला-प्रधान स्वामित्व वाले प्रतिष्ठानों की भागीदारी विनिर्माण, व्यापार और सेवाओं में बढ़ी है।

सम्मान और पुरस्कार

श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया गया।
  • यह प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी देश से मिला 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • रणनीतिक रूप से हिंद महासागर में स्थित है
  • प्रमुख पर्वत: पिदुरुतलगला (सबसे ऊँची चोटी, 2,524 मीटर)
  • पहले सीलोन के नाम से जाना जाता था।
  • श्रीलंका को भारत के दक्षिण में पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) द्वारा अलग किया गया है
  • प्रमुख पर्यटन स्थल : कोलंबो, कैंडी, गाले, और नेगोम्बो

कला और संस्कृति

ऐतिहासिक रामेसियम मंदिर, कब्रों और इमारतों की खोज

  • मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय के अनुसार, मिस्र-फ्रांसीसी पुरातत्व मिशन ने दक्षिणी शहर लक्सर में ऐतिहासिक रामेसियम मंदिर, कब्रों और इमारतों का पता लगाया है।
  • तीसरे मध्यवर्ती काल, लगभग 1069-525 ईसा पूर्व के कब्रों के एक समूह का पता लगाया है और मंदिर के आसपास जैतून के तेल और शहद के भंडारण क्षेत्र भी खोजे हैं।

मिस्र :

  • आधिकारिक तौर पर मिस्र अरब गणराज्य, उत्तरपूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है।
  • यह अपने प्राचीन स्मारकों, जैसे कि गीज़ा के पिरामिड और स्फिंक्स, के लिए प्रसिद्ध है।
  • राजधानी: काहिरा
  • विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है
  • 'नील नदी का वरदान' या 'नील नदी का उपहार' कहा जाता है
  • मुद्रा: मिस्र पाउंड (EGP)
  • प्रमुख शहर: काहिरा, अलेक्जेंड्रिया, गीज़ा, लक्सर
  • राष्ट्रीय खेल: फुटबॉल

माधवपुर घेड़ मेला

  • गुजरात में पोरबंदर जिले के माधवपुर में, पांच दिन का माधवपुर घेड़ मेले की शुरूआत हुई ।
  • यह मेला प्रत्येक वर्ष द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के दिव्य मिलन के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

माधवपुर मेला अरुणाचल प्रदेश की मिश्मी जनजाति से जुड़ा हुआ है यह मेला पश्चिमी और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृतियों को जोड़ता है।  यह मेला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के भी अनुरूप है।

राम नवमी

  • हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार राम नवमी भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
  • यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है, जो आमतौर पर मार्च या अप्रैल में पड़ता है।

महत्वूपूर्ण दिवस

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस

  • विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह दिन खेलों की शक्ति को पहचानने और सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, जिससे बाधाओं को दूर किया जा सके और सीमाओं को पार किया जा सके।

सम्बन्धित तथ्य :

  • इस वर्ष 2025 के लिए थीम : 'सामाजिक समावेश'
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में 6 अप्रैल को विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में घोषित किया था

राष्ट्रीय छात्र-एथलीट दिवस

  • प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को राष्ट्रीय छात्र-एथलीट दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस 1987 में 'नेशनल कंसोर्टियम फॉर एकेडेमिक्स एंड स्पोर्ट्स' (अब 'इंस्टीट्यूट फॉर स्पोर्ट एंड सोशल जस्टिस') द्वारा स्थापित किया गया था।
यह दिवस मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया जाता है।

 

Latest Courses