01 May, 2025
GK Update
Sat 29 Mar, 2025
राष्ट्रीय समाचार
ऑपरेशन ब्रह्मा
- भारत सरकार ने भीषण भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों को ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत 15 टन राहत सामग्री भेजी।
- 28 मार्च 2025 को म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई, जिसमें कम से कम 1,002 लोगों की मौत हो गई और 2,400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
भारत सरकार के विभिन्न ऑपरेशन और उनके उद्देश्य
ऑपरेशन का नाम | उद्देश्य/फोकस क्षेत्र | वर्ष/प्रसंग |
ऑपरेशन गंगा | यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालना | 2022 |
ऑपरेशन देवी शक्ति | अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद फंसे भारतीयों और अफगान नागरिकों को निकालना | 2021 |
ऑपरेशन मैत्री | नेपाल में भूकंप राहत और बचाव अभियान | 2015 |
ऑपरेशन करुणा | केन्या में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री | 2024 |
ऑपरेशन दोस्त | तुर्किए और सीरिया में भूकंप प्रभावितों को राहत पहुंचाना | 2023 |
सोर्सएक्स इंडिया 2025 : तीसरा संस्करण
- फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) के द्वारा भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 26-28 मार्च 2025 तक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में सोर्सएक्स इंडिया 2025 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया।
भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (FIEO) :
|
|
भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025
- भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 को 28 मार्च 2025 को लोकसभा में पेश किया गया।
- इसका मुख्य उद्देश्य भारत के बंदरगाहों से संबंधित कानूनों को मजबूत करना और एकीकृत बंदरगाह विकास को बढ़ावा देना है
प्रमुख उद्देश्य:
|
वर्ष 2025 भारत के लिए सबसे गर्म वर्ष
- 28 मार्च 2025 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया कि वर्ष 2025 भारत के लिए सबसे गर्म वर्ष हो सकता है।
- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी होती है, तो इससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
हीटवेव :
|
कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना
- PM मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCEA) ने बिहार की कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (PMKSY-AIBP) के अंतर्गत शामिल करने को मंजूरी दी।
परियोजना का उद्देश्य:
|
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग योजना
- केंद्र सरकार ने भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति श्रृंखला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 22,919 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी।
- यह योजना 28 मार्च 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृत हुई और इसका उद्देश्य देश में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के उत्पादन को बढ़ावा देना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी
- केंद्र सरकार ने 28 मार्च 2025 को खरीफ फसलों के लिए फॉस्फेटिक और पोटैशिक (P&K) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दी।
- इस निर्णय के तहत सरकार ने 37,216.15 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान करने का प्रस्ताव रखा है, जो 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक लागू होगा।
सब्सिडी दरें:
|
|
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 मार्च 2025 को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
- इस बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। यह निर्णय सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत लिया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य विशेष
'विकसित भारत युवा संसद महोत्सव'
- लखनऊ में 28-29 मार्च को राज्य स्तरीय 'विकसित भारत युवा संसद महोत्सव' आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नीति निर्माण में शामिल करना था
- महोत्सव का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माध्यम से आयोजित किया गया
उत्तर प्रदेश :
सीमाएँ:
|
|
UPSIDA और IIT कानपुर के बीच समझौता
- 27 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) और IIT कानपुर के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ।
- इस समझौते का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को एक नवाचार आधारित औद्योगिक राज्य में परिवर्तित करना है।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहर और उनके उद्योग:
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
चिली के राष्ट्रपति
- चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट 1-5 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर रहेंगे।
- यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करना है
चिली (Chile):
|
|
रक्षा समाचार
द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास "इंद्र 2025"
- भारत और रूस ने 28 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक चेन्नई के तट पर "इंद्र 2025" नामक छह दिवसीय द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास शुरू किया।
- रूसी नौसेना के जहाजों में पेचंगा, रेज़की, और अल्दर त्सिडेंझापोव शामिल हैं, जबकि भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस राणा, आईएनएस कुथार, और पी-81 समुद्री गश्ती विमान भाग ले रहे हैं।
अभ्यास का स्वरूप:
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
एटीएम निकासी शुल्क
- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 मई, 2025 से बैंकों द्वारा लगाए जाने वाले अधिकतम एटीएम निकासी शुल्क को बढ़ाकर 23 रुपये कर दिया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कला और संस्कृति
आंशिक सूर्य ग्रहण
- 29 मार्च 2025 को वर्ष का प्रथम आंशिक सूर्य ग्रहण लगा, जो भारत में दिखाई नहीं दिया।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रकार:
|
खेल समाचार
सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025
- जॉर्डन के अम्मान में आयोजित सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में भारतीय पहलवानों ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।
- रीतिका ने रजत जबकि मुस्कान और मानसी लाठेर ने कांस्य पदक हासिल किए
कुश्ती के शासी निकाय :
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW):
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI):
|
चर्चित चेहरा
कवि भवानी प्रसाद मिश्र
- हिंदी के प्रसिद्ध कवि भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म आज ही के दिन, 29 मार्च को हुआ था।
- उनके जन्म वर्ष के बारे में विभिन्न स्रोतों में भिन्नता है; कुछ के अनुसार यह 1913 है, जबकि अन्य के अनुसार 1914 । उनका जन्म मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के टिगरिया गाँव में हुआ था।
भवानी प्रसाद मिश्र :
|
|