GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 28 Mar, 2025

राष्ट्रीय समाचार

'इमिग्रेशन और फॉरेनर्स बिल 2025'

  • लोकसभा ने 27 मार्च 2025 को 'इमिग्रेशन और फॉरेनर्स बिल 2025' को ध्वनिमत से पास कर दिया।
  • यह विधेयक भारत में विदेशी नागरिकों के आगमन, प्रवास और प्रस्थान को व्यवस्थित करने के लिए एक नया कानूनी ढांचा प्रदान करता है।

यह नया कानून पुराने चार अधिनियमों को निरस्त करता :-

 

 

  • पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920, विदेशियों का पंजीकरण अधिनियम 1939, विदेशियों का अधिनियम 1946, और इमिग्रेशन कानून 2000
  • उनकी जगह 36 धाराओं वाला एक समग्र विधेयक लाया गया है।(26 पुरानी और 10 नई धाराएँ)
  • विधेयक के तहत राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण (NIA) की स्थापना की जाएगी
  • विधेयक में एक एकीकृत आव्रजन प्रबंधन प्रणाली (IIMS) विकसित करने का प्रावधान है

MSP पर कृषि उपज की खरीद

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 मार्च 2025 को सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम कीमत पर कृषि उपज की खरीद न हो।
  • उन्होंने कहा कि अगले चार वर्षों (2028-29) तक तुअर (अरहर), उड़द और मसूर की उपज का 100 प्रतिशत MSP पर खरीदा जाएगा।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP):

  • वह न्यूनतम मूल्य है, जिस पर सरकार किसानों से फसल खरीदती है
  • MSP का निर्धारण : 'कृषि लागत एवं मूल्य आयोग' (CACP) द्वारा
  • वर्तमान में देश के किसानों से खरीदी जाने वाली 23 फसलों पर MSP लागू की गई है
  • अनाज - 7 : ज्वार, बाजरा, धान, मक्का, गेहूं, जौ और रागी
  • दाल - 5 : मूंग, अरहर, चना, उड़द और मसूर
  • तिलहन- 7 : सोयाबीन, कुसुम, मूंगफली, तोरिया-सरसों, तिल, सूरजमुखी और नाइजर बीज
  • वाणिज्यिक फसल - 3 : कपास, खोपरा और कच्चा जूट
  • गन्ना के लिए MSP के स्थान पर FRP का उपयोग किया जाता है।
  • पहली बार वर्ष 1966-67 में MSP दर गेहूं के लिए लागू किया गया था

राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए वित्त वर्ष 25 में 9,599 करोड़ रुपये

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 25 में राष्ट्रीय राजमार्गों की रखरखाव के लिए 9,599 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है।
  • समें 2,842 करोड़ रुपये के मूल्य के 17,884 किलोमीटर की लंबाई के शॉर्ट-टर्म मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (STMC) और 6,757 करोड़ रुपये के मूल्य के 6,118 किलोमीटर की लंबाई के परफॉरमेंस-बेस्ड मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (PBMC) शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways :NH) :

 

 

  • निर्माण, रखरखाव और प्रबंधन : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा
  • राष्ट्रीय राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के अंतर्गत आते हैं।
  • सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में 10,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) बनाने का लक्ष्य रखा है
  • वर्तमान में देश में 8.11 लाख करोड़ रुपये की लागत से 31,187 किलोमीटर लंबाई में 1,310 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

त्रिपुरा और कर्नाटक के लिए अनुदान की दूसरी किस्त

  • केंद्र सरकार ने 27 मार्च 2025 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए त्रिपुरा और कर्नाटक में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान की दूसरी किस्त के तहत 436 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • इससे पहले, बिहार, हरियाणा और सिक्किम को भी इसी वित्त वर्ष में पंद्रहवें वित्त आयोग के अनुदान जारी किए गए थे।
  • बिहार को ₹821.80 करोड़, हरियाणा को ₹202.47 करोड़ और सिक्किम को ₹6.26 करोड़ की राशि प्रदान की गई थी।
  • 15वां वित्त आयोग : गठन : 27 नवंबर 2017

'सहकार टैक्सी' सेवा

  • केंद्र सरकार ने 27 मार्च 2025 को 'सहकार टैक्सी' सेवा का ऐलान किया है, जिसका उद्देश्य ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियों को चुनौती देना है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में इस नई सहकारी टैक्सी सेवा की घोषणा की, जो बाइक, कैब और ऑटो रिक्शा जैसी सेवाएं प्रदान करेगी।

बायोमेट्रिक चैलेंज का आयोजन

  • UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने IIIT-Hyderabad के साथ मिलकर एक बायोमेट्रिक चैलेंज का आयोजन किया है, जिसका उद्देश्य फिंगरप्रिंट आधारित प्रमाणीकरण समाधानों का परीक्षण करना है।
  • यह प्रतियोगिता 25 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 मई 2025 तक चलेगी।

कला और संस्कृत

द्वारका में अंतर्जलीय अन्वेषण शुरू

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने गुजरात के द्वारका और बेट द्वारका के तट पर जलमग्न पुरातात्विक अवशेषों की खोज और अध्ययन के लिए अंतर्जलीय अन्वेषण शुरू किया।
  • इस परियोजना का नेतृत्व ASI के अतिरिक्त महानिदेशक (पुरातत्व) प्रो. आलोक त्रिपाठी कर रहे हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • ASI का जलमग्न पुरातत्व विंग (UAW) 1980 के दशक से अंतर्जलीय अनुसंधान में सक्रिय रहा है।
  • 2001 से, इस विंग ने बंगाराम द्वीप (लक्षद्वीप), महाबलीपुरम (तमिलनाडु), लोकतक झील (मणिपुर) और एलीफेंटा द्वीप (महाराष्ट्र) जैसे स्थलों पर अन्वेषण किए हैं।
  • द्वारका में पहले भी 2005 से 2007 के बीच अपतटीय और तटीय उत्खनन किए गए थे, जिनमें मूर्तियां और पत्थर के लंगर जैसी महत्वपूर्ण खोजें हुई थीं।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) : स्थापना: 1861, सर अलेक्ज़ेंडर कनिंघम द्वारा , मुख्यालय: नई दिल्ली, नियंत्रण: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक

  • भारत ने 2024 में 255 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात कर श्रीलंका को पछाड़ते हुए विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बनने की उपलब्धि हासिल की है।
  • भारत ने 2023 में लगभग 231 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया था, जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 255 मिलियन किलोग्राम हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

  • भारत का लक्ष्य : 2030 तक चाय निर्यात को 300 मिलियन किलोग्राम तक पहुंचाना है।
  • भारत से निर्यात की जाने वाली अधिकांश चाय ‘काली चाय’ (ब्लैक टी) है, जो कुल निर्यात का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा बनाती है
  • भारत का दक्षिणी भाग देश के कुल उत्पादन का लगभग 17 प्रतिशत उत्पादन करता है, जिसमें प्रमुख उत्पादक राज्य तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

ऑस्ट्रेलिया में चुनाव की घोषणा

  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने आज, 28 मार्च 2025 को संघीय संसद को भंग करने और 3 मई को आम चुनाव कराने की घोषणा की।
  • यह निर्णय गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से मुलाकात के बाद लिया गया।

ऑस्ट्रेलिया :

  • स्थान: दक्षिणी गोलार्ध में स्थित, प्रशांत और हिंद महासागर के बीच
  • राजधानी: कैनबरा
  • सबसे बड़ा शहर: सिडनी
  • सरकार का स्वरूप: संघीय संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजशाही
  • मुद्रा: ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AUD)
  • सबसे ऊंची चोटी : माउंट कोसिअसको
  • महत्वपूर्ण स्थल: ग्रेट बैरियर रीफ, उलुरु, ब्लू माउंटेन्स
  • राष्ट्राध्यक्ष का निवास स्थान: गवर्नमेंट हाउस
  • संसद का नाम: ऑस्ट्रेलियाई संसद(सीनेट – उच्च सदन, प्रतिनिधि सभा – निम्न सदन)

भारत में बाल मृत्यु दर में कमी

  • बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए भारत के प्रयासों और प्रगति की संयुक्त राष्ट्र द्वारा सराहना की गई है, तथा आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य पहलों का उदाहरण दिया गया है।
  • एजेंसी समूह की बाल मृत्यु दर आकलन रिपोर्ट में बाल मृत्यु दर में कमी लाने वाले पांच अनुकरणीय देशों - भारत, नेपाल, सेनेगल, घाना और बुरुंडी - का उदाहरण दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र (United Nations – UN) :

स्थापना: 24 अक्टूबर 1945 मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका संयुक्त राष्ट्र दिवस: 24 अक्टूबर

25% टैरिफ की घोषणा

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 मार्च 2025 को घोषणा की कि अमेरिका में आयातित कारों और हल्के ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा।
  • यह टैरिफ 2 अप्रैल 2025 से लागू होगा और इसका उद्देश्य अमेरिकी ऑटो उद्योग को बढ़ावा देना है।

रक्षा समाचार

टेककृति 2025

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने IIT कानपुर में एशिया के सबसे बड़े इंटरकॉलेजिएट तकनीकी और उद्यमशीलता महोत्सव टेककृति 2025 का उद्घाटन किया।
  • यह चार दिवसीय महोत्सव 27 मार्च से 31 मार्च 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • उद्देश्य: टेककृति का उद्देश्य छात्रों में तकनीकी नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। इसका नाम Techkriti (Technology + Sanskrit Kriti) से लिया गया है, जिसका अर्थ है "सृजन"

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) :

  • गठन : लेफ्टिनेंट जनरल डी.बी. शेकातकर समिति की सिफारिशों पर 2019 में
  • प्रथम CDS : 2019 – जनरल बिपिन रावत
  • जनरल रावत का निधन : 2021, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में
  • जनरल अनिल चौहान भारत के दूसरे CDS बने : 2022

'प्रचंड प्रहार' नामक त्रि-सेवा बहु-क्षेत्रीय युद्धाभ्यास

  • भारतीय सेना ने 25 से 27 मार्च 2025 तक अरुणाचल प्रदेश में 'प्रचंड प्रहार' नामक त्रि-सेवा बहु-क्षेत्रीय युद्धाभ्यास आयोजित किया।
  • इस अभ्यास में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय सशस्त्र बलों के अन्य तत्वों ने भविष्य के युद्ध का अनुकरण करने के लिए एक समन्वित युद्ध अभ्यास में भाग लिया।

तीनों सेनाओं के वर्तमान प्रमुख :

 

 

  • भारतीय सेना): जनरल उपेन्द्र द्विवेदी
  • भारतीय नौसेना: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी
  • भारतीय वायु सेना: एयर प्रमुख मार्शल एपी सिंह

खेल समाचार

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025

  • भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल के तहत बहु-खेल पैरा इवेंट के दूसरे संस्करण, खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन 20 से 27 मार्च तक नई दिल्ली में किया गया।
  • प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स (KIPG) 2023 नई दिल्ली में 17 दिसंबर को संपन्न हुआ था जिसें हरियाणा ने 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य सहित कुल 105 पदकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।

शीर्ष तीन :

1 हरियाणा 34 39 21 104
2 तमिलनाडु 28 19 27 74
3 उत्तर प्रदेश 23 21 20 64

चर्चित चेहरा

श्री श्री हरिचंद ठाकुर

  • श्री श्री हरिचंद ठाकुर की जयंती पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को सराहा।
  • वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा एवं न्याय को बढ़ावा देने के लिए श्री ठाकुर के कार्यों की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने ‘मतुआ धर्म महामेला- 2025’ के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

सम्बन्धित तथ्य :

  • मतुआ समुदाय की स्थापना की

राजीव गौबा

  • पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया।

नीति आयोग :

  • स्थापना: 2015
  • पूरा नाम: नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI)
  • अध्यक्ष : भारत के प्रधानमंत्री
  • उपाध्यक्ष : सुमन बेरी
  • स्वरूप : थिंक टैंक (नीतिगत सलाहकार निकाय)

रोशनी नादर मल्होत्रा

  • HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने हाल ही में हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में विश्व की पांचवीं सबसे अमीर महिला के रूप में स्थान प्राप्त किया है।
  • उनकी कुल संपत्ति लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

जसप्रीत बुमराह

  • एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (LTF) ने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।

एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (LTF) :

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र स्थापना: 1994

Latest Courses