GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 27 Mar, 2025

राष्ट्रीय समाचार

PMKVY के तहत प्रशिक्षण

  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत 2015 से 2024 तक 1,60,33,081 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY):

  • शुरूआत : 2015
  • उद्देश्य : कौशल विकास को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देना
  • लॉन्च करने वाला मंत्रालय: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE)
  • तीन संस्करणों में PMKVY के लघु अवधि प्रशिक्षण (STT- दर 43 प्रतिशत) कंपोनेंट के तहत प्लेसमेंट को ट्रैक किया गया था, जो कि PMKVY 1.0, PMKVY 2.0 और PMKVY 3.0 है, जिन्हें वित्त वर्ष 2015-16 से वित्त वर्ष 2021-22 तक लागू किया गया

अमृत सरोवर योजना की उपलब्धि

  • अमृत सरोवर योजना (शुभारंभ : 2022) के तहत देश में 20 मार्च 2025 तक 68,000 से अधिक अमृत सरोवर पूरे हो चुके हैं।
  • यह योजना भारत के प्रत्येक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवरों का निर्माण या पुनरुद्धार करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, जिसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की समस्या को दूर करना है।

प्रमुख राज्य/ संघ शासित क्षेत्रों में उपलब्धि :

  • आंध्र प्रदेश- 2154
  • अरुणाचल प्रदेश- 772
  • बिहार-2613
  • गुजरात-2650
  • हरियाणा -2088
  • झारखंड -2048
  • मध्य प्रदेश -5839
  • पश्चिम बंगाल- 25
  • महाराष्ट्र -3055
  • अंडमान और निकोबार-227
  • उत्तर प्रदेश-16630
  • जम्मू और कश्मीर-1056

किसानों के कल्याण को प्राथमिकता

  • केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के लिए बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की है।
  • 2025-26 में इस मंत्रालय का बजट बढ़ाकर 1,37,756.55 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 2024-25 के 1,32,469.86 करोड़ रुपये से अधिक है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत प्रीमियम :

 

 

  • 2020-21 में प्रीमियम दर 15.9% थी, जो 2023-24 में घटकर 10.8% हो गई
  • 2024-25 के लिए संशोधित अनुमान (RE) में फंड बढ़ाकर 15,864 करोड़ रुपये किया गया है, जो बजट अनुमान (BE) में 14,600 करोड़ रुपये था
  • 2025-26 के लिए PMFBY का बजट 12,242 करोड़ रुपये तय किया गया है
  • कैबिनेट ने 2021-22 से 2025-26 के लिए योजना के तहत कुल 69,515.71 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी है

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

USCIRF की वार्षिक रिपोर्ट

  • अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की वार्षिक रिपोर्ट ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं।
  • इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले और भेदभाव बढ़ रहे हैं और यह स्थिति खराब होती जा रही है। भारत ने USCIRF को "चिंता का विषय" घोषित करने की मांग की है

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :

  • राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
प्रमुख स्थल:
  • स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी (न्यूयॉर्क)
  • व्हाइट हाउस (वॉशिंगटन, डी.सी.)
  • ग्रैंड कैन्यन (एरिज़ोना)
  • डिज़नीलैंड (कैलिफ़ोर्निया)

10वीं ब्रिक्स नीति नियोजन वार्ता

  • 10वीं ब्रिक्स नीति नियोजन वार्ता 24-25 मार्च को ब्रासीलिया में आयोजित हुई, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नीति नियोजकों के साथ-साथ विस्तारित ब्रिक्स सदस्यता के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

ब्रिक्स (BRICS) :

  • BRICS : Brazil, Russia, India, China, South Africa
  • संस्थापक सदस्य : ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका
  • कुल सदस्य: 10 देश
  • स्थापना: 2006 (ब्रिक) → 2010 में दक्षिण अफ्रीका शामिल होने के बाद BRICS बना
  • प्रथम शिखर सम्मेलन: 2009 (रूस)
  • 2024 की अध्यक्षता: रूस
  • 2025 की अध्यक्षता: ब्राजील

ब्लू-कॉलर श्रमिकों के लिए बीमा

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ब्लू-कॉलर श्रमिकों के लिए एक नई समूह सुरक्षा बीमा योजना शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य इन श्रमिकों और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
  • इसे दुबई नेशनल इंश्योरेंस (DNI) और इसके मार्केटिंग पार्टनर नेक्सस इंश्योरेंस ब्रोकर्स एलएलसी के सहयोग से लॉन्च किया गया है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • कवरेज: किसी भी कारण से होने वाली मृत्यु और स्थायी विकलांगता को
  • मुआवजा राशि: मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में, बीमित राशि के रूप में 35,000 दिरहम तक
  • शव स्वदेश भेजने की लागत: मृत्यु के बाद शव को स्वदेश भेजने के लिए 12,000 दिरहम तक
  • प्रीमियम: वार्षिक प्रीमियम 37 से 72 दिरहम के बीच

GDSC स्थापित करने के लिए समझौता

  • भारत और सिंगापुर ने सिंगापुर समुद्री सप्ताह (SMW) के दौरान हरित और डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर (GDSC) स्थापित करने के लिए एक आशय पत्र (LoI) पर हस्ताक्षर किया।
  • इस पहल का उद्देश्य समुद्री परिवहन के क्षेत्र में डिजिटलीकरण और कार्बन मुक्त परियोजनाओं को बढ़ावा देना है।

सिंगापुर :

  • स्थिति: दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीपीय देश
  • द्वीपों की संख्या: 63 छोटे-बड़े द्वीप
  • राजधानी: सिंगापुर शहर
  • मुद्रा: सिंगापुरी डॉलर (SGD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 9 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)
  • सिंगापुर-भारत राजनयिक संबंध स्थापित : 1965 में

खेल समाचार

सेपक टकरा विश्व कप 2025

  • सेपक टकरा विश्व कप 2025 का आयोजन 20 से 25 मार्च तक बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ।
  • इस टूर्नामेंट में 19 देशों की टीमें भाग ले रही थीं, जिनमें भारत की पुरुष और महिला टीमें भी शामिल थीं।

सम्बन्धित तथ्य :

 

  • भारत की पुरुष रेगु टीम ने स्वर्ण पदक जीता, सेपक टकरा विश्व कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक
  • महिला युगल टीम ने म्यांमार के खिलाफ करीबी मुकाबले में रजत पदक हासिल किया
  • पुरुष युगल स्पर्धा में भारतीय टीम ने मलेशिया के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया
  • पुरुष और महिला दोनों टीमों ने क्वाड स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीते
  • महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया, जबकि पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता
  • भारतीय दल ने इस विश्व कप में 7 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं
  • सेपक टकरा : यह खेल वॉलीबॉल और फुटबॉल का मिश्रण है, लेकिन इसमें खिलाड़ी केवल पैर, सिर, घुटने और छाती का उपयोग कर गेंद को हिट कर सकते हैं (हाथ का प्रयोग वर्जित है)

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024

  • राज्यसभा ने बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 को पारित कर दिया है, जिसे पहले लोकसभा ने 3 दिसंबर, 2024 को पारित किया था।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • मुख्य प्रावधान : बैंक खातों में चार नामांकित व्यक्तियों की अनुमति देना, बैंक निदेशकों के लिए 'महत्वपूर्ण हित' की सीमा को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹2 करोड़ करना, और सहकारी बैंकों में निदेशकों की कार्यकाल को 8 से 10 वर्ष तक बढ़ाना शामिल है।
  • बैंकों के लिए नियामक अनुपालन के लिए रिपोर्टिंग तिथियों को दूसरे और चौथे शुक्रवार से बदलकर प्रत्येक माह की 15वीं और अंतिम तिथि किया गया

MLTGD कंपोनेंट बंद करने की घोषणा

  • केंद्र सरकार ने स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (GMS) के मध्यम और दीर्घकालिक अवधि सरकारी जमा (MLTGD) कंपोनेंट को 26 मार्च से बंद करने की घोषणा की।
  • वित्त मंत्रालय के अनुसार, बैंक अपनी 1-3 वर्ष की अल्पकालिक स्वर्ण जमा योजनाओं को जारी रख सकते हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • नवंबर 2024 तक, इस योजना के तहत लगभग 31,164 किलोग्राम सोना जमा किया गया था, जिसमें 7,509 किलोग्राम अल्पकालिक, 9,728 किलोग्राम मध्यम अवधि और 13,926 किलोग्राम दीर्घकालिक जमा शामिल थे
  • स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (GMS) : शुरुआत: 5 नवंबर 2015, लॉन्च करने वाला मंत्रालय: वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, क्रियान्वयन: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और वाणिज्यिक बैंक

DCS प्रणाली की शुरुआत

  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) प्रणाली की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य मोबाइल इंटरफेस के माध्यम से खेतों से वास्तविक समय में बोई गई फसलों की सटीक जानकारी एकत्र करना है।
  • यह प्रणाली प्रत्येक कृषि भूखंड की फसल क्षेत्र की सटीक और वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करती है।

पुस्तके और लेखक

"लियो: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ चेन्नई सुपर किंग्स"

  • वरिष्ठ अधिवक्ता और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व उपाध्यक्ष पी.एस. रमन द्वारा लिखित पुस्तक "लियो: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ चेन्नई सुपर किंग्स" का विमोचन किया गया।
  • यह पुस्तक CSK की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) यात्रा का विस्तृत वर्णन करती है, जिसमें टीम की जीत, संघर्ष, और सफलता के पीछे की प्रमुख घटनाओं और हस्तियों को उजागर किया गया है।

"रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया"

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने नई दिल्ली में "रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया" पुस्तक का विमोचन किया।
  • पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DDWS), जल शक्ति मंत्रालय और यूनिसेफ इंडिया के संयुक्त प्रकाशन, रिपल्स ऑफ चेंज में ग्रामीण भारत की दस शक्तिशाली कहानियाँ शामिल हैं।

यूनिसेफ (UNICEF) :

स्थापना: 11 दिसंबर 1946, मुख्यालय: न्यूयॉर्क

सम्मान और पुरस्कार

'सुपरब्रांड 2025' खिताब

  • मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड (MFL), 138 वर्ष पुराने मुथूट पप्पाचेन ग्रुप की प्रमुख कंपनी, जिसे मुथूट ब्लू के नाम से भी जाना जाता है, को प्रतिष्ठित 'सुपरब्रांड 2025' खिताब से सम्मानित किया गया।

मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड (MFL) :

मुख्यालय: कोच्चि, केरल, भारत स्थापना: 1997

सरस्वती सम्मान

  • संस्कृत विद्वान भद्रेशदास को उनकी महत्वपूर्ण साहित्यिक कृति 'स्वामीनारायण सिद्धांत सुधा' के लिए प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान प्रदान किया जाएगा।
  • यह सम्मान के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों के लिए दिया जाता है।

सरस्वती सम्मान :

  • वार्षिक पुरस्कार है
  • भारतीय नागरिक द्वारा किसी भी भारतीय भाषा में लिखी गई कृति के लिये उसके लेखक को दिया जाता है।
  • हरिवंश राय बच्चन को पहला सरस्वती सम्मान 1991 में चार खंडों में प्रकाशित उनकी आत्मकथा, क्या भूलूं क्या याद करूं, नींण का निर्माण फिर, बसेरे से दूर और दशद्वार से सोपान तक के लिए मिला था।

NHRC लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 26 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 2024 की अपनी लघु फिल्म प्रतियोगिता के सात विजेताओं को सम्मानित किया और पुरस्कार प्रदान किया।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • प्रथम पुरस्कार (₹2,00,000): इंजीनियर अब्दुल रशीद भट की फिल्म 'दूध गंगा- घाटी की मरती हुई जीवन रेखा' को दिया गया। यह डॉक्यूमेंट्री कश्मीर की दूध गंगा नदी में बढ़ते प्रदूषण और उसके प्रभावों पर प्रकाश डालती है।
  • द्वितीय पुरस्कार (₹1,50,000): आंध्र प्रदेश के कदारप्पा राजू की फिल्म 'फाइट फॉर राइट्स' को प्रदान किया गया। यह फिल्म बाल विवाह और शिक्षा के मुद्दों को उठाती है।

रक्षा समाचार

वर्टिकली-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल

  • भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित वर्टिकली-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) में किया गया,और इसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से भाग लिया था।

सम्बन्धित तथ्य :

  • मारक क्षमता: लगभग 30 किलोमीटर
  • मिसाइल उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों को कम ऊंचाई पर भी निशाना बना सकती है और उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर सकती है
  • इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर, मल्टी-फंक्शन रडार, और वेपन कंट्रोल सिस्टम जैसी स्वदेशी तकनीकें शामिल हैं
  • मिसाइल 360 डिग्री में लक्ष्य पर निशाना लगा सकती है, जिससे यह नौसेना प्लेटफार्मों पर बहुत प्रभावी हो जाती है
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) : स्थापना: 1958, मुख्यालय: DRDO भवन, नई दिल्ली, अध्यक्ष: डॉ. समीर वी कामत

एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम के लिए समझौता

  • रक्षा मंत्रालय ने सेना की परिचालन तत्परता बढ़ाने के उद्देश्य से 155 मिमी/52 कैलिबर एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम और हाई मोबिलिटी व्हीकल 6×6 गन टोइंग व्हीकल्स के लिए 6,900 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता भारत फोर्ज लिमिटेड और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के साथ किया गया।

भारतीय सेना (Indian Army) :

  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नारा: "सेवा परमो धर्म" (Service Before Self)
  • सशस्त्र बल दिवस: 15 जनवरी

स्वतंत्रता के बाद के युद्ध:

  • 1947-48: भारत-पाक युद्ध (कश्मीर युद्ध)
  • 1962: भारत-चीन युद्ध
  • 1965: भारत-पाकिस्तान युद्ध
  • 1971: बांग्लादेश मुक्ति संग्राम
  • 1999: कारगिल युद्ध

आंतरिक ऑपरेशन:

  • ऑपरेशन ब्लू स्टार (1984)
  • ऑपरेशन रक्षक (कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान)
  • ऑपरेशन विजय (कारगिल युद्ध)

जेट एलसीए मार्क-1ए के लिए इंजन आपूर्ति

  • अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने भारत के स्वदेशी लड़ाकू जेट एलसीए मार्क-1ए (LCA Mark-1A) के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को इंजन की आपूर्ति शुरू कर दी है।
  • यह इंजन F404-IN20 है, जिसकी पहली खेप एचएएल को सौंपी गई है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) :

  • स्थापना: 23 दिसंबर 1940 (बेंगलुरु एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के रूप में)
  • मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
  • स्वामित्व: रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU)

चर्चित चेहरा

मनोज भारतीराजा

  • तमिल अभिनेता और निर्देशक मनोज भारतीराजा का 48 वर्ष की आयु में 25 मार्च 2025 को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
  • वह प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक भारतीराजा के पुत्र थे।

संजय कुमार मिश्रा

  • केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व निदेशक संजय कुमार मिश्रा को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया।
  • 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी मिश्रा ने 15 सितंबर 2023 तक ED के निदेशक के रूप में कार्य किया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED):

स्थापना: 1 मई 1956 मुख्यालय: नई दिल्ली केंद्रीय मंत्रालय: वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग के अधीन

क्रांतिकारी पुष्पलता दास

  • क्रांतिकारी पुष्पलता दास का जन्म आज के ही दिन 27 मार्च 1915 को असम में हुआ था।
  • वे एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और पूर्व सांसद थीं। उनके पिता का नाम रामेश्वर सैकिया और माता का नाम स्वर्णलता सैकिया था।

पुष्पलता दास :

  • 6 वर्ष की उम्र में आजादी की लड़ाई में कूद गई थी
  • उनका निधन 9 नवंबर 2003 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ।

Latest Courses