01 May, 2025
GK Update
Wed 26 Mar, 2025
राष्ट्रीय समाचार
पिछले पाँच वर्षों में देश में 145 NAM को मंजूरी
- केंद्र सरकार ने पिछले पाँच वर्षों में राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के माध्यम से 145 एकीकृत आयुष अस्पतालों (IAH) की स्थापना को मंजूरी दी है।
- NAM के तहत आयुष प्रणालियों के समग्र प्रचार-प्रसार के लिए पिछले पाँच वर्षों के दौरान राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वित्तीय सहायता के रूप में 276529.87 लाख रुपये जारी किए गए।
सम्बन्धित तथ्य :
राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) :
|
|
"बालपन की कविता पहल: छोटे बच्चों के लिए भारतीय कविताओं को पुनर्स्थापित करना
- केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने "बालपन की कविता पहल: छोटे बच्चों के लिए भारतीय कविताओं को पुनर्स्थापित करना" नामक एक नई पहल शुरू की है।
- इसका उद्देश्य सभी भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में नर्सरी कविताओं का एक संग्रह तैयार करना है, जो भारतीय संदर्भ में प्रासंगिक हो।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य समाचार
दिल्ली बजट वित्त वर्ष 2025-26
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 मार्च 2025 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31.5% अधिक है।
मुख्य विशेषताएं :
|
कच्चे तेल के विशाल भंडार : उत्तर प्रदेश
- तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सागरपाली गांव में कच्चे तेल के विशाल भंडार की खोज की है।
- यह तेल 3,000 मीटर की गहराई पर मिला है, और यह क्षेत्र लगभग 302 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) :
|
|
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया रिसर्च के अनुसार वर्ष 2027 तक महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे नंबर पर होगी, जिससे भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 7 से बढकर 10 प्रतिशत हो जाएगी एवं महाराष्ट्र की 13 प्रतिशत हिस्सेदारी का अनुमान है।
भारत के शीर्ष GDP वाले राज्य (अनुमानित)
क्र.सं | राज्य | अनुमानित GDP | हिस्सेदारी | इन देशों के बराबर |
1 | महाराष्ट्र | 647 अरब डॉलर | 13% | वियतनाम |
2 | उत्तर प्रदेश | 515 अरब डॉलर | 10% | नॉर्वे |
3 | तमिलनाडु | 426 अरब डॉलर | 8% | चिली |
4 | कर्नाटक | 395 अरब डॉलर | 8% | कोलंबिया |
5 | गुजरात | 386 अरब डॉलर | 7% | कोलंबिया |
उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन
उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद से सौर ऊर्जा उत्पादन में 10 गुना वृद्धि हुई है। वर्तमान में, राज्य में 2653 मेगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता का विकास किया गया है, और भविष्य में 22000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति 2022 के तहत विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं:
सौर रूफटॉप परियोजनाएं:
|
उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण
- उत्तर प्रदेश में अप्रैल 2017 से अब तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
रूस और यूक्रेन समझौता
- रूस और यूक्रेन ने अमेरिकी मध्यस्थता में हुई वार्ता के दौरान काला सागर में सैन्य हमलों और ऊर्जा स्थलों पर हमले रोकने के लिए एक समझौता किया। यह समझौता 30 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा।
काला सागर (Black Sea) :
|
|
WMCC की 33वीं बैठक
- भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय कार्य तंत्र (WMCC) की 33वीं बैठक का आयोजन बीजिंग (चीन) में की गई।
- बैठक में ट्रांस-बॉर्डर नदियों और कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर क्रॉस-बॉर्डर सहयोग और आदान-प्रदान फिर से शुरू करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय कार्य तंत्र (WMCC) :
|
समुद्री क्षेत्र में डिजिटलीकरण और डीकार्बोनाइजेशन पर सहयोग
- सिंगापुर और भारत ने समुद्री क्षेत्र में डिजिटलीकरण और डीकार्बोनाइजेशन पर सहयोग के लिए एक आशय पत्र (Letter of Intent - LOI) पर हस्ताक्षर किया।
- यह हस्ताक्षर 25 मार्च 2025 को सिंगापुर में हुए, जिसमें सिंगापुर समुद्री और पोर्ट प्राधिकरण (MPA) के मुख्य कार्यकारी श्री टियो एंग डिह और भारत के पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री आर. लक्ष्मणन शामिल थे।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
वित्त विधेयक 2025
- लोकसभा ने 25 मार्च 2025 को वित्त विधेयक 2025 को 35 सरकारी संशोधनों के साथ ध्वनिमत से पारित किया।
- इन संशोधनों में प्रमुख रूप से ऑनलाइन विज्ञापनों पर लागू 6% डिजिटल कर, जिसे 'गूगल टैक्स' के नाम से जाना जाता है, को समाप्त करना शामिल है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत का दूध उत्पादन
- भारत का दूध उत्पादन पिछले 10 वर्षों में 63.56 प्रतिशत बढ़कर 2014-15 में 146.3 मिलियन टन से 2023-24 के दौरान 239.2 मिलियन टन हो गया है, जिसकी वार्षिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत है, जबकि विश्व दूध उत्पादन 2 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
FATF निजी क्षेत्र सहयोग मंच 2025
- वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) निजी क्षेत्र सहयोग मंच (PSCF) 2025 का आयोजन 25 से 27 मार्च, 2025 तक मुंबई में किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) :
|
नियुक्तियां
अल्लाहुद्दीन पालेकर और एलेक्स व्हार्फ
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अल्लाहुद्दीन पालेकर (दक्षिण अफ्रीका) और एलेक्स व्हार्फ (इंग्लैंड) को ICC अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल किया।
- यह घोषणा 25 मार्च 2025 को की गई, जिसमें पालेकर और व्हार्फ ने माइकल गॉफ और जोएल विल्सन की जगह ली है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) :
स्थापना: 15 जून 1909 | मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) | वर्तमान अध्यक्ष: जय शाह |
रिर्पोट एवं रैंक
वर्ल्ड सोशल प्रोटेक्शन रिपोर्ट 2024-26
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने वर्ल्ड सोशल प्रोटेक्शन रिपोर्ट 2024-26 जारी की है, जिसके अनुसार भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज वर्ष 2021 के, 24.4% की तुलना में 2024 में दोगुना होकर, 48.8% हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
|
OECD और UNDP का अध्ययन
- आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के अध्ययन के अनुसार, महत्वाकांक्षी जलवायु कार्रवाई से 2040 तक वैश्विक GDP में 0.2% की वृद्धि हो सकती है, जो स्वीडन की अर्थव्यवस्था के आकार के बराबर है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सम्मान और पुरस्कार
'टीबी मुक्त भारत अभियान'
- त्रिपुरा को 'टीबी मुक्त भारत अभियान' में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा सम्मानित किया गया
क्षय रोग (Tuberculosis - TB):
|
चर्चित व्यक्ति
महादेवी वर्मा
- महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को उत्तर प्रदेश के फ़र्रुख़ाबाद जिले में हुआ था।
- वे हिंदी साहित्य की प्रमुख कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और नारी सशक्तिकरण की समर्थक थीं।
महादेवी वर्मा :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा
- बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा 26 मार्च 1971 को हुई थी, जिसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- इस दिन, शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा की, जिसके साथ ही बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की शुरुआत हुई।
सम्बन्धित तथ्य :
|