01 May, 2025
GK Update
Mon 24 Mar, 2025
राष्ट्रीय समाचार
'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल'
- 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का आयोजन 23 मार्च 2025 को लखनऊ में किया गया, जिसमें केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 500 से अधिक साइकिल चालकों का नेतृत्व किया।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोटापे से लड़ना और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
सरकार द्वारा फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान :
|
|
'गोली पॉप सोडा'
- कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने पारंपरिक भारतीय पेय 'गोली सोडा' को नए रूप में 'गोली पॉप सोडा' के नाम से वैश्विक बाजार में पुनः प्रस्तुत किया।
कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA):
स्थापना: 1986 | मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत | अधिनियम: APEDA अधिनियम, 1985 के तहत गठित |
पॉडकास्टर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रसिद्ध अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ किया गया पॉडकास्ट अब 10 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है।
- इस पहल का उद्देश्य इस संवाद को व्यापक दर्शकों तक पहुँचाना है।
पॉडकास्ट (Podcast):
|
महात्मा गांधी से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुएं
- दक्षिण अफ्रीका के फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट और गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय को महात्मा गांधी से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुएं और दस्तावेज़ सौंपे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य विशेष
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन
- दिल्ली विधानसभा ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) को अपनाने के लिए भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय (MoPA) और दिल्ली सरकार (GNCTD) के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
- इस पहल के साथ, दिल्ली विधानसभा NeVA परियोजना को लागू करने वाला देश का 28वां विधानमंडल बन गया है।
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) :
पूरा नाम: National e-Vidhan Application (NeVA) | शुरुआत: 2018 | उद्देश्य : सभी राज्य विधानसभाओं को डिजिटल हाउस में बदलकर कामकाज को कागज रहित बनाना | लॉन्चिंग: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा |
टेक्सटाइल पार्क
- उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में नए टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है।
- ये पार्क हापुड़, मऊ, कानपुर, बाराबंकी, भदोही, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ, हरदोई और संत कबीर नगर में स्थापित किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश:
|
प्रमुख शहर और उनकी विशेषताएँ :
|
डॉल्फिन सफारी
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में वन विभाग ने टाइगर सफारी की तर्ज पर डॉल्फिन सफारी विकसित करने की योजना बनाई है।
- इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों को गंगा नदी में डॉल्फिन की अटखेलियां नजदीक से दिखाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
डॉल्फिन की संख्या उत्तर प्रदेश में :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
- केंद्र सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के वर्गीकरण के लिए निवेश और कारोबार (टर्नओवर) मानदंडों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं, जो आगामी 1 अप्रैल से लागू होंगे।
संशोधित MSME वर्गीकरण:
सूक्ष्म उद्यम (Micro):
लघु उद्यम (Small):
|
मध्यम उद्यम (Medium):
|
भारत का सकल घरेलू उत्पाद
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों के अनुसार, 2015 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) लगभग 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 2025 में बढ़कर 4.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
"हैक द फ्यूचर 2025"
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (IITGN) ने भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के सहयोग से "हैक द फ्यूचर 2025" शीर्षक से 36 घंटे के राष्ट्रीय हैकथॉन का आयोजन किया, जो 21 से 23 मार्च 2025 तक आईआईटी गांधीनगर परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रक्षा समाचार
दूसरा स्टील्थ फ्रिगेट 'तवस्या'
- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) ने 22 मार्च, 2025 को प्रोजेक्ट 1135.6 के तहत निर्मित दूसरे स्टील्थ फ्रिगेट 'तवस्या' का सफलतापूर्वक जलावतरण किया।
मुख्य विशेषताएं:
|
विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी
ISRO का लक्ष्य 2040 और 2035
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन के अनुसार, ISRO का लक्ष्य 2040 तक किसी भारतीय को चंद्रमा पर उतारना और 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करना है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO):
|
|
प्रमुख नियुक्तियां
अशोक सिंह ठाकुर
- अशोक सिंह ठाकुर को भारतीय सांस्कृतिक निधि (INTACH) का अध्यक्ष चुना गया।
- अशोक सिंह ठाकुर एक प्रतिष्ठित कला संरक्षक और सांस्कृतिक विद्वान हैं, जिन्होंने भारतीय कला और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
भारतीय सांस्कृतिक निधि (INTACH) :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व क्षय रोग दिवस
- वैश्विक स्तर पर क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस घातक संक्रामक बीमारी को समाप्त करने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने उद्देश्य से प्रतिवर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
क्षय रोग (Tuberculosis - TB):
|
चर्चित चेहरा
पासला कृष्णा भारती
- प्रसिद्ध गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता पासला कृष्णा भारती का 23 मार्च 2025 को हैदराबाद स्थित उनके आवास पर 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उनका जन्म आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में स्वतंत्रता सेनानी पासला कृष्ण मूर्ति और अंजा लक्ष्मी के घर हुआ था।
सम्बन्धित तथ्य :
|