कैच द रेन-2025' का शुभारंभ
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




कैच द रेन-2025' का शुभारंभ

Sun 23 Mar, 2025

संदर्भ :-

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने 22 मार्च 2025 को हरियाणा के पंचकूला में 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2025' का शुभारंभ किया।

अभियान का उद्देश्य :

  • "कैच द रेन - 2025" अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण और प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
  • यह कार्यक्रम समुदाय की भागीदारी और नवोन्मेषी रणनीतियों के माध्यम से जल संकट के समाधान पर जोर देता है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।

अभियान की थीम:

  • इस वर्ष की थीम 'जल संचय, जनभागीदारी: जन जागरूकता की ओर' है, जो जल संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता और जन जागरूकता पर बल देती है।
  • यह अभियान देशभर के 148 जिलों में लागू किया जाएगा, जहां सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रमुख गतिविधियाँ :

  • पेंटिंग और मूर्तिकला प्रदर्शनी: जल संरक्षण पर केंद्रित कलात्मक अभिव्यक्तियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
  • 'जल-जंगल-जन: एक प्राकृतिक बंधन' अभियान: नदियों, झरनों और जंगलों के बीच पारिस्थितिक संबंध को मजबूत करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई।
  • NGO को सम्मानित करना: जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठनों को उनके योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • मुख्यमंत्री जल संचय योजना: हरियाणा के लिए विशेष रूप से 'मुख्यमंत्री जल संचय योजना' की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।
  • अन्य पहलें: 'जल-जंगल-जन: एक प्राकृतिक बंधन' अभियान, 'जल संसाधन एटलस-2025', 'एकीकृत जल संसाधन कार्य योजना 2025-27', 'ऑनलाइन कैनाल वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम' और 'बेहतरीन कार्य प्रणाली जेएसए-सीटीआर' जैसी पहलों का भी शुभारंभ किया गया।
  • परियोजनाओं का उद्घाटन: महेंद्रगढ़, यमुनानगर, कैथल, भिवानी, गुरुग्राम और फिरोजपुर झिरका के विभिन्न गांवों में जल संरक्षण और जलापूर्ति से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इनमें कृत्रिम भू-जल पुनर्भरण संरचनाएं, सौर शक्ति एकीकृत सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं और नहर आधारित जल आपूर्ति परियोजनाएं शामिल हैं।

जल शक्ति अभियान: कैच द रेन (JSA: CTR) : -

  • वर्ष 2019 में जल शक्ति अभियान: कैच द रेन (JSA: CTR) अभियान शुरू किया गया, जिसमें लोगों की भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • 2023 में, अभियान ने 'पेयजल के लिए स्रोत स्थिरता' पर जोर दिया, और 2024 में, इसे 'नारी शक्ति से जल शक्ति' थीम के साथ लागू किया गया, जिसमें जल संरक्षण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

Latest Courses