GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 22 Mar, 2025

राष्ट्रीय समाचार

भारत-EU के बीच चौथी समुद्री सुरक्षा वार्ता

  • भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच चौथी समुद्री सुरक्षा वार्ता का आयोजन 21 मार्च 2025 को नई दिल्ली में की गई।
  • इस वार्ता का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करना था।

सम्बन्धित तथ्य :

  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व : मुआनपुई सैयावी, संयुक्त सचिव द्वारा
  • EU प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व : मेसिएज स्टाडेजेक, निदेशक (सुरक्षा और रक्षा नीति), यूरोपीय बाह्य कार्रवाई सेवा द्वारा
  • बैठक में दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने, अवैध समुद्री गतिविधियों (IMA) पर रोक लगाने और महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई
  • इससे पहले, तीसरी भारत-EU समुद्री सुरक्षा वार्ता 5 अक्टूबर 2023 को ब्रुसेल्स में आयोजित हुई थी
  • यूरोपीय संघ (EU) : स्थापना : नवंबर 1993 (मास्ट्रिख्ट संधि के तहत), मुख्यालय : ब्रुसेल्स, बेल्जियम

पर्पल फेस्ट’ का आयोजन

  • राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में एक दिवसीय ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन (उद्घाटन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा) किया गया।
  • इस फेस्ट का आयोजन दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए किया गया।

दिव्यांगजनों से सम्बन्धित प्रमुख पहल :

  • सुगम्य भारत अभियान : 03 दिसंबर, 2015
  • दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास योजना (DDRS) : 1999 (संशोधित :अप्रैल 2003)
  • जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र (DDRC) : मार्च 1985
  • दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण/उपकरणों की खरीद/फिटिंग के लिए सहायता (ADIP) योजना : जनवरी 1981
  • दिव्य कला मेला
  • पीएम-दक्ष (PM-DAKSH) योजना : वर्ष 2020-21

वार्षिक मानकीकरण कार्यक्रम 2025-26

  • भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जल्द ही वार्षिक मानकीकरण कार्यक्रम (APS) 2025-26 लॉन्च करगी।
  • BIS ने अब तक 23,000 से अधिक मानक विकसित किए हैं। APS 2025-26 का उद्देश्य इन मानकों के अपनाने की दर में वृद्धि करना है।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) :

  • स्थापना: दिसंबर 1986 (BIS अधिनियम, 1986 के तहत)
  • संशोधन: BIS अधिनियम, 2016 (12 अक्टूबर 2017 से प्रभावी)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • क्षेत्रीय कार्यालय: मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, चंडीगढ़ और दिल्ली

राज्य विशेष

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

  • श्रीनगर स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन (इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन) 26 मार्च को जनता के लिए खोला जाएगा।
  • यह गार्डन डल झील और जबरवान पहाड़ियों के बीच स्थित है और कश्मीर घाटी में पर्यटन सीजन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष, गार्डन में ट्यूलिप की 74 विभिन्न किस्मों के लगभग 15 लाख फूल खिलेंगे, जो पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण होंगे।

सम्बन्धित तथ्य :

  • स्थापना : 2007(तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा)
  • उद्देश्य : कश्मीर में पर्यटन सीजन को बढ़ावा देना

जम्मू और कश्मीर:

  • सीमाएँ : उत्तर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और चीन से, पूर्व में लद्दाख से, दक्षिण में हिमाचल प्रदेश और पंजाब से मिलती हैं।
  • दो केंद्र शासित प्रदेशों—जम्मू और कश्मीर, तथा लद्दाख—में विभाजित किया गया : अगस्त 2019(31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी हुआ)

‘अडॉप्टेड व्हीकल’ के रूप में रजिस्टर वाहन

  • सरकार ने संसद में जानकारी देते हुए कहा कि 2020 से अब तक 96000 से अधिक वाहनों को ‘अडॉप्टेड व्हीकल’ के रूप में रजिस्टर किया गया है, जो खासकर दिव्यांगों के लिए डिजाइन किए गए हैं।
  • अडॉप्टेड व्हीकल ऐसे मोटर वाहन को कहा जाता है, जिसे शारीरिक रूप से अपंग (आंशिक दिव्यांग), दिव्यांग के इस्तेमाल के लिए डिजाइन और बनाया जाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, “1 जनवरी, 2020 से 19 मार्च, 2025 की अवधि के दौरान कुल 96,265 वाहन ‘अडॉप्टेड व्हीकल’ के रूप में पंजीकृत किए गए।”

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक हाइड्रोजन भंडार

  • फ्रांस के मोसेल क्षेत्र में फोल्सविलर की मिट्टी के नीचे विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक हाइड्रोजन भंडार (46 मिलियन टन) खोजा गया है, जिसकी कीमत 92 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • खोज : जियोरिसोर्सेज प्रयोगशाला और CNRS के शोधकर्ताओं द्वारा, जो मूल रूप से मीथेन की खोज कर रहे थे।
  • 1,250 मीटर की गहराई पर मिला
  • इसे औद्योगिक उत्पादन की आवश्यकता नहीं होती है और CO₂ का उत्सर्जन नहीं करता है

हाइड्रोजन (Hydrogen) :

  • हाइड्रोजन (H) एक रासायनिक तत्व है, जिसका परमाणु क्रमांक 1 और प्रतीक H है
  • ब्रह्मांड का सबसे हल्का और सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है
  • आणविक रूप H₂ होता है, जो दो हाइड्रोजन परमाणुओं का संयोजन है
  • परमाणु द्रव्यमान: 1.008 यू, घनत्व: 0.08988 g/L (0°C पर)

संयुक्त राष्ट्र की बाल कल्याण एजेंसी

  • संयुक्त राष्ट्र की बाल कल्याण एजेंसी के अनुसार, ट्रम्प प्रशासन द्वारा विदेशी सहायता में कटौती के कारण धन की कमी के कारण अगले दो महीनों में इथियोपिया और नाइजीरिया में गंभीर कुपोषण से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए जीवन रक्षक भोजन की आपूर्ति समाप्त हो जाएगी।

सम्बन्धित तथ्य :

  • इस संकट से इथियोपिया और नाइजीरिया में पांच वर्ष से कम उम्र के लगभग 1.3 मिलियन बच्चों की जान को खतरा है, जो गंभीर तीव्र कुपोषण से जूझ रहे हैं।
  • इथियोपिया में, 70,000 बच्चे उपचार के लिए तैयार-से-उपयोग चिकित्सीय भोजन (RUTF) पर निर्भर हैं, जबकि नाइजीरिया में, 80,000 बच्चों को इस महीने के अंत तक इन आपूर्तियों की आवश्यकता होगी।
  • संयुक्त राष्ट्र की बाल कल्याण एजेंसी: यूनिसेफ (UNICEF) : स्थापना: 11 दिसंबर 1946, मुख्यालय: न्यूयॉर्क

अस्थायी कानूनी दर्जे को रद्द करने का निर्णय

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने संघीय रजिस्टर में प्रकाशित एक नोटिस के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के लगभग 530,000 लोगों के अस्थायी कानूनी दर्जे (पैरोल स्टेटस) को रद्द करने का निर्णय लिया है।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :

  • राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
प्रमुख स्थल:
  • स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी (न्यूयॉर्क)
  • व्हाइट हाउस (वॉशिंगटन, डी.सी.)
  • ग्रैंड कैन्यन (एरिज़ोना)
  • डिज़नीलैंड (कैलिफ़ोर्निया)

यूरोपीय आयोग का जलवायु लक्ष्य प्रस्ताव स्थगित

  • यूरोपीय आयोग ने वर्ष 2040 के लिए जलवायु लक्ष्य प्रस्ताव को पहली तिमाही के बाद स्थगित कर दिया।
  • यह प्रस्ताव यूरोपीय संघ के जलवायु कानून द्वारा अनिवार्य एक मध्य अवधि का कदम है, जिसका उद्देश्य 2040 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 90% की शुद्ध कटौती करना है, जो 1990 के स्तरों की तुलना में है।

सूडानी सेना ने राष्ट्रपति भवन पर पुनः नियंत्रण स्थापित किया

  • सूडान में लगभग दो वर्षों से जारी संघर्ष के बाद, सूडानी सेना ने राजधानी खार्तूम में राष्ट्रपति भवन पर पुनः नियंत्रण स्थापित किया।
  • यह संघर्ष अप्रैल 2023 में सेना और RSF के बीच सत्ता संघर्ष के रूप में शुरू हुआ था।

सूडान (Sudan):

राजधानी: खार्तूम  मुद्रा: सूडानी पाउंड (SDG) धर्म: इस्लाम (प्रधान रूप से सुन्नी मुस्लिम) महत्वपूर्ण नदी: नील नदी

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

एक अरब टन कोयला उत्पादन

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एक अरब टन कोयला उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।

सम्बन्धित तथ्य :

  • कोयला मंत्रालय ने 7 फरवरी, 2025 को एक बयान जारी कर बताया था कि भारत का कोयला उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 में 997.82 मिलियन टन (MT) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 2014-15 में 609.18 MT से उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है, पिछले दशक में 5.64% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) के साथ।
  • अकेले वित्त वर्ष 2023-24 में, पिछले वर्ष की तुलना में उत्पादन में 11.71% की वृद्धि हुई है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे

  • ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) वित्तीय वर्ष 2024-25 में 250 मिलियन टन (MT) मूल माल ढुलाई हासिल करने वाला भारत का प्रथम रेलवे जोन बन गया है।
  • यह उल्लेखनीय उपलब्धि निर्धारित समय से पहले, वित्तीय वर्ष की समाप्ति से 11 दिन पहले, 21 मार्च को ही प्राप्त कर ली गई।

सम्बन्धित तथ्य :

  • ECoR ने 2024-25 वित्त वर्ष में अपने अधिकार क्षेत्र में 228.3 मिलियन टन माल भी जारी/अनलोड किया है, जो 2023-24 वित्त वर्ष की तुलना में 2.6% की वृद्धि दर्ज करता है।
  • 2023-24 वित्त वर्ष में 21 मार्च तक, ECoR ने अपने अधिकार क्षेत्र में 222.4 मीट्रिक टन माल उतार दिया था।

कला और संस्कृति

'स्वदेश दर्शन योजना'

  • संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्य सभा में बताया कि केंद्र सरकार ने 'स्वदेश दर्शन योजना' को नया रूप देते हुए 'स्वदेश दर्शन 2.0' के तहत 791.25 करोड़ रुपये की लागत से 34 परियोजनाओं को मंजूरी दी।

सम्बन्धित तथ्य :

  • पर्यटन मंत्रालय ने 2014-15 में स्वदेश दर्शन योजना शुरू की थी, जिसका उद्देश्य चिन्हित विषयगत सर्किटों के अंतर्गत पर्यटन सुविधाओं का विकास करना था
  • इस योजना के तहत देश में 5287.90 करोड़ रुपये की लागत से 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी थी।

रक्षा समाचार

AFMS और NIMHANS के समझौता

  • सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) ने अनुसंधान और प्रशिक्षण में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता तीनों सेनाओं के जवानों, उनके परिवारों तथा आश्रितों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने पर केंद्रित होगा।

सशस्त्र बल (Armed Forces) :

  • शामिल : थल सेना, नौसेना और वायु सेना
  • सशस्त्र बलों की कमान और नियंत्रण:
  • सर्वोच्च कमांडर : राष्ट्रपति
  • प्रशासनिक प्रमुख : रक्षा मंत्री
  • सर्वोच्च सैन्य अधिकारी : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)
  • सशस्त्र बल झंडा दिवस: 7 दिसंबर
  • थल सेना दिवस: 15 जनवरी
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • वायु सेना दिवस: 8 अक्टूबर
  • प्रथम CDS : जनरल बिपिन रावत
  • विश्व का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र : सियाचिन ग्लेशियर

सम्मान और पुरस्कार

'नाइट्स क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ डैनेब्रोग' से सम्मानित

  • सन्मार ग्रुप के चेयरमैन और दक्षिण भारत में डेनमार्क के मानद कॉन्सुल जनरल, विजय शंकर को डेनमार्क के राजा द्वारा 'नाइट्स क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ डैनेब्रोग' से सम्मानित किया गया।
  • चेन्नई में आयोजित एक समारोह में, डेनमार्क के राजदूत रसमस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने विजय शंकर को औपचारिक प्रशस्ति पत्र के साथ यह सम्मान प्रदान किया।

डेनमार्क :

  • राजधानी: कोपेनहेगन
  • सरकार का प्रकार: संवैधानिक राजशाही
  • राष्ट्रीय भाषा: डेनिश
  • मुद्रा: डेनिश क्रोन (DKK)
  • महाद्वीप: यूरोप
  • राष्ट्राध्यक्ष का निवास स्थान : "अमेलियनबोर्ग पैलेस"
  • क्राउन प्रिंस/राष्ट्राध्यक्ष : फ्रेडरिक
  • संसद का नाम : "फोकटिंग"

बंगाली नाटक "निहसंगो ईश्वर"

  • बंगाली नाटक "निहसंगो ईश्वर" ने 20वें महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (META) 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँच श्रेणियों में पुरस्कार जीते हैं।
  • इनमें सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा, सर्वश्रेष्ठ मंच डिजाइन, और मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) शामिल हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

  • यह नाटक महाभारत युद्ध और भगवान बलराम के देहावसान के बाद भगवान कृष्ण के अंतिम दिनों को दर्शाता है
  • इसका निर्देशन सुमन साहा ने किया है, जिन्होंने मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी जीता
  • समारोह में लेखिका और अनुवादक शांता गोखले को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया

महत्वपूर्ण दिवस

विश्व जल दिवस

  • जल संरक्षण और जल संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य 6 (SDG 6) के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य 2030 तक सभी के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • शुरुआत 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण और विकास सम्मेलन में हुई थी
  • इसके बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1993 से प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया
  • 2025 में थीम : 'ग्लेशियर संरक्षण' (Glacier Preservation)
  • पहली बार कब मनाया गया: 1993 में

 

Latest Courses