GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 21 Mar, 2025

राष्ट्रीय समाचार

विश्वविद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाना अनिवार्य

  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है।
  • इसके तहत अब देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को परिसर में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगानी होंगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) :

स्थापना : 1953 संविधिक दर्जा : 1956 में संसद अधिनियम द्वारा स्थापित मुख्यालय : नई दिल्ली

'राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम' का शुभारंभ

  • आयुष मंत्रालय ने 18 मार्च 2025 को 'राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम' का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों के सार्वजनिक सेवा के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

राज्य समाचार

उत्तर प्रदेश पर्यावरण निदेशालय और i-FOREST के बीच MoU

  • उत्तर प्रदेश पर्यावरण निदेशालय ने इंटरनेशनल फोरम फॉर एनवायरनमेंट, सस्टेनेबिलिटी एंड टेक्नोलॉजी (i-FOREST) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
  • MoU का उद्देश्य राज्य में सतत विकास और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना है।

उत्तर प्रदेश:

  • स्थापना: 24 जनवरी 1950
  • उत्तर में: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश
  • पूर्व में: बिहार
  • पश्चिम में: राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली
  • दक्षिण में: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
  • मुख्य नदियाँ: गंगा, यमुना, सरयू, गोमती, घाघरा
प्रमुख शहर और उनकी विशेषताएँ :
  • लखनऊ: नवाबों का शहर, चिकनकारी कढ़ा
  • वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती
  • अयोध्या: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि
  • मथुरा-वृंदावन: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली
  • प्रयागराज: त्रिवेणी संगम, कुंभ मेला

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

वित्त वर्ष 2025 में भारत की GDP : S&P

  • S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025 में भारत की GDP 6.7% की दर से बढ़ेगी और यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था रहेगी।

सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product : GDP):

  • मापन की अवधि : त्रैमासिक (Quarterly) और वार्षिक (Annual)
  • सूत्र (Formula) : GDP = C + I + G + (X - M)
  • C: उपभोक्ता व्यय (Consumption), I: निवेश (Investment), G: सरकारी व्यय (Government Spending), X: निर्यात (Exports), M: आयात (Imports)

स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में उतरेगी प्रूडेंशियल PLC

  • ब्रिटेन की प्रूडेंशियल PLC ने HCL समूह की प्रमोटर कंपनी वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट्स (दिल्ली) प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उपक्रम स्थापित करने की योजना की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य भारत में एक स्वतंत्र स्वास्थ्य बीमा व्यवसाय शुरू करना है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • इस संयुक्त उपक्रम में प्रूडेंशियल ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड की 70% हिस्सेदारी होगी, जबकि वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट्स की 30% हिस्सेदारी होगी।
  • पहले, प्रूडेंशियल ने 2001 में ICICI बैंक के साथ मिलकर ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की स्थापना की थी, जिसमें वर्तमान में ICICI बैंक की 51.04% और प्रूडेंशियल की 21.97% हिस्सेदारी है।

'इमर्ज' कोहोर्ट लॉन्च

  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने 'इमर्ज' कोहोर्ट लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और सिटी गैस वितरण (CGD) के क्षेत्र में स्टार्टअप्स को समर्थन देना है।
  • यह पहल BPCL के 'अंकुर' फंड के तहत की गई है, जो भारत के ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) :

स्थापना वर्ष: 1976 मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र स्वामित्व: भारत सरकार (सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम – PSU)

रिर्पोट एवं सूचकांक

विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2025

  • गैलप और यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क के साथ साझेदारी में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2025 जारी किया गया है ।

शीर्ष 5 खुशहाल देश:

  • फिनलैंड: लगातार आठवें वर्ष प्रथम स्थान पर
  • डेनमार्क: दूसरा स्थान
  • आइसलैंड: तीसरा स्थान
  • स्वीडन: चौथा स्थान
  • नीदरलैंड्स: पांचवां स्थान

भारत की स्थिति: भारत ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है, पिछले वर्ष के 126वें स्थान से इस वर्ष 118वें स्थान पर पहुंचा है।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 24वें स्थान पर, जो अब तक की सबसे निम्न रैंकिंग है।
  • मैक्सिको और कोस्टा रिका: पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुए हैं।

भारत के पड़ोसी देश :

  • नेपाल: 92वां स्थान
  • पाकिस्तान: 109वां स्थान
  • श्रीलंका: 133वां स्थान
  • बांग्लादेश: 134वां स्थान
  • अफगानिस्तान: 147वां (अंतिम) स्थान

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

"इल फोग्लियो AI"

  • इतालवी समाचार पत्र इल फोग्लियो ने पूरी तरह से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) द्वारा निर्मित संस्करण प्रकाशित किया, जिसे "इल फोग्लियो AI" कहा गया है।

इटली (Italy) :

  • राजधानी : रोम (Rome)
  • सबसे बड़ा शहर : रोम
  • भाषा: इतालवी (Italian)
  • मुद्रा: यूरो (€) (EUR)

पुस्तकें और लेखक

मार्च टू ग्लोरी'

  • भारत ने 1975 को कुआलालम्पुर में आयोजित हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर अपना पहला और एकमात्र विश्व कप खिताब जीता था।
  • इस ऐतिहासिक उपलब्धि की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में 'मार्च टू ग्लोरी' नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • लेखक: हॉकी इतिहासकार के. अरुमुघम और पत्रकार एरोल्ड डी'क्रूज
  • विशेषताएं: इस पुस्तक में लगभग 250 दुर्लभ तस्वीरें शामिल हैं, जो उस समय की यादों को ताजा करती हैं।

खेल समाचार

राष्ट्रमंडल खेल 2030

  • भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
  • यदि भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी सौंपी जाती है, तो यह 2010 के बाद दूसरी बार होगा जब देश इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी करेगा।

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) :

  • स्थापना : 1930 (पहले ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के रूप में आयोजित)
  • प्रथम आयोजन : 1930, हैमिल्टन (कनाडा)
  • आयोजन का अंतराल : प्रत्येक 4 वर्ष में
  • प्रतीक चिन्ह (Emblem) : तीन छल्ले, जो खेल, समुदाय और विविधता का प्रतीक
  • 23वें संस्करणका आयोजन : 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक, ग्लासगो (स्कॉटलैंड)

दूसरे खेलो इंडिया पैरा खेलों का उद्घाटन

  • केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 20 मार्च 2025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दूसरे खेलो इंडिया पैरा खेलों का उद्घाटन किया।
  • इस आयोजन में देशभर से 1,300 से अधिक पैरा एथलीट्स भाग ले रहे हैं, जो 20 से 27 मार्च तक चलेगा।

सम्बन्धित तथ्य :

प्रतियोगिताएं तीन स्थानों पर आयोजित की जायेगी :
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (21-26 मार्च): एथलेटिक्स, तीरंदाजी, पावरलिफ्टिंग
  • इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (20-27 मार्च): बैडमिंटन, टेबल टेनिस
  • कर्णी सिंह शूटिंग रेंज: शूटिंग
प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023:
  • आयोजन: 10 से 17 दिसंबर 2023, नई दिल्ली
  • हरियाणा: 40 स्वर्ण, 39 रजत, 26 कांस्य → कुल 105 पदक (प्रथम स्थान)
  • उत्तर प्रदेश: 25 स्वर्ण, 23 रजत, 14 कांस्य → कुल 62 पदक (द्वितीय स्थान)
  • तमिलनाडु: 20 स्वर्ण, 8 रजत, 14 कांस्य → कुल 42 पदक (तृतीय स्थान)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की जीत के उपलक्ष्य में 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की ।
  • यह राशि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा प्रदान की गई विजेता राशि से तीन गुना अधिक है।

पुरस्कार राशि का वितरण:

  • प्रत्येक खिलाड़ी: 3 करोड़ रुपये
  • मुख्य कोच: 3 करोड़ रुपये
  • सहायक कोचिंग स्टाफ: 50 लाख रुपये प्रति व्यक्ति
  • BCCI अधिकारी: 25 लाख रुपये प्रति व्यक्ति
  • चयन समिति के सदस्य: 50 लाख रुपये प्रति व्यक्ति

चर्चित चेहरा

किर्स्टी कोवेंट्री

  • किर्स्टी कोवेंट्री (Kirsty Coventry) को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का नया (10वीं) अध्यक्ष (New president) चुना गया। वह इस पद पर निर्वाचित होने वाली प्रथम महिला और अफ्रीकी बनी हैं।
  • वे 23 जून से आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेंगी अध्यक्ष थॉमस बाक की जगह लेंगी, जिन्होंने 2013 में पहली बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी और 2021 में दोबारा चुने गए थे।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee : IOC) :

  • स्थापना वर्ष:1894
  • मुख्यालय : लॉज़ेन (Lausanne), स्विट्जरलैंड

ग्रीष्मकालीन 2024 :

  • पदक तालिका में स्थान: भारत 71वें स्थान पर रहा
  • कुल पदक: 6 (1 रजत, 5 कांस्य)
  • समापन समारोह में मनु भाकर और पी आर श्रीजेश भारतीय ध्वजवाहक थे
  • उद्घाटन समारोह में शरथ कमल और पीवी सिंधु भारतीय ध्वजवाहक थे

राम सुतार

  • प्रख्यात शिल्पकार राम सुतार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • राम सुतार का जन्म 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र के धुले जिले के गोंडूर गांव में हुआ था, और हाल ही में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • 'महाराष्ट्र भूषण' राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसमें 25 लाख रुपये की धनराशि, मानपत्र, मानचिन्ह और शॉल प्रदान की जाती है।
  • यह पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है, और इस वर्ष यह सम्मान राम सुतार को उनकी कला और मूर्तिकला के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

इंद्रनील भट्टाचार्य

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंद्रनील भट्टाचार्य को कार्यकारी निदेशक (ED) नियुक्त करने की घोषणा की।
  • उनकी नियुक्ति 19 मार्च 2025 से प्रभावी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :

स्थापना: 1 अप्रैल 1935, मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, राष्ट्रीयकरण: 1 जनवरी 1949, प्रारंभिक मुख्यालय: कोलकाता (बाद में 1937 में मुंबई स्थानांतरित), वर्तमान गवर्नर : संजय मल्होत्रा

चिरंजीवी

  • चिरंजीवी को लंदन स्थित थिंकटैंक 'ब्रिज इंडिया' द्वारा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान उन्हें 'सांस्कृतिक प्रभाव और सार्वजनिक सेवा' में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रदान किया गया।

महत्वूपर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस

  • प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में इस दिवस की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य वनों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
2025 की थीम : "वन और खाद्य" (Forests and Food)

विश्व कविता दिवस

  • कविता के महत्व को सम्मानित करने और उसकी सांस्कृतिक भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 मार्च को विश्व कविता दिवस मनाया जाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • थीम (2025): "शांति और समावेशन के लिए कविता" (Poetry as a Bridge for Peace and Inclusion)
  • यूनेस्को (UNESCO) ने 1999 में अपनी 30वीं महासभा के दौरान इस दिवस की स्थापना की थी

अंतर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है, जो वसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति के पुनर्जागरण का प्रतीक है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • संयुक्त राष्ट्र ने 2010 में 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस के रूप में घोषित किया
  • नवरोज़ (Nowruz) :
  • अर्थ: नवरोज़ फारसी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है "नया दिन"
  • महत्व: यह फारसी नववर्ष और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक
  • मुख्य रूप से पारसी, ईरानी, कुर्द, बहाई और ज़ोरोस्ट्रियन समुदाय द्वारा मनाया जाता है
  • 2009 में यूनेस्को ने इसे अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया
  • 2016 में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में विस्तारित किया गया

Latest Courses