'रायसीना डायलॉग', 10वां संस्करण
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




'रायसीना डायलॉग', 10वां संस्करण

Mon 17 Mar, 2025

संदर्भ :-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मार्च 2025 को नई दिल्ली में तीन दिवसीय 'रायसीना डायलॉग' के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया।
  • यह सम्मेलन भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर केंद्रित है, जिसमें 125 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन : 17 से 19 मार्च 2025 तक
  • उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि : क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री
  • विषय 'कालचक्र - लोग, शांति और ग्रह' (पीपुल, पीस ऐंड प्लानेट)
  • लगभग 125 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं
  • सम्मेलन का आयोजन : विचारक संस्था 'ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन' द्वारा, विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में

वैश्विक निर्णयकर्ता और नेता छह विषयगत स्तंभों पर विभिन्न प्रारूपों में बातचीत करेंगे:

1. राजनीति बाधित: बदलती रेत और बढ़ती लहरें

  • यह स्तंभ वर्तमान वैश्वि राजनीतिक परिदृश्य में हो रहे तेज परिवर्तनों और उनके प्रभावों पर केंद्रित है।

2. ग्रीन ट्रिलेमा का समाधान: कौन, कहाँ, और कैसे

  • इसमें पर्यावरणीय चुनौतियों, सतत विकास और हरित ऊर्जा समाधानों पर चर्चा की जाएगी।

3. डिजिटल ग्रह: एजेंट, एजेंसियां और अनुपस्थिति

  • यह स्तंभ डिजिटल प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित होगा।

4. उग्रवादी मर्केंटीलिज्म: व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला और विनिमय दर की लत

  • इसमें वैश्विक व्यापार नीतियों, आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता और मुद्रा विनिमय दरों के प्रभाव पर चर्चा होगी।

5. टाइगर की कहानी: एक नई योजना के साथ विकास को फिर से लिखना

• यह स्तंभ आर्थिक विकास के नए मॉडलों और रणनीतियों पर केंद्रित है।

6. शांति में निवेश: चालक, संस्थान और नेतृत्व

• इसमें वैश्विक शांति स्थापना, संस्थागत भूमिकाओं और नेतृत्व के महत्व पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

रायसीना डायलॉग: सामान्य जानकारी

  • भारत का प्रमुख भू-राजनीतिक (Geopolitical) और भू-आर्थिक (Geo-economic) सम्मेलन है, जिसे हर साल नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है।
  • इसकी मेजबानी भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) द्वारा संयुक्त रूप से की जाती है।
  • शुरुआत : 2016 में इसकी शुरुआत हुई थी।
  • उद्देश्य : वैश्विक राजनीति, आर्थिक विकास, पर्यावरणीय बदलाव, तकनीकी नवाचार और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करना।
  • प्रतिभागी : इसमें विभिन्न देशों के प्रमुख नेता, मंत्री, राजनयिक, विशेषज्ञ, उद्योगपति और रणनीतिकार भाग लेते हैं।

विश्व भर में रायसीना डायलॉग जैसे प्रमुख संवाद:-

  • रायसीना डायलॉग की शुरूआत : 2016
  • रायसीना डायलॉग की तरह, दुनिया भर में विभिन्न देशों द्वारा भू-राजनीति (Geopolitics) और भू-अर्थशास्त्र (Geoeconomics) पर केंद्रित उच्च-स्तरीय संवाद आयोजित किए जाते हैं।

इनमें से कुछ प्रमुख हैं:

1. म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (Munich Security Conference - MSC) [जर्मनी]

• स्थापना: 1963

स्थान: म्यूनिख, जर्मनी

फोकस: वैश्विक सुरक्षा, रक्षा नीति, और अंतर्राष्ट्रीय संबंध।

2. शांगरी-ला डायलॉग (Shangri-La Dialogue) [सिंगापुर]

स्थापना: 2002

स्थान: सिंगापुर

फोकस: एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और रक्षा नीति।

3. वल्दाई डिस्कशन क्लब (Valdai Discussion Club) [रूस]

स्थापना: 2004

स्थान: रूस

फोकस: रूस और वैश्विक राजनीति से संबंधित विषय।

4. बोआओ फोरम फॉर एशिया (Boao Forum for Asia - BFA) [चीन]

• स्थापना: 2001

• स्थान: बोआओ, चीन

• फोकस: एशियाई आर्थिक और सामाजिक विकास।

5. डेवोस शिखर सम्मेलन (World Economic Forum - WEF) [स्विट्जरलैंड]

• स्थापना: 1971

• स्थान: दावोस, स्विट्जरलैंड

• फोकस: वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, और उद्योग नीति।

6. जी-7 और जी-20 शिखर सम्मेलन (G7 & G20 Summits)

• फोकस: वैश्विक आर्थिक स्थिरता, भू-राजनीतिक मुद्दे, और सतत विकास।

7. आर्टिक फोरम (Arctic Forum) [रूस]

• फोकस: आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा, पर्यावरणीय चुनौतियाँ और विकास।

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन :

• एक स्वतंत्र थिंक टैंक है

• स्थापना: 1990

• मुख्यालय: नई दिल्ली

• मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में तीन केंद्र हैं

• उद्देश्य: नीति अनुसंधान और विचार-विमर्श के माध्यम से वैश्विक मुद्दों पर प्रभाव डालना

मुख्य कार्यक्षेत्र:

• विदेश नीति और भू-राजनीति : वैश्विक कूटनीति, भारत की विदेश नीति और रणनीतिक संबंधों पर शोध

• आर्थिक नीति और विकास : आर्थिक सुधार, सतत विकास और व्यापार नीति

• तकनीकी और साइबर सुरक्षा : डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सुरक्षा

• पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन : नवीकरणीय ऊर्जा, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन नीतियाँ

• राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा : सैन्य रणनीति, आतंकवाद और रक्षा सहयोग पर शोध

Latest Courses