GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 13 Mar, 2025

राष्ट्रीय समाचार

100-दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान

  • भारत सरकार के 100-दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान के तहत अब तक 6.1 लाख से अधिक टीबी मामलों की पहचान की गई है, जिनमें से 4.3 लाख मरीजों का इलाज शुरू किया गया है।
  • इस अभियान के दौरान 11 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई।

सम्बन्धित तथ्य :

 

  • यह अभियान 7 दिसंबर, 2024 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा 347 जिलों में शुरू किया गया था, जिसे बाद में 455 जिलों तक विस्तारित किया गया
  • अभियान के तहत एआई-सक्षम एक्स-रे मशीनों, पोर्टेबल एक्स-रे और घर-घर जाकर परीक्षण किया गया
  • सरकार ने टीबी मरीजों के पोषण समर्थन के लिए नि-क्षय पोषण योजना के तहत वित्तीय सहायता भी प्रदान की है, निक्षय पोषण योजना के तहत मासिक संवितरण को ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 प्रति माह कर दिया है
  • भारत, संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के 2030 के लक्ष्य से पांच वर्ष पूर्व, 2025 तक टीबी उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है
  • टीबी (क्षय रोग) का कारण : माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्यूलोसिस बैक्टीरिया
  • विश्व टीबी दिवस : 24 मार्च

देश में 5G सेवाएं

  • केंद्र सरकार ने संसद को सूचित किया कि 28 फरवरी 2025 तक, देश के 776 में से 773 जिलों में 5G सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसमें लक्षद्वीप भी शामिल है।
  • चार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं (TSP) द्वारा देशभर में कुल 4,69,792 5G बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) स्थापित किए गए हैं।

बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) :

 

 

  • सेलुलर नेटवर्क का एक हिस्सा होता है, जो मोबाइल फोन और अन्य वायरलेस डिवाइसेस को नेटवर्क से जोड़ता है।

BTS के प्रकार :

  • मैक्रो BTS : बड़ी दूरी तक कवरेज प्रदान करता है, आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रयोग होता है।
  • माइक्रो BTS : छोटे क्षेत्र, जैसे शहरी क्षेत्रों और व्यस्त स्थानों के लिए उपयोगी।
  • पिको BTS : इनडोर और कम दूरी की कवरेज प्रदान करता है, जैसे मॉल और ऑफिस बिल्डिंग।
  • फेम्टो BTS : घरेलू और छोटे व्यवसायों के लिए उपयोग किया जाता है, वाई-फाई राउटर की तरह काम करता है।

मेडागास्कर के सांसद भारत दौरे पर

  • मेडागास्कर की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जस्टिन टोकेली के नेतृत्व में एक संसदीय शिष्टमंडल भारत दौरे पर है।
  • इस दौरान, शिष्टमंडल ने लोकसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया।

मेडागास्कर :

  • अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी तट के पास स्थित एक द्वीपीय देश है
  • राजधानी: अंटानानारिवो
  • मुद्रा: मेडागास्कर एरिआरी (MGA)
  • स्वतंत्रता: 26 जून 1960 को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली

दुर्लभ प्रजातियाँ:

  • लेमूर (Lemur) : केवल मेडागास्कर में पाया जाने वाला प्राइमेट
  • मेडागास्कर का विशाल गिरगिट (Chameleon)
  • बेओबाब (Baobab) के पेड़
  • मेडागास्कर फोसा (Fossa) : मांसाहारी स्तनपायी
  • राष्ट्राध्यक्ष/राष्ट्रपति के निवास स्थान का नाम : इवाटो पैलेस

जल स्थिरता सम्मेलन 2025

  • जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय जल मिशन (NWM) और जल उपयोग दक्षता ब्यूरो (BWUE) ने ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) के सहयोग से 12 मार्च 2025 को 'जल स्थिरता सम्मेलन 2025' का आयोजन किया।
  • इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उद्योगों में जल उपयोग दक्षता और जल संरक्षण को बढ़ावा देना था।

'कानूनी प्रतिनिधि'

  • सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत 'कानूनी प्रतिनिधि' शब्द की व्याख्या व्यापक रूप से की जानी चाहिए।
  • इसका उद्देश्य मुआवजे के दावों में उन सभी व्यक्तियों को शामिल करना है जो मृतक की आय पर निर्भर थे, न कि केवल उनके निकट संबंधियों तक इसे सीमित रखना।

सर्वोच्च न्यायालय :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • पहली बार सर्वोच्च न्यायालय (कलकत्ता सर्वोच्च न्यायालय) की स्थापना 1774 में हुई थी।
  • जजों की स्वीकृत संख्या : 34
  • भारत के संविधान के तहत न्याय की अपील का अंतिम न्यायालय (अनुच्छेद-32)
  • इसे संविधान का संरक्षक भी कहा जाता है।
  • अनुच्छेद 131: सर्वोच्च न्यायालय के मौलिक क्षेत्राधिकार का वर्णन
  • अनुच्छेद 133-136: अपीलीय क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 143: सलाहकारी क्षेत्राधिकार
  • अनुच्छेद 137: निर्णयों की समीक्षा

राज्य समाचार

हरियाणा निकाय चुनाव

  • हरियाणा मे संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगमों में महापौर पद पर विजय प्राप्त की।

हरियाणा : सामान्य जानकारी

  • स्थापना: 1 नवंबर 1966 (पंजाब से विभाजन के बाद)
  • राजधानी: चंडीगढ़
  • सीमाएँ: उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में राजस्थान, पश्चिम में पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़
  • प्रमुख नदियाँ: यमुना, घग्गर, मारकंडा, सरस्वती
  • महत्वपूर्ण झीलें: सुल्तानपुर झील, दमदमा झील
  • लोकनृत्य: गिद्धा, घूमर, खोरिया

पर्यटन स्थल:

  • कुरुक्षेत्र: महाभारत युद्धस्थल
  • सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान: पक्षी प्रेमियों के लिए
  • सुरजकुंड मेला: अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला
  • मोरनी हिल्स: प्राकृतिक सौंदर्य स्थल

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

  • छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया ।
  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान लगभग 200 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और अपनी अनूठी जैव विविधता, प्राकृतिक सुंदरता, झरनों और गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • यह राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थल है जिसे यह मान्यता मिली है
  • दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इस स्थल को वैश्विक पहचान दिलाने की योजना बनाई थी।
  • हाल ही में, बस्तर के धुड़मारस गांव को UNWTO के “बेस्ट टूरिस्ट विलेज” कार्यक्रम में शामिल किया गया था
  • भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की कुल संख्या 2025 तक 43 है। इनमें 35 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक, और 1 मिश्रित स्थल शामिल हैं।
  • जुलाई 2024 में असम के 'चराईदेव मोईदाम' को 43वें विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिली है।

यूनेस्को :

  • द्देश्य शिक्षा, कला, विज्ञान और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना, स्थापना : 1945

पुडुचेरी बजट : 2025-25

  • पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने 12 मार्च 2025 को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 13,600 करोड़ रुपये का कर-मुक्त बजट पेश किया।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • इस बजट में राजस्व व्यय के लिए 11,624.72 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय के लिए 1,975.28 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं
  • पूंजीगत व्यय का प्रतिशत 2021-22 में 1.66% से बढ़कर अब 9.80% हो गया है
  • महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
  • सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाले और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को तीन वर्षों तक प्रति माह 1,000 रुपये की सहायता दी जाएगी
  • कृषि श्रमिकों को मानसून राहत के रूप में 2,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे

मध्य प्रदेश बजट : 2025-26

  • मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 12 मार्च 2025 को राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15% अधिक है।

प्रमुख अनुमानित आंकड़े :

 

 

  • राजस्व व्यय: 2,90,261 करोड़ रुपये
  • पूंजीगत व्यय: 85,076 करोड़ रुपये
  • राजकोषीय घाटा: 78,902 करोड़ रुपये, जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 4.66% है
  • कुल बजट घाटा: 78,902 करोड़ रुपये
  • कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन: 58,257 करोड़ रुपये
  • स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के लिए आवंटन: 50,333 करोड़ रुपये
  • शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन: 44,826 करोड़ रुपये
  • लाड़ली बहना योजना के लिए आवंटन: 18,669 करोड़ रुपये, जिससे 1.27 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी
  • सहकारी बैंकों को अंशपूंजी: 1,000 करोड़ रुपये

सर्च इंजन लॉन्च : पंजाब

  • पंजाब विधानसभा ने 11 मार्च 2025 को एक सर्चेबल इंजन लॉन्च किया है, जो 1947 से अब तक की विधानसभा कार्यवाहियों और बहसों तक पहुंच प्रदान करता है।
  • इस पहल के साथ, पंजाब विधानसभा देश की पहली विधानसभा बन गई है जिसने इस तरह की परियोजना शुरू की है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • यह सर्चेबल इंजन नागरिकों, शोधकर्ताओं और विधायकों को विधानसभा की ऐतिहासिक बहसों और कार्यवाहियों तक आसानी से पहुंचने में मदद करेगा
  • उपयोगकर्ता विषय, भाषा और तिथि सीमा के आधार पर बहसों को खोज सकते हैं
  • इस सर्च इंजन को पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) हैदराबाद, और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) नोएडा के सहयोग से विकसित किया गया है

अरुणाचल प्रदेश बजट : 2025-26

  • अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री चौना मीन ने 10 मार्च 2025 को राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 39,842.23 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

प्रमुख बिंदु:

  • राजस्व प्राप्तियां: 34,544.07 करोड़ रुपये
  • पूंजीगत प्राप्तियां: 5,298.16 करोड़ रुपये
  • राजस्व व्यय: 29,963.33 करोड़ रुपये
  • राजकोषीय घाटा: 966.65 करोड़ रुपये, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का 2.02% है

महाराष्ट्र बजट 2025-26

  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7,00,020 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • आर्थिक वृद्धि दर: वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य की अर्थव्यवस्था में 7.3% की वृद्धि का अनुमान है, जो राष्ट्रीय औसत 6.5% से अधिक है
  • प्रति व्यक्ति आय: वित्त वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय 3,09,340 रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 2,78,681 रुपये थी
  • राजस्व संग्रह: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का राजस्व संग्रह 4,19,463 करोड़ रुपये अपेक्षित है
  • राजस्व व्यय: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का राजस्व व्यय 5,19,514 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है
  • राजकोषीय घाटा: वित्त वर्ष 2024-25 में 20,051 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का अनुमान है
  • कर्ज: 31 मार्च 2025 तक राज्य पर कर्ज 7,82,991 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.1% अधिक है

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने संयुक्त रूप से मॉरीशस के रेडुइट में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का उद्घाटन किया।
  • यह संस्थान मॉरीशस में सार्वजनिक सेवा और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

मॉरीशस:

  • राजधानी: पोर्ट लुइस
  • मुद्रा: मॉरीशियन रुपया (MUR)
  • शासन प्रणाली: संसदीय लोकतंत्र
  • स्वतंत्रता: 12 मार्च 1968 (ब्रिटेन से)
  • मॉरीशस की संसद को "राष्ट्रीय सभा" कहा जाता है
  • राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान "स्टेट हाउस", पोर्ट लुइस में स्थित है
  • प्रधानमंत्री : डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम
  • राष्ट्रपति : पृथ्वीराजसिंह रूपुन

पवित्र गंगा तालाब (ग्रैंड बेसिन) का दर्शन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस की यात्रा के दौरान पवित्र गंगा तालाब (ग्रैंड बेसिन) के दर्शन किए और वहां पूजा-अर्चना की।
  • गंगा तालाब, जिसे ग्रैंड बेसिन के नाम से भी जाना जाता है, एक ज्वालामुखीय झील है और मॉरीशस में हिंदू समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यह समुद्र तल से लगभग 550 मीटर की ऊंचाई पर सावने के पहाड़ी दक्षिण-पश्चिमी जिले में स्थित है।

गंगा तालाब (Ganga Talao) / ग्रैंड बेसिन:

  • गंगा तालाब एक प्राकृतिक ज्वालामुखीय झील है
  • मॉरीशस का सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थल है
  • इसे भारत की पवित्र गंगा नदी का प्रतीक माना जाता है
  • स्थान: सावन पर्वतीय क्षेत्र, मॉरीशस

कला और संस्कृति

अट्टुकल पोंगल महोत्सव

  • केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 13 मार्च 2025 को, अट्टुकल पोंगल महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
  • यह दस दिवसीय उत्सव अट्टुकल भगवती मंदिर में आयोजित होता है, जिसे 'सभी महिलाओं का सबरीमाला' भी कहा जाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • महोत्सव में लाखों महिलाएं मिट्टी के बर्तनों में चावल, गुड़, नारियल और केले से बना विशेष प्रसाद 'पोंगल' तैयार करती हैं, जिसे देवी भगवती को अर्पित किया जाता है
  • इस आयोजन को 2009 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था
  • यह दस दिवसीय उत्सव मलयालम महीने मकरम-कुंभम (फरवरी-मार्च) में कार्तिक नक्षत्र पर आरंभ होता है और 'कुरुति तर्पणम' अनुष्ठान के साथ समापन होता है।
  • मुख्य पोंगल समारोह पूरम नक्षत्र के शुभ दिन पर होता है, जो पूर्णिमा के साथ मेल खाता है।

बोधिपथ फिल्म महोत्सव 2025

  • नई दिल्ली में 10 और 11 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) और दलाई लामा के यूनिवर्सल रिस्पॉन्सिबिलिटी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से 'बोधिपथ फिल्म महोत्सव 2025' का आयोजन किया गया।
  • यह महोत्सव इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हुआ।

बौद्ध धर्म : सामान्य जानकारी

  • संस्थापक : गौतम बुद्ध (सिद्धार्थ गौतम)
  • उत्पत्ति स्थान : भारत (लुंबिनी, वर्तमान नेपाल में जन्म)
  • चार आर्य सत्य : दुख, दुख का कारण, दुख का निवारण, और दुख से मुक्ति का मार्ग
  • आष्टांगिक मार्ग : सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प, सम्यक वाणी, सम्यक कर्म, सम्यक आजीविका, सम्यक प्रयास, सम्यक ध्यान, सम्यक समाधि
  • मुख्य ग्रंथ : त्रिपिटक (सुत्त पिटक, विनय पिटक, अभिधम्म पिटक)
  • प्रमुख संप्रदाय : हीनयान (थेरवाद), महायान, वज्रयान

रक्षा समाचार

'अश्विनी' रडार सिस्टम की खरीद के लिए समझौता

  • रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) गाजियाबाद के साथ 2,906 करोड़ रुपये मूल्य के 'अश्विनी' रडार सिस्टम की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • यह लो-लेवल ट्रांसपोर्टेबल रडार (LLTR) प्रणाली DRDO के इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार विकास प्रतिष्ठान द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित की गई है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • समझौते का उद्देश्य : भारतीय वायुसेना की क्षमता में वृद्धि
  • 'अश्विनी' रडार एक सक्रिय इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन किया गया फेज़्ड एरे रडार है, जो अत्याधुनिक सॉलिड-स्टेट तकनीक पर आधारित है
  • यह प्रणाली उच्च गति वाले लड़ाकू विमानों, धीमी गति से उड़ने वाले यूएवी और हेलीकॉप्टरों का पता लगाने और ट्रैक करने में सक्षम है

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :

  • स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली, अध्यक्ष: समीर वी. कामथ

सम्मान और पुरस्कार

ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ

  • फरवरी 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को प्रदान किया गया।
  • उन्होंने इस महीने में पांच वनडे मैचों में 101.50 की औसत और 94.19 के स्ट्राइक रेट से कुल 406 रन बनाए।

सम्बन्धित तथ्य :

 

  • गिल के लिए यह तीसरा ICC महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान है।
  • उन्होंने इससे पहले 2023 में दो बार ( जनवरी और सितंबर) में इसे जीता था।

महत्वपूर्ण दिवस

नो स्मोकिंग डे

  • प्रतिवर्ष मार्च के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है, और इस वर्ष यह 12 मार्च 2025 को आयोजित किया गया।
  • इस दिवस का उद्देश्य धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करना है।
इस वर्ष की थीम : 'टेक बैक योर लाइफ' (अपनी जिंदगी वापस पाएं)

 

Latest Courses