18 February, 2025
वैश्विक हथियार हस्तांतरण रिपोर्ट 2025 : SIPRI
Tue 11 Mar, 2025
संदर्भ :-
- स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने अपनी वैश्विक हथियार हस्तांतरण रिपोर्ट 2025 जारी की है, जो 2020-2024 की अवधि में प्रमुख हथियारों के अंतर्राष्ट्रीय हस्तांतरण का विश्लेषण करती है।
मुख्य बिन्दु :-
- रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया है, जिसकी वैश्विक आयात में 8.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
- यह बदलाव इस ओर इशारा करता है कि भारत की रूस पर निर्भरता कम हो रही है और अमेरिका, फ्रांस तथा इज़राइल जैसे देश इसके प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन रहे हैं।
हथियार आयात में बदलाव और रूस पर निर्भरता में कमी :
- रिपोर्ट के अनुसार, 2015-2019 और 2020-2024 के बीच भारतीय हथियारों के आयात में 9.3 प्रतिशत की कमी आई है। यह कमी भारत की स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता में वृद्धि के कारण आई, जिससे देश आयात पर कम निर्भर होता जा रहा है।
- रूस भारत का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बना रहा, लेकिन इसकी हिस्सेदारी 2010-2014 में 72 प्रतिशत से घटकर 2015-2019 में 55 प्रतिशत और 2020-2024 में 38 प्रतिशत रह गई। कुल मिलाकर, 2015-2019 और 2020-2024 के बीच भारत की रूस पर हथियारों की निर्भरता 64 प्रतिशत कम हो गई।
प्रमुख हथियार आपूर्तिकर्ता :
रूस की घटती हिस्सेदारी के साथ, भारत ने अपने रक्षा आयात का बड़ा हिस्सा पश्चिमी देशों से प्राप्त किया।
रिपोर्ट के अनुसार:
- फ्रांस से भारत का आयात 28 प्रतिशत रहा।
- इज़राइल से आयात 34 प्रतिशत रहा।
- भारत अमेरिका के शीर्ष तीन हथियार आयातकों में शामिल नहीं हुआ।
- भारत दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका से क्रमशः 7 प्रतिशत और 11 प्रतिशत आयात करता है।
हालांकि, 2015-2019 और 2020-2024 के बीच भारत की फ्रांस पर निर्भरता 11 प्रतिशत बढ़ी, जबकि इज़राइल पर 2 प्रतिशत घट गई।
वैश्विक परिदृश्य और यूक्रेन का प्रभाव
- यूक्रेन 2024 में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया, जिसकी वैश्विक आयात में 8.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रूस के आक्रमण के बाद इसे बड़े पैमाने पर सैन्य सहायता प्राप्त हुई।
शीर्ष पाँच हथियार आयातक देशों में शामिल हैं:
1. यूक्रेन (8.8%)
2. भारत (8.3%)
3. कतर
4. सऊदी अरब
5. पाकिस्तान
रिपोर्ट के अनुसार, 2020-2024 के दौरान एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के चार प्रमुख हथियार आयातक देशों में भारत, पाकिस्तान, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल थे।
इस क्षेत्र के मुख्य आपूर्तिकर्ता:
- अमेरिका (37%)
- रूस (17%)
- चीन (14%)
चीन 1990-1994 के बाद पहली बार शीर्ष 10 हथियार आयातकों की सूची से बाहर हो गया।
भारत के हथियार निर्यात की स्थिति :
- हालांकि भारत ने स्थानीय स्तर पर हथियार निर्माण और निर्यात सौदे करने की कोशिश की है, फिर भी वह 2020-2024 के दौरान विश्व के शीर्ष 25 प्रमुख हथियार निर्यातकों में शामिल नहीं हो पाया।
शीर्ष हथियार निर्यातक देश :
2020-2024 के दौरान सबसे बड़े हथियार निर्यातक देश थे:
1. अमेरिका (21% वृद्धि)
2. फ्रांस (11% वृद्धि)
3. रूस (64% गिरावट)
4. चीन
5. जर्मनी
यूक्रेन से भारत का आयात :
- यूक्रेन से भारत का हथियार आयात कुल 15 प्रतिशत रहा। भारत, चीन और पाकिस्तान यूक्रेन से हथियारों के प्रमुख खरीदार रहे, जिसमें चीन का हिस्सा 67 प्रतिशत और पाकिस्तान का 5.3 प्रतिशत था। ये देश मुख्य रूप से नौसेना के लिए गैस टर्बाइन आयात करते हैं, जिनमें यूक्रेन प्रमुख आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।
क्षेत्रीय रुझान:
- यूरोप: रूस-यूक्रेन युद्ध के परिणामस्वरूप, यूरोपीय देशों ने रक्षा व्यय बढ़ाया है, जिससे यूरोपीय हथियारों के आयात में 155% की वृद्धि हुई है।
- मध्य पूर्व: हालांकि इस क्षेत्र में हथियारों के आयात में 20% की गिरावट आई है, यह अभी भी एक प्रमुख आयातक बना हुआ है।
स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI)
- संघर्ष, शस्त्रीकरण, शस्त्र नियंत्रण और निरस्त्रीकरण पर अनुसंधान के लिए समर्पित स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है
- स्थापना : 1966
- कार्य : नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, मीडिया और इच्छुक जनता को खुले स्रोतों पर आधारित डाटा, विश्लेषण और सिफारिशें प्रदान करना