सहकारी चीनी मिलों के लिए संशोधित इथेनॉल ब्याज अनुदान योजना
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




सहकारी चीनी मिलों के लिए संशोधित इथेनॉल ब्याज अनुदान योजना

Mon 10 Mar, 2025

संदर्भ:-

  • भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा सहकारी चीनी मिलों (CSM) की आर्थिक और परिचालन स्थिरता को बनाए रखने के लिए संशोधित इथेनॉल ब्याज अनुदान योजना लागू की गई है।
  • इस योजना का उद्देश्य मौजूदा गन्ना-आधारित इथेनॉल संयंत्रों को मल्टी-फीडस्टॉक आधारित संयंत्रों में परिवर्तित करना है, जिससे वे मक्का और क्षतिग्रस्त अनाज (DFG) जैसे वैकल्पिक कच्चे माल का उपयोग कर सकें।

मुख्य बिंदु:

1. वर्तमान समस्या:

  • गन्ना पेराई की अवधि वर्ष में केवल 4-5 महीने तक सीमित होती है, जिससे चीनी मिलें सीमित समय के लिए ही संचालित होती हैं।
  • गन्ने की उपलब्धता कम होने पर इथेनॉल उत्पादन रुक जाता है, जिससे आर्थिक और परिचालन नुकसान होता है।

2. योजना का उद्देश्य:

  • सहकारी चीनी मिलों को गन्ने के अलावा मक्का और क्षतिग्रस्त अनाज से इथेनॉल उत्पादन में सक्षम बनाना।
  • चीनी मिलों की परिचालन दक्षता और उत्पादकता को बढ़ाना।
  • पेट्रोल के साथ 20% इथेनॉल मिश्रण (EBP) लक्ष्य को 2025 तक प्राप्त करना।

3. ब्याज अनुदान प्रावधान:

  • सरकार द्वारा 6% प्रति वर्ष या लागू ब्याज दर का 50% (जो भी कम हो) का अनुदान दिया जाएगा।
  • यह 5 वर्षों के लिए (1 वर्ष की स्थगन अवधि सहित) दिया जाएगा।

4. संभावित लाभ:

  • चीनी मिलों का वर्षभर संचालन संभव होगा।
  • मक्का और क्षतिग्रस्त अनाज का उपयोग बढ़ेगा, जिससे किसानों को नया बाजार मिलेगा।
  • इथेनॉल उत्पादन बढ़ने से पेट्रोल आयात पर निर्भरता घटेगी।
  • पर्यावरणीय लाभ: जैव-ईंधन मिश्रण से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

भारत का इथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम :

  • 10% सम्मिश्रण (E10): सरकार ने वर्ष 2021-22 तक पेट्रोल में 10% इथेनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य रखा था, जिसे सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है।
  • 20% सम्मिश्रण (E20): पहले 2030 तक 20% सम्मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसे अब 2025-26 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • सम्मिश्रण दर में वृद्धि: वर्ष 2014 में इथेनॉल सम्मिश्रण दर 1.53% थी, जो 2024 में बढ़कर 15% हो गई , जिसे 2025 तक 20% करने का लक्ष्य है।

इथेनॉल (Ethanol):

इथेनॉल :

  • यह एक रासायनिक यौगिक है जो गन्ना और मक्का जैसे कृषि उत्पादों के किण्वन के माध्यम से निर्मित होता है।

प्रमुख गुण:

  • रासायनिक सूत्र: C₂H₆O
  • आणविक भार: 46.07 g/mol
  • उबलने का तापमान: 78.37°C
  • घनत्व: 0.789 g/cm³
  • घुलनशीलता: जल में पूरी तरह घुलनशील
  • इथेनॉल एक अस्थिर, ज्वलनशील, रंगहीन तरल है जिसमें एक विशिष्ट शराब जैसी गंध और तीखा स्वाद होता है।
  • प्रधानमंत्री जी-वन योजना :
  • स्थापना : मार्च 2019
  • उद्देश्‍य : लिग्नोसेल्यूलोसिक बायोमास और अन्य नवीकरणीय फीडस्टॉक्स का उपयोग करके दूसरी पीढ़ी (2जी) इथेनॉल परियोजनाओं की स्थापना के लिए एकीकृत जैव-इथेनॉल परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना
  • कुल वित्तीय परिव्यय : 2018-19 से 2023-24 की अवधि के लिए 1969.50 करोड़ रुपये
  • योजना के अंतर्गत प्रथम 2जी इथेनॉल परियोजना का उद्घाटन : 10 अगस्त 2022, हरियाणा के पानीपत (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्‍थापित)
  • अन्‍य 2जी वाणिज्यिक परियोजनाएं : बीपीसीएल , एचपीसीएल और एनआरएल द्वारा क्रमशः बरगढ़ (ओडिशा), बठिंडा (पंजाब) और नुमालीगढ़ (असम) में स्थापित किया गया

Latest Courses