राष्ट्रीय समाचार
WAVES का आयोजन

- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, प्रथम विश्व ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 1 से 4 मई 2025 तक मुंबई में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के चार प्रमुख क्षेत्र:
- प्रसारण एवं इन्फोटेनमेंट
- एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और विस्तारित वास्तविकता)
- डिजिटल मीडिया एवं इनोवेशन
- फिल्में
|
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सह प्रदर्शनी का उद्घाटन

- केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने 9 मार्च 2025 को नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IICC), यशोभूमि में 'GRIDCON 2025' – अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सह प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
GRIDCON 2025 :
- आयोजन अवधि: 9 से 11 मार्च 2025
- आयोजक: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड), विद्युत मंत्रालय के संरक्षण में और सीआईजीआरई, इंडिया के सहयोग से
- उपस्थित प्रतिनिधि: सम्मेलन में 2,000 से अधिक प्रतिनिधि और 30 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
- सम्मेलन का विषय: 'ग्रिड की मजबूती में नवाचार'
|
NIHFW का 48वां वार्षिक दिवस

- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (NIHFW) के 48वें वार्षिक दिवस समारोह की वर्चुअल अध्यक्षता की।
- समारोह के दौरान NIHFW परिसर में ओपन जिम्नेजियम पार्क, आरोग्य शक्ति पार्क और सक्षम-मीडिया लैब जैसी नई सुविधाओं का उद्घाटन किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (NIHFW) :
स्थापना: 9 मार्च 1977 |
मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत |
प्रशासन: भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय |
ई-टॉयकाथॉन 2025

- भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा आयोजित प्रथम इलेक्ट्रॉनिक टॉय हैकथॉन (ई-टॉयकाथॉन 2025) के विजेताओं की घोषणा की गई।
सम्बन्धित तथ्य :
विजेता टीमों की सूची:
- प्रथम पुरस्कार (₹2,00,000): श्री कृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर
- द्वितीय पुरस्कार (₹1,00,000): जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा
- तृतीय पुरस्कार (₹50,000): नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्गापुर
- ई-टॉयकाथॉन 2025 की आधिकारिक घोषणा 23 नवंबर, 2024 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव द्वारा की गई थी
|
राज्य विशेष
हस्तलिखित बजट पेश करने वाला देश का प्रथम राज्य

- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य विधानसभा में हस्तलिखित बजट प्रस्तुत किया, जिससे यह राज्य हस्तलिखित बजट पेश करने वाला देश का प्रथम राज्य बना है।
सम्बन्धित तथ्य :
- कुल बजट : 1.65 लाख करोड़ रुपये
- राज्य के वित्त मंत्री : ओपी चौधरी
बजट की थीम : 'GATI'
- G: गुड गवर्नेंस (सुशासन), A: एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (अधोसंरचना विकास में तेजी), T: टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी का सशक्तिकरण), I: इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक विकास)
राजकोषीय संकेतक:
- वित्तीय वर्ष 2024-25 में GSDP ₹5,67,880 करोड़ था, जो 11% की वृद्धि दर्शाता है
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में GSDP के 12% की वृद्धि के साथ ₹6,35,918 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य का सकल वित्तीय घाटा 22,900 करोड़ रुपये अनुमानित है, जिसमें केंद्र से पूंजीगत व्यय हेतु विशेष सहायता ऋण 4,000 करोड़ रुपये शामिल है।
|
माधव टाइगर रिजर्व का उद्घाटन

- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माधव टाइगर रिजर्व का उद्घाटन किया।
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को हाल ही में टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला है, जिससे यह राज्य का 9वां और देश का 58वां टाइगर रिजर्व बन गया।
सम्बन्धित तथ्य :
- माधव टाइगर रिजर्व का आरक्षित वन क्षेत्र 32,429.52 हेक्टेयर, संरक्षित वन क्षेत्र 2,422.00 हेक्टेयर और राजस्व क्षेत्र 2,671.824 हेक्टेयर है।
- इसका कुल क्षेत्र 37,523.344 हेक्टेयर अथवा 375.233 वर्ग किलोमीटर है।
प्रोजेक्ट टाइगर :
|
- नोडल एजेंसी: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA)
- उद्देश्य: भारत में बाघों की संख्या बढ़ाना और उनके प्राकृतिक आवासों का संरक्षण करना
बाघ (Tiger) : सामान्य जानकारी
- ज्ञानिक नाम: Panthera tigris
- परिवार: फ़ेलिडे (Felidae)
- प्रकार: स्तनधारी (Mammal)
- सबसे बड़ा बिल्ली प्रजाति का जानवर है
|
'रैपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट' (RISE) ऐप

- उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों के नियमित टीकाकरण की प्रभावी निगरानी और प्रबंधन के लिए 'रैपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट' (RISE) ऐप लॉन्च किया।
उत्तर प्रदेश:
- स्थापना: 24 जनवरी 1950
- उत्तर में: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश
- पूर्व में: बिहार
- पश्चिम में: राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली
- दक्षिण में: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
- मुख्य नदियाँ: गंगा, यमुना, सरयू, गोमती, घाघरा
|
प्रमुख शहर और उनकी विशेषताएँ :
- लखनऊ: नवाबों का शहर, चिकनकारी कढ़ा
- वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती
- अयोध्या: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि
- मथुरा-वृंदावन: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली
- प्रयागराज: त्रिवेणी संगम, कुंभ मेला
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
ITB बर्लिन 2025

- भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 4 से 6 मार्च 2025 तक मेस्से बर्लिन में आयोजित ITB बर्लिन 2025 में भाग लिया।
- ITB बर्लिन (इंटरनेशनल टूरिज्म बोर्स) वैश्विक पर्यटन उद्योग के लिए एक प्रमुख मंच है, जहां टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसियां, होटल व्यवसायी, परिवहन कंपनियां, गंतव्य और तकनीकी कंपनियां एकत्रित होती हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- जर्मनी में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री कंडुला दुर्गेश और मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी की उपस्थिति में भारत मंडप का उद्घाटन किया।
- सम्मान और पुरस्कार:
- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी को 'वूमेन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर, इंडिया' के सम्मान से नवाजा गया।
- राजस्थान पर्यटन को 'डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर – रॉयल एक्सपीरियंसेस' के लिए पटवा इंटरनेशनल ट्रैवल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
|
रक्षा समाचार
संयुक्त विशेष बल अभ्यास 'खंजर-XII'

- भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास 'खंजर-XII' का 12वां संस्करण 10 मार्च से 23 मार्च 2025 तक किर्गिस्तान में आयोजित किया जायेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
- शुरूआत : 2011
- पिछला संस्करण जनवरी 2024 में भारत में संपन्न हुआ था
- भ्यास के प्रमुख उद्देश्य:
- शहरी और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी और विशेष बल अभियानों में अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान
- स्नाइपिंग, जटिल भवन हस्तक्षेप और पर्वतीय कौशल जैसे उन्नत विशेष बल क्षमताओं का विकास
|
रिर्पोट और सूचकांक
प्रति व्यक्ति CO₂ उत्सर्जन के आंकड़े

- 'इनफोइनडाटा' प्रोफ़ाइल नामक एक नेटिजन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें 15 देशों के प्रति व्यक्ति CO₂ उत्सर्जन के आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं।
- इन आंकड़ों के लिए नवंबर 2024 में जारी हाइनरिच-आईएमडी सस्टेनेबल ट्रेड इंडेक्स का उपयोग किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रति व्यक्ति CO₂ उत्सर्जन (टन/वर्ष) के अनुसार 15 देशों की सूची:
- कनाडा: 15.2, ऑस्ट्रेलिया: 15.1, संयुक्त राज्य अमेरिका: 14.4, रूस: 13.3, दक्षिण कोरिया: 12.3, सिंगापुर: 8.9, चीन: 8.9, जापान: 8.6, मलेशिया: 8.2, न्यूजीलैंड: 6.6, यूनाइटेड किंगडम: 5.0, मेक्सिको: 3.6, इंडोनेशिया: 2.5, भारत: 1.9, बांग्लादेश: 0.6
- भारत सरकार ने 2030 तक गैर-पारंपरिक स्रोतों से 500 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है
- वर्तमान में, नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 गीगावाट को पार कर चुकी है
|
खेल समाचार
एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025

- भारतीय महिला कबड्डी टीम ने तेहरान, ईरान में आयोजित छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में मेजबान ईरान को 32-25 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
- यह भारत का इस प्रतियोगिता में पांचवां खिताब है।
सम्बन्धित तथ्य :
- सेमीफाइनल में भारत ने नेपाल को 56-18 से हराया था
- आयोजन : 6-8 मार्च 2025, एशियाई कबड्डी महासंघ द्वारा
- मेजबान : ईरान, तीसरी बार(इससे पहले 2007 और 2017)
- भाग लेने वाली टीम : एशिया सात टीम
दो समूहों में विभाजित थे :
- समूह ए: भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया
|
- समूह बी: नेपाल, ईरान और इराक
- एशियाई कबड्डी महासंघ :
- एशिया में पुरुष और महिला कबड्डी का शासी निकाय है
- संबद्ध : एशियाई ओलंपिक परिषद से
- सदस्य: 19 देश
- मुख्यालय: तेहरान, ईरान
- अध्यक्ष : जनार्दन सिंह गहलोत
|
विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025

- भारतीय शतरंज खिलाडी प्रणव वेंकटेश ने मोंटेनेग्रो के पेट्रोवाक में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025 (अंडर-20) में स्वर्ण पदक जीता।
- उन्होंने 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया के मैटिक लेवरेंसिक के खिलाफ ड्रॉ खेलते हुए कुल 9 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- यह खिताब जीतने वाले प्रणव चौथे भारतीय हैं
- उनसे पहले : विश्वनाथन आनंद (1987), पेंटाला हरिकृष्णा (2004) और अभिजीत गुप्ता (2008)
शतरंज:
- दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला बौद्धिक खेल है
- उत्पत्ति : भारत में 6वीं शताब्दी में
- इसे "चतुरंग" कहा जाता था
|
- प्रमुख प्रतियोगिताएं: फिडे विश्व शतरंज चैम्पियनशिप, कैंडिडेट्स टूर्नामेंट,शतरंज ओलंपियाड, ग्रैंड चेस टूर
- प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी: विश्वनाथन आनंद (भारत), मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे), गैरी कास्पारोव (रूस), बॉबी फिशर (अमेरिका)
- शासी निकाय : फिडे (FIDE : Fédération Internationale des Échecs), स्थापना: 20 जुलाई 1924, मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड
|
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

- भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 मार्च 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 :
- आयोजन : 19 फरवरी - 09 मार्च
- स्थान : पाकिस्तान, UAE
- संस्करण : 9वां (शुरुआत-1998)
- कुल टीम : 8, (भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश (ग्रुप A) और अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका (ग्रुप B))
- पुरस्कार राशि : विजेता : 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये), उपविजेता : 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये)
|
चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy : CT) फाइनल मैच
- भारत V/S न्यूजीलैंड (दुबई : 09 मार्च 2025)
- विजेता : भारत (4 विकेट से)
- प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) : रोहित शर्मा (भारत) : 76 रन
- प्लेयर ऑफ द सीरीज : रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड) : 263 रन
|
चर्चित चेहरा
ललित मोदी

- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर किया है और वानुआतु की नागरिकता प्राप्त की है, जो 'निवेश द्वारा नागरिकता' (Citizenship by Investment - CBI) या 'गोल्डन पासपोर्ट' कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान की जाती है।
वानुआतु गणराज्य :
- प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है
- इसमें 83 ज्वालामुखीय द्वीप शामिल हैं, जिनमें से लगभग 65 द्वीपों पर लोग बसे हैं
- यहाँ यासूर ज्वालामुखी (Tanna द्वीप पर) दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है
|
- राजधानी: पोर्ट विला (Port Vila)
- सबसे बड़ा शहर: पोर्ट विला
- मुद्रा: वानुआतु वातु (VUV)
- राष्ट्रीय दिवस: 30 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस - 1980)
|
डॉ. संजीव कुमार सिन्हा

- डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने 9 मार्च 2025 को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के निदेशक (संचालन) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
- इससे पहले, वे एनएमडीसी लिमिटेड में माइन प्लानिंग के उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) :
भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (PSU) है |
स्थापना: 9 नवंबर 1967 |
मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगा |
महत्वपूर्ण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस

- न्यायपालिका में महिला न्यायाधीशों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस मनाया जाता है।
- 10 मार्च, 2022 को प्रथम बार अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस मनाया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
- 2025 की थीम 3 "सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता, सशक्तिकरण"
महिला न्यायाधीशों की प्रमुख उपलब्धियाँ :
- फातिमा बीबी (भारत) : भारत की प्रथम महिला सुप्रीम कोर्ट जज (1989)
- रूथ बेडर गिन्सबर्ग (अमेरिका) : यूएस सुप्रीम कोर्ट की प्रमुख महिला जज
- इंदिरा बनर्जी (भारत) : सुप्रीम कोर्ट की महिला न्यायाधीश
- फ्लोरेंस मुम्बा (अफ्रीका) : अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) की महिला न्यायाधीश
|
CISF स्थापना दिवस

- प्रतिवर्ष 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस(CISF Raising Day) मनाया जाता है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) :
- स्थापना: 10 मार्च 1969
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- अधीनस्थ: गृह मंत्रालय, भारत सरकार
|
- मोटो: "सुरक्षा, सेवा, और सतर्कता" (Protection, Security, and Vigilance)
- वर्तमान महानिदेशक : आर एस भटटी
|