28 May, 2025
GK Update
Sun 09 Mar, 2025
राष्ट्रीय समाचार
जूनोटिक बीमारियों पर जागरूकता कार्यक्रम
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
- यह कार्यक्रम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) नेटवर्क के माध्यम से 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 2050 स्थानों पर आयोजित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'महिला समृद्धि योजना' का शुभारंभ
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने दिल्ली में 'महिला समृद्धि योजना' का शुभारंभ किया।
- इस योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाली महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के प्रथम वर्ष के लिए ₹5,100 करोड़ आवंटित किया गया है।
महिलाओं के लिए संवैधानिक प्रावधान :
|
प्री-मैरिटल काउंसलिंग केंद्र
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 'तेरे मेरे सपने' नामक विवाह पूर्व परामर्श (प्री-मैरिटल काउंसलिंग) केंद्रों की एक नई पहल की शुरुआत की।
- इस पहल का उद्देश्य युवाओं को विवाह से पूर्व मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से तैयार करना है, ताकि वे वैवाहिक जीवन की चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से कर सकें और मजबूत संबंध स्थापित कर सकें
सम्बन्धित तथ्य :
|
मत्स्य पालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0
- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने हैदराबाद, तेलंगाना में मत्स्य पालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन किया।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्र में नवाचार, उद्यमशीलता और तकनीकी प्रगति को प्रोत्साहित करना था।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रमुख घोषणाएँ और पहल:
महत्वपूर्ण तथ्य :
|
अंराष्ट्रीय समाचार
'स्ट्रेटेजिक बिटकॉइन रिजर्व'
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'स्ट्रेटेजिक बिटकॉइन रिजर्व' स्थापित करने की घोषणा की।
बिटकॉइन (Bitcoin) :
|
डेनमार्क की पारंपरिक पत्र वितरण सेवा को बंद करने की घोषणा
- डेनमार्क की सरकारी डाक सेवा, पोस्टनॉर्ड, ने 2025 के अंत तक पारंपरिक पत्र वितरण सेवा को बंद करने की घोषणा की।
- यह निर्णय पत्रों की संख्या में 90% की गिरावट के कारण लिया गया है, जो 2000 में 1.4 अरब से घटकर 2024 में 200 मिलियन से भी कम रह गई है।
डेनमार्क :
|
|
सम्मान और पुरस्कार
'गोकुल पुरस्कार' और 'नंदबाबा पुरस्कार' 2025
- उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (PCDF) द्वारा 7 मार्च 2025 को 'गोकुल पुरस्कार' और 'नंदबाबा पुरस्कार' प्रदान किया गया।
- इस समारोह में कुल 107 दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया, जिनमें 63 को गोकुल पुरस्कार और 44 को नंदबाबा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रमुख पुरस्कार :
गोकुल पुरस्कार
|
नंदबाबा पुरस्कार
|
साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2024
- साहित्य अकादमी ने वर्ष 2024 के अनुवाद पुरस्कारों की घोषणा की है, जिसमें मैथिली भाषा के लिए प्रोफेसर डॉ. केष्कर ठाकुर को सम्मानित किया गया।
- उन्हें यह पुरस्कार विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के बांग्ला उपन्यास 'आरण्यक' के मैथिली अनुवाद के लिए प्रदान किया गया।
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 :
|
रक्षा समाचार
नौसैनिक अभ्यास सी ड्रैगन 2025
- नौसैनिक अभ्यास सी ड्रैगन 2025 का आयोजन पश्चिमी प्रशांत महासागर में गुआम तट के पास 4 से 19 मार्च 2025 तक किया जा रहा है।
- यह पांच देशों का नौसैनिक अभ्यास है, जिसमें भारतीय नौसेना भी शामिल है।
नौसैनिक अभ्यास सी ड्रैगन :
|
चर्चित चेहरा
सुनील छेत्री
- भारतीय फुटबॉल के खिलाड़ी सुनील छेत्री ने 40 की आयु में अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी की घोषणा की।
- उन्होंने पिछले वर्ष जून में कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर के बाद उन्होंने संन्यास लिया था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
वैशाली रमेशबाबू
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक्स’ अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) का संचालन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
वैशाली रमेशबाबू :
शतरंज:
|
|
राजीव शुक्ला
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के कार्यकारी बोर्ड में नियुक्त किया गया ।
सम्बन्धित तथ्य :
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI):
|
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) :
|
संजय कुमार झा
- संजय कुमार झा ने आज महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण किया।
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) :
|
|
सलीम जी. पुरुषोत्तमन
- कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक सलीम जी. पुरुषोत्तमन को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) में निदेशक (संचालन) के पद पर नियुक्त किया।
- यह नियुक्ति उनकी सेवानिवृत्ति तिथि 31 मई, 2026 तक प्रभावी रहेगी।
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) :
|
|