28 May, 2025
GK Update
Sat 08 Mar, 2025
राष्ट्रीय समाचार
'सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान'
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मार्च 2025 को सूरत के लिंबायत में 'सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान' का शुभारंभ किया।
- इस पहल के तहत, 2.3 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत शामिल किया गया है, जिनमें बुजुर्ग महिलाएं, विधवा महिलाएं, दिव्यांग व्यक्ति और अन्य जरूरतमंद शामिल हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्री समाचार
प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस का दौरा करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 मार्च, 2025 को मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर रहेंगे, जहाँ वे 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मॉरीशस:
|
|
रिर्पोट और सूचकांक
ऑफिस स्पेस की मांग
- एशिया प्रशांत (एपीएसी) क्षेत्र के शीर्ष 11 बाजारों में 2024 में ऑफिस स्पेस की मांग में 15.9% की वृद्धि हुई, जो 8.8 मिलियन वर्ग मीटर (94.7 मिलियन वर्ग फुट) तक पहुंच गई। इस वृद्धि का नेतृत्व मुख्य रूप से भारत, मुख्य भूमि चीन और जापान ने किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'मार्केट आउटलुक रिपोर्ट 2025'
- एचएसबीसी म्यूचुअल फंड की 'मार्केट आउटलुक रिपोर्ट 2025' के अनुसार, भारत का दीर्घकालिक दृष्टिकोण मजबूत बना हुआ है।
- मध्यम अवधि में निवेश चक्र में तेजी की संभावना है, जिसे निम्नलिखित कारकों से समर्थन मिलेगा-
|
'ग्लास-सीलिंग इंडेक्स 2025'
- 'ग्लास-सीलिंग इंडेक्स 2025' के अनुसार, कार्यरत महिलाओं के लिए सर्वोत्तम देशों की सूची में स्वीडन ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि आइसलैंड, जो पिछले दो वर्षों से शीर्ष पर था, इस वर्ष चौथे स्थान पर आ गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'वेल्थ रिपोर्ट 2025'
- नाइट फ्रैंक की 19वीं 'वेल्थ रिपोर्ट 2025' के अनुसार, भारत वैश्विक संपत्ति रैंकिंग में चौथे स्थान पर है।
- यह रैंकिंग उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियों (HNWI) की संख्या पर आधारित है, जिनकी संपत्ति 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
|
राज्य समाचार
'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान'
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत गोरखपुर और बस्ती मंडल में संयुक्त ऋण शिविर का उद्घाटन किया।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'प्रोजेक्ट हिफाज़त'
- पंजाब सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए 'प्रोजेक्ट हिफाज़त' की शुरुआत की है।
- इस पहल का उद्देश्य हिंसा से पीड़ित व्यक्तियों के लिए प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करना और उन्हें तुरंत सहायता प्रदान करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रक्षा समाचार
रक्षा मंत्रालय और रूस के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के बीच समझौता
- रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के टी-72 टैंकों के लिए अधिक शक्तिशाली 1000 एचपी इंजन की खरीद के लिए रूस के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के साथ 248 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट किया।
- इस सौदे में रोसोबोरोनएक्सपोर्ट से आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (हैवी व्हीकल फैक्ट्री), अवाडी, चेन्नई को ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (ToT) भी शामिल है।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
'इंश्योरिंग हीरोज'
- फोनपे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2025) के अवसर पर 'इंश्योरिंग हीरोज' अभियान लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
मुख्य विशेषताएं:
|
AGNIT सेमीकंडक्टर्स
- भारत के प्रथम गैलियम नाइट्राइड सेमीकंडक्टर स्टार्टअप, AGNIT सेमीकंडक्टर्स ने गांधीनगर में विज़न समिट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन सेमीकंडक्टर स्टार्टअप अवार्ड 2025 जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
|
SIDBI और फेडरल बैंक के बीच समझौता
- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) और फेडरल बैंक ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'परियोजना हक्क
- HDFC बैंक ने भारतीय वायु सेना (IAF) और CSC अकादमी के साथ मिलकर 'परियोजना हक्क' (हवाई अनुभवी कल्याण केंद्र) शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
चर्चित चेहरा
विद्या बालन
- फेडरल बैंक ने विद्या बालन को अपना प्रथम ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
फेडरल बैंक :
|
|
सम्मान और पुरस्कार
PATWA अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार 2025
- पैसिफिक एरिया ट्रैवल राइटर्स एसोसिएशन (PATWA) ने बर्लिन में आयोजित ITB (इंटरनेशनल टूरिज्म बोर्स) मेले के दौरान प्रतिष्ठित PATWA अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा की।
मुख्य पुरस्कार विजेता:
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
- महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मानित करने और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
विषय : ‘सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता सशक्तिकरण।’ |