GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 07 Mar, 2025

राष्ट्रीय समाचार

OSC में ठहरने की अवधि 10 दिन

  • केंद्र सरकार घरेलू हिंसा से पीड़िता के लिए वन-स्टॉप सेंटर (OSC) में ठहरने की अवधि को मौजूदा पांच दिनों से बढ़ाकर दस दिन कर दिया, विशेष परिस्थितियों में यह अवधि 15 दिनों तक बढ़ाई जा सकेगी।
  • वर्तमान में, देश भर में स्वीकृत 878 वन-स्टॉप सेंटरों में से 802 केंद्र सक्रिय हैं, जिन्होंने 31 अक्टूबर, 2024 तक 10.12 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता प्रदान की है।

वन-स्टॉप सेंटर (OSC) :

  • शुरुआत : अप्रैल, 2015
  • इसे सखी वन स्टॉप सेंटर के नाम से भी जाना जाता है
  • योजना को निर्भया फ़ंड के तहत लागू किया गया था
  • केंद्र सरकार राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 100% वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जो जिलों में OSC स्थापित और संचालित करते हैं।
  • भारत सरकार ने विदेशों में 9 वन-स्टॉप सेंटर (OSC) स्थापित करने की मंजूरी दी है, इनमें से 7 केंद्रों में आश्रय गृह की सुविधा होगी, जबकि 2 केंद्र बिना आश्रय गृह के होंगे।
  • आश्रय गृह सहित OSC केंद्र: बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, संयुक्त अरब, अमीरात (UAE), सऊदी अरब (जेद्दा) एवं सऊदी अरब (रियाद)
  • बिना आश्रय गृह के OSC केंद्र: टोरंटो (कनाडा) और सिंगापुर

साहित्योत्सव 2025

  • साहित्य अकादमी का वार्षिक साहित्योत्सव 2025, जिसे 'फेस्टिवल ऑफ लेटर्स' के नाम से भी जाना जाता है, 7 मार्च से 12 मार्च 2025 तक नई दिल्ली स्थित रवींद्र भवन परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
  • उत्सव में 24 भारतीय भाषाओं के 700 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार, लेखक, कवि और विचारक भाग लेंगे, जो भारतीय साहित्य की विविधता और समृद्धि को प्रदर्शित करेंगे।

सम्बन्धित तथ्य :

  • उद्घाटन : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा
  • राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय : “भारतीय साहित्यिक परंपराएं: विरासत और विकास”
  • साहित्योत्सव के तहत साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 का वितरण किया जाएगा और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंग्रेज़ी नाटककार महेश दत्तानी होंगे।

AI कोशा' का अनावरण

  • भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 'AI कोशा(AIKosha)' का अनावरण किया ।
  • यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) नवाचार के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

अन्य पहलों का शुभारंभ :

  • MeitY ने GPU एक्सेस पोर्टल भी लॉन्च किया है, जो स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं को उन्नत कंप्यूटिंग संसाधनों तक पहुंच प्रदान करेगा, जिससे AI विकास अधिक सुलभ और कुशल होगा।
  • इंडियाAI कंप्यूट पोर्टल: यह पोर्टल छात्रों, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और सरकारी विभागों को 18,000 से अधिक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs), क्लाउड स्टोरेज और अन्य AI सेवाओं तक सुलभ पहुँच प्रदान करेगा।

"स्वास्थ्य चुनौतियां और स्वस्थ जीवन शैली" विषय पर सेमिनार

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने फरीदाबाद में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से आरोग्य भारती द्वारा आयोजित "स्वास्थ्य चुनौतियां और स्वस्थ जीवन शैली" विषय पर एक सेमिनार में भाग लिया।
  • उन्होंने ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण किया।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) :

  • स्थापना: 24 फरवरी 1952
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अधिनियम: कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948
  • निगरानी: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा

TTZ में वृक्षों की व्यापक गणना

  • उच्चतम न्यायालय ने देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (Forest Research Institute - FRI) को ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन (TTZ) में वृक्षों की व्यापक गणना करने का निर्देश दिया है।
  • सका उद्देश्य इस क्षेत्र में वृक्षों की अनधिकृत कटाई को रोकना और 1976 के उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के अनुपालन को सुनिश्चित करना है।

उच्चतम न्यायालय :

  • देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है
  • संविधान का संरक्षक है
  • सबसे बड़ी अदालत के रूप में कार्य करता है
  • संविधान में उल्लेख: अनुच्छेद 124 से 147 (भाग V)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • न्यायाधीशों की नियुक्ति: राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 124(2) के तहत
उच्चतम न्यायालय के अधिकार और कार्य :
  • मूल अधिकारिता : अनुच्छेद 131(केंद्र-राज्य एवं अंतरराज्यीय विवादों से संबंधित)
  • अपीलीय अधिकारिता : अनुच्छेद 132-134(उच्च न्यायालयों के फ़ैसलों के ख़िलाफ़ सर्वोच्च न्यायालय में अपील की जा सकती है)
  • विशेष अनुमति याचिका : अनुच्छेद 136
  • संविधान की व्याख्या: अनुच्छेद 143
  • मौलिक अधिकारों की रक्षा : अनुच्छेद 32

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

स्टारशिप रॉकेट में विस्फोट

  • एलन मस्क के स्पेसएक्स स्टारशिप रॉकेट में टेक्सास से प्रक्षेपित होने के कुछ ही मिनटों बाद विस्फोट हो गया। इस अभियान की यह इस साल की लगातार दूसरी विफलता है।
  • इससे पहले, अक्टूबर 2024 में, स्पेसएक्स ने अपने स्टारशिप रॉकेट की पांचवीं परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की थी, जिसमें बूस्टर ने 96 किमी की ऊंचाई से वापस लॉन्चपैड पर लैंडिंग की थी।

स्टारशिप मिशन:

  • एक अगली पीढ़ी का पुन: प्रयोज्य अंतरिक्ष यान है, जिसे स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह मंगल ग्रह, चंद्रमा, और गहरे अंतरिक्ष मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया सबसे शक्तिशाली रॉकेट है।

आक्रामक पौधे की प्रजाति रुएलिया एलिगेंस

  • एक अध्ययन में पाया गया है कि ब्राजील से आया एक आक्रामक पौधा रुएलिया एलिगेंस पहली बार असम के तेल नगरी डिगबोई में पाया गया।
  • आक्रामक प्रजातियाँ, जैसे रुएलिया एलिगेंस, स्थानीय पौधों के लिए संसाधनों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाती हैं, जिससे स्थानीय प्रजातियों की संख्या में कमी आ सकती है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • इसे आमतौर पर ब्राज़ीलियन पेटुनिया, क्रिसमस प्राइड, एलिगेंट रुएलिया, लाल रुएलिया और जंगली पेटुनिया के नाम से जाना जाता है।
  • निवास स्थान : मुख्यतः आर्द्र उष्णकटिबंधीय बायोम में पनपता है।
  • जीवन चक्र : वार्षिक.
  • मिट्टी की बनावट : उच्च कार्बनिक पदार्थ, दोमट (गाद)
  • भारत में एकेंथोइडिया उप-परिवार की 4 आक्रामक प्रजातियों में से एक है, अन्य हैं रुएलिया सिलियटिफ्लोरा, रुएलिया सिम्प्लेक्स, और रुएलिया ट्यूबरोसा
  • भारत में रुएलिया की 6 मूल प्रजातियाँ हैं : बेडडोमेई, सिलियाटा, मालाबारिका, पटुला, सिबुआ और सिवाराजनी

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

MSME के लिए एक नया क्रेडिट मूल्यांकन मॉडल लॉन्च

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए एक नया क्रेडिट मूल्यांकन मॉडल लॉन्च किया।
  • यह पहल केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित की गई थी, जिसका उद्देश्य एमएसएमई को ऋण प्रदान करने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) की आंतरिक मूल्यांकन क्षमताओं को सुदृढ़ करना है, जिससे बाहरी मूल्यांकन पर निर्भरता कम हो सके।

सम्बन्धित तथ्य :

  • इस अलावा वित्त मंत्री सीतारमण ने राजामहेंद्रवरम और काकीनाडा में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के दो नई शाखाओं का शुभारंभ भी किया।
  • नए क्रेडिट मूल्यांकन मॉडल की प्रमुख विशेषताएं:
  • डिजिटल फुटप्रिंट्स का उपयोग, आंतरिक मूल्यांकन क्षमता, समावेशिता में वृद्धि

कॉर्पोरेट वेतन पैकेज के संबंध में समझौता

  • पंजाब नेशनल बैंक के देहरादून अंचल ने कॉर्पोरेट वेतन पैकेज के संबंध में उत्तराखंड सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए ।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) :

  • स्थापना: 12 अप्रैल 1895
  • संस्थापक: लाला लाजपत राय, दयाल सिंह मजीठिया और अन्य राष्ट्रवादी नेता
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • राष्ट्रीयकरण: 19 जुलाई 1969

रक्षा समाचार

'शौर्य वेदनम उत्सव'

  • बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में 7 मार्च, 2025 से तीनों सेनाओं की ओर से 'शौर्य वेदनम उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है।

रक्षा बलों के प्रमुख :

सेना प्रमुख: जनरल उपेंद्र द्विवेदी नौसेना प्रमुख: एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी वायुसेना प्रमुख: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह

पुरस्कार और सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान

  • कैरेबियाई देश बारबाडोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित किया।
  • यह पुरस्कार उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए दिया गया है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • यह बारबाडोस का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है ।
  • पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में आयोजित एक समारोह में ग्रहण किया

कैरेबियन क्षेत्र :

  • कैरेबियन सागर अटलांटिक महासागर का एक भाग है और यह उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के बीच स्थित है।
  • इसमें 7000 से अधिक द्वीप, टापू और प्रवाल द्वीपसमूह शामिल हैं।
  • कैरेबियन में 13 संप्रभु देश और कई निर्भरशाली क्षेत्र (जैसे प्यूर्टो रिको, बरमूडा, गुआदेलूप आदि) शामिल हैं।
  • प्रमुख देश: क्यूबा, जमैका, डोमिनिकन गणराज्य, हैती, त्रिनिदाद और टोबैगो, बारबाडोस, बहामास

चर्चिम चेहरा

मुशफिकुर रहीम

  • बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • अपने 19 वर्षीय करियर में, उन्होंने 274 वनडे मैचों में 36.42 की औसत से 7,795 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 243 कैच और 56 स्टंपिंग भी दर्ज हैं।
  • मुशफिकुर रहीम ने 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 से संन्यास लिया था । उन्होंने अभी तक 94 टेस्ट खेले हैं।

अजीत रत्नाकर जोशी

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी को कार्यकारी निदेशक (Executive Director - ED) के पद पर नियुक्त किया है, जो 3 मार्च 2025 से प्रभावी है।
  • ED के पद पर नियुक्ति से पहले, डॉ. जोशी DSIM में प्रधान सलाहकार (Principal Adviser) के रूप में कार्यरत थे।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI):

  • सिफारिश: हिल्टन यंग आयोग (1926)
  • वैधानिक आधार: RBI अधिनियम, 1934
  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935
  • मुख्यालय: मुंबई
  • गवर्नर : संजय मल्होत्रा
  • राष्ट्रीयकरण: 1949
  • पहले गवर्नर: ओसबोर्न स्मिथ (1935-37)
  • पहले भारतीय गवर्नर: सी.डी. देशमुख (1943-49)

महेश चंद्र गुप्ता

  • उर्वरक विभाग के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक उपक्रम, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) ने महेश चंद्र गुप्ता को अपना निदेशक (विपणन) नियुक्त किया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गुप्ता को पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 30 सितंबर, 2027 को उनकी सेवानिवृत्ति तक या अगली सूचना तक, जो भी पहले हो, इस पद पर नियुक्त किया गया है।

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) :

  • स्थापना: 23 अगस्त 1974
  • मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश
  • स्वामित्व: भारत सरकार (Ministry of Chemicals & Fertilizers)
  • वर्गीकरण: मिनीरत्न श्रेणी-I सार्वजनिक उपक्रम (PSU)

विक्रम सक्सेना

  • ONGC बोर्ड ने विक्रम सक्सेना को निदेशक (प्रौद्योगिकी एवं फील्ड सेवाएं) के पद पर नियुक्त किया।
  • उनकी नियुक्ति 06 मार्च 2025 से उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि अर्थात 31जुलाई 2027 तक अथवा अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) :

स्थापना: 14 अगस्त 1956 मुख्यालय: देहरादून, उत्तराखंड

डॉ. हिमांशु पाठक

  • डॉ. हिमांशु पाठक ने भारत के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT), हैदराबाद के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।

अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) :

स्थापना: 1972 मुख्यालय: हैदराबाद, तेलंगाना कार्य क्षेत्र: 55+ देश (मुख्य रूप से एशिया और अफ्रीका के अर्ध-शुष्क क्षेत्र)

रुचिर अग्रवाल

  • रुचिर अग्रवाल को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) का निदेशक (वित्त) नियुक्त किया गया है।
  • रक्षा उत्पादन विभाग के प्रस्ताव के आधार पर 5 मार्च को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) :

  • स्थापना: 1774 (ब्रिटिश शासन के दौरान)
  • राष्ट्रीयकरण: 1960 में भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • स्वामित्व: भारत सरकार (रक्षा मंत्रालय के अधीन)

महत्वपूर्ण दिवस

‘जन औषधि दिवस’

  • प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 7 मार्च को ‘जन औषधि दिवस’ मनाया जाता है।
  • उद्देश्य : आम जनता को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएँ उपलब्ध कराना
  • शुरूआत : 2008, "जनऔषधि योजना" के रूप में
  • प्रधानमंत्री जन औषधि योजना (PMJAY) : 2015
  • 2016 : PMBJP कर दिया गया
  • नोडल मंत्रालय : भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय)
  • क्रियान्वयन क्षेत्र : सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश
  • के तहत सरकार ने 31 मार्च, 2027 तक देश भर में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है।
  • 7वें जन औषधि दिवस का आयोजन : 1 से 7 मार्च 2025 तक किया गया
  • जन औषधि सुविधा ऑक्सो-बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन की शरूआत : 27 अगस्त 2019 (1 रुपये प्रति पैड)

Latest Courses