GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 06 Mar, 2025

राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड दौरे पर

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च 2025, को उत्तराखंड के दौरे पर हैं।
  • इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी जिले के मुखवा गांव में मां गंगा के शीतकालीन निवास स्थल पर पूजा-अर्चना की।

उत्तराखंड:

  • गठन: 9 नवंबर 2000 (उत्तर प्रदेश से अलग)
  • राजधानी: देहरादून
  • पूर्व नाम: उत्तरांचल
  • राज्यपाल: गुरमित सिंह
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ: पूर्व में नेपाल, उत्तर में भारत
  • उत्तराखंड में प्रमुख हिमालय पर्वतमालाएँ: बंदरपूंछ, गंगोत्री, कामेट, नंदा देवी, पंचचूली और आदि कैलाश

विविधता का अमृत महोत्सव

  • राष्ट्रपति भवन में 'विविधता का अमृत महोत्सव' का दूसरा संस्करण 5 मार्च 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उद्घाटित किया।
  • प्रथम संस्करण का आयोजन वर्ष 2024 में किया गया था, जो पूर्वोत्तर भारत पर केंद्रित था।

राष्ट्रपति :

संवैधानिक स्थिति :
  • अनुच्छेद 52: भारत में एक राष्ट्रपति होगा
  • अनुच्छेद 54: राष्ट्रपति का निर्वाचन
  • अनुच्छेद 61: महाभियोग की प्रक्रिया
  • अनुच्छेद 72: क्षमादान
  • अनुच्छेद 54 और 55 : राष्ट्रपति का निर्वाचन
  • अनुच्छेद 53 : कार्यपालिका शक्ति
चुनाव में शामिल :
  • संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य
  • सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य
  • दिल्ली और पुदुचेरी की विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
  • प्रक्रिया:
  • अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली द्वारा चुनाव
  • एकल संक्रमणीय मत प्रणाली का उपयोग
  • कार्यकाल : 5 वर्ष

उत्तराखंड को दो नए रोपवे परियोजना

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड में दो महत्वपूर्ण रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दी।

सम्बन्धित तथ्य :

सोनप्रयाग से केदारनाथ रोपवे:
  • लंबाई: 12.9 किलोमीटर
  • लागत: ₹4,081.28 करोड़
  • तकनीक: ट्राई-केबल डिटैचेबल गोंडोला (3एस)
  • क्षमता: प्रति घंटे प्रति दिशा 1,800 यात्री, यानी प्रतिदिन लगभग 18,000 यात्री
  • समय बचत: वर्तमान में 8-9 घंटे की यात्रा रोपवे से केवल 36 मिनट में पूरी होगी
गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब रोपवे:
  • लंबाई: 12.4 किलोमीटर
  • लागत: ₹2,730.13 करोड़
  • वर्तमान मार्ग: गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक की 21 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई, जो पैदल, टट्टू या पालकी द्वारा पूरी की जाती है

राज्य समाचार

"अयोध्या यात्रा" मोबाइल ऐप

  • अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने सिंगापुर की वन प्ले ग्रुप के साथ मिलकर "अयोध्या यात्रा" मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
  • इस ऐप में राम मंदिर समेत 20 धार्मिक स्थलों को जोड़ा गया है, भक्त घर बैठे अयोध्या के मंदिरों में पूजा करवा सकते हैं।

राम मंदिर :

  • स्थान: अयोध्या, उत्तर प्रदेश
  • मुख्य वास्तुकार: चंद्रकांत सोमपुरा, निखिल सोमपुरा और आशीष सोमपुरा
  • निर्माण कंपनी: लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)
  • भूमि पूजन: 5 अगस्त 2020

WSDS 2025

  • विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) 2025 का आयोजन 5 से 7 मार्च 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • यह एक वार्षिक सम्मेलन है जिसे ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) द्वारा आयोजित किया जाता है, जो बहुआयामी क्षमताओं वाला एक स्वतंत्र शोध संस्थान है।
  • इसे 2001 में दिल्ली सतत विकास शिखर सम्मेलन (DSDS) के रूप में स्थापित किया गया था।
  • मुख्य विषय : "सतत विकास और जलवायु समाधान में तेजी लाने के लिए साझेदारियां"
  • संस्करण : 24वां

अंतराष्ट्रीय समाचार

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025

  • मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 का आयोजन 3 मार्च से 6 मार्च 2025 तक स्पेन के बार्सिलोना में किया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • विषय: "कन्वर्ज. कनेक्ट. क्रिएट"
  • संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ शीर्ष स्तरीय बैठकों में भाग लिया
  • मुख्य आकर्षण:
  • सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 की तारीखों की घोषणा की, जो 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
  • उन्होंने 'भारत पैवेलियन' का उद्घाटन किया, जहाँ 38 भारतीय दूरसंचार उपकरण निर्माता अपने अत्याधुनिक उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे
  • सिंधिया ने मेटा और रे-बैन द्वारा विकसित एआई-सक्षम स्मार्ट ग्लास का अनुभव किया

फीफा विश्व कप 2026

  • फीफा विश्व कप 2026 के लिए तीन देशों को प्रतिबंधित किया गया है: रूस, कांगो और पाकिस्तान।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • 2026 फीफा विश्व कप 23वां फीफा विश्व कप होगा जो कि फुटबॉल का एक अंतर्राष्टीय टूर्नामेंट है
  • यह टूर्नामेंट 2026 में 11 जून से 19 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा
  • इसे तीन उत्तरी अमेरिकी देश: कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका के 16 शहरों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा

मोंटाना में भारतीय फिल्म महोत्सव का आयोजन

  • अमेरिका के पश्चिमी राज्य मोंटाना में पहली बार भारतीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय सिनेमा के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

 

  • आयोजनकर्ता: यह महोत्सव सिएटल स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और 'मोंटाना वर्ल्ड अफेयर्स काउंसिल' के संयुक्त प्रयास से
  • प्रदर्शित फिल्में: महोत्सव में 'इंग्लिश विंग्लिश', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'रक्षा बंधन' जैसी प्रसिद्ध भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन

रक्षा समाचार

ILSS का प्रथम परीक्षण

  • स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस में उड़ान के दौरान ऑक्सीजन पर आधारित इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ILSS) का प्रथम परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
  • यह परीक्षण LCA-प्रोटोटाइप व्हीकल-3 विमान पर समुद्र तल से 50,000 फीट की ऊंचाई और विभिन्न उड़ान स्थितियों में किया गया।

स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस :

लांचिंग वर्ष : 2016 डिजाइनर : वैमानिकी विकास एजेंसी उत्पादक : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

LHDCP संशोधन को मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (LHDCP) में संशोधन को मंजूरी दी।
  • इसमें राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP), LH&DC और पशु औषधि शामिल है।
  • LH&DC के तीन उप-घटक हैं, जिसमें गंभीर पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (CADCP), मौजूदा पशु चिकित्सा अस्पतालों और औषधालयों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण – मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई (ESVHD-MVU), और पशु रोगों के नियंत्रण के लिए राज्यों को सहायता (ASCAD) शामिल हैं। पशु औषधि LH&DC योजना में जोड़ा गया एक नया घटक है। इसके लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • कुल परिव्यय: वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए इस योजना का कुल बजट 3,880 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।
  • इसमें पशु औषधि घटक के तहत अच्छी गुणवत्ता और सस्ती जेनेरिक पशु चिकित्सा दवा उपलब्ध कराने और दवाओं की बिक्री हेतु प्रोत्साहन के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल

चर्चित चेहरा

गोदावरी सिंह

  • वाराणसी में लकड़ी के खिलौने के प्रसिद्ध शिल्पी पद्मश्री गोदावरी सिंह का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश में लकड़ी के सामान के प्रसिद्ध जिले :

 

 

  • सहारनपुर: सहारनपुर को "वुड कार्विंग सिटी" के नाम से भी जाना जाता है
  • चित्रकूट: चित्रकूट में लकड़ी के खिलौने और अन्य हस्तशिल्प वस्तुएँ बनाई जाती
  • चित्रकूट: यहां के कारीगर लकड़ी के खिलौने बनाने में निपुण हैं
  • मैनपुरी: यहां की 'तारकशी' कला में लकड़ी पर पीतल, तांबे या चांदी के तारों की जड़ाई की जाती है

अजय भादू

  • केंद्र सरकार ने वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव अजय भादू को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) :

 

  • स्थापना: 9 अगस्त 2016 (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा)
  • उद्देश्य: सरकारी खरीद प्रक्रिया को डिजिटलीकरण, पारदर्शिता और दक्षता प्रदान करना
  • उपलब्ध वस्तुएं और सेवाएं:
  • वस्तुएं: कंप्यूटर, स्टेशनरी, फर्नीचर, वाहन, चिकित्सा उपकरण आदि
  • सेवाएं: लॉजिस्टिक्स, सिक्योरिटी, हाउसकीपिंग, आईटी सेवाएं, कंसल्टेंसी आदि
  • वर्तमान में, GeM ने 4.58 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) दर्ज किया है, जो वर्ष-दर-वर्ष 28.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

शरत कमल

  • भारत के पांच बार के ओलंपियन और 10 बार के राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन अचंता शरत कमल ने चेन्नई में WTT स्टार कंटेंडर के साथ अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • 42 वर्षीय कमल, भारत के शीर्ष रैंक वाले पुरुष एकल खिलाड़ी, वर्तमान में WTT रैंकिंग में 42वें स्थान पर हैं।
  • उन्हें 2004 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और उन्हें पी. वी. सिंधु के साथ पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का ध्वजवाहक होने का सम्मान मिला था।

स्टीव स्मिथ

  • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ मैच के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • उन्होंने 170 वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और 12 शतक व 35 अर्धशतक बनाए।
  • उन्होंने 154 पारियों में 5,800 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 164 रन रहा। 20 बार वह नाबाद रहे और उनका औसत 43.28 का रहा

 

Latest Courses