GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 05 Mar, 2025

राष्ट्रीय समाचार

वनतारा वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वनतारा वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।
  • वनतारा में 2,000 से अधिक प्रजातियां और 1.5 लाख से अधिक बचाए गए, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवर रहते हैं।

महिला-अनुकूल ग्राम पंचायतों का शुभारंभ

  • जमीनी स्तर पर महिला समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचायती राज मंत्रालय 5 मार्च 2025 को आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायतों (MWFGP) का शुभारंभ किया।

पंचायती राज व्यवस्था :

 

 

  • संवैधानिक दर्जा: 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के तहत
  • अधिनियम के मुख्य प्रावधान भारतीय संविधान के भाग IX में उल्लिखित हैं, जिसमें अनुच्छेद 243 से 243-O शामिल हैं
  • संविधान के अनुच्छेद 243डी के तहत, पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान
  • पंचायतों में 33% (1/3) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान की शुरुआ

  • पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की ऐतिहासिक राष्ट्रीय कार्यशाला में सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान की शुरुआत की।

महत्वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण एवं अप्रसार जागरूकता दिवस

  • जनता, विशेषकर युवाओं के बीच निरस्त्रीकरण मुद्दों के बारे में बेहतर जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 5 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण एवं अप्रसार जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा 7 दिसंबर 2022 को पारित प्रस्ताव के तहत 5 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण एवं अप्रसार जागरूकता दिवस के रूप में घोषित किया गया।

राज्य विशेष

बांस वृक्षारोपण की शुरुआत

  • पर्यावरण सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के तहत दिल्ली में बांस वृक्षारोपण की शुरुआत की गई।

बांस (Bamboo) :

  • तेजी से बढ़ने वाला घास प्रजाति का पौधा है
  • वैज्ञानिक नाम: बैंबूसिए (Poaceae परिवार)
  • कुल: Poaceae
  • उत्पत्ति: मुख्य रूप से एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका
  • मुख्य विशेषताएँ: तेजी से वृद्धि, स्वच्छ पर्यावरण, मृदा संरक्षण, बहुउद्देश्यीय उपयोग
  • शीर्ष उत्पादक देश : चीन>भारत
  • अक्तूबर 2006 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय बाँस मिशन (NBM) को राष्ट्रीय बाँस तकनीकी और व्यापार विकास रिपोर्ट, 2003 के आधार पर लॉन्च किया था।
  • बांस को गैर-वन उत्पाद घोषित किया गया है

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना

  • उत्तराखंड सरकार ने एकल महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से "मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना" को मंजूरी दी, जिसके अंतर्गत 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

सम्बन्धित तथ्य :

 

  • लाभार्थियों को कुल लागत का 75% राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी, जबकि उन्हें स्वयं केवल 25% का योगदान करना होगा।
  • योजना के प्रथम चरण में 2,000 महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है, जिससे उनकी वित्तीय स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

800 अरब यूरो का प्रस्ताव

यूरोपीय संघ (ईयू) की प्रमुख ने 800 अरब यूरो (841 अरब अमेरिकी डॉलर) की योजना का प्रस्ताव रखा।

 

 

  • इसमें रक्षा के लिए संयुक्त यूरोपीय संघ द्वारा 150 बिलियन यूरो का ऋण लेना शामिल है।
  • इस प्रस्ताव का उद्देश्य यूरोपीय संघ के रक्षा व्यय को सकल घरेलू उत्पाद के 1.5% तक बढ़ाना है, जिससे संभावित रूप से 650 बिलियन यूरो के लिए राजकोषीय स्थान का निर्माण होगा।

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

हाइड्रोजन ट्रक के परीक्षण को हरी झंडी

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित हाइड्रोजन से चलने वाले भारी ट्रकों के परीक्षण को हरी झंडी दिखाई।
  • यह परीक्षण राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें 16 हाइड्रोजन ट्रकों का उपयोग होगा।

शुद्ध-शून्य उत्सर्जन (Net-Zero Emissions) :

  • किसी देश द्वारा उत्सर्जित ग्रीनहाउस गैसों की कुल मात्रा उतनी ही हो जितनी वातावरण से अवशोषित की जा सके, जिससे शुद्ध उत्सर्जन शून्य हो जाए।
  • भारत का शुद्ध-शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य : 2070
  • घोषणा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, COP26 में
भारत ने पंचामृत (Panchamrit) रणनीति के तहत कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए पांच प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किए हैं :--
  1. 500 GW गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता स्थापित करना : 2030 तक
  2. कुल ऊर्जा का 50% नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त करना : 2030 तक
  3. कार्बन उत्सर्जन में 1 बिलियन टन की कमी : 2030 तक
  4. कार्बन तीव्रता को 45% तक कम करना : 2030 तक
  5. भारत को नेट-जीरो उत्सर्जन राष्ट्र बनाना : 2070 तक

पांच पायलट परियोजनाएं शुरू

  • नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को बढ़ावा देते हुए केंद्र सरकार ने बसों और ट्रकों में हाइड्रोजन के इस्तेमाल के लिए पांच पायलट परियोजनाएं शुरू की ।
  • इन परियोजनाओं में कुल 37 हाइड्रोजन-ईंधन चालित वाहन शामिल हैं, जिनमें 15 हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित वाहन और 22 हाइड्रोजन इंजन वाले वाहन शामिल हैं। ये वाहन देशभर के 10 विभिन्न मार्गों पर परीक्षण के लिए चलाए जाएंगे।

सम्बन्धित तथ्य :

 

  • क्रियान्वयन एजेंसियां: इन परियोजनाओं को टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, NTPC, ANERT, अशोक लेलैंड, HPCL, BPCL और IOCLजैसी प्रमुख कंपनियों को सौंपा गया है।
  • नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन 4 जनवरी, 2023 को वित्त वर्ष 2029-30 तक 19,744 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुरू किया गया था।

बिजली खपत फरवरी में

  • भारत की बिजली खपत फरवरी में बढ़कर 131.54 अरब यूनिट्स हो गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 127.34 अरब यूनिट्स थी।
  • उच्च मांग को पूरा करने के लिए फरवरी में एक दिन में अधिकतम 238.14 गीगावाट की बिजली की आपूर्ति की गई है, जो कि फरवरी 2024 में 222 गीगावाट थी।

भारत की सर्कुलर अर्थव्यवस्था

  • केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भारत और प्रशांत क्षेत्र के 12वें क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि, वर्ष 2050 तक भारत की सर्कुलर अर्थव्यवस्था 02 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का बाजार और लगभग 10 मिलियन नौकरियां पैदा कर सकती
  • वैश्विक स्तर पर यह सर्कुलर अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक 4.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक उत्पादन कर सकती है।

सर्कुलर अर्थव्यवस्था :

  • एक ऐसा आर्थिक मॉडल है जो संसाधनों के पुन: उपयोग, पुनर्चक्रण (Recycling), और न्यूनतम अपशिष्ट (Waste Reduction) को बढ़ावा देता है, ताकि सतत (Sustainable) विकास सुनिश्चित किया जा सके।

NMDC का लौह अयस्क उत्पादन में वृद्धि दर्ज

  • नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) ने फरवरी 2025 में लौह अयस्क उत्पादन में 17.85% की वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में दर्ज 3.92 मीट्रिक टन की तुलना में 4.62 मिलियन टन है।
  • कंपनी की लौह अयस्क की बिक्री फरवरी 2025 में मामूली घटकर 3.98 मीट्रिक टन रह गई, जबकि फरवरी 2024 में यह 3.99 मीट्रिक टन थी।

सम्बन्धित तथ्य :

  • फरवरी 2025 तक कंपनी का संचयी उत्पादन 40.49 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.62% की मामूली वृद्धि को दर्शाता है, जबकि इसी अवधि के लिए बिक्री 40.20 मीट्रिक टन रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.69% की मामूली कमी को दर्शाती है।

रक्षा समाचार

'INS कुठार' कोलंबो की यात्रा पर

  • भारतीय नौसेना का युद्धपोत 'INS कुठार' श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचा, जिसका उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री संबंधों को सुदृढ़ करना है।

सम्बन्धित तथ्य :

भारतीय नौसेना :
  • आदर्श वाक्य : शं नो वरुण
  • नौसेना दिवस: 4 दिसम्बर
  • प्रमुख : दिनेश कुमार त्रिपाठी
भारतीय नौसेना :
  • आदर्श वाक्य : शं नो वरुण
  • नौसेना दिवस: 4 दिसम्बर
  • प्रमुख : दिनेश कुमार त्रिपाठी

Latest Courses