18 February, 2025
GK Update
Mon 03 Mar, 2025
राष्ट्रीय समाचार
7वां जन औषधि दिवस 2025
- 7वें जन औषधि दिवस 2025 (आयोजन : 1 से 7 मार्च 2025) के दूसरे दिन, जिसका शीर्षक ‘‘जन औषधि - विरासत के साथ’’ था, की शुरुआत 2 मार्च को देश भर के 25 विभिन्न स्मारकों पर आयोजित हेरिटेज वॉक के साथ हुई।
- नई दिल्ली के हौज में आयोजित वॉक का नेतृत्व प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि दाधीच ने किया।
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) :
|
|
कला संस्कृत
श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन सौराष्ट्र नगर स्थित प्राचीन श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की।
श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर :
|
|
‘डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला’
- केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 3 मार्च 2025 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला’ का उद्घाटन किया।
- इसका उद्देश्य डेयरी फार्मिंग में संधारणीयता के साथ आर्थिक विकास सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) :
|
|
राज्य विशेष
ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी
- उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को आधुनिक शिक्षा संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय लिया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
बच्चों के निजी डेटा के उपयोग को लेकर जांच
- ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय (ICO) ने TikTok, Reddit, और Imgur के खिलाफ बच्चों के निजी डेटा के उपयोग को लेकर जांच शुरू की है।
|
यूक्रेन को सहायता
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 2 मार्च 2025 को घोषणा की कि ब्रिटेन यूक्रेन को 5,000 से अधिक वायु रक्षा मिसाइलों की खरीद के लिए £1.6 बिलियन ($2 बिलियन) की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
इन मिसाइलों का निर्माण थेल्स (Thales) कंपनी द्वारा किया जाएगा, जो 6 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम हैं और उन्हें भूमि, समुद्र और वायु सहित विभिन्न प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है। |
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
- सिटी यूनियन बैंक (CUB) ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ मिलकर एक सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
सिटी यूनियन बैंक (CUB):
|
खेल समाचार
बेंगलुरु ओपन 2025
- अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ब्रैंडन होल्ट ने 2 मार्च 2025 को बेंगलुरु ओपन के फाइनल में जापान के शिंटारो मोचिज़ुकी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर खिताब जीता।
- यह इस सत्र का उनका दूसरा ATP चैलेंजर खिताब है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
WTT यूथ कंटेंडर 2025
- वडोदरा में आयोजित वर्ल्ड टेबल टेनिस (WTT) यूथ कंटेंडर 2025 टूर्नामेंट में भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
मुख्य उपलब्धियां:
|
टेनिस चैंपियनशिप
- भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने ऑस्ट्रेलियाई साथी एलेक्सेई पोपिरिन के साथ मिलकर दुबई टेनिस चैंपियनशिप में अपना प्रथम ATP 500 पुरुष युगल खिताब जीता।
- फाइनल मुकाबले में उन्होंने फिनलैंड के हारी हेलियोवारा और ब्रिटेन के हेनरी पाटेन की जोड़ी को 3-6, 7-6, 10-8 से पराजित किया।
टेनिस:
|
चिली ओपन 2205
- भारतीय टेनिस खिलाड़ी रित्विक बोल्लीपल्ली ने चिली ओपन युगल खिताब जीता।
प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट (ग्रैंड स्लैम)
|
|
सम्मान पुरस्कार
97वें अकादमी पुरस्कार
- ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2025, जिसे 97वें अकादमी पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है, का आयोजन 2 मार्च, 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया।
- इस समारोह में प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा द्वारा सह-निर्मित शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' को बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया था, लेकिन यह पुरस्कार डच फिल्म 'आई एम नॉट ए रोबोट' ने जीता। भारत की ओर से कुल 8 फिल्मों शामिल थीं जो पाने से चूक गई।
सम्बन्धित तथ्य :
|
ऑस्कर :
|
नियुक्तियां
डॉ. मयंक शर्मा
- डॉ. मयंक शर्मा ने 1 मार्च 2025 को रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) के पद का कार्यभार संभाला।
- वह 1989 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) के अधिकारी हैं और सरकारी सेवा में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखते हैं।
अजय सेठ
- कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को राजस्व विभाग के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- 27 फरवरी को राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।