GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 02 Mar, 2025

राष्ट्रीय समाचार

भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन

  • हरियाणा के गुरुग्राम में 2 मार्च 2025 को भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र (वर्ल्ड पीस सेंटर) का उद्घाटन किया गया।
  • यह केंद्र सेक्टर 39 में स्थित है और इसका उद्देश्य विश्व में शांति, अहिंसा और सद्भाव का प्रसार करना है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • विश्व शांति केंद्र की स्थापना का नेतृत्व प्रख्यात जैनाचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने किया
  • इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि थे
  • “विराट संत सम्मेलन” का आयोजन किया गया

NXT कॉन्क्लेव 2025

  • NXT कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया।
  • इस उद्घाटन कार्यक्रम का विषय "मानवता के भविष्य को आकार देना" था, जिसमें वैश्विक नेताओं और उद्योग के प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • NXT कॉन्क्लेव 2025 के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने NewsX World चैनल का उद्घाटन किया, जो हिंदी, अंग्रेजी और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेगा।
  • NXT कॉन्क्लेव 2025 का मुख्य उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए विश्व के नेताओं, नीति निर्माताओं, उद्योग अग्रणियों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना है।

ईसीई विभाग में 5जी लैब का उद्घाटन

  • संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ईसीई विभाग में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी-डॉट) द्वारा विकसित 5जी लैब का उद्घाटन किया।

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (C-DOT) :

  • भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के तहत एक प्रमुख स्वायत्त अनुसंधान एवं विकास (R&D) संस्था है
  • स्थापना: 1984
  • मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • अधीनस्थ मंत्रालय: संचार मंत्रालय, भारत सरकार

ICAS का 49वां स्थापना दिवस

  • भारतीय सिविल लेखा सेवा सेवा (ICAS) के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में नागरिक लेखा दिवस 2025 मनाया गया, जिसमें केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के तौर पर अध्यक्षता की।

भारतीय सिविल लेखा सेवा (Indian Civil Accounts Service : ICAS) :

स्थापना: 1976 नियंत्रण प्राधिकरण: भारत सरकार, वित्त मंत्रालय

अतर्राष्ट्रीय समाचार

नए प्रवासन कार्यक्रम की घोषणा

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए प्रवासन कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसके तहत विदेशी निवेशक $5 मिलियन (लगभग ₹43.7 करोड़) का निवेश करके अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह कार्यक्रम EB-5 वीज़ा की जगह लेगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :

  • राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
प्रमुख स्थल:
  • स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी (न्यूयॉर्क)
  • व्हाइट हाउस (वॉशिंगटन, डी.सी.)
  • ग्रैंड कैन्यन (एरिज़ोना)
  • डिज़नीलैंड (कैलिफ़ोर्निया)

विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी

लैंडर एथेना को प्रक्षेपित

  • इंट्यूटिव मशीन्स ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का अन्वेषण करने के लिए ड्रोन ग्रेस के साथ चंद्र लैंडर एथेना को प्रक्षेपित किया, जिसका उद्देश्य क्रेटर अन्वेषण करना है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • लॉन्च स्थल: केनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा (NASA)
  • लॉन्च वाहन:- SpaceX Falcon 9 रॉकेट
  • लैंडिंग तिथि (अनुमानित): 6 मार्च 2025
  • लैंडर नाम: एथेना (15 फुट/4.7 मीटर लंबा)
  • लैंडिंग लक्ष्य: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से 160 किमी दूर
  • ड्रोन का कार्य:- चंद्रमा की सतह पर हाइड्राजीन ईंधन वाले थ्रस्टर्स से हॉपिंग और नेविगेशन

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

संचयी कोयला उत्पादन

  • संचयी कोयला उत्पादन अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच 5.73% बढ़कर 928.95 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 878.55 मीट्रिक टन की तुलना में 5.73% की वृद्धि दर्शाता है।
  • संचयी कोयला प्रेषण बढ़कर 929.41 मीट्रिक टन हो गया है, जो पिछले वर्ष के 880.92 मीट्रिक टन से 5.50% की वृद्धि दर्शाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • फरवरी 2025 तक कैप्टिव और अन्य संस्थाओं से कोयला उत्पादन 173.58 मीट्रिक टन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 133.36 मीट्रिक टन से 30.16% अधिक है।
  • कैप्टिव और अन्य संस्थाओं से कोयला प्रेषण फरवरी 2025 तक 178.02 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 134.96 मीट्रिक टन से 31.90% वृद्धि को दर्शाता है

GST कलेक्शन

  • भारत का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन फरवरी 2025 में 9.1% बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया।
  • फरवरी में सेंट्रल GST (CGST) कलेक्शन 35,204 करोड़ रुपये और स्टेट GST (SGST) कलेक्शन 43,704 करोड़ रुपये रहा। इंटीग्रेटेड GST (IGST) का कलेक्शन 90,870 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि सेस के रूप में सरकार ने 13,868 करोड़ रुपये एकत्र किए।
  • घरेलू जीएसटी राजस्व 10.2% बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये हुआ, जबकि आयात से मिलने वाला जीएसटी 5.4% बढ़कर 41,702 करोड़ रुपये रहा।
  • सरकार ने 20,889 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया, जो 17.3% अधिक था।
  • रिफंड हटाने के बाद, फरवरी 2025 में शुद्ध जीएसटी संग्रह 1.63 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें 8.1% वृद्धि हुई।
  • वित्त वर्ष 2024-25 की Q3 में रियल GDP ग्रोथ 6.2% रही (Q2 में 5.6%)।
  • सरकार के अनुसार, पूरे वर्ष के लिए GDP ग्रोथ 6.5% और नॉमिनल GDP ग्रोथ 9.9% रहने की उम्मीद है।
  • GVA 171.80 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है (पिछले वर्ष: 161.51 लाख करोड़ रुपये)।

वारंगल में ममनूर हवाई अड्डा

  • नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास हवाई अड्डे के विकास के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की समीक्षा की और उसे मंजूरी दी, जिससे तेलंगाना के वारंगल में ममनूर हवाई अड्डे के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो गया।

पर्यावरण

दक्षिण प्रशांत महासागर में 3 चक्रवाती तूफान

  • दक्षिण प्रशांत महासागर में 3 चक्रवाती तूफान रेई, सेरू और अल्फ्रेड एक्टिव हो रहे हैं, जो फिजी, ऑस्ट्रेलिया और वानुआतु में लैंडफॉल कर चुके हैं।

चर्चित चेहरा

कैलाश सत्यार्थी

  • नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा 'दियासलाई' का विमोचन हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) के मंच पर हुआ।
  • यह पुस्तक उनकी जीवन यात्रा, संघर्ष और बच्चों को शोषण से मुक्त कराने की प्रेरक कहानी को दर्शाती है।

कैलाश सत्यार्थी: बाल अधिकारों के योद्धा

  • जन्म: 11 जनवरी 1954, विदिशा, मध्य प्रदेश
  • सामाजिक कार्य: 1980 से बाल श्रम और बाल तस्करी के खिलाफ अभियान चलाना

मुख्य उपलब्धियाँ :

  • बचपन बचाओ आंदोलन (BBA) : 1980 में स्थापित
  • ग्लोबल मार्च अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (1998)
  • 100 मिलियन फॉर 100 मिलियन अभियान (2016)
  • 'गुडवीव' (GoodWeave) पहल

सम्मान और पुरस्कार :

  • नोबेल शांति पुरस्कार (2014)
  • हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड (2015)
  • डॉक्टरेट की मानद उपाधि (कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से)

मनन कुमार मिश्रा

  • वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को लगातार सातवीं बार ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया' (BCI) का चेयरमैन चुना गया।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) :

  •  भारत में अधिवक्ताओं (वकीलों) के नियमन और कानून व्यवसाय की देखरेख करने वाली एक शीर्ष वैधानिक संस्था है।
  • स्थापना: 1961 (अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

राहुल श्रीवास्तव

  • यूपी पुलिस में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात राहुल श्रीवास्तव को ब्यूरोक्रेट्स इंडिया संस्था ने प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में चयन किया ।
  • राहुल को देशभर के 22 ऐसे पुलिस अधिकारियों की श्रेणी में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है, जिन्होंने लीक से हटकर सोशल मीडिया की ताकत को उत्तर प्रदेश पुलिस की ताकत बनाया।

Latest Courses