'ग्रीन ट्रांजिशन अलायंस इंडिया' (GTAI)
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




'ग्रीन ट्रांजिशन अलायंस इंडिया' (GTAI)

Thu 27 Feb, 2025

संदर्भ :-

  • डेनमार्क और भारत ने सतत ऊर्जा समाधानों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए 'ग्रीन ट्रांजिशन अलायंस इंडिया' (GTAI) की घोषणा की है।
  • यह पहल दोनों देशों के व्यवसायों, सरकारी निकायों, अनुसंधान संस्थानों और वित्तीय हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगी, जिससे भारत में सतत ऊर्जा विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

GTAI की मुख्य विशेषताएं:

  • डेनमार्क और भारत ने 'ग्रीन ट्रांजिशन अलायंस इंडिया' (GTAI) की घोषणा की है, जिसमें कई प्रमुख डेनिश कंपनियां सदस्य के रूप में शामिल हो रही हैं। इनमें ग्रुंडफोस, कोपेनहेगन इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स, बैटर, नोवोनेसिस, MASH मेक्स, रॉकवूल और ए.पी. मोलर-माएर्स्क शामिल हैं।
  • रणनीतिक साझेदारों में ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल (GWEC), इंडो-डेनिश चैंबर ऑफ कॉमर्स (IDCC), कन्फेडरेशन ऑफ डेनिश इंडस्ट्री (DI) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास एनर्जी कंसोर्टियम शामिल हैं।
  • यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब भारत 2070 तक नेट-ज़ीरो उत्सर्जन प्राप्त करने के अपने प्रयासों को तेज कर रहा है, जबकि डेनमार्क का लक्ष्य 2045 तक नेट-ज़ीरो उत्सर्जन हासिल करना है।

GTAI का उद्देश्य और कार्यक्षेत्र

  • GTAI, 2020 में हस्ताक्षरित ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (GSP) के तहत एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य भारत और डेनमार्क को उनके जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करना है।
  • यह गठबंधन ग्रीन फ्यूल्स अलायंस इंडिया (GFAI) और विंड अलायंस इंडिया (WAI) की सफलता से प्रेरित होकर बनाया गया है।

GTAI के कार्य समूह :

  • GTAI एक एकीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा, जिसमें तीन प्रमुख कार्य समूह होंगे:

1. अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy)

2. हरित ईंधन (Green Fuels)

3. ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency)

भारत-डेनमार्क सम्‍बन्‍ध :

  • भारत और डेनमार्क के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना सितंबर 1949 में हुई थी
  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि : प्रारंभिक संपर्क: डेनमार्क ने 1620 में भारत के तंजावुर जिले के ट्रैंक्वेबैर (वर्तमान में तरंगमबाड़ी) में एक व्यापारिक चौकी स्थापित की थी। यह डेनिश ईस्ट इंडिया कंपनी का हिस्सा था, जो भारत-डेनमार्क व्यापारिक संबंधों की नींव रखता है।
  • राजनयिक संबंध: स्वतंत्रता के बाद, सितंबर 1949 में, भारत और डेनमार्क ने औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किए।

डेनमार्क :

1. सामान्य जानकारी

  • उत्तरी यूरोप में स्थित एक स्कैंडिनेवियाई देश है, जो जूटलैंड प्रायद्वीप और लगभग 400 द्वीपों से मिलकर बना है।
  • इसकी दक्षिणी सीमा जर्मनी से लगती है, जबकि उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन है।
  • आधिकारिक नाम: डेनमार्क साम्राज्य (Kingdom of Denmark)
  • सरकारी भाषा: डेनिश (Danish)
  • मुद्रा: डेनिश क्रोन (DKK)
  • राष्ट्रीय दिवस: 5 जून (संविधान दिवस)
  • राष्ट्रगान: "Der er et yndigt land" (There is a Lovely Land)
  • धर्म: ईसाई धर्म (मुख्य रूप से लूथरन प्रोटेस्टेंट)

2. भौगोलिक स्थिति

  • महाद्वीप: यूरोप
  • स्थिति: उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में स्वीडन और दक्षिण में जर्मनी के साथ सीमाएँ
  • क्षेत्रफल: 42,933 वर्ग किमी
  • मुख्य द्वीप: शीलैंड, फनन, और जटलैंड प्रायद्वीप
  • प्राकृतिक विशेषताएँ: समतल भूमि, तटीय क्षेत्र और हरी-भरी पहाड़ियाँ
  • स्कैंडिनेवियाई देश (Scandinavian Countries): स्कैंडिनेविया उत्तरी यूरोप का एक क्षेत्र है, जिसमें आमतौर पर डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन को शामिल किया जाता है।

Latest Courses