18 February, 2025
GK Update
Tue 25 Feb, 2025
राष्ट्रीय समाचार
मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का सम्मेलन
- भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन 4 और 5 मार्च, 2025 को आयोजित किया जाएगा।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करना, चुनाव प्रक्रिया में सुधार लाना, और चुनाव प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है।
चुनाव आयोग :
|
|
'एडवांटेज असम 2.0' का उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी को गुवाहाटी में दो दिवसीय 'एडवांटेज असम 2.0' निवेश और अवसंरचना शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया।
- इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य असम राज्य में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना और बुनियादी ढांचे के विकास को प्रोत्साहित करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राष्ट्रपति राज्यों के दौरे पर
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख संवैधानिक प्रावधान :
|
|
पीएम-किसान की 19वीं किस्त जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025, बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 19वीं किस्त जारी की।
- इस अवसर पर, उन्होंने 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना:
|
प्रकृति 2025 का उद्घाटन
- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने 24 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में प्रकृति 2025 का उद्घाटन किया, जो कार्बन बाजारों पर प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है।
- यह सम्मेलन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा आयोजित किया गया
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
नेट-जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य : SBI
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2055 तक नेट-जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है, यह घोषणा SBI के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने मुंबई में "SBI ग्रीन मैराथन सीजन 5" के उद्घाटन के दौरान की।
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2018 में 'SBI ग्रीन मैराथन' की शुरुआत की, जो भारत के 'मिशन लाइफ: पर्यावरण के लिए जीवन शैली' के प्रति बैंक की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
SBI (भारतीय स्टेट बैंक):
|
मध्य प्रदेश का आठवां सार्वजनिक हवाई अड्डा
- नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने दतिया हवाई अड्डे को 3C/VFR श्रेणी के तहत सार्वजनिक एयरोड्रम का लाइसेंस प्रदान किया है, जिससे यह मध्य प्रदेश का आठवां सार्वजनिक हवाई अड्डा बन गया है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय :
मुख्यालय: नई दिल्ली | नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में नियामक निकाय | महानिदेशक (DG) : फैज अहमद किदवई |
वित्तीय साक्षरता सप्ताह
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 24 फरवरी 2025 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह (Financial Literacy Week : FLW) का शुभारंभ किया, जो 28 फरवरी 2025 तक मनाया जाएगा।
- इस वर्ष का मुख्य विषय "वित्तीय समझदारी - समृद्ध नारी" है, जो महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI):
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत दौरे पर
- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, उर्सुला वॉन डेर लेयेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 27-28 फरवरी 2025 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रही हैं।
यूरोपीय आयोग :
यूरोपीय संघ (EU) की कार्यकारी शाखा | स्थापना: 1 जनवरी 1958 | मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
गहन टीबी-मुक्त भारत अभियान
- 7 दिसंबर 2024 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा शुरू किए गए 100-दिवसीय गहन टीबी-मुक्त भारत अभियान ने देश में तपेदिक (टीबी) उन्मूलन के प्रयासों में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
सम्बन्धित तथ्य :
तपेदिक (टीबी) :
|
AMRSense नामक AI-आधारित उपकरण
- IIIT-Delhi के शोधकर्ताओं ने CHRI-PATH, Tata 1mg और ICMR के सहयोग से AMRSense नामक AI-आधारित उपकरण विकसित किया है।
- यह अस्पतालों द्वारा उत्पन्न नियमित डेटा का उपयोग करके वैश्विक, राष्ट्रीय और अस्पताल स्तरों पर एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR) पर प्रारंभिक और सटीक विश्लेषण प्रदान करता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
मानद नाइटहुड से सम्मानित
- भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष, सुनील भारती मित्तल को यूनाइटेड किंगडम द्वारा मानद नाइटहुड से सम्मानित किया गया
- उन्हें "नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (KBE)" की उपाधि प्रदान की गई है, जो ब्रिटेन के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।
'देश का प्रकृति परीक्षण अभियान'
- भारत ने आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में 'देश का प्रकृति परीक्षण अभियान' के तहत पाँच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स स्थापित किया।
- यह अभियान आयुष मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (NCISM) द्वारा चलाया गया। इस अभियान के पहले चरण में 1.29 करोड़ से अधिक व्यक्तियों का प्रकृति परीक्षण किया गया और पाँच विश्व रिकॉर्ड बनाए गए।
स्थापित पाँच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स:
|
|
रक्षा समाचार
भारतीय सेना प्रमुख फ्रांस दौरे पर
- भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 24 से 27 फरवरी तक आधिकारिक फ्रांस दौरे पर हैं।
- इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच'
- भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिम बंगाल के तट पर 'सागर कवच' नामक दो दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास पूरा किया।
भारतीय तटरक्षक बल :
|
|
नियुक्तियां
विजेंद्र गुप्ता
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया।
- विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं और 2015 से 2020 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्य किया है।
विधानसभा अध्यक्ष से जुड़े संवैधानिक प्रावधान:
|