राष्ट्रीय समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन राज्यों के दौरे पर

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 25 फरवरी 2025 तक मध्य प्रदेश, बिहार और असम का दौरा करेंगे।
यात्रा के दौरान प्रमुख कार्यक्रम :
- मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे(कैंसर अस्पताल)
- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन करेंगे, भोपाल में
- एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे, यह शिखर सम्मेलन असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है
|
मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 119वां एपिसोड

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 फरवरी, 2025 को मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 119वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया।
- प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में विशेष रूप से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उल्लेख किया, जो 28 फरवरी को मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
- प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर प्रकाश डाला
'मन की बात' कार्यक्रम :
- प्रथम प्रसारण :अक्टूबर 2014
- प्रसारण समय: प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे
|
- अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रतीक : जनवरी 2015 में, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया था
- 100वाँ भाग प्रसारित : अप्रैल 2023
|
थल सेनाध्यक्ष फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर

- भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी 24 से 27 फरवरी 2025 तक फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।
सम्बन्धित तथ्य :
- 24 फरवरी 2025 को COAS पेरिस के लेस इनवैलिड्स में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मिलेंगे। दिन की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से होगी जिसके बाद जनरल पियरे शिल, CEMAT (शेफ डी'एटैट-मेजर डे ल'आर्मी डे टेरे - फ्रांसीसी सेना प्रमुख) के साथ चर्चा होगी।
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

- मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने घोषणा की है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- यह समारोह 12 मार्च 2025 को आयोजित होगा, जो मॉरीशस की 1968 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता की वर्षगांठ है। पिछले वर्ष, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मॉरीशस के 56वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था।
मॉरीशस :
- आधिकारिक नाम: मॉरीशस गणराज्य
- एक द्वीपीय देश है
- राजधानी: पोर्ट लुइस
- मुद्रा: मॉरीशस रुपया (MUR)
- स्वतंत्रता प्राप्ति: 12 मार्च 1968 (ब्रिटेन से)
पर्यटन और प्रमुख आकर्षण :
- ग्रैंड बेसिन (Ganga Talao) : हिंदू धार्मिक स्थल
|
- ले मॉर्न ब्राबांट : UNESCO विश्व धरोहर स्थल
- बेला ओंब्रे बीच : सुंदर समुद्र तट और वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध
- पोर्ट लुइस बाजार : स्थानीय खरीदारी और व्यंजनों के लिए लोकप्रिय
|
यूक्रेन से महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों में 50% हिस्सेदारी की मांग

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ समर्थन और सैन्य सहायता के बदले उसके महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों में 50% हिस्सेदारी की मांग की है।
सम्बन्धित तथ्य :
- इसके अतिरिक्त, अमेरिका ने यूक्रेन पर दबाव बढ़ाने के लिए स्पेसएक्स के स्वामित्व वाले स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की उपलब्धता को कम करने की संभावना पर भी चर्चा की है।
- इस प्रस्ताव के तहत, अमेरिका यूक्रेन के खनिज संसाधनों से $500 बिलियन का हिस्सा चाहता है
- यूक्रेन के खनिज क्षेत्र का मूल्यांकन $14.8 ट्रिलियन है, जिसमें महत्वपूर्ण लिथियम भंडार शामिल हैं।
|
राज्य समाचार
सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य

- मध्य प्रदेश में गिद्धों की जनगणना के दौरान कुल 12,981 गिद्धों की संख्या दर्ज की गई है, जिससे यह राज्य देश में सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य बन गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
- गिद्धों की सात प्रजातियाँ मध्य प्रदेश में पाई जाती हैं, जिनमें चार निवासी प्रजातियाँ—इंडियन लांग-बिल्ड वल्चर, चमर गिद्ध, गोबर गिद्ध (इजिप्शियन गिद्ध), और रेड-हेड (राज गिद्ध)—शामिल हैं।
- इसके अलावा, तीन प्रवासी प्रजातियाँ—हिमालयी ग्रिफ़ॉन गिद्ध, यूरोपीय ग्रिफ़ॉन, और सेनेरियस गिद्ध (काला गिद्ध)—शीत ऋतु में राज्य में आती हैं और ग्रीष्म ऋतु से पहले लौट जाती हैं।
- गिद्धों की संख्या में गिरावट का एक प्रमुख कारण डाइक्लोफेनाक दवा
- 2006 में, सरकार ने मवेशियों के लिए डाइक्लोफेनाक की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया
- विश्व में 23 प्रकार की गिद्ध प्रजातियाँ पायी जाती हैं जिनमें से 9 प्रजातियाँ देश में पाई जाती हैं।
|
सिंकहोल्स के कारण आपातकाल

- ब्राज़ील के उत्तरपूर्वी अमेज़न क्षेत्र में स्थित बुरिटिकुपु शहर में विशाल सिंकहोल्स के प्रकट होने के बाद आपातकाल घोषित किया गया।
- इन सिंकहोल्स के कारण लगभग 1,200 लोग अपने घरों से विस्थापित होने के जोखिम में हैं
सिंकहोल (Sinkhole) :
- एक ऐसा गड्ढा है जो जमीन के नीचे की चट्टानों के घुलने या कटाव के कारण अचानक सतह पर प्रकट होता है।
- ये प्राकृतिक प्रक्रियाओं या मानव गतिविधियों के परिणामस्वरूप बन सकते हैं।
|
विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी
एक नए बैट कोरोना वायरस की खोज

- चीन की प्रमुख वायरोलॉजिस्ट, जिन्हें 'बैटवुमन' के नाम से जाना जाता है, एक नए बैट कोरोना वायरस की खोज की है।
- यह वायरस मानव कोशिकाओं में प्रवेश के लिए उसी ACE2 रिसेप्टर का उपयोग करता है, जिसका उपयोग SARS-CoV-2 (COVID-19) करता है। वर्तमान में इस वायरस के मानव-से-मानव संचरण के कोई प्रमाण नहीं हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- कोरोना वायरस, विशेष रूप से कोविड-19, एक संक्रामक रोग है जो SARS-CoV-2 नामक वायरस के कारण होता है।
- यह वायरस पहली बार दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में पहचाना गया
|
टीबी मुक्त भारत अभियान पर अपडेट

- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा 7 दिसंबर, 2024 को 100-दिवसीय गहन टीबी-मुक्त भारत अभियान की शुरुआत के बाद से, पूरे भारत में 5.1 लाख से अधिक रोगियों की संख्या दर्ज की गई है।
- अभियान के शुभारंभ के बाद से, 2.4 लाख से अधिक निक्षय मित्र पंजीकृत हो चुके हैं और 2.3 लाख से अधिक खाद्य टोकरियाँ वितरित की जा चुकी हैं।
|
विविध
भारत में आत्महत्या मृत्यु दर में कमी : 'द लैंसेट पब्लिक हेल्थ'

- 'द लैंसेट पब्लिक हेल्थ' में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भारत में 1990 से 2021 के बीच आत्महत्या मृत्यु दर में 31.5% की कमी आई है।
सम्बन्धित तथ्य :
- 1990 में भारत में आत्महत्या मृत्यु दर प्रति 100,000 जनसंख्या पर 18.9 दर्ज की गई थी।
- 2019 तक यह आंकड़ा घटकर 13.1 प्रति 100,000 हो गया और 2021 तक यह और भी कम होकर 13 प्रति 100,000 जनसंख्या पर आ गया।
- यह तीन दशकों में कुल 31.5 प्रतिशत की कमी दर्शाता है।
- महिलाओं में आत्महत्या दर में गिरावट: 1990 में प्रति 1 लाख जनसंख्या पर 16.8 से घटकर 2021 में 10.3 हो गई।
- पुरुषों में आत्महत्या दर में गिरावट: 1990 में प्रति 1 लाख जनसंख्या पर 20.9 से घटकर 2021 में 15.7 हो गई।
|
प्रधानमंत्री के दूसरे प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त

- केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री के दूसरे प्रधान सचिव (PS-2) के रूप में नियुक्त किया है।
- यह नियुक्ति शक्तिकांत दास के कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रभावी होगी।
शक्तिकांत दास :
- तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के IAS अधिकारी
- जन्म तिथि: 26 फरवरी 1957
- RBI के गवर्नर : दिसंबर 2018, 2024 तक
|
- 2016 में नोटबंदी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
- वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू करने में सक्रिय योगदान दिया
- 2021 में उनके कार्यकाल को तीन वर्ष के लिए बढाया गया
|
119वें एपिसोड में हंसा मेहता उल्लेख

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 23 फरवरी 2025, को 'मन की बात' के 119वें एपिसोड में हंसा मेहता जी का उल्लेख किया।
- प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आगामी 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को देश की प्रेरणास्पद महिलाओं को समर्पित करेंगे।
हंसा मेहता :
- एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, शिक्षाविद् और महिला अधिकारों की प्रबल समर्थक थीं
- जन्म: 3 जुलाई 1897
- जन्म स्थान: सूरत, गुजरात
- पिता: मनुभाई मेहता (बरौदा रियासत के दीवान)
- हंसा मेहता ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार घोषणापत्र (UDHR) में "All men are born free and equal" की जगह "All human beings are born free and equal" लिखवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे महिलाओं को समान अधिकार मिले।
- 1946-48 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की सदस्य रहीं
- मृत्यु: 4 अप्रैल 1995 (उम्र 97 वर्ष)
- अखिल भारतीय महिला परिषद (All India Women's Conference) की अध्यक्ष (1945)
|
महत्वपूर्ण दिवस
महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

- 23 फरवरी 2025, को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई ।
- महर्षि दयानंद सरस्वती आर्य समाज के संस्थापक और एक प्रमुख समाज सुधारक थे, जिन्होंने 19वीं सदी में भारतीय समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उनका जन्म 12 फरवरी 1824 को गुजरात के टंकारा में हुआ था।
- जन्म: 12 फरवरी 1824
- जन्म स्थान: टंकारा, मोरबी (गुजरात)
- पिता: करशनजी लालजी तिवारी
- माता: यशोदा बाई
- आर्य समाज की स्थापना: 10 अप्रैल 1875, मुंबई
|
प्रमुख रचनाएँ :
- सत्यार्थ प्रकाश (उनका सबसे प्रसिद्ध ग्रंथ), ऋग्वेदादि भाष्य भूमिका, संस्कार विधि, गोकरुणानिधि
|