18 February, 2025
GK Update
Fri 21 Feb, 2025
राष्ट्रीय समाचार
98वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- तीन दिवसीय यह सम्मेलन 21 से 23 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें मराठी साहित्य की वर्तमान भूमिका पर विचार-विमर्श होगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के प्रथम संस्करण का उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के प्रथम संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
- SOUL (School of Ultimate Leadership) लीडरशिप कॉन्क्लेव दो दिन 21-22 फरवरी को आयोजित होगा।
पायलटों के लिए EPL की शुरूआत
- केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने पायलटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (EPL) की शुरुआत की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की
- दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।
- दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 20 फरवरी 2025 को G20 विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्घाटन दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने किया।
जी-20/(ग्रुप ऑफ ट्वेंटी) :
G20 शिखर सम्मेलन:
|
|
वियतनाम ने चीन की सीमा तक रेल लिंक योजना को मंजूरी दी
- वियतनाम की संसद ने अपने सबसे बड़े उत्तरी बंदरगाह शहर से चीन की सीमा तक 8 बिलियन डॉलर की रेल लिंक की योजना को मंजूरी दी, जिससे दोनों कम्युनिस्ट शासित देशों के बीच संपर्क बढ़ेगा और व्यापार आसान होगा।
वियतनाम :
|
|
भारत IALA का उपाध्यक्ष चुना गया
- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री नेविगेशन सहायता संगठन (आईएएलए) की प्रथम आम सभा का आयोजन 18-21 फरवरी 2025 को सिंगापुर में किया गय, जिसमें भारत को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री नेविगेशन सहायता संगठन (IALA):
|
|
बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था
'RBIDATA' नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 'RBIDATA' नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है।
- यह ऐप 11,000 से अधिक विभिन्न आर्थिक डेटा श्रृंखलाओं तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र स्थिति का अवलोकन कर सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :
|
|
'वन मैन ऑफिस' नामक एक नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च
- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने एजेंटों और बिक्री सहयोगियों के लिए 'वन मैन ऑफिस' (One Man Office - OMO) नामक एक नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) :
|
|
‘एशिया-प्रशांत परिदृश्य: आगे अशांति’ रिर्पोट
- मूडीज एनालिटिक्स ने ‘एशिया-प्रशांत परिदृश्य: आगे अशांति’ नामक रिर्पोट प्रकाशित की है, रिपोर्ट में कहा गया है कि नए शुल्क और वैश्विक मांग में नरमी के कारण निर्यात पर असर पड़ने से पूरे क्षेत्र में वृद्धि धीमी हो जाएगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रैंक एवं सूचकांक
वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025
- टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025 जारी की है, जिसमें चार भारतीय विश्वविद्यालयों को स्थान मिला है।
- इनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (IISc) भारत का टॉप रैंकिंग इंस्टीट्यूट है।
भारतीय संस्थानों की रैंकिंग:
|
पुरस्कार और सम्मान
नीता अंबानी गवर्नर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
- रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन, नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स की गवर्नर, माननीय मौरा हीली द्वारा प्रतिष्ठित गवर्नर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
- यह सम्मान उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
|
राज्य विशेष
दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी
- दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार ने अपनी प्रथम कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने को मंजूरी दी।
- योजना के तहत दिल्ली के पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जिसमें से 5 लाख रुपये का कवरेज केंद्र सरकार और 5 लाख रुपये का कवरेज दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) :
|
|
उत्तराखंड बजट 2025-26
- उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹1,01,175.33 करोड़ का बजट पेश किया है।
- इस बजट में कृषि, ऊर्जा, अवसंरचना, कनेक्टिविटी, आयुष और पर्यटन जैसे सात प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
ओडिशा बजट 2025-26
- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.90 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें कृषि और सिंचाई पर विशेष ध्यान दिया गया है।
- राज्य का लगभग 48% कार्यबल कृषि पर निर्भर है और 80% लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं इसलिए, कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिए 37,838 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12% अधिक है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अरावली सफारी पार्क परियोजना
- हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी अरावली सफारी पार्क परियोजना, जो 3,858 हेक्टेयर (लगभग 10,000 एकड़) क्षेत्र में फैली हुई है, गुरुग्राम और नूंह जिलों में स्थित है। इसे विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क माना जा रहा है।
गुजरात बजट 2025-26
- गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के लिए 3.70 ट्रिलियन रुपये का बजट पेश किया, जिसमें 148 करोड़ रुपये की कर राहत दी गई।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सरकारी योजना
PMIS के दूसरे राउंड की शुरुआत
- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के पायलट चरण के दूसरे राउंड की शुरुआत हुई।
- पहले राउंड में 6 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, और अब दूसरे राउंड में 1,15,000 से अधिक इंटर्नशिप अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS):
|
|
रक्षा समाचार
149 SDR खरीद हेतु BEL के साथ अनुबंध
- रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 149 सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो (SDR) की खरीद हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), बेंगलुरु के साथ ₹1,220.12 करोड़ का अनुबंध किया।
- ये अत्याधुनिक रेडियो हाई-स्पीड डेटा और सुरक्षित वॉयस संचार के माध्यम से सुरक्षित और विश्वसनीय सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) :
|
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
सघन गैर-संचारी रोग अभियान की शुरूआत
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 20 फरवरी 2025 को एक विशेष सघन गैर-संचारी रोग (NCD) जांच अभियान शुरू किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
11000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी
- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में वनडे क्रिकेट में 11,000 रन पूरा किया।
- उन्होंने यह मुकाम 261 पारियों में प्राप्त किया, इससे पहले, विराट कोहली ने 222 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
चर्चित चेहरा
डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन
- मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाकर मार्च 2027 तक किया गया।
- डॉ. नागेश्वरन ने जनवरी 2022 में मुख्य आर्थिक सलाहकार का पदभार ग्रहण किया था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
मोहम्मद शमी
- मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ ICC चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान 200 वनडे विकेट तक पहुँचने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|