18 February, 2025
GK Update
Thu 20 Feb, 2025
राष्ट्रीय समाचार
'सरस आजीविका मेला-2025'
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' पहल को प्रोत्साहित करने के लिए 'सरस आजीविका मेला-2025' का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च तक नोएडा के सेक्टर 33A स्थित शिल्प हाट (नोएडा हाट) में किया जाएगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पांच राज्यों के लिए NDRF से अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति ने वर्ष 2024 के दौरान बाढ़, आकस्मिक बाढ़, भूस्खलन, और चक्रवाती तूफानों से प्रभावित पांच राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (NDRF) से ₹1,554.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर की।
- इसमें आंध्र प्रदेश के लिए ₹608.08 करोड़, नगालैंड के लिए ₹170.99 करोड़, ओडिशा के लिए ₹255.24 करोड़, तेलंगाना के लिए ₹231.75 करोड़, और त्रिपुरा के लिए ₹288.93 करोड़ शामिल हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने डिजिटल ब्रांड पहचान मैनुअल (DBIM) का शुभारंभ एवं मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) सम्मेलन 2025 का आयोजन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
डिजिटल ब्रांड पहचान मैनुअल (DBIM):
|
राज्य समाचार
मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना
- बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना को पुनः प्रारंभ किया गया है।
- इस योजना के तहत 42 से अधिक पुलों का निर्माण यहां कराया जाएगा।
बिहार :
|
|
वित्त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत : राजस्थान
- राजस्थान की वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 19 फरवरी 2025 को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया।
प्रमुख घोषणाएँ:
|
|
पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध
- झारखंड सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर एक वर्ष के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
यह आदेश खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30(2)(ए) के तहत जारी किया गया है। |
'nPROUD' पहल की शुरुआत
- केरल सरकार ने एक्सपायर हो चुकी और अप्रयुक्त दवाओं के वैज्ञानिक निपटान के लिए 'nPROUD' (New Programme for Removal of Unused Drugs) पहल की शुरुआत की है।
- यह कार्यक्रम 22 फरवरी 2025 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।
केरल :
|
|
5 किलोग्राम चावल प्रदान करने का निर्णय : कर्नाटक
- कर्नाटक सरकार ने अन्न भाग्य योजना के तहत बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के प्रत्येक सदस्य को प्रति माह अतिरिक्त 5 किलोग्राम चावल प्रदान करने का निर्णय लिया है।
अंतरारष्ट्रीय समाचार
13वीं मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति की बैठक
- रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 19 फरवरी 2025 को कुआलालम्पुर में आयोजित 13वीं मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति (MIDCOM) बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- इस बैठक में मलेशिया के रक्षा मंत्रालय के महासचिव लुकमान हकीम बिन अली भी शामिल थे।
मलेशिया:
|
|
UNSC में सुधार की आवश्यकता : एंटोनियो गुटेरेस
- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया ।
- उन्होंने 18 फरवरी 2025 को वैश्विक शासन में सुधार पर आयोजित एक बैठक में कहा कि सुरक्षा परिषद को बड़ा और आज की जियोस्ट्रैटिजिक वास्तविकताओं के अनुरूप अधिक भागीदारीपूर्ण बनाया जाना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) :
|
|
विविध
भारत में गूगल का सबसे बडा परिसर
- गूगल ने भारत में अपने सबसे बड़े परिसर "अनंत" का उद्घाटन किया है, जो हैदराबाद में स्थित है।
गूगल :
|
|
अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन
- अजमेर में पहली बार अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जो 17 फरवरी 2025 से शुरू होकर 10 दिनों तक चलेगा।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
अमेरिका में कोविड-19 से अधिक घातक फ़्लू
- अमेरिका में, विशेष रूप से कैलिफ़ोर्निया राज्य में, फ़्लू (इन्फ़्लूएंज़ा) अब कोविड-19 से अधिक घातक श्वसन रोग बन गया है।
- 1 जुलाई 2024 से अब तक कैलिफ़ोर्निया में फ़्लू से संबंधित कम से कम 561 मौतें हुई हैं, जिनमें से अधिकांश 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों में थीं।
इन्फ़्लूएंज़ा (Flu) :
प्रकार: 4
|
|
देश ने 433 विदेशी उपग्रहों को प्रक्षेपित किया
- केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, देश ने 433 विदेशी उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है, जिनमें से 396 को पिछले दशक में ही प्रक्षेपित किया गया था, जिससे 2014-2023 तक 157 मिलियन डॉलर और 260 मिलियन यूरो का राजस्व प्राप्त हुआ।
भारत के प्रमुख उपग्रह प्रक्षेपण स्थल :
|
|
चर्चित चेहरा
रेखा गुप्ता
- रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया, वह शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
रेखा गुप्ता :
|
डोनाल्ड ट्रम्प
- रॉयटर्स/इप्सोस द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अनुमोदन रेटिंग में गिरावट देखी गई है।
- यह रेटिंग जनवरी के अंत में 45% से घटकर अब 44% हो गई ।
सम्बन्धित तथ्य :
|
फ्रांसेस्को रिवेला
- नुटेला के आविष्कारक फ्रांसेस्को रिवेला का 14 फरवरी, 2025 को 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उन्होंने मिशेल फेरेरो के लिए काम किया और नुटेला के 1946 संस्करण, जियानडुजोत को विकसित करने में सहायता की।
मिलिंद रेगे
- मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे का 76 वर्ष की आयु में 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत में पंजीकृत कुल कंपनियाँ
- कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 31 जनवरी 2025 तक भारत में कुल 28,05,354 कंपनियाँ पंजीकृत थीं, जिनमें से 65% यानी 18,17,222 सक्रिय हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
MoLE और 'अपना' बीच समझौता
- श्रम और रोजगार मंत्रालय (MoLE) ने नौकरी भर्ती प्लेटफ़ॉर्म 'अपना' के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर सालाना 10 लाख से अधिक रोजगार अवसरों को उपलब्ध कराना है
नेशनल करियर सर्विस (NCS) :
|
भारत-UAE द्विपक्षीय व्यापार
- भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह व्यापार पिछले दो वर्षों में लगभग दोगुना होकर 83.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
क्रिसिल रिपोर्ट
- 19 फरवरी 2025 को जारी क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा स्वच्छ ईंधन के लिए जारी प्रयासों के कारण, चालू वित्त वर्ष के अंत तक संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) वाहनों की घरेलू वार्षिक बिक्री 1.1 मिलियन इकाई तक पहुंचने का अनुमान है।
- CNG यात्री वाहनों की बिक्री में वृद्धि से कुल यात्री वाहन बाजार में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 15-16% हो गई है, जो वित्त वर्ष 2016 में 5.6% थी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पी.डी. सिंह
- स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने पी.डी. सिंह को भारत के लिए नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा।
- वह ज़रीन दरूवाला का स्थान लेंगे, जो 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हो रही हैं।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक :
स्थापना: 1969 (स्टैंडर्ड बैंक और चार्टर्ड बैंक के विलय से) | मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम |
भारत में मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र |
महत्वपूर्ण दिवस
NCST का स्थापना दिवस
- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने 19 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) :
|
|
अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस
- प्रतिवर्ष 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
- 20 फरवरी 1987 को, यह भारतीय संघ का 24वां राज्य बना, इसे पहले नॉर्थ-ईस्ट फ़्रंटियर एजेंसी (NEFA) के नाम से जाना जाता था।
अरुणाचल प्रदेश:
|
|
मिजोरम स्थापना दिवस
- प्रतिवर्ष 20 फरवरी को मिज़ोरम का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 20 फरवरी 1987 को, मिज़ोरम को भारतीय संघ का 23वां राज्य घोषित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व सामाजिक न्याय दिवस
- प्रतिवर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य समाज में समानता, एकजुटता और न्याय को बढ़ावा देना है, ताकि गरीबी, बहिष्कार, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी, मानवाधिकारों का उल्लंघन और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों का समाधान किया जा सके।
इस वर्ष के लिए थीम :
थीम : "एक स्थायी भविष्य के लिए एक न्यायसंगत परिवर्तन को मजबूत करना" |