GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 19 Feb, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

द्वारका के रहस्यों को उजागर करने के उद्देश्‍य से अंतर्जलीय अन्वेषण शुरू

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India : ASI) ने भगवान कृष्ण की प्राचीन नगरी द्वारका के रहस्यों को उजागर करने के उद्देश्‍य से अंतर्जलीय अन्वेषण शुरू किया है।
  • इससे पहले अंडरवाटर पुरातत्व विंग ने 2005 से 2007 तक द्वारका में अपतटीय और तटवर्ती खुदाई की थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नेतृत्व: प्रो. आलोक त्रिपाठी (अतिरिक्त महानिदेशक, पुरातत्व)
  • स्थान: गोमती क्रीक, द्वारका
  • संस्था: ASI, अंडरवाटर पुरातत्व विंग (UAW)
  • इससे पहले, 1979-80 में पुरातत्वविद् प्रो. एस.आर. राव और उनकी टीम ने समुद्र में 560 मीटर लंबी द्वारका की दीवार की खोज की थी, जिसमें उन्हें 1528 ईसा पूर्व से 3000 ईसा पूर्व के बर्तन और सिन्धु घाटी सभ्यता के अवशेष मिले थे।

द्वारका:

  • स्थान: गुजरात, भारत
  • महत्व: भगवान कृष्ण की नगरी, हिंदू तीर्थस्थल
  • राज्य में स्थिति: अरब सागर के तट पर, जामनगर जिले में
  • प्रमुख मंदिर: द्वारकाधीश मंदिर (चार धामों में से एक)
  • ऐतिहासिक महत्व: महाभारत काल से जुड़ा, प्राचीन नगरी मानी जाती है
  • भौगोलिक विशेषता: अपतटीय द्वीप बेट द्वारका पास में स्थित

 

यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधान मंत्री ने भारतीय संसद भवन का दौरा किया

  • यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने 18 फरवरी 2025 को अपने परिवार के साथ संसद भवन का दौरा किया।

यूनाइटेड किंगडम:

  • आधिकारिक नाम: यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड (UK)
  • राजधानी: लंदन
  • महाद्वीप: यूरोप
  • प्रमुख शहर: लंदन, बर्मिंघम, मैनचेस्टर, ग्लासगो, एडिनबर्ग
  • राजनीतिक व्यवस्था: संवैधानिक राजतंत्र और संसदीय लोकतंत्र
  • राज्य प्रमुख: सम्राट चार्ल्स III
  • आधिकारिक भाषा: अंग्रेज़ी
  • मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग (£, GBP)
  • प्रमुख नदियाँ: थेम्स, सेवर्न, ट्रेंट
  • UK चार देशों से मिलकर बना है: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड

 

 

'उद्यमिता के लिए एआई' माइक्रो-लर्निंग मॉड्यूल शुरू

  • कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और अमेरिकी चिप निर्माता इंटेल ने भारत में युवा नवप्रवर्तकों के लिए 'उद्यमिता के लिए एआई' माइक्रो-लर्निंग मॉड्यूल शुरू करने की घोषणा की, जिसका लक्ष्य कार्यक्रम के माध्यम से 1 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करना है।

PM-AASHA योजना

  • केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) योजना को 2025-26 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना और देश में दालों की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

मुख्य विशेषताएँ:

  • 100% दलहन खरीद की गारंटी: सरकार ने तुअर (अरहर), उड़द और मसूर जैसी दालों की 100% खरीद सुनिश्चित करने का ऐलान किया है, जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पूरा लाभ मिलेगा।
  • वित्तीय प्रावधान: 2025-26 तक कुल ₹35,000 करोड़ का वित्तीय व्यय निर्धारित किया गया है, जो खरीद कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता करेगा।
  • राज्यवार खरीद लक्ष्य: खरीफ 2024-25 सीजन के लिए, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, और उत्तर प्रदेश में 13.22 लाख मीट्रिक टन (LMT) तुअर की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • वर्तमान प्रगति: 15 फरवरी 2025 तक, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, और तेलंगाना में 0.15 LMT तुअर की खरीद पूरी हो चुकी है, जिससे 12,006 किसानों को सीधा लाभ मिला है।

तीन राज्यों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग का अनुदान जारी

  • केंद्र सरकार ने पंजाब, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान जारी किया।
  • ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए पंजाब को 225 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ को 244 करोड़ रुपये और उत्तराखंड को 93 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली।

पंद्रहवां वित्त आयोग:

 

  • गठन वर्ष: 27 नवंबर 2017
  • संरचना: एक अध्यक्ष और चार अतिरिक्त सदस्य
  • अध्यक्ष: एन. के. सिंह
  • अवधि: 2021-22 से 2025-26 (5 वर्ष)
  • गठन उद्देश्य: केंद्र और राज्यों के बीच करों के वितरण, अनुदान और वित्तीय संरचना की सिफारिशें देना
  • संवैधानिक आधार: अनुच्छेद 280 के तहत गठन
  • प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष के.सी. नियोगी थे
  • वित्त आयोग का गठन : राष्‍ट्रपति द्वारा

RSS ने अपने नए मुख्यालय 'केशव कुंज' का उद्घाटन किया

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने नई दिल्ली के झंडेवालान में अपने नए मुख्यालय 'केशव कुंज' का उद्घाटन किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) :

स्थापना: 1925 स्थापक: डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार मुख्यालय: नागपुर, महाराष्ट्र

डिजिटल ब्रांड आइडेंटिटी मैनुअल का शुभारंभ

  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 18 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में डिजिटल ब्रांड आइडेंटिटी मैनुअल (DBIM) का शुभारंभ किया।
  • DBIM एक गाइडलाइन मैनुअल है जिसका उद्देश्य सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर एक समान पहचान बनाना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • इस पहल का नेतृत्व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के डिजिटल गवर्नेंस डिवीजन और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा किया जा रहा है
  • DBIM के शुभारंभ के साथ ही, पहला मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) सम्मेलन 2025 भी आयोजित किया गया, जिसमें सरकारी वेबसाइटों और अनुप्रयोगों में DBIM को अपनाने के रोडमैप पर चर्चा की गई।

'अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन 2025' सम्मेलन का उद्घाटन

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने 18 फरवरी 2025 को 'अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन 2025' सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • इस एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन भारतीय पुनर्चक्रण एवं पर्यावरण उद्योग संघ (REIAI) द्वारा किया गया था।

भारत में अपशिष्ट पुनर्चक्रण से सम्‍बन्धित प्रमुख सरकारी पहल :

 

  • स्वच्छ भारत मिशन (SBM) : 2014
  • प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016, संशोधन: 2021 में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया
  • राष्ट्रीय जैव-ऊर्जा मिशन: 2022
  • इलेक्ट्रॉनिक कचरा (E-Waste) प्रबंधन नियम, 2016
  • राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) : 2010

 राज्‍य विशेष

छठे राज्य वित्त आयोग की स्थापना को मंजूरी : महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (ANTF) में 346 नए पदों के सृजन और छठे राज्य वित्त आयोग की स्थापना को मंजूरी दी।

महाराष्ट्र :

 

  • स्थापना दिवस: 1 मई 1960
  • विधानसभा सीटें: 288
  • सबसे ऊँची चोटी: कालसुबाई
  • सबसे लंबी नदी: गोदावरी
  • लोकसभा सीटें: 48
  • राज्यपाल: सी. पी. राधाकृष्णन
  • राज्यसभा सीटें: 19
  • कृष्णा नदी का उद्गम: महाबलेश्वर

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का विस्तार : गुजरात

  • गुजरात सरकार ने स्थायी कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card - SHC) योजना का विस्तार किया है, जिससे अब तक राज्य के 2.15 करोड़ किसान लाभान्वित हो चुके हैं।

गुजरात :

 

  • स्थापना दिवस: 1 मई 1960
  • सबसे ऊंची चोटी: गिरनार
  • सबसे बड़ी जनजाति: भील
  • मुख्यमंत्री: भूपेंद्रभाई पटेल
  • सबसे लंबी नदी: नर्मदा
  • राज्य पक्षी: ग्रेटर फ्लेमिंगो
  • राज्य पशु: एशियाई शेर
  • राज्यपाल: आचार्य देवव्रत
  • एशियाई सिंहों के लिये विख्यात ‘गिर वन राष्ट्रीय उद्यान‘ स्थित है
  • कच्छ का रण विश्व का सबसे बड़ा नमक रेगिस्तान स्थित है
  • सबसे प्रसिद्ध नृत्य : गरबा और डांडिया नामक नृत्य
  • गुजरात में स्थित लोथल, भारत का पहला बंदरगाह शहर था

 

कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी : अरुणाचल

  • अरुणाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं, युवाओं और राज्य के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • दुलारी कन्या योजना को नया रूप देने के लिए सकारात्मक मंजूरी।
  • संस्थागत बालिकाओं के जन्म पर सावधि जमा की राशि 20,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये की
  • प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अतिरिक्त 20,000 रुपये प्रदान करने को भी मंजूरी

अनुवादक सुविधा स्थापित : उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बजट सत्र 2025 के दौरान एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, सदन की कार्यवाही में अनुवादक सुविधा स्थापित की है, जिससे यह सुविधा प्रदान करने वाली देश की पहली विधानसभा बन गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा :

 

 

  • राज्य की द्विसदनीय विधायिका का निचला सदन है
  • कुल सदस्य :403
  • संयुक्त प्रांत के लिए विधान सभा पहली बार 1 अप्रैल 1937 को भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अधीन स्थापित हुई थी। उस समय सभा की सदस्य संख्या 228 थी और कार्यकाल 5 वर्ष का निर्धारित था।
  • स्वतंत्रता के बाद, विधान सभा की पहली बैठक 3 नवंबर 1947 को हुई। 4 नवंबर 1947 को सभा ने यह प्रस्ताव पारित किया कि उसके सभी कार्य हिंदी में संपन्न होंगे, जिसके बाद सदन का सारा कार्य हिंदी में होने लगा।
  • वर्तमान संरचना: अध्यक्ष: सतीश महाना, मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष: माता प्रसाद पांडेय

अंतरराष्ट्रीय समाचार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर अराजकता का आरोप

  • बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर देश को आतंकवाद और अराजकता का केंद्र बनाने का आरोप लगाया।

बांग्‍लादेश :

 

  • दक्षिण एशिया में बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा एक देश है
  • आधिकारिक नाम : पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश
  • राजधानी: ढाका
  • आधिकारिक भाषा: बांग्ला (बंगाली)
  •  बांग्लादेश पहले पूर्वी पाकिस्तान था। 26 मार्च 1971 को इसने आजादी की घोषणा की और 16 दिसंबर 1971 को भारत के सहयोग से स्वतंत्र राष्ट्र बना। 4 नवंबर 1972 को इसका संविधान अपनाया गया।

 

फिलीपींस में तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण

  • भारतीय राजदूत हर्ष कुमार जैन ने फिलीपींस में प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण किया।

तिरुवल्लुवर:

 

  • मुख्य रचना: तिरुक्कुरल (1330 दोहों का संग्रह)
  • विषय: नैतिकता (अर्थ), राजनीति (धर्म), और प्रेम (काम)
  • भाषा: तमिल
  • तमिलनाडु सरकार 15 जनवरी को "तिरुवल्लुवर दिवस" के रूप में मनाती है
  • महत्व: तिरुक्कुरल को तमिल साहित्य का सर्वोत्तम काव्य माना जाता है और इसे "सार्वभौमिक नैतिक ग्रंथ" कहा जाता है।

तिरुक्कुरल के तीन भाग:

  • अरम (धर्म): नैतिकता और सदाचार
  • पुरल (अर्थ): राजनीति और अर्थव्यवस्था
  • इन्बम (काम): प्रेम और पारिवारिक जीवन

 

 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

xAI ने चैटबॉट 'ग्रोक 3' लॉन्च किया

  • एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने 18 फरवरी 2025 को अपना नवीनतम चैटबॉट 'ग्रोक 3' लॉन्च किया है।
  • यह नया मॉडल अपने पूर्ववर्ती ग्रोक 2 की तुलना में दस गुना अधिक कंप्यूटिंग शक्ति से लैस है और तर्क, गहन शोध, तथा रचनात्मक कार्यों में सक्षम है।

Grok 3 के प्रमुख फीचर्स:

 

 

  • डीप सर्च: यह एक AI-संचालित खोज उपकरण है जो गहन तर्क और विश्लेषण के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सामान्य चैटबॉट्स के मुकाबले सवालों का उत्तर देने के साथ-साथ अपनी विचार प्रक्रिया को भी स्पष्ट करता है।
  • थिंक और बिग माइंड: ये अन्य दो फीचर्स हैं जो Grok 3 को अधिक इंटरैक्टिव और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाते हैं।

खेल समाचार

एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025

  • इंडोनेशिया ने एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर डिफेंडिंग चैंपियन चीन को 3-1 से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।

सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड

  • भारत की अंडर-19 स्टार जी कमलिनी ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए डेब्यू करते हुए सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • 18 फरवरी 2025 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में, 16 वर्ष और 213 दिन की आयु में मैदान पर उतरकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

महिला प्रीमियर लीग (WPL) में डेब्यू करने वाली युवा खिलाड़ी:

  • शबनम शकील (GG) बनाम RCB, 2024 : 16 वर्ष, 263 दिन
  • पर्शवी चोपड़ा (UPW) बनाम MI, 2023 : 16 वर्ष, 312 दिन
  • वी. जे. जोशिता (RCB) बनाम GG, 2025 : 18 वर्ष, 203 दिन
  • एलिस कैपसी (DC) बनाम RCB, 2023 : 18 वर्ष, 206 दिन

महिला प्रीमियर लीग (WPL) :

  • शुरुआत: 2022
  • प्रथम सीजन: 4 मार्च 2023 – 26 मार्च 2023
  • WPL में 5 फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेती हैं:
  • मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), गुजरात जायंट्स (GG), यूपी वॉरियर्स (UPW)
  • पहली WPL विजेता कप्तान : हरमनप्रीत कौर (MI)
  • सबसे महंगी खिलाड़ी (₹3.4 करोड़, 2023) : स्मृति मंधाना (RCB)

 प्रमुख नियुक्तियां

ज्ञानेश कुमार

  • ज्ञानेश कुमार ने 19 फरवरी 2025 को भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • वह 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • इन्‍होंने राजीव कुमार का स्‍थान लिया है।
  • पदभार ग्रहण करने से पहले, वह मार्च 2024 से निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यरत थे।

निर्वाचन आयुक्त:

  • निर्वाचन आयोग (ECI) एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है
  • गठित : अनुच्छेद 324 के तहत
  • नियुक्ति : राष्ट्रपति द्वारा
  • कार्यकाल : 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो पहले हो)
  • मुख्य कार्य : स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना
  • संसद द्वारा महाभियोग प्रक्रिया के तहत हटाया जा सकता

 

 

डॉ. विवेक जोशी

  • डॉ. विवेक जोशी ने 19 फरवरी 2025 को निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। वह 1989 बैच के हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं।
  • इससे पहले, नवंबर 2024 में, उन्होंने हरियाणा के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया था।

निर्वाचन आयोग से संबंधित संवैधानिक प्रावधान :

 

  • अनुच्छेद 324 : निर्वाचन आयोग की स्थापना, शक्तियाँ और कार्यक्षेत्र
  • अनुच्छेद 325 : जाति, धर्म, लिंग के आधार पर मताधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता
  • अनुच्छेद 326 : वयस्क मताधिकार (18 वर्ष या अधिक आयु के नागरिकों को मतदान का अधिकार)
  • अनुच्छेद 327 : संसद को चुनाव से संबंधित नियम और कानून बनाने का अधिकार
  • अनुच्छेद 328 : राज्य विधानसभाओं को राज्य स्तर पर चुनाव से जुड़े कानून बनाने का अधिकार
  • अनुच्छेद 329 : चुनावी मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप पर प्रतिबंध (केवल चुनाव याचिका द्वारा चुनौती संभव)

 

रैंक और सूचकांक

फ्यूचरब्रांड इंडेक्स 2024

  • फ्यूचरब्रांड इंडेक्स 2024 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो कि पिछले वर्ष की 13वीं स्थिति से 11 पायदान ऊपर है।

प्रमुख बिंदु:

 

 

  • सर्वश्रेष्ठ ब्रांड: शीर्ष स्थान दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने प्राप्त किया
  • 2014 में शीर्ष 10 ब्रांडों में से सात अमेरिका के थे, जबकि 2024 में केवल चार अमेरिकी ब्रांड हैं, जबकि एशिया-प्रशांत और मध्य पूर्व के पांच ब्रांड शामिल हैं
  • यह अध्ययन 18 विशेषताओं पर आधारित होता है, जैसे कि नवाचार, प्रामाणिकता, और स्थिरता

Latest Courses