18 February, 2025
GK Update
Tue 18 Feb, 2025
राष्ट्रीय समाचार
दूसरा अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन
- दूसरेअखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन 18 और 19 फरवरी 2025 तक राजस्थान के उदयपुर में किया जा रहा है।
- प्रथम अखिल भारतीय जल मंत्री सम्मेलन जनवरी 2023 में भोपाल में आयोजित किया गया था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
‘मलेशिया खाद्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2025’ का आयोजन
- ‘मलेशिया खाद्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2025’ का आयोजन 17 से 23 फरवरी तक भारत में किया जा रहा है।
- इस महोत्सव का उद्घाटन भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त एच.ई. दातो मुजफ्फर शाह मुस्तफा और टूरिज्म मलेशिया दिल्ली के निदेशक अहमद जोहानिफ मोहम्मद अली ने किया।
मलेशिया:
|
भू-भाग:
|
शहरी बस्तियों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण
- ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 152 शहरी स्थानीय निकायों में शहरी बस्तियों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण (NAKSHA) शुरू किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
‘प्रगतिशील विकलांगताओं को पहचानना- विकलांगता अधिकारों के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाना’ विषय पर बैठक
- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), भारत ने नई दिल्ली में ‘प्रगतिशील विकलांगताओं को पहचानना- विकलांगता अधिकारों के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाना’ विषय पर हाइब्रिड मोड में एक कोर ग्रुप बैठक आयोजित की।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC):
स्थापना: 12 अक्टूबर 1993 (मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत) | मुख्यालय: नई दिल्ली | उद्देश्य: भारत में मानवाधिकारों की सुरक्षा और संवर्धन |
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 9वीं वर्षगांठ
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) ने 18 फरवरी 2025 को अपनी 9वीं वर्षगांठ मनाई।
- यह योजना 18 फरवरी, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी।
सम्बन्धित तथ्य :
विभिन्न प्रीमियम दरें:
|
|
"पंचायत डिवोल्यूशन इंडेक्स रिपोर्ट
- भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) ने देशभर में पंचायतों की स्थिति का अध्ययन करके पंचायती राज मंत्रालय को "पंचायत डिवोल्यूशन इंडेक्स रिपोर्ट" सौंपी है।
- इस रिपोर्ट में राज्यों की पंचायतों के सशक्तिकरण और कार्यक्षमता के आधार पर रैंकिंग की गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
परीक्षा पे चर्चा का 8वां संस्करण
- परीक्षा पे चर्चा के 8वें संस्करण में मैरी कॉम, सुहास यतिराज और अवनि लेखरा जैसी दिग्गज खेल हस्तियों ने छात्रों के साथ संवाद किया और उनसे अहम टिप्स भी साझा किए।
'परीक्षा पे चर्चा (PPC)' :
|
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
भारत की आर्थिक वृद्धि में राजनीतिक स्थिरता का महत्वपूर्ण योगदान : रिपोर्ट
- हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि में राजनीतिक स्थिरता का महत्वपूर्ण योगदान है।
- विशेष रूप से, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की मजबूत सरकार ने आर्थिक नीतियों और सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे बाजार में विश्वास बढ़ा है।
विभिन्न एजेंसियों द्वारा भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान:
|
|
भारत का व्यापार घाटा
- वाणिज्य मंत्रालय के 17 फरवरी 2025 को जारी आंकड़ों के अनुसार, सालाना आधार पर आयात 10.28% बढ़कर 59.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिससे व्यापार घाटा बढ़कर 22.99 अरब डॉलर हो गया।
- पेट्रोलियम कीमतों में अस्थिरता और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण जनवरी में लगातार तीसरे महीने भारत का निर्यात 2.38% घटकर 37.32 अरब डॉलर रह गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
SEBI ने सूचीबद्ध संस्थाओं के लिए नए उद्योग मानक पेश किए
- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सूचीबद्ध संस्थाओं के लिए संबंधित पक्ष लेनदेन (RPT) से संबंधित नए उद्योग मानक पेश किए हैं।
- इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य सूचीबद्ध संस्थाओं के बीच संबंधित पक्ष लेनदेन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) :
|
म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना
- केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने ‘MSMEके लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना’ की शुरूआत की है, जिसकी घोषणा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई थी।
- इसके अंतर्गत MSME सेक्टर के अंतर्गत आने वाले उद्यमी प्लांट और मशीनरी के लिए 100 करोड़ रुपये तक का कर्ज 60 फीसदी गारंटी कवरेज के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रमुख विशेषताएँ:
|
|
APEDA ने ऑस्ट्रेलिया को प्रथम वाणिज्यिक परीक्षण शिपमेंट भेजी।
- कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने एग्रोस्टार और के बी एक्सपोर्ट्स के साथ मिलकर भारत से ऑस्ट्रेलिया को प्रीमियम सांगोला और भगवा अनार की प्रथम वाणिज्यिक परीक्षण शिपमेंट भेजी।
सम्बन्धित तथ्य :
पहली शिपमेंट: 6 दिसंबर 2024 – 13 जनवरी 2025, 5.7 मीट्रिक टन (1,900 बक्से) प्रीमियम अनार, सोलापुर, महाराष्ट्र से सिडनी भेजे गए। | दूसरी शिपमेंट: 6 जनवरी 2025, 6.56 मीट्रिक टन (1,872 बक्से) भगवा अनार ब्रिस्बेन पहुंचे। | समझौता: फरवरी 2024 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अनार निर्यात के लिए कार्ययोजना और SOP पर हस्ताक्षर किए। |
जनवरी में भारत का स्मार्टफोन निर्यात
- जनवरी में भारत का स्मार्टफोन निर्यात पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 140 प्रतिशत बढ़ा है।
- इंडस्ट्री एस्टिमेट के अनुसार, निर्यात से 25,000 करोड़ रुपए (3 बिलियन डॉलर) की रिकॉर्ड कमाई हुई है और इसकी एक अहम वजह एप्पल और सैमसंग जैसी टॉप टेक्नोलॉजी कंपनियों का अपनी सप्लाई चेन से विदेशों में शिपमेंट बढ़ाना रहा।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रमुख आपूर्तिकर्ता:
|
|
डिवाइस टोकनाइजेशन सॉल्यूशन : फोनपे
- फिनटेक प्रमुख फोनपे ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए डिवाइस टोकनाइजेशन सॉल्यूशन लॉन्च करने की घोषणा की।
सम्बन्धित तथ्य :
फोनपे :
|
चर्चित चेहरा
शेख तमीम बिन हमद अल थानी
- कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 17 फरवरी 2025 से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं।
- मार्च 2015 के बाद यह उनकी दूसरी भारत यात्रा है।
कतर :
|
|
प्रतुल मुखोपाध्याय
- प्रसिद्ध बंगाली गायक और गीतकार प्रतुल मुखोपाध्याय का 82 वर्ष की आयु में अग्नाशय संबंधी रोगों और आयु से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया।
अंतराष्ट्रीय समाचार
‘भारत-फिलीपींस सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान शिखर सम्मेलन’
- भारत और फिलीपींस के राजनयिक रिश्तों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दक्षिण फिलीपींस के सेबू शहर में ‘भारत-फिलीपींस सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
- इस दौरान तमिल संत और कवि तिरुवल्लुवर की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया।
फिलीपींस :
|
|
एशिया पैसिफिक कल्चरल सेंटर का 27वां वार्षिक नववर्ष समारोह
- वाशिंगटन के टैकोमा डोम में एशिया पैसिफिक कल्चरल सेंटर के 27वें वार्षिक नववर्ष समारोह में पहली बार भारत थीम देश था।
इजरायली दल गाजा युद्ध विराम समझौते पर चर्चा के लिए काहिरा जाएगा
- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अनुसार, गाजा युद्ध विराम समझौते पर चर्चा के लिए एक वार्ता दल 18 फरवरी 2025 को मिस्र की राजधानी काहिरा जाएगा।
इज़रायल :
|
प्रमुख शहर
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
गहरे समुद्र में चलने वाली मानव वैज्ञानिक पनडुब्बी मत्स्य-6000 ने वेट टेस्टिंग पूरी की
- भारत की चौथी पीढ़ी की गहरे समुद्र में चलने वाली मानव वैज्ञानिक पनडुब्बी मत्स्य-6000 ने कट्टुपल्ली पोर्ट पर वेट टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी की।
|
ISRO ने 10-टन वर्टिकल मिक्सर विकसित किया
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ठोस प्रोपेलेंट मिक्सिंग के लिए स्वदेशी 10-टन वर्टिकल मिक्सर विकसित किया।
- इस मिक्सर का वजन लगभग 150 टन है, और इसकी लंबाई 5.4 मीटर, चौड़ाई 3.3 मीटर, और ऊंचाई 8.7 मीटर है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स 2025
- स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स 2025 का आयोजन 14 फरवरी 2025 को मुंबई के ताज महल पैलेस में हुआ, जिसमें भारत के शीर्ष खेल प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य पुरस्कारों में:
|
|
उत्तराखंड गौरव सम्मान
- भारतीय पर्वतीय महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया है।