GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 17 Feb, 2025

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली-NCR में भूकंप

  • दिल्ली-NCR में 17 फरवरी 2025 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र दिल्ली के धौला कुआं इलाके में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था।
  • नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 28.59° उत्तरी अक्षांश और 77.16° पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

भूकंप :

  • पृथ्वी की सतह पर अचानक होने वाला कंपन
  • टेक्टोनिक प्लेटों की गति या ज्वालामुखीय गतिविधि के कारण होता है
  • भारत में तीन प्रमुख टेक्टोनिक उप-क्षेत्र हैं : उत्तर में हिमालय , गंगा और अन्य नदी के मैदान, और प्रायद्वीप

भारत में भूकंप क्षेत्र :

  • जोन II (कम खतरे वाला क्षेत्र)
  • जोन III (मध्यम खतरे वाला क्षेत्र)
  • जोन IV (उच्च खतरे वाला क्षेत्र)
  • जोन V (बहुत उच्च खतरे वाला क्षेत्र)
  • रिक्टर स्केल भूकंप की ऊर्जा को मापता है
  • मर्काली स्केल भूकंप से हुए नुकसान को मापता है।
  • सिस्मोग्राफ भूकंपीय तरंगों को रिकॉर्ड करने वाला यंत्र है।
  • राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी है।
  • भूकंप के अध्ययन को भूकंप विज्ञान (Seismology) कहा जाता है

राज्य विशेष

महाकुंभ में जलवायु सम्मेलन का शुभारंभ

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में 16 फरवरी 2025 को कुंभ की आस्था और जलवायु परिवर्तन विषयक जलवायु सम्मेलन का शुभारंभ किया।
  • इस सम्मेलन में 450 धर्मगुरु, 140 वक्ता और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

उत्तर प्रदेश :

सीमाएं:
  • उत्तर में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश
  • पूर्व में बिहार
  • पश्चिम में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली
  • दक्षिण में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
  • नेपाल से अंतरराष्ट्रीय सीमा

जनसंख्या एवं जनसांख्यिकी :

  • जनसंख्या (2011 जनगणना): 19.98 करोड़ (भारत में प्रथम)
  • सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला: प्रयागराज
  • न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला: महोबा
  • लिंगानुपात: 912 महिलाएं / 1000 पुरुष
  • साक्षरता दर: 67.68%

वस्त्र एवं हथकरघा उद्योग:

  • बनारसी सिल्क (वाराणसी)
  • चिकनकारी कढ़ाई (लखनऊ)
  • कालीन उद्योग (भदोही, मिर्जापुर)
  • कानपुर और आगरा चमड़ा उत्पादन के प्रमुख केंद्र
  • फिरोजाबाद (ग्लास और चूड़ियां उत्पादन का हब)
  • मुरादाबाद (पीतल उत्पादों के लिए प्रसिद्ध)

उत्तर प्रदेश के 13 धार्मिक और बड़े शहरों के विकास

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 13 धार्मिक और बड़े शहरों के विकास के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है।
  • इस योजना में लखनऊ, कानपुर, झांसी समेत 13 शहरों को शामिल किया गया है।

उत्तर प्रदेश :

प्रमुख पर्यटन स्थल :
  • आगरा : ताजमहल, आगरा किला
  • वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट
  • प्रयागराज : त्रिवेणी संगम, कुंभ मेला
  • अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि
  • मथुरा-वृंदावन : कृष्ण जन्मभूमि
  • झांसी : झांसी किला
  • सारनाथ : बौद्ध धर्म का प्रमुख स्थल
  • लखनऊ : बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा

असम मंत्रिमंडल ने मेगा औद्योगिक पार्क की स्थापना को मंजूरी दी

  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम मंत्रिमंडल ने राज्य में सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मेगा औद्योगिक पार्क और एक नई हरित ऊर्जा नीति की स्थापना को मंजूरी दी।

असम :

  • राजधानी: दिसपुर
  • सबसे बड़ा शहर: गुवाहाटी
  • राजकीय पशु: एक सींग वाला गैंडा
  • राजकीय पक्षी: सफेद पंखों वाला हेरॉन
  • राजकीय वृक्ष: हॉलोंग
  • राजकीय फूल: कपौ फूल
  • राजकीय नृत्य: बिहू नृत्य

सीमाएं:

  • उत्तर और पूर्व में अरुणाचल प्रदेश
  • पूर्व में नागालैंड और मणिपुर
  • दक्षिण में मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम
  • पश्चिम में पश्चिम बंगाल और भूटान
  • असम की सीमा बांग्लादेश से भी लगती है
  • प्रमुख नदियाँ : ब्रह्मपुत्र नदी, बराक नदी, मंजुली द्वीप (ब्रह्मपुत्र में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप)
  • महत्वपूर्ण त्योहार और मेले : बिहू उत्सव, अंबुबाची मेला, रास महोत्सव (माजुली द्वीप), मेघा बिहू और काती बिहू

फास्टैग ( FASTag) का नया नियम लागू

  • फास्टैग का नया नियम 17 फरवरी 2025 से लागू हुआ, इसके तहत जिन भी यूजर्स के फास्टैग में लो बैलेंस, भुगतान में देरी या फिर फास्टैग ब्लैकलिस्ट होगा, उन पर अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा।

मुख्य बिंदु :

  • वाहन चालकों को टोल प्लाज़ा पार करने से कम से कम 60 मिनट पहले या टोल पार करने के 10 मिनट बाद तक फास्टैग रिचार्ज करना आवश्यक है। अन्यथा, उन्हें दोगुना टोल शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है।
  • फास्टैग में न्यूनतम बैलेंस नहीं है और टोल पार करने के बाद भी भुगतान नहीं होता है, तो इसके लिए टोल ऑपरेटर जिम्मेदार होगा।
  • फास्टैग (FASTag) : एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा टोल प्लाज़ा पर वाहन से टोल शुल्क वसूलने के लिए लॉन्च किया गया है

अतराष्ट्रीय समाचार

'8वां हिंद महासागर सम्मेलन'

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 16 फरवरी 2025 को मस्कट, ओमान में '8वें हिंद महासागर सम्मेलन' के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
  • अपने भाषण में, उन्होंने हिंद महासागर को 'वैश्विक जीवन रेखा' के रूप में वर्णित किया।

'8वां हिंद महासागर सम्मेलन :

  • आयोजन स्थल: मस्कट, ओमान
  • आयोजन तिथि: 16-17 फरवरी
  • आयोजक: इंडिया फाउंडेशन, ओमान का विदेश मंत्रालय
  • उद्देश्य: क्षेत्रीय संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना
  • महत्वपूर्ण मुद्दे: समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, आपदा प्रबंधन, क्षेत्रीय स्थिरता
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उद्घाटन सत्र में हिंद महासागर को 'वैश्विक जीवन रेखा' के रूप में वर्णित किया और क्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया
  • भारत और ओमान ने अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए संयुक्त रूप से एक लोगो जारी किया और 'मांडवी टू मस्कट: इंडियन कम्युनिटी एंड द शेयर्ड हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड ओमान' पुस्तक का विमोचन किया।

अर्थव्यवस्था

चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में भारत का व्यापारिक निर्यात

  • चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (Q4 FY25) में भारत का व्यापारिक निर्यात बढ़कर 124.8 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (Q4 FY24) की तुलना में 3.64% की वृद्धि दर्शाता है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) के अनुमान के अनुसार, इस वित्त वर्ष में कुल वस्तु निर्यात 446.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 24 से 2.2 प्रतिशत अधिक है।
  • गैर-तेल निर्यात में 11.34 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि होकर 109.3 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है, जबकि तेल, रत्न और आभूषण को छोड़कर निर्यात में 10.1 प्रतिशत की वृद्धि होकर 98.5 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

खेल समाचार

FIH हॉकी प्रो लीग 2024-25

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में आयोजित FIH हॉकी प्रो लीग 2024-25 में स्पेन के खिलाफ 2-0 की शानदार जीत दर्ज की।
  • इस मैच में मनदीप सिंह ने 32वें मिनट में और दिलप्रीत सिंह ने 39वें मिनट में गोल किए, जिससे भारत को महत्वपूर्ण जीत मिली।

बार्सिलोना हाफ मैराथन

  • युगांडा के 24 वर्षीय धावक जैकब किप्लिमो ने 16 फरवरी 2025 को बार्सिलोना हाफ मैराथन में 56 मिनट 42 सेकंड का समय निकालते हुए हाफ मैराथन विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • इससे पहले, इथियोपिया के योमीफ केजेल्चा ने अक्टूबर 2024 में 57 मिनट 30 सेकंड का समय दर्ज किया था।

सम्बन्धित तथ्य :

  • मैराथन एक लंबी दूरी की दौड़ है जिसकी आधिकारिक दूरी 42.195 किलोमीटर या 26.2 मील होती है, यह दूरी साल 1921 में तय की गई थी।
  • हाफ़ मैराथन, 21.0975 किलोमीटर (13 मील 192.5 गज़) की सड़क दौड़ है
  • यह मैराथन की आधी दूरी होती है

LIV गोल्फ एडिलेड

  • चिली के जोआक्विन नीमन ने 16 फरवरी 2025 को ग्रेंज गोल्फ क्लब में तीन शॉट की बढ़त के साथ 7-अंडर 65 का स्कोर करते हुए LIV गोल्फ एडिलेड का खिताब जीता।
  • मैक्सिकन जोड़ी अब्राहम एंसर और कार्लोस ऑर्टिज़ दोनों ने 71 का स्कोर किया और 10 अंडर पर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।

प्रमुख गोल्फ शब्दावली:

  • पार: प्रत्येक छेद के लिए निर्धारित संख्या
  • बोगी: पार से एक शॉट अधिक
  • ईगल: पार से दो शॉट कम
  • होल इन वन: पहले शॉट में गेंद को छेद में डालना

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

हृदय की मांसपेशियों में ‘मीठे स्वाद’ के रिसेप्टर्स

  • शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि हृदय की मांसपेशियों में ‘मीठे स्वाद’ के रिसेप्टर्स होते हैं, जैसे हमारी जीभ पर होते हैं।
  • हृदय की मांसपेशियों की कोशिकाओं की सतह पर TAS1R2 और TAS1R3 नामक विशेष ‘मीठे स्वाद’ रिसेप्टर्स पाए गए हैं, मीठे पदार्थों से इन रिसेप्टर्स को उत्तेजित करने से हृदय की धड़कन प्रभावित हो सकती है।

हृदय (Heart) :

  • एक मांसपेशीय अंग है जो शरीर के बाईं ओर स्थित होता है
  • इसमें चार कक्ष होते हैं: बायां आलिंद, बायां निलय, दायां आलिंद और दायां निलय
  • सामान्य हृदय गति लगभग 60 से 100 धड़कन प्रति मिनट होती है

"जंबो फेज़"

  • वैज्ञानिकों ने "जंबो फेज़" नामक एक विशेष प्रकार के बैक्टीरियोफेज़ (बैक्टीरिया को संक्रमित करने वाले वायरस) में एक अनोखी प्रक्रिया की खोज की है, जो एंटीबायोटिक दवाओं के विकास में सहायक हो सकती है।
  • ये जंबो फेज़ अपने बड़े जीनोम और संरचना के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें अन्य फेज़ से अलग बनाते हैं।

आइंस्टीन वलय की खोज

  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के यूक्लिड मिशन ने आकाशगंगा NGC 6505 (590M LY दूर) के पास दुर्लभ आइंस्टीन वलय की खोज की है।

आइंस्टीन वलय:

  • आइंस्टीन वलय एक दुर्लभ खगोलीय घटना है।
  • यह तब बनता है जब एक दूर की आकाशगंगा का प्रकाश एक विशाल वस्तु, जैसे कि एक अन्य आकाशगंगा, के गुरुत्वाकर्षण द्वारा विकृत होता है
  • आइंस्टीन वलय की खोज पहली बार 1987 में की गई थी, और यह अत्यंत दुर्लभ खगोलीय घटनाओं में से एक है और 1% से भी कम गैलेक्सियों में पाई जाती है

पुरस्कार और सम्मान

बाफ्टा अवॉर्ड्स 2025

  • ब्रिटिश एकेडमी फ़िल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) 2025 के विजेताओं की घोषणा 16 फरवरी 2025 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित एक समारोह में की गई।
  • इस वर्ष, 'कॉनक्लेव' फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म सहित चार पुरस्कार जीते, जबकि 'द ब्रूटलिस्ट' ने भी चार श्रेणियों में सफलता हासिल की।

प्रमुख विजेता :

  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म: 'कॉनक्लेव'
  • सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फ़िल्म: 'कॉनक्लेव'
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: ब्रैडी कॉर्बेट, 'द ब्रूटलिस्ट'
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: एड्रियन ब्रॉडी, 'द ब्रूटलिस्ट
  • 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: माइकी मैडिसन, 'अनोरा'
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: कीरन कल्किन, 'अ रियल पेन'
  • सहायक अभिनेत्री: ज़ो सल्डाना, 'एमिलिया पेरेज़'

रक्षा समाचार

‘धर्म गार्जियन का छठा संस्करण

  • भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन (संरक्षक)’ का छठा संस्करण 25 फरवरी से 9 मार्च तक जापान के माउंट फूजी में आयोजित किया जाएगा।

धर्म गार्जियन :

  • एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है
  • उद्देश्य : सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों को पूरा करने के लिये संयुक्त क्षमताओं में वृद्धि करना
  • इसका आयोजन भारत और जापान में किया जाता है।
  • 2024 में : राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में

चर्चित व्यक्ति

चित्तजल्लु कृष्णवेनी

  • साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और निर्माता चित्तजल्लु कृष्णवेनी का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

जैनिक सिनर

  • विश्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर को डोपिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित किया गया।
  • उन्हें 2024 में क्लॉस्टेबोल नामक प्रतिबंधित पदार्थ के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था।

Latest Courses