18 February, 2025
IIAS-DRPG इंडिया सम्मेलन 2025
Sun 16 Feb, 2025
संदर्भ :
- भारत में पहली बार IIAS-DARPG इंडिया सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया।
मुख्य बिन्दु :
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 10 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में IIAS-DARPG इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 का उद्घाटन किया।
- सम्मेलन का आयोजन 10 से 14 फरवरी 2025 तक किया गया।
- आयोजन : प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के सहयोग से
- सम्मेलन में डॉ. जितेंद्र सिंह ने गवर्नेंस ट्रांसफॉर्म्ड थीम पर आधारित "विकसित भारत@2047" पुस्तक का भी विमोचन किया।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य सार्वजनिक प्रशासन, शासन और नीति निर्माण में नवीनता पर चर्चा करना है।
सम्मेलन की मुख्य विशेषताएँ:
- आयोजक: अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) और भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित।
- थीम: “अगली पीढ़ी के प्रशासनिक सुधार – नागरिकों को सशक्त बनाना और अंतिम छोर तक पहुंचना”
- उद्घाटन: इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री द्वारा 11 फरवरी 2025 को किया गया।
- प्रतिभागी: इस सम्मेलन में 55 से अधिक देशों के विशेषज्ञ, नीति निर्माता और प्रैक्टिशनर शामिल होंगे।
सम्मेलन के उद्देश्य:
- अगले पीढ़ी के प्रशासनिक सुधारों की खोज करना।
- शासन में नवाचारों और नीतिगत सुधारों पर चर्चा करना।
- सार्वजनिक शासन को आकार देने में प्रौद्योगिकी की भूमिका की जांच करना।
- शासन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।
महत्वपूर्ण व्यक्तित्व:
- रेड मोहम्मद बेंशम्स - IIAS के अध्यक्ष
- वी. श्रीनिवास - DARPG के सचिव
- यह सम्मेलन सार्वजनिक प्रशासन में सुधारों पर विचार-विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जिससे नागरिकों को सशक्त बनाने और अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुँचाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) :
- लोक प्रशासन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाली एक अग्रणी संस्था है
- पूरा नाम: International Institute of Administrative Sciences (IIAS)
- स्थापना: 1930
- मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
- अध्यक्ष : रायद मोहम्मद बेनशम्स
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) :
- पूरा नाम: प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances - DARPG)
- स्थापना: 1964
- कार्यक्षेत्र: भारत सरकार के प्रशासनिक सुधारों और लोक शिकायत निवारण तंत्र का संचालन
- मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
- प्रशासनिक नियंत्रण: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (Ministry of Personnel, Public Grievances & Pensions)
मुख्य उद्देश्य:
- प्रशासनिक सुधार: सरकारी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना।
- लोक शिकायत निवारण: नागरिकों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना।
- ई-गवर्नेंस को बढ़ावा: डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर सरकारी सेवाओं को सरल और कुशल बनाना।
- नीतिगत अनुसंधान और सुधार: सरकारी प्रक्रियाओं के सतत अध्ययन और सुधार के लिए अनुसंधान कार्य करना।
- श्रेष्ठ प्रथाओं को बढ़ावा: विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में प्रशासनिक नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना।