GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 16 Feb, 2025

राष्ट्रीय समाचार

24वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन

  • 24वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन जम्मू के गुलशन ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया।
  • 23वें दिव्य कला मेले का आयोजन 9 से 19 जनवरी 2024 तक अकोटा स्टेडियम, वडोदरा, गुजरात में आयोजित किया गया था।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • आयोजन : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (SJ&E) के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) अपने शीर्ष निगम, राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) के माध्यम से
  • उद्देश्य : दिव्यांगों के लिए रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना

MITRA प्लेटफॉर्म लॉन्च

  • भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) ने MITRA (म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट ट्रेसिंग एंड रिट्रीवल असिस्टेंट) नामक एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
  • यह प्लेटफॉर्म निवेशकों को उनके निष्क्रिय या बिना दावे वाले म्यूचुअल फंड फोलियो को ट्रैक करने और उन्हें वापस पाने में मदद करेगा।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) :

  • भारत में प्रतिभूति बाजार (शेयर बाजार) को विनियमित करने वाली सर्वोच्च संस्था है
  • स्थापना: 12 अप्रैल 1988 (गैर-सांविधिक निकाय के रूप में), 30 जनवरी 1992 (सांविधिक निकाय के रूप में)
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • अधिनियम: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992
  • अध्यक्ष : माधबी पुरी बुच

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 को संबोधित किया।
  • ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 का आयोजन 15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • आयोजन स्थल: ताज पैलेस, नई दिल्ली।
  • अवधि: 15-16 फरवरी 2025।
  • विषय: "विकसित होना, उभरना, विस्तार करना" (Evolve, Emerge, Expand)।
  • यह समिट टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ द्वारा आयोजित किया गया।

“राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम”

  • “राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम” के तहत इंटरैक्टिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा किया गया।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहायक अनुभाग अधिकारी से लेकर निदेशक/उप सचिव तक विभिन्न स्तरों के अधिकारियों को सक्षम बनाना है।
12 दिनों के कार्यक्रम के दौरान, दिल्ली में केंद्र सरकार के 80 मंत्रालयों और विभागों के 219 मास्टर प्रशिक्षकों ने आठ इंटरैक्टिव प्रशिक्षण बैचों में भाग लिया।

'आदि महोत्सव 2025' का उद्घाटन

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'आदि महोत्सव 2025' का उद्घाटन किया।
  • यह महोत्सव 16 से 24 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक आदिवासी कारीगर, 500 प्रदर्शनकारी कलाकार और 25 आदिवासी खाद्य स्टॉल शामिल हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • आयोजन का उद्देश्य : भारत के जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति, विरासत और आर्थिक क्षमता का प्रदर्शन करना
  • आदि महोत्सव 2025 में श्रीलंका और इंडोनेशिया से भी प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहे हैं
  • महोत्सव का आयोजन जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TRIFED) द्वारा किया गया है

कल्पवृक्ष संग्रहालय का उद्घाटन

  • लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परिसर में 'कल्पवृक्ष संग्रहालय' का उद्घाटन किया है।
  • इस संग्रहालय में उत्तर प्रदेश की पुरातन कलाकृतियाँ, चित्रकला, सांस्कृतिक धरोहर, 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' पहल, और आयोग की ऐतिहासिक धरोहरों का संग्रह किया गया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

  • महाकुंभ के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।

नियुक्ति

चरनजोत सिंह नंदा और

  • भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने सीए. चरनजोत सिंह नंदा को 2024-25 के लिए अपना 73वां अध्यक्ष और सीए. प्रसन्न कुमार डी को उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) :

  • संस्थापन: 1949
  • मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • अधिनियम: चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अधिनियम, 1949 (संविधान द्वारा स्थापित वैधानिक निकाय)
  • संरक्षण: वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

पंकज त्रिपाठी

  • मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी ऑडियो स्टोरीज़ प्लेटफ़ॉर्म VELVET के को-फाउंडर बने हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

  • टफ़ॉर्म: VELVET
  • प्रकार: ऑडियो स्टोरीज़ प्लेटफ़ॉर्म
  • सह-संस्थापक: पंकज त्रिपाठी, विकास कुमार, अक्षत सक्सेना, वरद भटनागर, शरिब खान
  • लॉन्च: अक्टूबर 2024
  • उद्देश्य: एक सिनेमाई ऑडियो स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म
  • भाषाएं: मुख्य रूप से हिंदी, लेकिन अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में विस्तार की योजना

जसपाल राणा

  • भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को 25 मीटर पिस्टल का हाई परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया।

अन्य प्रमुख नियुक्ति :

पूर्व ओलंपियन जीतू राय को 10 मीटर एयर पिस्टल का कोच बनाया गया द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित दीपाली देशपांडे को मुख्य राइफल कोच के रूप में नियुक्त किया गया

पुरस्कार और सम्मान

फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2025

  • भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा इकाई NTPC लिमिटेड को जल तन्यकशीलता श्रेणी में फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) :

  • भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी है
  • स्थापना: 7 नवंबर 1975
  • मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • संस्थापक: भारत सरकार

अंतरराष्ट्रीय समाचार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

  • ब्राजील 6 और 7 जुलाई 2025 को रियो डी जनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  • ब्राजील ने 1 जनवरी 2025 से ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है और इस अवधि के दौरान वैश्विक शासन सुधार और ग्लोबल साउथ देशों के बीच सहयोग को प्राथमिकता देने की योजना बनाई है।

ब्रिक्स (BRICS)

  • ब्रिक्स शब्द दिया गया: जिम ओ'नील द्वारा
  • स्थापना (BRIC की) : 2006
  • ब्रिक्स (BRICS) के रूप में : 2010
  • मुख्यालय: शंघाई, चीन
  • ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता: प्रतिवर्ष(B-R-I-C-S क्रमानुसार)
  • संस्थापक: रूस, चीन, भारत, ब्राज़ील
  • प्रथम शिखर सम्मेलन : 2009, येकातेरिनबर्ग
  • 2023 शिखर सम्मेलन (15वां) : 22-24 अगस्त 2023, जोहान्सबर्ग
  • 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 6 देशों (अर्जेंटीना, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात) शामिल किया गया था।
  • 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक : 26 जुलाई 2024, मास्को में
  • 10वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित : सेंट पीटर्सबर्ग
  • 8वां ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता शिखर सम्मेलन : नई दिल्ली
  • 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक : 26 जुलाई 2024, मास्को

प्रोजेक्ट वाटरवर्थ'

  • सोशल मीडिया प्रमुख मेटा ने 'प्रोजेक्ट वाटरवर्थ' की घोषणा की है, जो भारत को विश्व की सबसे लंबी समुद्री केबल प्रणाली से जोड़ेगा।
  • यह परियोजना पांच प्रमुख महाद्वीपों को कवर करते हुए 50,000 किलोमीटर से अधिक लंबी होगी, जो पृथ्वी की परिधि से भी अधिक है।

मेटा (Meta) :

  • स्थापना: 4 फरवरी 2004 (पूर्व में फेसबुक, Facebook के रूप में)
  • संस्थापक: मार्क जुकरबर्ग, एंड्रयू मैक्कलम, एडुआर्डो सेवरिन, डस्टिन मॉस्कोविट्ज़, क्रिस ह्यूजेस
  • मुख्यालय: मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया, अमेरिका
  • सीईओ: मार्क जुकरबर्ग
  • पुराना नाम: फेसबुक (Facebook)
  • नाम परिवर्तन: अक्टूबर 2021 में फेसबुक से "मेटा" में बदल दिया गया

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन

  • राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में यूरोप के लिए एक सशस्त्र सेना के गठन का आह्वान किया
  • 61वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन 14 से 16 फरवरी, 2025 के बीच होटल बेयरिशर होफ, म्यूनिख में आयोजित किया गया।

खेल समाचार

चौथी दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

  • चौथी दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 3 से 5 मई 2025 तक रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
  • इस चैंपियनशिप में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मॉलदीव के खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी

'सूडान वायरस रोग' के प्रकोप की पुष्टि

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और युगांडा सरकार ने युगांडा में 'सूडान वायरस रोग' के प्रकोप की पुष्टि की है।
  • यह इबोला वायरस के समान है और 'ऑर्थोबोलावायरस परिवार' (Orthoebolavirus family) से संबंधित है।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • वर्ष 2022 में युगांडा में सूडान वायरस के प्रकोप में 164 मामले सामने आए थे और 77 लोगों की मौत हो गई थी
  • इसकी पहचान पहली बार 1976 में दक्षिणी सूडान में हुई थी, जिसके कारण इसका नाम सूडान वायरस रोग पड़ा।
  • संक्रमित शारीरिक तरल पदार्थ, दूषित वस्तुओं या संक्रमित जानवरों के साथ सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है
  • लक्षण: आरंभ में बुखार, शरीर में दर्द, थकान , जो आगे चलकर दस्त, उल्टी और आंतरिक रक्तस्राव तक पहुंच जाता है

पाकिस्तान के 8 जिलों से 23 नए WPV1 पॉजिटिव

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2025 में पाकिस्तान के 8 जिलों से 23 नए जंगली पोलियोवायरस टाइप 1 (WPV1) पॉजिटिव पर्यावरणीय नमूने रिपोर्ट किए गए हैं, जिससे कुल संख्या 62 हो गई है।

पोलियोवायरस :

  • अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है
  • वैज्ञानिक नाम: पोलियोवायरस (Poliovirus)
  • परिवार: पिकोर्नाविरिडे (Picornaviridae)
  • प्रकार: RNA वायरस
  • प्रसार का तरीका: दूषित जल, भोजन और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से
  • प्रभावित अंग: तंत्रिका तंत्र (विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी)
  • मुख्य रूप से प्रभावित : पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे
  • प्रकार: WPV1, WPV2, WPV3
  • भारत: 2014 में पोलियो-मुक्त घोषित
  • WHO का लक्ष्य: 2030 तक पोलियो का संपूर्ण उन्मूलन
  • पोलियो टीकाकरण (ओरल पोलियो वैक्सीन या इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन)

महत्वपूर्ण दिवस

‘राष्ट्रीय बादाम दिवस’

  • प्रतिवर्ष 16 फरवरी को ‘राष्ट्रीय बादाम दिवस’ मनाया जाता है।
  • यह दिवस बहुमुखी नट्स- बादाम के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें पहचानने के लिए मनाया जाता है।

बादाम:

  • वैज्ञानिक नाम: Prunus dulcis
  • परिवार: रोसेसी (Rosaceae)
  • मूल स्थान: मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया
  • बादाम उत्पादन वाले प्रमुख देश: अमेरिका (कैलिफ़ोर्निया), स्पेन, ईरान, मोरक्को, तुर्की, भारत

 

Latest Courses