18 February, 2025
GK Update
Thu 13 Feb, 2025
राष्ट्रीय समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी द्विपक्षीय यात्रा के दूसरे चरण में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. का दौरा किया, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
संयुक्त राज्य अमेरिका:
|
|
12वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत
- 12वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत का आयोजन 13 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
- 12वीं पेंशन अदालत लंबे समय से लंबित पेंशन मामलों के समाधान पर ध्यान केंद्रित करेगी। पेंशन अदालत में गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, रेल मंत्रालय सहित 16 मंत्रालय/विभाग भाग ने भाग लिया । मंत्रालयों से संबंधित 180 मामलों पर चर्चा की गई
सम्बन्धित तथ्य :
|
DRRAF पर रिपोर्ट
- दूरसंचार विभाग ने आपदा लचीला अवसंरचना गठबंधन (CDRI) के सहयोग से आपदा जोखिम एवं लचीलापन आकलन ढांचे (DRRAF) पर एक रिपोर्ट नई दिल्ली में लॉन्च किया।
- यह रिपोर्ट CDRI द्वारा दूरसंचार क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय आपदा जोखिम एवं तन्यकता आकलन पर एक व्यापक अध्ययन का हिस्सा है।
सम्बन्धित तथ्य :
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) :
|
14AFAF का उद्घाटन
- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली के पूसा परिसर में 14वें एशियाई मत्स्यपालन एवं जलीय कृषि फोरम (14AFAF) का उद्घाटन किया।
14वें एशियाई मत्स्यपालन एवं जलीय कृषि फोरम (14AFAF) :
|
ATDC और SECL के बीच समझौता ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के 400 युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर (ATDC), गुरुग्राम और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा
- फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 12 फरवरी 2025 को फ्रांस की यात्रा पर रहे।
- यह मोदी की फ्रांस यात्रा की छठी बार थी और यह जनवरी 2024 में भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर मैक्रों की मुख्य अतिथि के रूप में भारत यात्रा के बाद हुआ।
यात्रा के प्रमुख पहलुओं का विश्लेषण :
|
रोमानिया के अंतरिम राष्ट्रपति
- मध्यमार्गी लिबरल पार्टी के नेता इली बोलोजान रोमानिया के अंतरिम राष्ट्रपति बने।
रोमानिया :
राजधानी: बुखारेस्ट | प्रधान मंत्री: मार्सेल सियोलाकु | मुद्रा: रोमानियाई ल्यू |
चीन का प्रथम गहरे पानी वाला 'स्पेस स्टेशन'
- चीन ने दक्षिण चीन सागर में 2,000 मीटर गहराई पर प्रथम गहरे पानी वाला 'स्पेस स्टेशन' बनाने की मंजूरी दी।
चीन :
राजधानी: बीजिंग | मुद्रा: चीनी युआन | राष्ट्रपति: शी जिनपिंग |
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
गवर्नर के हस्ताक्षर वाले 50 रुपये के नए बैंक नोट
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 50 रुपये के नए बैंक नोट जारी करेगा।
बैंक नोट : सामान्य जानकारी :
प्रमुख बैंक नोट मुद्रण प्रेस:
|
विभिन्न नोटों पर हस्ताक्षर:
|
कोटक महिंद्रा बैंक से प्रतिबंध को हटाया
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक पर अप्रैल 2024 में लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लिया है, जिससे बैंक अब ऑनलाइन नए ग्राहकों को जोड़ने और ताज़ा क्रेडिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर सकता है।
- ये प्रतिबंध बैंक की आईटी अवसंरचना में गंभीर कमियों के कारण लगाए गए थे।
कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड :
स्थापना: 21 नवंबर 1985 | मुख्यालय: मुंबई | सीईओ: अशोक वासवानी |
भारत की खुदरा मुद्रास्फीति
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में घटकर 4.31 प्रतिशत पर आ गई है, जो दिसंबर में 5.22 प्रतिशत थी। यह गिरावट मुख्य रूप से खाद्य कीमतों में वृद्धि की दर धीमी होने के कारण हुई है।
दिसंबर में भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर धीमी होकर 3.2 प्रतिशत हो गई है, जो नवंबर में 5.2 प्रतिशत थी।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) :
प्रकाशित: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा मासिक
आधार वर्ष: 2011-2012 भार: रिफाइनरी उत्पाद> बिजली> इस्पात> कोयला> कच्चा तेल> प्राकृतिक गैस> सीमेंट> उर्वरक। |
आयकर विधेयक, 2025
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 13 फरवरी को लोक सभा में नया आयकर विधेयक, 2025 पेश किया।
- यह 6 दशक पहले आए आयकर कानून, 1961 (Income Tax Act, 1961) की जगह लेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियम 2018 में संशोधन
- भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अवांछित वाणिज्यिक संचार के खिलाफ उपभोक्ता संरक्षण को और मजबूत करने के लिए दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियम 2018 में संशोधन किया ।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) :
|
|
MIS के परिवहन घटक के क्रियान्वयन को मंजूरी
- टमाटर की गिरती कीमतों को देखते हुए सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के परिवहन घटक के क्रियान्वयन को मंजूरी दी।
बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) :
|
LNG आपूर्ति के लिए ADNOC गैस एवं इंडियन ऑयल के बीच समझौता
- ADNOC गैस ने इंडियन ऑयल के साथ 7-9 अरब डॉलर मूल्य के 14-वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 2026 से प्रतिवर्ष 1.2 मिलियन टन LNG आपूर्ति की जाएगी।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड :
स्थापना: 30 जून 1959 | मुख्यालय: नई दिल्ली | अध्यक्ष: अरविंदर सिंह साहनी |
भारत टेक्स 2025 का उद्घाटन
- केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में भारत के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा आयोजन भारत टेक्स 2025 का उद्घाटन किया।
- भारत टेक्स के दूसरे संस्करण का आयोजन दो स्थानों पर किया जा रहा है, ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में 12 से 15 फरवरी तक और इसी माह 14 से 17 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में।
NPG की 87वीं बैठक
- पीएम गतिशक्ति के तहत नेटवर्क योजना समूह (NPG) की 87वीं बैठक में पांच परियोजनाओं (1 मेट्रो, 1 RRTS, 2 सड़क और 1 हवाई अड्डा) का मूल्यांकन किया गया।
पीएम गतिशक्ति :
गठन: 15 अगस्त 2021 | मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए एक मास्टर प्लान |
SIDBI और AFD, फ्रांस के बीच समझौता
- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) और AFD, फ्रांस ने भारतीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए हरित वित्त समाधान को बढ़ावा देने के लिए 100 मिलियन डॉलर के ऋण सुविधा समझौते पर हस्ताक्षर किया।
सिडबी :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व रेडियो दिवस
- लोगों में रेडियो के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रेडियो के माध्यम से सूचना तक पहुंच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
रेडियो सामान्य जानकारी :
|
चर्चित चेहरा
महर्षि दयानंद सरस्वती
- महान विचारक, समाज सुधारक एवं प्रखर राष्ट्रवादी महर्षि दयानंद सरस्वती को 12 फरवरी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महर्षि दयानंद सरस्वती :
|
प्रमुख विचार:
|
महंत सत्येंद्र दास जी
- राम मंदिर के प्रधान पुजारी महंत सत्येंद्र दास जी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
अयोध्या राम मंदिर
|
|
दीपिका पादुकोण
- अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 'परीक्षा पे चर्चा 2025' में भाग लिया और छात्रों को प्रेरित किया।
'परीक्षा पे चर्चा (PPC)' :
|
तुलसी गबार्ड
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड को अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया विभाग में निदेशक के रूप में नियुक्त किया।
रक्षा समाचार
“आत्मनिर्भर भारतीय नौसेना विमानन प्रौद्योगिकी रोड मैप, 2047” दस्तावेज जारी
- नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बेंगलुरु के एयरो इंडिया में “आत्मनिर्भर भारतीय नौसेना विमानन प्रौद्योगिकी रोड मैप, 2047” दस्तावेज जारी किया।
भारतीय नौसेना :आदर्श वाक्य : “शं नो वरुण:”, नौसेना दिवस : 4 दिसम्बर, नौसेनाध्यक्ष : दिनेश कुमार त्रिपाठ |
खेल समाचार
38वां राष्ट्रीय खेल
- उत्तर प्रदेश के भाला फेंक एथलीट सचिन यादव ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 84.39 मीटर भाला फेंककर देहरादून में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- सचिन यादव का 84.39 मीटर का थ्रो अब तक का पांचवां सबसे अच्छा थ्रो है जो किसी भारतीय ने अपने करियर में किया है। यह नीरज चोपड़ा (89.94 मीटर), जेना (87.54 मीटर), शिवपाल सिंह (86.23 मीटर) और देविंदर सिंह कांग (84.57 मीटर) के बाद है।
अन्य विजेता :
उत्तराखंड की धावक अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। | तमिलनाडु की विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। | जम्मू-कश्मीर की मुस्कान राणा ने लयबद्ध जिमनास्टिक में स्वर्ण पदक हासिल किया। |
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज 2025
- पुरुष क्रिकेट में, भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे मैच में इंग्लैंड को 142 रनों से हराकर मेजबान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
- शुभमन गिल श्रृंखला के दौरान प्लेयर ऑफ द मैच रहे।