18 February, 2025
प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा
Thu 13 Feb, 2025
संदर्भ :
- फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 12 फरवरी 2025 को फ्रांस की यात्रा पर रहे।
- यह मोदी की फ्रांस यात्रा की छठी बार थी और यह जनवरी 2024 में भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर मैक्रों की मुख्य अतिथि के रूप में भारत यात्रा के बाद हुआ।
- इस दौरान 10 और 11 फरवरी 2025 को भारत और फ्रांस ने संयुक्त रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की।
- यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक चुनौतियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण थी।
यात्रा और समिट के प्रमुख पहलुओं का विस्तृत विश्लेषण :
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट (10-11 फरवरी 2025) :
- उद्देश्य : ब्लेचली पार्क (नवंबर 2023) और सियोल (मई 2024) शिखर सम्मेलनों की उपलब्धियों को आगे बढ़ाना।
- AI नीति और नियमन पर वैश्विक सहयोग : समिट में भाग लेने वाले देशों ने AI सुरक्षा, नैतिकता, और वैश्विक मानकों को लेकर सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
- नवाचार और अनुसंधान : भारत और फ्रांस ने संयुक्त रूप से AI अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए नवाचार वर्ष 2026 की घोषणा की।
- AI का जिम्मेदार और सुरक्षित विकास : यह सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया गया कि AI का उपयोग मानवता के हित में हो और यह किसी भी तरह के भेदभाव या दुरुपयोग से मुक्त हो।
- साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण : AI-संचालित साइबर खतरों को रोकने के लिए देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।
- उद्योग और स्टार्टअप्स के लिए अवसर : AI आधारित स्टार्टअप्स और कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
प्रौद्योगिकी और नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- भारत-फ्रांस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर संयुक्त घोषणा
- भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 के लिए लोगो का अनावरण
- भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और फ्रांस के INRIA के बीच डिजिटल विज्ञानों के लिए भारत-फ्रांस केंद्र स्थापित करने हेतु आशय पत्र
- फ्रांस के स्टार्टअप इनक्यूबेटर स्टेशन F में 10 भारतीय स्टार्टअप्स की मेजबानी हेतु समझौता
नागरिक परमाणु ऊर्जा :
- भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) और फ्रांस के Commissariat à l'Energie Atomique et aux Energies Alternatives (CAE) के बीच वैश्विक परमाणु ऊर्जा साझेदारी केंद्र (GCNEP) में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण
- भारत के DAE और फ्रांस के CEA के बीच GCNEP (भारत) और Institute for Nuclear Science and Technology (INSTN) (फ्रांस) के बीच सहयोग हेतु कार्यान्वयन समझौता
- इंडो-पैसिफिक / सतत विकास
- त्रिपक्षीय विकास सहयोग पर संयुक्त आशय घोषणा
- संस्कृति / जन-जन के बीच संबंध
- मार्सिले में भारत के वाणिज्य दूतावास का संयुक्त उद्घाटन
पर्यावरण
- पर्यावरण के क्षेत्र में भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और फ्रांस के पारिस्थितिक संक्रमण, जैव विविधता, वन, समुद्री मामलों और मत्स्य मंत्रालय के बीच आशय घोषणा
प्रमुख घटनाक्रम
- मार्सिले दौरा : पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन, माजर्गेस युद्ध कब्रिस्तान का भी किया दौरा किया ।
- सांस्कृतिक आदान-प्रदान: राष्ट्रपति मैक्रोन और प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2024 में दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय और फ्रांस के म्यूजियम ऑफ डेवलपमेंट के बीच समझौते पर हस्ताक्षर का स्वागत किया।
भविष्य की दिशा
- AI रोडमैप: भारत-फ्रांस ने AI के सुरक्षित और भरोसेमंद विकास के लिए एक रोडमैप लॉन्च किया।
- नवाचार और तकनीक: स्टार्टअप, साइबर सुरक्षा, और डिजिटल स्वास्थ्य में सहयोग को बढ़ावा।
- 2030 लक्ष्य: फ्रांस में 30,000 भारतीय छात्रों को लाने और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने का लक्ष्य।
फ्रांस सामान्य जानकारी :
|
रक्षा उपकरण:
पर्यावरण और सतत विकास सहयोग :
|