GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 12 Feb, 2025

राष्ट्रीय समाचार

भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 के तीसरे संस्करण का शुभारंभ

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के द्वारका स्थित 'यशोभूमि' में आयोजित भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया।
  • ऊर्जा के प्रमुख स्रोतों में कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, परमाणु ऊर्जा, और नवीकरणीय स्रोत (सौर, पवन, जलविद्युत) शामिल हैं। इनमें से कुछ स्रोत गैर-नवीकरणीय हैं, जबकि कुछ नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करते हैं।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के ऊर्जा मंत्री, 90 फॉर्च्यून 500 कंपनियों के CEO और OPEC , IEA जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
  • उद्देश्य: वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य पर चर्चा, चुनौतियों का समाधान, और अवसरों की खोज।
  • आयोजन : 11 से 14 फरवरी 2025
  • आयोजक : भारतीय पेट्रोलियम उद्योग महासंघ (FIPI), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • स्थान : यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली
  • भारत ऊर्जा सप्ताह की शुरुआत : 2023

IIAS-DARPG इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025

  • IIAS-DARPG इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन 10-14 फरवरी 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • केंद्रित : प्रशासनिक सुधारों और लोक शिकायतों के समाधान पर
  • आयोजन : प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के सहयोग से
  • विषय : "अगली पीढ़ी के प्रशासनिक सुधार - अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कायम करना
  • भारत पहली बार IIAS कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा, जिससे वह ऐसा करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया है।
  • सम्मेलन में 55 देशों के 240 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, और 350 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2024

  • ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 11 फरवरी 2025 को भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2024 जारी की, जिसमें भारत की स्थिति में गिरावट दर्ज की गई है।
  • भारत 2023 में 93वें स्थान पर था, जबकि 2024 में यह तीन पायदान नीचे गिरकर 96वें स्थान पर पहुंच गया है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • डेनमार्क ने 90 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, इसके बाद फिनलैंड (88) और सिंगापुर (84) का स्थान है।
  • निचले स्थान पर देश: दक्षिण सूडान 8 अंकों के साथ सबसे निचले स्थान (180वें) पर है, इसके बाद सोमालिया (179वें) और वेनेजुएला (178वें) का स्थान है।
  • भारत और पड़ोसी देश :
  • चीन : 76वां , पाकिस्तान : 135वां, श्रीलंका : 121वां, बांग्लादेश 149वां
  • हालिया इंडेक्स में भारत का कुल स्कोर : 38
  • भारत का सबसे अच्छा प्रदेर्शन : वर्ष 2025, 76वां स्थान
  • पिछले 5 वर्षों में एशियाई देशों का CPI स्कोर 45 के आसपास बना हुआ है, इस वर्ष यह 44 है
  • यह सूचकांक 180 देशों में सार्वजनिक क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के आधार पर रैंकिंग प्रदान करता है
  • CPI रैंकिंग : 0 से 100 के बीच स्कोर दिया जाता है, कम स्कोर का मतलब अधिक भ्रष्टाचार और अधिक स्कोर का मतलब कम भ्रष्टाचार

CSocD का 63वां सत्र

  • संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग (CSocD) का 63वां सत्र 10 से 14 फरवरी, 2025 तक न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है।
  • भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिमंडल 63वें सत्र में भाग लेगा।

सम्बन्धित तथ्य :

सावित्री ठाकुर 11 फरवरी, 2025 को "एकजुटता और सामाजिक सामंजस्य को मजबूत करना" विषय पर भारत का वक्तव्य प्रस्तुत करेंगी।
  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है
  • स्थापना : 1945
  • इसका मुख्य उद्देश्य : अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, और मानवाधिकार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा, नीति-निर्माण, और समन्वय करना है
  • ECOSOC में 54 सदस्य देश होते हैं, जिन्हें महासभा द्वारा तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना जाता है
  • सदस्यता का वितरण भौगोलिक प्रतिनिधित्व के आधार पर किया जाता है:
  • 14 अफ्रीकी देश, 11 एशियाई देश, 6 पूर्वी यूरोपीय देश, 10 लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देश, 13 पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देश

राज्य विशेष

थाईपुसम त्योहार

  • थाईपुसम, भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) के सम्मान में मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है।
  • थाईपुसम तमिल कैलेंडर के 'थाई' महीने की पूर्णिमा (पौर्णमी) के दिन मनाया जाता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार जनवरी या फरवरी में पड़ता है। इस दिन 'पुसम' नक्षत्र का योग होता है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने भगवान मुरुगन को 'वेल' (दिव्य भाला) प्रदान किया था
  • उत्सव की विशेषताएँ:
  • कावड़ी अट्टम: भक्त अपने कंधों पर 'कावड़ी' नामक अर्धवृत्ताकार संरचना लेकर मंदिरों की ओर बढ़ते हैं।
  • प्रसिद्ध स्थल: तमिलनाडु के पलानी मुरुगन मंदिर में इस त्योहार की विशेष धूम होती है।
  • इसे थाई पूसम के नाम से भी जाना जाता है

अंतरराष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एस्टोनिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में एआई एक्शन शिखर सम्मेलन के दौरान एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस से मुलाकात की।

एस्टोनिया

राजधानी: तेलिन मुद्रा: यूरो (€) प्रधानमंत्री : क्रिस्टन माइकल

14वां भारत-फ्रांस सीईओ फोरम

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया तथा व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

फ्रांस

  • राजधानी: पेरिस
  • मुद्रा: यूरो
  • राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रों
  • सबसे लंबी नदी: लॉयर
  • सबसे ऊंची चोटी: मोंट ब्लांक
  • सीमावर्ती देश (8): बेल्जियम, मोनाको, स्पेन, अंडोरा, लक्जमबर्ग, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली

मालदीव के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात की

  • मालदीव की पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला के नेतृत्व में मालदीव के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद में लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

मालदीव :

राजधानी: माले मुद्रा: मालदीवियन रूफिया आधिकारिक भाषा: धिवेही

MRO मिडिल ईस्ट और AIME 2025

  • MRO मिडिल ईस्ट और एयरक्राफ्ट इंटीरियर्स मिडिल ईस्ट (AIME) 2025 का सबसे बड़ा संस्करण दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हुआ।

संयुक्त अरब अमीरात :

  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम
  • सात अमीरातों का संघ
  • सीमावर्ती देश: सऊदी अरब, ओमान
  • अरब प्रायद्वीप में स्थित

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 14.69 प्रतिशत बढ़कर 17 लाख 78 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया और वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 19 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) :

  • स्थापना: 1964
  • केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के तहत गठित वैधानिक प्राधिकरण।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • नोडल मंत्रालय: वित्त मंत्री

लैम रिसर्च

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, लैम रिसर्च ने भारत में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बड़े निवेश की घोषणा की है जो भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) को बढ़ावा देगा।
  • लैम रिसर्च सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए वेफर-फैब्रिकेशन उपकरण और संबंधित सेवाओं का एक अमेरिकी आधारित वैश्विक आपूर्तिकर्ता है।

भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) :

  • शुरू हुआ: दिसंबर 2021
  • जिम्मेदार मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
  • कार्यान्वयन एजेंसी: MeitY के तहत डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (DIC)

महत्वपूर्ण दिवस

गुरु रविदास जयंती

  • गुरु रविदास जयंती संत रविदास की स्मृति में मनाई जाती है, जो भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक थे।
  • यह जयंती माघ माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है और इस वर्ष 12 फरवरी 2025 को मनाई गई।

648वीं गुरु रविदास जयंती :

  • 648वीं गुरु रविदास जयंती
  • तिथि: 12 फरवरी 2025 (माघ पूर्णिमा)
  • जीवन परिचय:
  • जन्म: 15वीं शताब्दी (1377 ई.)
  • स्थान: सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
  • माता-पिता: रघु और कर्मा देवी

चर्चित चेहरा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी पुण्यतिथि 11 फरवरी को मनाई जाती है।
  • वे भारतीय जनसंघ के प्रमुख विचारक और राष्ट्रवादी नेता थे, जिन्होंने "एकात्म मानववाद" का सिद्धांत दिया था।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय :

  • जन्म: 25 सितंबर 1916, नगला चंद्रभान, मथुरा, उत्तर प्रदेश
  • मृत्यु: 11 फरवरी 1968, मुगलसराय, उत्तर प्रदेश
  • पेशा: राजनेता, विचारक, समाज सुधारक, लेखक
  • राजनीतिक दल: भारतीय जनसंघ (अब भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी का पूर्व रूप)
  • महत्वपूर्ण योगदान एवं विचारधारा :
  • एकात्म मानववाद : यह सिद्धांत पूंजीवाद और समाजवाद दोनों से अलग था और इसमें मानवता केंद्रित विकास पर बल दिया गया
  • अंत्योदय (सबसे अंतिम व्यक्ति तक विकास) : उन्होंने गरीबों, किसानों और मजदूरों के उत्थान की नीति पर बल दिया
  • भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में से एक थे और 1967 में इसके अध्यक्ष बने
  • पुस्तकें : "राष्ट्र जीवन की समस्याएँ", "जगद्गुरु भारत", "अखण्ड भारत क्यों?"
  • वे "राष्ट्रधर्म" पत्रिका के संपादक भी रहे।

पुरस्कार और सम्मान

ग्लोबल बेस्ट एम-गवर्नमेंट अवार्ड 2025

  • नई दिल्ली स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के तीन भारतीय कंप्यूटर विज्ञान के छात्रों—सागर तेवतिया (टीम लीड), अभिनव मिश्रा, और अनुष्का सिंह—ने दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (WGS) 2025 के दौरान ग्लोबल बेस्ट एम-गवर्नमेंट अवार्ड 2025 में कांस्य पुरस्कार जीता।
  • यह सम्मान उन्हें उनके AI-संचालित एप्लिकेशन 'एक्सेसवे' के लिए प्रदान किया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

 

 

  • ग्लोबल बेस्ट एम-गवर्नमेंट अवार्ड्स का उद्देश्य मोबाइल सरकारी सेवाओं और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने वाले नवोन्मेषी तकनीकी समाधानों को मान्यता देना है।
  • 'एक्सेसवे' एप्लिकेशन विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक स्थानों की सुलभता के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिससे उन्हें नेविगेट करने में सहायता मिलती है।

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

'एक्सडीजी 2045' मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने 11 फरवरी 2025 को दुबई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (World Government Summit) 2025 के दौरान 'एक्सडीजी 2045' मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्बन्धित तथ्य :

 

  • भारत ने इस सम्मेलन में सतत विकास के लिए अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट किया, जो एसडीजी के लिए प्रतिबद्धता और 2047 तक विकसित भारत के लिए देश की महत्वाकांक्षा पर आधारित है।
  • भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का तेजी से विस्तार करने और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों में निवेश करने की अपनी योजनाओं को भी साझा किया।

रक्षा समाचार

संयुक्त सैन्य अभ्यास 'साइक्लोन' का तीसरा संस्करण

  • भारत और मिस्र के विशेष बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'साइक्लोन' का तीसरा संस्करण 10 फरवरी 2025 को राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ है, जो 23 फरवरी 2025 तक चलेगा।

'साइक्लोन' :

 

 

  • एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है
  • भारत और मिस्र में बारी-बारी से आयोजित किया जाता
  • पिछला संस्करण, 'साइक्लोन-II', जनवरी 2024 में मिस्र में आयोजित किया गया था
  • अभ्यास का मुख्य उद्देश्य : दोनों देशों के विशेष बलों के बीच अंतरसंचालनीयता बढ़ाना, रेगिस्तानी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों की रणनीतियों का आदान-प्रदान करना, और संयुक्त मिशनों के लिए समन्वय में सुधार करना
  • साइक्लोन का प्रथम संस्करण 14-27 जनवरी 2023 तक भारत में आयोजित किया गया था

खेल समाचार

भारतीय स्नूकर चैंपियनशिप

  • भारत के प्रमुख क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने इंदौर के यशवंत क्लब में आयोजित भारतीय स्नूकर चैंपियनशिप में अपना 36वां राष्ट्रीय खिताब और 10वां पुरुष स्नूकर खिताब जीता।
  • भारत में स्नूकर के लिए शासी निकाय 'बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया' (BSFI) है।

38वां राष्ट्रीय खेल

  • 38वें राष्ट्रीय खेल रजत जयंती वर्ष के दौरान उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित किए जा रहे हैं।
  • ये खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश भाग लेंगे।

प्रमुख विजेता :

  • जूडो में 90 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मध्य प्रदेश के ब्रह्मा कुमार वत्स ने स्वर्ण पदक जीता।
  • कयाकिंग में प्रभात कुमार ने पुरुषों की 1000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • हरियाणा की तनिष्का खेतड़ी ने महिलाओं की एपी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • राष्ट्रीय खेलों के अगले संस्करण के लिए स्थल की घोषणा की गई और 39वें राष्ट्रीय खेल मणिपुर में होंगे।

 

Latest Courses