GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 11 Feb, 2025

राष्ट्रीय समाचार

यूनानी दिवस पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 फरवरी, 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में यूनानी दिवस पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

सम्बन्धित तथ्य :

  • यूनानी दिवस : 11 फरवरी, प्रतिवर्ष यूनानी चिकित्सक, शिक्षक और स्वतंत्रता सेनानी हकीम अजमल खान की जयंती के अवसर पर
  • मेजबानी : यूनानी चिकित्सा में अनुसंधान के लिए केंद्रीय परिषद (CCRUM)
  • सम्मेलन का विषय : "एकीकृत स्वास्थ्य समाधान के लिए यूनानी चिकित्सा में नवाचार – आगे की राह"

यूनानी चिकित्सा:

  • एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है जो हिप्पोक्रेट्स (460 ईसा पूर्व) की शिक्षाओं और ग्रीक, फारसी, और अरब संस्कृति के योगदान पर आधारित है।
  • यूनानी चिकित्सा का आधार चार तत्वों और चार शारीरिक तरल पदार्थों (हुमर्स) पर आधारित है:
  • चार तत्व (Four Elements): अग्नि (Fire), वायु (Air), जल (Water), पृथ्वी (Earth)
  • चार हुमर्स (Four Humors): रक्त (Blood), बलगम (Phlegm), पित्त (Yellow bile) एवं कफ (Black bile)

प्रमुख योगदानकर्ता:

  • हिप्पोक्रेट्स: यूनानी चिकित्सा के जनक
  • इब्न-ए-सीना (अविसेना): फारसी चिकित्सा और यूनानी प्रणाली के विकास में योगदान
  • ज़करिया अल-राज़ी: औषध विज्ञान के विशेषज्ञ

कलाग्राम की स्थापना

  • संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त संगठन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC) ने महाकुंभ जिले के सेक्टर-7 में एक सांस्कृतिक गांव, कलाग्राम की स्थापना की।

मुख्य विशेषताएं :

  • मुख्य प्रवेश द्वार: 635 फुट चौड़ा, 54 फुट ऊंचा, 12 ज्योतिर्लिंगों और भगवान शिव द्वारा हलाहल का सेवन करने की कथा को दर्शाता हुआ
  • चार-धाम की थीम पर आधारित104 फुट चौड़ा और 72 फुट गहरा मंच
  • कलाकार और प्रस्तुति : कलाग्राम सहित विभिन्न मंचों पर 14,632 कलाकार प्रस्तुति देंगे
  • अनुभूत मंडपम: स्वर्ग से धरती पर गंगा के अवतरण की कथा का वर्णन करने वाला 360° अभिभूत कर देने वाला अनुभव

श्रम और रोजगार मंत्रालय एवं प्रमुख नौकरी पोर्टल फाउंडइट के साथ समझौता

  • रोजगार सृजन को बढ़ाने और युवा नौकरी चाहने वालों के लिए अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से श्रम और रोजगार मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक प्रमुख नौकरी पोर्टल फाउंडइट (formerly Monster) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) की रिपोर्ट के अनुसार :

  • वर्ष 2017-18 के मुकाबले वर्ष 2023-24 में बेरोज़गारी दर में कमी आई साल 2023 में बेरोज़गारी दर पिछले तीन सालों में सबसे कम रही
  • वर्ष 2023-24 में 15 वर्ष और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए बेरोज़गारी दर 3.2% रही, वर्ष 2022 में बेरोज़गारी दर 3.6% और वर्ष 2021 में 4.2% थी
  • शहरी इलाकों में बेरोज़गारी दर : 6.4%
  • पुरुषों में बेरोज़गारी दर : 5.7%
  • महिलाओं में बेरोज़गारी दर : 8.4%

रिपोर्ट : ‘राज्यों और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार’

  • नीति आयोग ने ‘राज्यों और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार’ शीर्षक से एक नीति रिपोर्ट लॉन्च की।

रिपोर्ट के अनुसार :

  • सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, जम्मू और कश्मीर अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का 8.11% शिक्षा पर खर्च करता है, जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद मणिपुर (7.25%), मेघालय (6.64%), और त्रिपुरा (6.19%) का स्थान आता है।
  • दिल्ली (1.67%), तेलंगाना (2%), और कर्नाटक (2.01%) अपने GSDP का अपेक्षाकृत कम प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करते हैं।
  • 2005-06 से 2019-20 के बीच उच्च शिक्षा पर प्रति युवा औसत व्यय ₹2,174 से बढ़कर ₹4,921 हो गया है।
  • राज्यों के बीच खर्च में असमानता बढ़ी है
  • केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, और तेलंगाना उच्च शिक्षा पर प्रति युवा खर्च के मामले में अग्रणी हैं, जबकि राजस्थान, पंजाब, और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य पीछे हैं।

नीति आयोग :

  • स्थापना: 2015, पदेन अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री, CEO : बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम

इंडिया एनर्जी वीक 2025 का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चार दिवसीय मेगा इवेंट इंडिया एनर्जी वीक 2025 का वर्चुअल उद्घाटन किया।
  • कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के ऊर्जा मंत्री, 90 फॉर्च्यून 500 कंपनियों के सीईओ और ओपेक, आईईए जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सम्बन्धित तथ्य :

  • उद्देश्य: वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य पर चर्चा, चुनौतियों का समाधान, और अवसरों की खोज।
  • आयोजन : 11 से 14 फरवरी 2025
  • आयोजक : भारतीय पेट्रोलियम उद्योग महासंघ (FIPI), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • स्थान : यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली

मानव तस्करी से निपटने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन ने रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सहयोग से ‘डिजिटल युग में मानव तस्करी से निपटने’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC):

स्थापना: 12 अक्टूबर 1993 (मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत) मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत उद्देश्य: भारत में मानवाधिकारों की सुरक्षा और संवर्धन

"विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, 2025"

  • नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने राज्यसभा में "विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, 2025" पेश किया।
  • यह विधेयक विमानन उद्योग में वित्तीय सुरक्षा और निवेशकों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से लाया गया है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • यह विधेयक केप टाउन कन्वेंशन के प्रावधानों को लागू करता है, जो विमान वस्तुओं (जैसे विमान, इंजन और पुर्जों) के संबंध में अंतरराष्ट्रीय हितों की रक्षा करता है
  • केप टाउन कन्वेंशन एक अंतरराष्ट्रीय संधि है जो विमान वस्तुओं के संबंध में अंतरराष्ट्रीय हितों की रक्षा करती है
  • भारत ने 2008 में केप टाउन कन्वेंशन को स्वीकार किया था

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत-इजरायल व्यापार मंच का आयोजन

  • इंडिया-इज़रायल बिजनेस फोरम और इंडिया-इजरायल सीईओ फ़ोरम का आयोजन 1 फ़रवरी, 2025 को नई दिल्ली में किया गया।

सम्बन्धित तथ्य :

आयोजक : आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और इजरायल दूतावास(भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से)

बिजनेस फोरम के साथ-साथ, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) इंडिया-इजरायल सीईओ फोरम की मेजबानी करेगा, जो दोनों देशों के शीर्ष सीईओ, वरिष्ठ अधिकारियों और नीति- निर्माताओं का एक विशेष सम्मेलन होगा।

इज़रायल :

  • पश्चिम एशिया में स्थित है
  • भूमध्य सागर, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, और मिस्र से घिरा हुआ है।
  • नेगेव रेगिस्तान: इज़रायल के दक्षिण में स्थित बड़ा रेगिस्तानी क्षेत्र
  • विश्व का एकमात्र यहूदी राष्ट्र है
  • राजधानी: यरुशलम
  • "स्टार्टअप नेशन" कहा जाता है।
  • आधिकारिक भाषा: हिब्रू
  •  मुद्रा: इज़रायली शेकेल (ILS)

प्रमुख शहर

  • यरूशलेम: धार्मिक और ऐतिहासिक केंद्र
  • तेल अवीव: आर्थिक और तकनीकी हब
  • हाइफ़ा: प्रमुख बंदरगाह शहर
  • भारत और इज़रायल के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित : 1992

भारत और ओमान के बीच EPC

  • अभिलेखागार के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार और ओमान के राष्ट्रीय अभिलेख एवं अभिलेखागार प्राधिकरण के बीच 2025-2028 के लिए सहयोग के कार्यकारी कार्यक्रम (EPC) पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए।

ओमान :

राजधानी: मस्कट  मुद्रा: ओमानी रियाल  सुल्तान: हैथम बिन तारिक

भारत-ब्रिटेन ऊर्जा वार्ता

  • चौथी भारत-यूके ऊर्जा वार्ता, भारत के केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और यूनाइटेड किंगडम के ऊर्जा सुरक्षा और नेट जीरो सचिव एड मिलिबैंड की सह-अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • भारत-यूके द्विपक्षीय भारत में स्मार्ट पावर और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने (ASPIRE ) कार्यक्रम के दूसरे चरण की घोषणा की गई।

यूनाइटेड किंगडम (UK) :

राजधानी: लंदन  प्रधानमंत्री: कीर स्टारमर  मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग

इस्लामी क्रांति की 45वीं वर्षगांठ

  • ईरानियों ने 11 फ़रवरी, 2024 को देश की 1979 की इस्लामी क्रांति की 45वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर तेहरान में रैलियां हुईं और देश भर में जुलूस निकले।

ईरानी क्रांति (1979):

  • ईरानी क्रांति, जिसे इस्लामी क्रांति भी कहा जाता है, 1979 में ईरान में हुई एक ऐतिहासिक घटना थी। इस क्रांति ने पहलवी वंश (शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी) के शासन को समाप्त कर दिया और देश को एक इस्लामी गणराज्य में बदल दिया। यह क्रांति ईरान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
मुख्य कारण :
  • तानाशाही शासन: पहलवी वंश का निरंकुश शासन, लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाना।
  • पश्चिमी प्रभाव: शाह द्वारा ईरान का पश्चिमीकरण और अमेरिकी प्रभाव को लेकर असंतोष।

घटनाओं की तिथि:

  • जनवरी 1978: क्रांति की शुरुआत
  • जनवरी 1979: शाह का देश से पलायन
  • अप्रैल 1979: इस्लामी गणराज्य की घोषणा

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना के दिशा-निर्देशों को संशोधित किया

  • सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के दिशा-निर्देशों को संशोधित किया है, जिसके तहत MIS के तहत फसलों की खरीद सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी गई।
  • इस संशोधन के अंतर्गत MIS पीएम-आशा की एकीकृत योजना का एक घटक होगा।

पीएम-आशा योजना को जारी रखने की मंजूरी

  • भारत सरकार ने 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान 2025-26 तक एकीकृत प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को जारी रखने को मंजूरी दी।
  • सरकार ने खरीद वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के उत्पादन के 100% के बराबर PSS के तहत तुअर, उड़द और मसूर की खरीद की भी अनुमति दी है।

पीएम-आशा योजना :

  • शुरूआत: सितंबर 2018
  • मंत्रालय: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
  • उद्देश्य: किसानों की उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तंत्र को मजबूत करना।

भारत-EFTA डेस्क का उद्घाटन

  • भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) - जिसमें स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन शामिल हैं, ने भारत-EFTA डेस्क का उद्घाटन किया।
  • यह भारत में निवेश, विस्तार या परिचालन स्थापित करने के इच्छुक EFTA व्यवसायों को सहायता प्रदान करने के लिए एकल-खिड़की तंत्र के रूप में कार्य करेगा।

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

भारत के प्रथम स्वदेशी स्वचालित जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संयंत्र का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एम्स नई दिल्ली में भारत के प्रथम स्वदेशी स्वचालित जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संयंत्र का शुभारंभ किया, जो CSIR-NIIST (राष्ट्रीय अंतःविषय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान) तिरुवनंतपुरम द्वारा बनाया गया है।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) :

स्थापना: 26 सितंबर 1942  मुख्यालय: नई दिल्ली  महानिदेशक: डॉ. एन. कलैसेलवी

लिम्फैटिक फाइलेरियासिस के लिए वार्षिक सामूहिक औषधि प्रशासन की शुरुआत

  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लिम्फैटिक फाइलेरियासिस (LF) उन्मूलन के लिए वार्षिक राष्ट्रव्यापी सामूहिक औषधि प्रशासन (MDA) अभियान की शुरुआत की।
  • सरकार का संकल्प 2027 तक लिम्फैटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन लक्ष्य को प्राप्त करना है।

लिम्फैटिक फाइलेरियासिस:

  • इसे आमतौर पर हाथीपांव (Elephantiasis) के रूप में जाना जाता है
  • एक परजीवी संक्रमण है, जो लिम्फ प्रणाली को प्रभावित करता है
  • पेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (Neglected Tropical Disease - NTD) की श्रेणी में आता है।
  • परजीवी : फाइलेरियल वॉर्म, मुख्य रूप से Wuchereria bancrofti, Brugia malayi, और Brugia timori
  • रोग का फैलाव : संक्रमित मच्छरों (मुख्यतः क्यूलेक्स, एनोफिलीस और एडीज) के काटने से
  • प्रारंभिक लक्षण: बुखार, ठंड लगना, लिम्फ ग्रंथियों (गर्दन, बगल, जांघ) में सूजन
  • भारत सरकार ने फ़ाइलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय फ़ाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम (NFCP:- 1955) और मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) कार्यक्रम शुरू किए

रक्षा समाचार

एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी के 15वें संस्करण का उद्घाटन

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 फरवरी, 2025 को कर्नाटक के बेंगलुरु में येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में दो रक्षा औद्योगिक गलियारों की स्थापना की गई है।
  • उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा: यह गलियारा उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है और इसमें छह नोड्स शामिल हैं: (लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी, चित्रकूट)
  • तमिलनाडु रक्षा औद्योगिक गलियारा: यह गलियारा तमिलनाडु राज्य में स्थित है और इसमें पांच नोड्स शामिल हैं:(चेन्नई, होसुर, सलेम, कोयंबटूर, तिरुचिरापल्ली)

हिंदुस्तान जेट ट्रेनर एचजेटी-36 का नाम बदलकर यशस' किया गया

  • अत्याधुनिक एवियोनिक्स और अति-आधुनिक कॉकपिट के साथ, HAL के प्रमुख प्रशिक्षण विमान हिंदुस्तान जेट ट्रेनर एचजेटी-36 (HJT-36) का बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया 2025 में 'यशस' के रूप में अनावरण किया गया।

'यशस' स्टेज-II प्रशिक्षण विमान :

  • क्षमताएँ: पायलट प्रशिक्षण, आतंकवाद विरोधी संचालन, काउंटर-सरफेस फोर्स ऑपरेशन, आयुध प्रशिक्षण, और एरोबेटिक्स।
  • इंजन: FADEC नियंत्रित AL55I जेट इंजन, जो बेहतरीन थ्रस्ट-टू-वेट अनुपात, अनुकूलित थ्रस्ट प्रबंधन और उच्च विश्वसनीयता प्रदान करता है।
  • HJT-36 की विशेषताएँ:
  • स्टॉल और स्पिन प्रशिक्षण।
  • एरोबेटिक्स प्रदर्शन।
  • 1,000 किलोग्राम तक आयुध ले जाने की क्षमता।
  • एकल बिंदु से ईंधन भरने और निकालने की सुविधा।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) :

  • स्थापना: 23 दिसंबर 1940 , संस्थापक: वालचंद हीराचंद , अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: डी.के. सुनील

खेल समाचार

पैरा तीरंदाजी एशिया कप 2025

  • थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित पैरा तीरंदाजी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक जीते, जिसमें 6 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
  • इस शानदार उपलब्धि के साथ भारत पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।

प्रमुख भारतीय उपलब्धियाँ:

श्याम सुंदर स्वामी :

व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा:

  • बीकानेर, राजस्थान के श्याम सुंदर स्वामी ने फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाड़ी को 143-141 अंकों से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता।

मिक्स्ड टीम स्पर्धा:

  • सरिता कुमारी के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।
कंपाउंड टीम स्पर्धा:
  • राकेश कुमार के साथ रजत पदक हासिल किया।

धनाराम गोदारा

रिकर्व टीम इवेंट:

  • राजस्थान के धनाराम गोदारा ने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।

Latest Courses