राष्ट्रीय समाचार
IIAS-DARPG इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025

- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 10 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में IIAS-DARPG इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 का उद्घाटन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- केंद्रित : प्रशासनिक सुधारों और लोक शिकायतों के समाधान पर
- आयोजन : प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के सहयोग से
- विषय : "अगली पीढ़ी के प्रशासनिक सुधार - अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कायम करना
|
- भारत पहली बार IIAS कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा, जिससे वह ऐसा करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया है।
- सम्मेलन में 55 देशों के 240 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, और 350 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
AI एक्शन समिट 2025

- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट 2025 का आयोजन 10-11 फरवरी को पेरिस में किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ इस समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) :
- कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है, जो ऐसे सिस्टम बनाने पर केंद्रित है जो मानव जैसी बुद्धिमत्ता से कार्य कर सकें।
AI के प्रकार:
- नैरो AI (Narrow AI): विशिष्ट कार्यों पर केंद्रित (जैसे वॉयस असिस्टेंट सिरी)।
- जनरल AI (General AI): एक काल्पनिक AI जो किसी भी बौद्धिक कार्य को मानव की तरह कर सके।
- सुपर AI (Super AI): भविष्य का AI जिसकी बुद्धिमत्ता मानव क्षमताओं से अधिक हो।
- जनक : जॉन मैकार्थी
- जॉन मैकार्थी ने ही 1956 में "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस" शब्द की परिभाषा दी थी
|
गाजा पर चर्चा के लिए आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन

- मिस्र 27 फरवरी को काहिरा में फिलिस्तीनी मुद्दे और गाजा पर चर्चा के लिए एक आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
- यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित उस योजना के बाद आया है, जिसमें गाजा के निवासियों को मिस्र और जॉर्डन में पुनर्वासित करने का सुझाव दिया गया था।
मिस्र :
- आधिकारिक नाम: अरब गणराज्य मिस्र
- राजधानी: काहिरा
- आधिकारिक भाषा: अरबी
- मुद्रा: मिस्री पाउंड (EGP)
- स्थान: उत्तर-पूर्वी अफ्रीका, सीनाई प्रायद्वीप एशिया में विस्तृत। उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में लाल सागर, दक्षिण में सूडान और पश्चिम में लीबिया
|
- सरकार: एकात्मक अर्द्ध-राष्ट्रपति गणराज्य
- मुख्य नदियां: नील नदी (दुनिया की सबसे लंबी नदी मिस्र से होकर बहती है)।
- महत्व: प्राचीन सभ्यता के लिए प्रसिद्ध, जिसमें पिरामिड, स्फिंक्स और राजाओं की घाटी शामिल हैं।
- मिस्र को “सभ्यताओं की मां” कहा जाता है। यह देश हजारों वर्षों से इतिहास, संस्कृति, और कला का केंद्र रहा है।
|
इजरायली सेना की नेत्ज़ारिम गलियारे से वापसी

- हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते के तहत, इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के प्रमुख नेत्ज़ारिम गलियारे से अपनी वापसी शुरू कर दी है।
- यह गलियारा उत्तरी गाजा को दक्षिणी गाजा से अलग करता है। समझौते के अनुसार, इजरायल ने इस क्षेत्र से अपनी सेनाएं हटाने पर सहमति व्यक्त की थी।
सम्बन्धित तथ्य :
- नेत्ज़ारिम कॉरिडोर गाजा पट्टी में एक क्षेत्र है जो गाजा युद्ध के दौरान 2023 से 2025 तक इजरायल के सैन्य कब्जे वाले क्षेत्र के रूप में कार्य करता था।
नेत्ज़ारिम कॉरिडोर :
- गाजा पट्टी के बीचोंबीच स्थित है
- उत्तर और दक्षिण गाजा को जोड़ता है
इजराइल-हमास युद्ध विराम समझौता:
- लागू होने की तिथि : 19 जनवरी, 2025
- मध्यस्थता : मिस्र, कतर एवं अमेरिका द्वारा
- संघर्ष की अवधि : गाजा में 460 दिनों से अधिक समय तक युद्ध चला
- तीन चरणीय वार्ता : युद्ध विराम समझौते के तीन चरण होंगे
|
IVF तकनीक के माध्यम से प्रथम कंगारू भ्रूण विकसित

- ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का उपयोग करके पहली बार कंगारू भ्रूण सफलतापूर्वक विकसित किया है।
- क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इंट्रासाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन (ICSI) नामक प्रक्रिया के माध्यम से पूर्वी ग्रे कंगारू के अंडाणु में शुक्राणु को इंजेक्ट करके यह उपलब्धि हासिल की
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) :
- एक सहायक प्रजनन तकनीक है जिसमें शुक्राणु और अंडाणु का निषेचन शरीर के बाहर, एक प्रयोगशाला में किया जाता है। इसे "टेस्ट ट्यूब बेबी" प्रक्रिया भी कहा जाता है।
- प्रथम सफल IVF जन्म लुईस ब्राउन का 1978 में इंग्लैंड में हुआ था।
- इस तकनीक को विकसित करने के लिए रॉबर्ट एडवर्ड्स और पैट्रिक स्टेपटो को श्रेय दिया जाता है।
- रॉबर्ट एडवर्ड्स को 2010 में इस उपलब्धि के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- भारत में पहला IVF बच्चा कनुप्रिया अग्रवाल (1986) का जन्म डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय की देखरेख में हुआ
|
रक्षा समाचार
अभ्यास 'साइक्लोन 2025'

- भारत और मिस्र के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास 'साइक्लोन 2025' 10 फरवरी 2025 को राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। यह अभ्यास 10 से 23 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
- इस अभ्यास में भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिक और मिस्र के कमांडो स्क्वाड्रन तथा एयरबोर्न प्लाटून के 25 कर्मी भाग ले रहे हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- 'साइक्लोन' श्रृंखला का यह तीसरा संस्करण है
मुख्य उद्देश्य:
- रेगिस्तानी/अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में आतंकवाद का मुकाबला करना।
- टोही, छापे, स्नाइपिंग, कॉम्बैट फ्री फॉल, निगरानी और लक्ष्य निर्धारण जैसे विशेष अभियानों में कौशल का विकास।
- दोनों देशों के विशेष बलों के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ावा देना।
- भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास साइक्लोन का प्रथम संस्करण 2023 में भारत में आयोजित किया गया था
|
रक्षा मंत्रालय और BEL के बीच अनुबंध

- रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 11 नई पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाजों (Offshore Patrol Vessels) और तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के लिए 28 ईओएन-51 प्रणालियों की खरीद हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ 642.17 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
सम्बन्धित तथ्य :
EON -51 प्रणाली :
- EON -51 एक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल फायर कंट्रोल सिस्टम है, जो इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और थर्मल इमेजर्स का उपयोग करके लक्ष्यों की खोज, पहचान और वर्गीकरण में सक्षम है।
- यह प्रणाली जहाजों की निगरानी और लक्ष्य साधने की क्षमता को बढ़ाती है।
भारतीय नौसेना :
- स्थापना वर्ष: 26 जनवरी 1950 (रॉयल इंडियन नेवी से भारतीय नौसेना में परिवर्तित), मूल स्थापना: 1612 (East India Company द्वारा)
- आदर्श वाक्य : “शं नो वरुण:”, नौसेना दिवस : 4 दिसम्बर, नौसेनाध्यक्ष : दिनेश कुमार त्रिपाठ
|
भारतीय नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन 2025

- भारतीय नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन 2025, 8 फरवरी को नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में आयोजित किया गया।
- इसमें आठ पूर्व नौसेना प्रमुखों ने भाग लिया, जिनका उद्देश्य उनके सामूहिक अनुभव और ज्ञान से वर्तमान नौसेना को लाभान्वित करना था।
सम्मेलन के प्रमुख बिंदु:
- परिचालन अद्यतन: पूर्व प्रमुखों को नौसेना की नीतिगत पहलों, तकनीकी उन्नति, सामग्री प्रबंधन, और परिचालन रसद के बारे में जानकारी दी गई।
- पुस्तक विमोचन: "लीगेसी ऑफ लीडरशिप: नेवल चीफ्स थ्रू टाइम" नामक पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें पूर्व नौसेना प्रमुखों की प्रेरणादायक यात्राओं का वर्णन है।
|
खेल समाचार
एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

- भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 9 फरवरी 2025 को कटक के बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में पदार्पण किया।
- 33 वर्ष और 164 दिनों की आयु में पदार्पण करते हुए, वह भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
इस सूची में पहले स्थान पर फारुख इंजीनियर हैं, जिन्होंने 36 वर्ष और 138 दिनों की आयु में अपना एकदिवसीय पदार्पण किया था।
क्रिकेट :
- क्रिकेट का जन्मदाता देश : इंग्लैंड
- ICC का मुख्यालय : दुबई
- BCCI का मुख्यालय : मुंबई
|
- प्रथम टेस्ट मैच 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया था।
- प्रथम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल 1844 में न्यूयॉर्क में यूएसए और कनाडा के बीच खेला गया था।
|
|
चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

- रोहित शर्मा 50 ओवर के प्रारूप में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन (10,987) बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।
वनडे में 10000 रन बनाने वाले अन्य भारतीय :
- राहुल द्रविड़ (10,889), सचिन तेंदुलकर (18,426), विराट कोहली (13,911) और सौरव गांगुली (11,363)।
|
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

- श्रीलंका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने गॉल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
सम्बन्धित तथ्य :
- करुणारत्ने ने अपने टेस्ट करियर में 100 मैचों में 39.25 की औसत से 7,222 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 244 रन रहा।
- विदाई मैच में उन्होंने पहली पारी में 36 और दूसरी पारी में 14 रन बनाए।
|
चर्चित चेहरा
सैम नुजोमा

- नामीबिया के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता, सैम नुजोमा का 95 वर्ष की आयु में 8 फरवरी 2025 को निधन हो गया।
- सैम नुजोमा का जन्म 12 मई 1929 को नामीबिया के ओमुसाती क्षेत्र के एटुंडा गांव में हुआ था। उन्होंने 1990 से 2005 तक नामीबिया के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश का नेतृत्व किया। वह साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (SWAPO) के संस्थापक सदस्य भी थे, जिसने नामीबिया की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नामीबिया:
- राजधानी: विंडहोक, मुद्रा: नामीबियन डॉलर (NAD), स्वतंत्रता दिवस: 21 मार्च 1990 (दक्षिण अफ्रीका से स्वतंत्रता)
- जनजातियाँ: ओवाम्बो (सबसे बड़ी जनजाति), हेरो, नामा, डामारा
- संसद: द्विसदनीय (नेशनल असेंबली और नेशनल काउंसिल)
- नामीबिया अफ़्रीका का पहला ऐसा देश है जिसने अपने संविधान में पर्यावरण संरक्षण को शामिल किया
|
बीरेन सिंह

- मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा दिया।
मणिपुर
- भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित
- मणिपुर को "पूर्व का गहना" (Jewel of the East) भी कहा जाता है
- राजधानी: इम्फाल
- राज्य का दर्जा: 21 जनवरी 1972
- राज्यपाल: लक्ष्मण आचार्य
- सीमावर्ती राज्य: असम, नागालैंड, मिजोरम
|
- प्रमुख संरक्षित क्षेत्र: केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, शिरुई राष्ट्रीय उद्यान, कैलम वन्यजीव अभयारण्य, ज़िलाद वन्यजीव अभयारण्य
- जनजातियां: मीतै (Meitei), नागा (Naga), कुकी (Kuki)
- आधिकारिक भाषा: मणिपुरी (मैतेईलोन)
- त्योहार: याओसांग (Yaoshang), संगाई महोत्सव (Sangai Festival), लुई नगाईनी (Lui Ngai Ni)
|
पुरस्कार और सम्मान
'आदर्श विधानसभा अध्यक्ष'

- उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पुणे में आयोजित 14वीं भारतीय छात्र संसद में 'आदर्श विधानसभा अध्यक्ष' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- यह सम्मान उन्हें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा :
- राज्य की द्विसदनीय विधायिका का निचला सदन है
- कुल सदस्य :403
- संयुक्त प्रांत के लिए विधान सभा पहली बार 1 अप्रैल 1937 को भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अधीन स्थापित हुई थी। उस समय सभा की सदस्य संख्या 228 थी और कार्यकाल 5 वर्ष का निर्धारित था।
- स्वतंत्रता के बाद, विधान सभा की पहली बैठक 3 नवंबर 1947 को हुई। 4 नवंबर 1947 को सभा ने यह प्रस्ताव पारित किया कि उसके सभी कार्य हिंदी में संपन्न होंगे, जिसके बाद सदन का सारा कार्य हिंदी में होने लगा।
- वर्तमान संरचना: अध्यक्ष: सतीश महाना, मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष: माता प्रसाद पांडेय
|
महत्वपूर्ण दिवस
'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस'

- प्रतिवर्ष 10 फरवरी को 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस' मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों और किशोरों को पेट में कीड़े (कृमि) के संक्रमण से मुक्त करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
- इस दिन, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल (Albendazole) नामक दवा दी जाती है, जो कृमि संक्रमण को नियंत्रित करने में प्रभावी है।
- जो बच्चे 10 फरवरी को दवा नहीं ले पाते, उनके लिए कुछ राज्यों में 10 अगस्त को दूसरा चरण आयोजित किया जाता है।
- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत 2015 में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई थी।
|
उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी का 64वां स्थापना दिवस

- उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी ने 8 फरवरी 2025 को अपना 64वां स्थापना दिवस 'सम्मान समारोह' के रूप में मनाया।
- इस अवसर पर अकादमी के सर्वोच्च 'अधिसदस्यता सम्मान' से पद्मश्री श्याम शर्मा को सम्मानित किया गया। उन्हें 51,000 रुपये, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी :
- इस दिन, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल (Albendazole) नामक दवा दी जाती है, जो कृमि संक्रमण को नियंत्रित करने में प्रभावी है।
- जो बच्चे 10 फरवरी को दवा नहीं ले पाते, उनके लिए कुछ राज्यों में 10 अगस्त को दूसरा चरण आयोजित किया जाता है।
- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत 2015 में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई थी।
|