18 February, 2025
GK Update
Sun 09 Feb, 2025
राष्ट्रीय समाचार
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के लिए केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) :
लॉन्च वर्ष: 2021 (तीन मौजूदा योजनाओं को मिलाकर शुरू की गई) | मंत्रालय: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय | उद्देश्य: अनुसूचित जातियों (SCs) का सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना |
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज करते हुए 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतीं एवं आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें हासिल कीं।
दिल्ली का परिचय:
राजधानी के रूप में गठन:
|
|
प्रधानमंत्री युवा 2.0 योजना (PM YUVA 2.0)
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2025 में प्रधानमंत्री युवा 2.0 योजना के तहत 41 नई किताबें लॉन्च कीं।
प्रधानमंत्री युवा 2.0 योजना (PM YUVA 2.0) :
|
|
विश्व पुस्तक मेला
- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 52वें विश्व पुस्तक मेले का नौ दिवसीय आयोजन संपन्न हो गया।
- प्रथम नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 18 मार्च से 4 अप्रैल, 1972 तक आयोजित किया गया था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT):
|
राज्य विशेष
त्रिपुरा सरकार ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए
- त्रिपुरा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी क्षेत्रों में 87 निजी निवेशकों के साथ 3700 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।
- यह समझौते ‘डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव’ के दौरान हुए, जो अगरतला में संपन्न हुआ।
त्रिपुरा:
|
पर्यटन स्थल:
|
शोध के लिए असम के डॉ. बी बोरूआ कैंसर संस्थान के साथ समझौता
- अरुणाचल प्रदेश सरकार ने विशेष रूप से निचले सुबनसिरी जिले के जीरो घाटी में एक व्यापक शोध अध्ययन करने के लिए असम के डॉ. बी बोरूआ कैंसर संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
अरुणाचल प्रदेश:
|
|
लाल ड्रमन विंटर फेस्टिवल-2025
- जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में लाल ड्रमन विंटर फेस्टिवल-2025 आयोजित किया गया।
- इसे जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, सेना और तेजस एक पहल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
लाल ड्रमन:
जम्मू और कश्मीर:
|
|
'रियल मनी गेम्स' में नाबालिगों की भागीदारी पर रोक
- तमिलनाडु ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के अनुसार, ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग को सख्ती से विनियमित करने और नाबालिगों को इसमें भाग लेने से रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए।
तमिलनाडु:
|
|
एकीकृत पेंशन योजना (UPS) - ओडिशा
- ओडिशा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप एकीकृत पेंशन योजना (UPS) लागू करने की घोषणा की।
ओडिशा :
|
प्रसिद्ध स्थान, मंदिर और स्मारक:
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत-नेपाल स्टार्टअप कनेक्ट 2025
- दूसरा भारत-नेपाल स्टार्टअप कनेक्ट नेपाल के काठमांडू घाटी में आयोजित हुआ।
- इस कार्यक्रम के दौरान, भारत और नेपाल के बीच स्टार्टअप क्षेत्र में अधिक सहयोग का आह्वान किया गया।
नेपाल :
|
प्रमुख पर्यटन स्थल:
|
एलन मस्क की पहल DOGE
- अमेरिका में एक संघीय न्यायाधीश ने एलन मस्क की पहल, डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) को खारिज कर दिया, जो अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा संग्रहीत लाखों अमेरिकियों के व्यक्तिगत वित्तीय रिकॉर्ड तक पहुँचने की अनुमति मांग रहा था।
संयुक्त राज्य अमेरिका :
|
|
तीन बाल्टिक देशों का रूस से विद्युत डिस्कनेक्शन
- तीन बाल्टिक देशों (एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया) ने आधिकारिक तौर पर अपने बिजली ग्रिड को रूस के पावर ग्रिड से अलग कर दिया है।
- उन्होंने अब यूरोपीय महाद्वीपीय नेटवर्क के साथ सिंक्रनाइज़ करना शुरू कर दिया है।
बाल्टिक देश:
एस्टोनिया (Estonia):
लातविया (Latvia):
|
लिथुआनिया (Lithuania):
|
लेबनान में सरकार का गठन
- लेबनान ने 2022 के बाद से देश की पहली पूर्ण सरकार का गठन किया है। लेबनान अभी भी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
- नवाफ सलाम को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
लेबनान:
|
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
आर्थिक पूंजी ढांचा (Economic Capital Framework - ECF):
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार, केंद्रीय बैंक वर्तमान में आर्थिक पूंजी ढांचे (ECF) की समीक्षा कर रहा है।
- यह ढांचा जोखिम प्रावधान और अधिशेष वितरण को निर्धारित करता है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI):
|
|
CHEMEXCIL का निर्यात पुरस्कार समारोह
- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा स्थापित CHEMEXCIL /केमेक्सिल (बेसिक केमिकल्स, कॉस्मेटिक्स एंड डाइज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल) के निर्यात पुरस्कार समारोह का आयोजन 8 फरवरी, 2025 को मुंबई में किया गया।
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल तथा महाराष्ट्र सरकार के उद्योग मंत्री श्री उदय सामंत क्रमशः मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।
CHEMEXCIL:
|
भारत में रसायन उत्पादन:
|
XR क्रिएटर हैकथॉन
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने WAVES -2025 और क्रिएट इन इंडिया चैलेंज के सहयोग से नोएडा में XR क्रिएटर हैकाथॉन-दिल्ली मीटअप का आयोजन किया।
- WAVE शिखर सम्मेलन का पहला संस्करण 1-4 मई, 2025 के बीच मुंबई में आयोजित होगा।
IDMA का 63वां वार्षिक दिवस कार्यक्रम
- इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IDMA) का 63वां वार्षिक दिवस कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया गया।
उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व:
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया: डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी | IDMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष: डॉ. वीरांची शाह | IDMA के महासचिव: श्री दारा पटेल |
पुस्तकें और लेखक
गोपीचंद पी. हिंदुजा द्वारा लिखित “आई एम?”
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गोपीचंद हिंदुजा द्वारा संकलित पुस्तक “आई एम?” (“I Am?”) का विमोचन किया।
पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी
15वीं द्विवार्षिक एयरो-इंडिया अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
- 15वीं द्विवार्षिक एयरो-इंडिया अंतरराष्ट्रीय सेमिनार (विषय : “भविष्य की एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी : डिज़ाइन सत्यापन की चुनौतियां”) का शुभारंभ 8 फरवरी, 2025 को कर्नाटक के बेंगलुरु में किया गया।
- दो दिवसीय यह कार्यक्रम DRDO के सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थीनेस एंड सर्टिफिकेशन (CEMILAC) और एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (AeSI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :
स्थापना : 1958 | मुख्यालय : नई दिल्ली | अध्यक्ष : समीर वी. कामथ |
रक्षा समाचार
रक्षा मंत्रालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के बीच अनुबंध
- रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 11 नई पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाजों और तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के लिए 28 ईओएन-51 (28 EON-51) प्रणालियों की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय नौसेना :
स्थापना: 26 जनवरी 1950 | आदर्श वाक्य: “सम नो वरुणः” | नौसेना दिवस: 4 दिसंबर | प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी |
वायु सेना प्रमुख (CAS)
- एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (SWAC) के वार्षिक कमांडरों के सम्मेलन में भाग लिया।
- यह सम्मेलन गांधीनगर, गुजरात स्थित दक्षिण पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय में आयोजित किया गया।
भारतीय वायु सेना :
|
|
खेल समाचार
38वें राष्ट्रीय खेल
- भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहिन ने चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि शिवा थापा ने पुरुषों के 63.5 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
38वां राष्ट्रीय खेल :
शुभंकर: “मौली” | टैगलाइन: “संकल्प से शिखर तक” | तिथियाँ: 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 |
9वां AWG 2025
- 9वें एशियाई शीतकालीन खेल (AWG) 2025 का शुभारंभ चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी हार्बिन में किया गया।