GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 08 Feb, 2025

राष्ट्रीय समाचार

‘कौशल भारत कार्यक्रम’ के पुनर्गठन को मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय क्षेत्र योजना ‘कौशल भारत कार्यक्रम (SIP)’ को 2022-23 से 2025-26 तक 8,800 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ जारी रखने और पुनर्गठन को मंजूरी दी।

सम्बन्धित तथ्य :

‘कौशल भारत कार्यक्रम (SIP)’ योजना में शामिल किए गए योजना :-
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (PMKVY 4.0)
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (PM-NAPS)
  • जन शिक्षण संस्थान योजना (JSS)
  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल तीन वर्ष बढ़ाकर 31 मार्च 2028 तक करने की मंजूरी दी है।

अन्य तथ्य :

  • "कैबिनेट" शब्द का उल्लेख भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352(3) में किया गया है।
  • यह शब्द संविधान में 1978 में 44वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया।

"स्वावलंबिनी" महिला उद्यमिता कार्यक्रम का शुभारंभ

  • कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने नीति आयोग के सहयोग से "स्वावलंबिनी" महिला उद्यमिता कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • यह कार्यक्रम असम, मेघालय, और मिजोरम के चुनिंदा उच्च शिक्षा संस्थानों (Higher Education Institutions : HEI) में लागू किया गया है। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर की छात्राओं को सशक्त बनाना और उन्हें उद्यमिता कौशल से लैस करना है।

नीति आयोग :

  • योजना आयोग के स्थान पर स्थापित किया गया
  • NITI : National Institution for Transforming India (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान)
  • स्थापना: 01 जनवरी 2015
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
संरचना:
  • अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री
  • उपाध्यक्ष: प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त
  • सीईओ: केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त
  • पूर्णकालिक सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, और राज्य के मुख्यमंत्री
  • CEO : बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम

Zomato का आधिकारिक नाम बदलकर Eternal Ltd.

  • फूड डिलीवरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Zomato ने अपना आधिकारिक नाम बदलकर Eternal Ltd. रखने का निर्णय लिया है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • ब्रांड पहचान: जोमैटो का नाम और ऐप वही रहेगा, पर कॉरपोरेट पहचान ‘इटर्नल’ के रूप में होगी

इटर्नल लिमिटेड के तहत अब चार प्रमुख व्यवसाय संचालित होंगे :-

  • जोमैटो (Zomato): फूड डिलीवरी और रेस्तरां सेवाएं
  • ब्लिंकिट (Blinkit): किराना और जरूरत की वस्तुओं की त्वरित डिलीवरी
  • डिस्ट्रिक्ट (Distrikt): किचन इन्फ्रास्ट्रक्चर और रेस्तरां सेवाएं
  • हाइपरप्योर (Hyperpure): रेस्तरां के लिए उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की आपूर्ति
  • जोमैटो (Zomato) : स्थापना : 2008 , मुख्यालय : गुरुग्राम, हरियाणा, संस्थापक और CEO : दीपिंदर गोयल

राज्य विशेष

सुजला परियोजना

  • कर्नाटक सरकार ने वाटरशेड कार्यक्रम के माध्यम से भूजल पुनर्भरण के लिए सुजला परियोजना शुरू की।
  • प्रमुख राज्यों में राजस्थान के बाद कर्नाटक में पुनर्भरण योग्य भूजल संसाधन दूसरे सबसे कम हैं।

कर्नाटक :

  • राज्यपाल: थावर चंद गहलोत , राजधानी: बेंगलुरु , कर्नाटक राज्य दिवस: 1 नवंबर,प्रमुख त्योहार : युगाडी, हम्पी उत्सव
  • राष्ट्रीय उद्यान : बांदीपुर वन्यजीव अभयारण्य, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, मुदुमलई राष्ट्रीय उद्यान
  • यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हम्पी, पट्टाडकल में स्मारकों का समूह, होयसल के पवित्र समूह
  • प्रमुख जनजातियाँ: बेदार जनजाति, टोडा जनजाति, हक्की पिक्की जनजाति, जेनु कुरुबा जनजाति, कडु कुरुबा जनजाति, कट्टुनायकन जनजाति, कोंडा कपुस जनजाति, शोलागा जनजाति आदि।

ओडिशा सरकार की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत योजनाएं

  • ओडिशा सरकार ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत "निर्भया कढ़ी" (निडर कली), "मो गेल्हा जिया" (मेरी प्यारी बेटी), "कल्पना अभिजान", "स्वर्ण कालिका" और "वीरांगना योजना" लागू की।
  • इनका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकने, लिंग चयन और कन्या भ्रूण हत्या से निपटने और किशोरियों के आत्म-सम्मान व आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।

सम्बन्धित तथ्य :

निर्भया कढ़ी (निडर कली) :
  • योजना: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत गंजम जिला प्रशासन की पहल।
  • लक्ष्य: 11-18 वर्ष की 183,933 किशोरियों को जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ना।
  • अन्य कार्यक्रम: 'मो गेल्हा जिया' (मेरी प्यारी बेटी) - लिंग चयन और कन्या भ्रूण हत्या से निपटने के लिए।
  • उपलब्धि: 3 जनवरी 2022 को गंजम जिला बाल विवाह मुक्त घोषित।

कल्पना अभिजान योजना :

  • लक्ष्य: किशोरियों (10-19 वर्ष) पर नज़र रखना और बाल विवाह रोकना
उपलब्धियां:
  • 2019-2024 के बीच 343 बाल विवाह रोके गए
  • 1,13,515 किशोरियों का पंजीकरण
  • 4,45,000 छात्रों ने सार्वजनिक रूप से बाल विवाह न करने की शपथ ली।
  • 1,211 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम और युवाओं को जोड़ने के लिए मंच बनाए गए।
  • देश में लिंग असंतुलन और घटते बाल लिंग अनुपात को दूर करने के लिए 22 जनवरी, 2015 को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना शुरू की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस कार्यकारी आदेश पर रोक

  • सिएटल के एक संघीय न्यायाधीश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस कार्यकारी आदेश पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी है, जो जन्मसिद्ध नागरिकता को समाप्त करने का प्रयास करता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका :

  • राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
  • मुद्रा: यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
  • 50 राज्यों का संघीय संघ
  • क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश

दो दिवसीय बिम्सटेक डिजिटल सम्मेलन

  • दो दिवसीय बिम्सटेक डिजिटल सम्मेलन का आयोजन श्रीलंका, कोलंबो में किया जा रहा है।
  • इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा, बिम्सटेक के महासचिव इंद्र मणि पांडे और श्रीलंका सरकार में उप मंत्री एरंगा वीररत्ने और चतुरंगा अबेसिंघे की उपस्थिति में हुआ।

सम्बन्धित तथ्य :

  • विषय : साझा समृद्धि के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का निर्माण

बिम्सटेक :

  • पूरा नाम: बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation)
  • बिम्सटेक के सदस्य: भारत, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका
  • स्थापना : 1997
  • मुख्यालय: ढाका, बांग्लादेश
  • बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए यह एक प्रमुख संगठन है।
  • बिम्सटेक वैश्विक दक्षिण-एशियाई कूटनीति में भारत की सक्रियता को दर्शाता है।

कांगो से मलावी सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश

  • मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) से मलावी सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश दिया ।

मलावी :

राजधानी: लिलोंग्वे मुद्रा: मलावी क्वाचा

अर्थव्यवस्था

ISLRTC और NBT के बीच समझौता ज्ञापन

  • विश्व पुस्तक मेला 2025 के दौरान NBT मंडप में भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट (NBT) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

विश्व पुस्तक मेला 2025 :

  • आयोजन : 1 से 9 फरवरी 2025 तक
  • आयोजक: राष्ट्रीय पुस्तक न्यास(NBT), शिक्षा मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग
  • सह-आयोजक: भारत व्यापार संवर्धन संगठन, वाणिज्य मंत्रालय
  • स्थल: भारत मंडपम, नई दिल्ली
  • थीम: "हम भारत के लोग" (Republic 75)
  • फोकस देश: रूस
  • भागीदार देश: 50+ (फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन, UAE, कतर आदि)

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT):

  • स्थापना: 1 अगस्त 1957
  • मूल संगठन: शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
  • अध्यक्ष: गोविंद प्रसाद शर्मा

पर्यावरण और जैव विविधता

भारत की स्थापित सौर क्षमता

  • नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के अनुसार, भारत की स्थापित सौर क्षमता 100 गीगावाट को पार कर गई है।
  • यह उपलब्धि 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के देश के लक्ष्य को रेखांकित करती है।

भारत का पंचामृत (जलवायु परिवर्तन के खिलाफ पाँच बिंदु):

  • शुद्ध शून्य उत्सर्जन (Net Zero) : 2070 तक
  • 500 GW गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता: 2030 तक
  • 50% ऊर्जा नवीकरणीय स्रोतों से : 2030 तक
  • 1 बिलियन टन कार्बन उत्सर्जन में कमी : 2030 तक
  • कार्बन तीव्रता में 2005 के स्तर से 45% की कमी: 2030 तक

नोट : पंचामृत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्लासगो में COP26 शिखर सम्मेलन (2021) में प्रस्तुत की गई थी। यह पाँच प्रमुख जलवायु लक्ष्यों पर आधारित है, जिन्हें "पंचामृत" कहा गया है।

विज्ञान और प्राद्योगिकी

GEM डिटेक्टर

  • शोधकर्ताओं ने रेडियोधर्मी स्रोत का उपयोग करके एक नवीन तकनीक विकसित की है, जिससे गैस इलेक्ट्रॉन गुणक (GEM) डिटेक्टरों पर विकिरण प्रभावों के अध्ययन को सरल बनाया जा सकेगा, जो परमाणु और कण भौतिकी प्रयोगों में एक महत्वपूर्ण कदम है।

GEM

  • गैस इलेक्ट्रॉन गुणक (GEM) डिटेक्टर एक प्रकार का गैसीय आयनीकरण डिटेक्टर है जिसका उपयोग कण भौतिकी और विकिरण का पता लगाने में किया जाता है,

FEAST सॉफ्टवेयर का अद्यतन संस्करण

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने IIT हैदराबाद में FEAST सॉफ्टवेयर का अद्यतन संस्करण, फाइनाइट एलिमेंट एनालिसिस ऑफ स्ट्रक्चर्स (FEAST) सॉफ्टवेयर 2025 लॉन्च किया।

ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) :

स्थापना: 15 अगस्त 1969 मुख्यालय: बेंगलुरु अध्यक्ष: वी नारायणन

कला और संस्कृति

भारतीय कला इतिहास कांग्रेस के 32वें सत्र का उद्घाटन

  • केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नोएडा में भारतीय कला इतिहास कांग्रेस के 32वें सत्र का उद्घाटन किया।
विषय: “कला और संस्कृति में भारतीय महाकाव्यों का प्रस्तुतीकरण”, इसका उद्देश्य महाकाव्यों पर आधारित कलात्मक अभिव्यक्तियों के विविध रूपों को उजागर करना है।

रक्षा समाचार

थिएटर लेवल ऑपरेशनल एक्सरसाइज 2025

  • भारतीय नौसेना के कैपस्टोन थियेटर स्तरीय परिचालन अभ्यास (TROPEX) का 2025 संस्करण हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

TROPEX :

  • प्रति दो वर्ष में आयोजित किया जाता है
  • भागीदारी: सभी परिचालन भारतीय नौसेना इकाइयों के साथ-साथ भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक संपत्ति की पर्याप्त भागीदारी।

खेल समाचार

FIFA ने PFF को निलंबित किया

  • अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (PFF) को निलंबित किया, क्योंकि वह देश में खेल के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक अपने संविधान में संशोधन करने में विफल रहा।

फीफा (FIFA) : फेडरेशन इंटरनेशनेल डि फुटबॉल एसोसिएशन :

  • फुटबॉल का वैश्विक शासी निकाय है
  • स्थापना : 1904
  • अध्यक्ष : गियानी इनफैनटिनो
  • मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • मुख्य उद्देश्य : फुटबॉल खेल को बढ़ावा देना, इसके नियमों का पालन सुनिश्चित करना, और वैश्विक स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना

फीफा विश्व कप :

  • फीफा द्वारा आयोजित सबसे प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंट है
  • आयोजन : चार वर्ष में एक बार

प्रथम फीफा विश्व कप:

  • 1930, उरुग्वे- विजेता : उरुग्वे

फीफा विश्व कप कतर 2022 :

  • आयोजन : कतर , विजेता : अर्जेंटीना

38वें राष्ट्रीय खेल

  • भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहिन ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

38वां राष्ट्रीय खेल :

शुभंकर: “मौली” टैगलाइन: “संकल्प से शिखर तक” तिथियाँ: 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025

ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए एंथम सॉन्ग

  • ICC ने ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आतिफ असलम द्वारा गाया गया आधिकारिक गीत, जीतो बाजी खेल के, जारी किया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) :

स्थापना: 1909 मुख्यालय: दुबई, यूएई अध्यक्ष: जय शाह

नियुक्ति

दिमित्री बाकानोव

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिमित्री बाकानोव को रूस के राज्य अंतरिक्ष निगम, रोस्कोस्मोस का नया महानिदेशक नियुक्त किया।

रूस :

  • राजधानी: मास्को
  • मुद्रा: रूबल
  • क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश
  • सीमावर्ती देश: अज़रबैजान, बेलारूस, चीन, एस्टोनिया, फ़िनलैंड, जॉर्जिया, कज़ाकिस्तान, उत्तर कोरिया, लातविया, लिथुआनिया, मंगोलिया, नॉर्वे, पोलैंड और यूक्रेन।

चर्चित चेहरा

आर. वेंकटरमन

  • आकाशवाणी के वरिष्ठ समाचार वाचक आर. वेंकटरमन का 102 वर्ष की आयु में मंडावेली में निधन हो गया।

Latest Courses